New Delhi, 18 November (NNS): In the international markets, the prices of gold dropped down from $4086 to $4005 per ounce because of sluggish buying from the investors. Here also, the prices of gold jumped by Rs 2400 which stood kilobar at Rs 124600 and standard at Rs 125200 per 10 gram respectively due to the weak demand from the jewellery makers. The prices of sovereign also being quoted at Rs 95000 per 8 gram. Presently, the prices of gold have been ruling at the record higher level. There is no possibility of more down trend in the prices on seeing the current situation during the near future.
सोना-ज्यादा मंदा नहीं
नई दिल्ली, 18 नवम्बर (एनएनएस) विदेशों में निवेशकों की लिवाली घटने से सोने के भाव 4086 से घटकर 4005 डॉलर प्रति औंस रह गए। विदेशों में नरमी का रुख होने के साथ साथ आभूषण निर्माताओं की मांग घटने सोने के भाव 2400 रूपये घटकर किलो बार 124600 तथा स्टैंडर्ड के भाव 125200 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गए। 8 ग्राम वाली गिन्नी के भाव 95000 रूपये बोले गए। वर्तमान सोने की कीमतें उच्च स्तर पर चल रही है।डालर की तुलना रुपया की कीमतों में गिरावट रही। वर्तमान हालात को देखते हुए भविष्य में इसमें और अधिक गिरावट की संभावना कम है।
Silver: will remain stable
New Delhi, 18 November (NNS): The prices of silver slipped from 5120 cents to 4950 cents per ounce in the international markets. Spot silver prices also declined by Rs 4700 to Rs 156000 per kg because of weak demand at the higher level. The prices of silver contract showed downfall owing to the weak speculative buying. Silver coin prices also held firm at Rs 1900/1950 per piece because of the weak selling. There is no possibility of more increment in the prices on seeing the record uptrend. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level in the coming one or two days.
चांदी-ठहराव की उम्मीद
नई दिल्ली, 18 नवम्बर (एनएनएस) अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मुनाफा वसूली से चांदी के भाव 5120 से घटकर 4950 सेंट रह जाने एवं ऊंचे भाव पर मांग घटने से चांदी हाजिर के भाव 4700 रूपये घटकर 156000 रुपए प्रति किलो रह गए। सटोरियों लिवाली घटने से चांदी वायदा में गिरावट का रुख रहा। जबकि बिकवाली कमजोर होने से चांदी सिक्के के भाव 1900/1950 रुपए प्रति नग पर टिके रहे। हाल ही में आई रिकॉर्ड तेजी को देखते हुए भविष्य में इसमें बढ़ने संभावना नहीं है। बाजार रुका रह सकता है।
