New Delhi, 07 July (NNS): the stockists started selling out their stock as there is no possibility of increment in the prices. In London, does speculators are purchasing less amount of gold and its all round selling reported to be continuous, due to this, today also, it’s prices fell down by Rs 1500 per 10 gram as per the quality. The reality is that the procurement of jewellery remained almost one fourth. On the other hand, the traders are also selling out their stock in the fear, due to this reason, market will likely to remain weak during the near future.

सोना-गिरावट की उम्मीद

नई दिल्ली, 7 जुलाई (एनएनएस) सोने में अब स्टॉकिस्ट बढ़ने की उम्मीद में नहीं हैं, इसलिए बिकवाली में आने लगे हैं। लंदन में भी सोना सटोरिये कम खरीद रहे हैं तथा चौतरफा मुनाफा वसूली बिकवाली चल रही है, जिससे आज भी बाजार 1500 रुपए रुपए प्रति 10 ग्राम अलग-अलग क्वालिटी में नीचे आ गए। वास्तविकता यह है कि आभूषण की खरीद एक चौथाई रह गई है। दूसरी ओर दहशत में तेजी मंदी खेलने वाले कारोबारी भी माल बेचने लगे हैं, जिससे आगे बाजार मंदा ही लग रहा है।

Silver: should sell at the current level

New Delhi, 07 July (NNS): In New York, the big speculators started selling out their stock, on seeing this, the prices may decrease soon. Both the local and up country demand of jewellery makers reported to be weak. On the other hand, the stockists are selling out there new and old stock of silver, due to this, in spot, it’s prices dropped down by Rs 4500 to Rs 247800 per kg at the traders who are selling the stock at the same price, they are receiving the prices after the decrement of Rs 8000/10000 per quintal. Therefore, it is profitable to sell the stock at every rate.

चांदी-माल बेचकर निकलिए

नई दिल्ली, 7 जुलाई (एनएनएस) न्यूयॉर्क में जिस तरह बड़े सटोरिये चांदी की बिकवाली में लग गए हैं, उसे देखते हुए अब पहले के ऊंचे भाव मिलने मुश्किल लग रहे हैं। आभूषण निर्माताओं की भी हाजिर में लोकल एवं चालानी मांग घट गई है। दूसरी ओर स्टॉकिस्ट नए पुराने चांदी की बिकवाली में आ गए हैं, जिससे 4500 रुपए टूटकर हाजिर में 247800 रुपए प्रति किलो रह गई तथा इन भाव में भी बेचने वाले को 8-10 हजार रुपए नीचे भाव में भुगतान मिल रहे हैं। अत: जब भी मौका मिले, माल बेचना चाहिए।