New Delhi, 10 February (NNS): The stockists of gold are not expecting further increment in the prices, due to this, they are selling the stock. In London, the speculators are purchasing less amount of stock and the all-round profit taking selling seems constant, due to this, today also, the prices of gold fell down by Rs 500/700 per 10 gram. The reality is that the procurement of jewellery remained only one fourth. On the other hand, the traders stated selling their stock, due to this, the market may not show more downfall during the near future.

सोना-निकट में तेजी नहीं

नई दिल्ली, 10फरवरी (एनएनएस) सोने में अब स्टॉकिस्ट बढ़ने की उम्मीद में नहीं हैं, इसलिए बिकवाली में आने लगे हैं। लंदन में भी सोना सटोरिये कम खरीद रहे हैं तथा चौतरफा मुनाफा वसूली बिकवाली चल रही है, जिससे आज भी बाजार 500/700 रुपए प्रति 10 ग्राम अलग-अलग क्वालिटी में नीचे आ गए। वास्तविकता यह है कि आभूषण की खरीद एक चौथाई रह गई है।दर दूसरी ओर दहशत में तेजी मंदी खेलने वाले कारोबारी भी माल बेचने लगे हैं, जिससे आगे बाजार मंदा ही लग रहा है।

Silver: should sell the stock at the current level

New Delhi, 10 February (NNS): The big speculators started selling the stock of silver in New York, on seeing this, the prices may not increase again to the previous higher level. Both the local and upcountry demand from the jewellery makers in spot showed downfall. On the other hand, the stockists are selling both the new and the old stock of silver, due to this, in spot, its prices reduced by Rs 500 to Rs 27000 per kg and the market may reduced by Rs 8000/10000 per kg. Therefore, it is profitable to sell the stock whenever its needed.

चांदी-माल बेचकर निकलिए

नई दिल्ली, 10फरवरी (एनएनएस) न्यूयॉर्क में जिस तरह बड़े सटोरिये चांदी की बिकवाली में लग गए हैं, उसे देखते हुए अब पहले के ऊंचे भाव मिलने मुश्किल लग रहे हैं। आभूषण निर्माताओं की भी हाजिर में लोकल एवं चालानी मांग घट गई है। दूसरी ओर स्टॉकिस्ट नए पुराने चांदी की बिकवाली में आ गए हैं, जिससे 500 रुपए टूटकर हाजिर में 27000 रुपए प्रति किलो रह गई तथा इन भाव में भी बेचने वाले को 8-10 हजार रुपए नीचे भाव में भुगतान मिल रहे हैं। अत: जब भी मौका मिले, माल बेचना चाहिए।