New Delhi, 23 September (NNS): In the international markets, gold prices ascended from $3716 to $3755 per ounce due to the higher buying from the investors amid the expectations of third world war. Here also, the prices of gold went up by Rs 1900 which stood kilobar at Rs 116700 and standard at Rs 117300 per 10 gram respectively. In contrary to this, sovereign prices have been quoted at Rs 86000 per 8 gram. The prices of gold showed record uptrend at the current level. The rupee showed downfall against the American dollar. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the current circumstances.
सोना-मंदा नहीं
नई दिल्ली, 23 सितम्बर (एनएनएस) तृतीय विश्व युद्ध की आशंका बढ़ने के कारण निवेशकों के लिवाली बढ़ने से अंतराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव 3716 से बढ़कर 3755 डॉलर प्रति औंस हो जाने के कारण सोना 1900 रूपये बढ़कर किलोबार 116700 तथा स्टैंडर्ड के भाव 117300 रुपए प्रति 10 ग्राम की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। 8 ग्राम वाली गिन्नी के भाव 86000 रूपये बोले गए। वर्तमान सोने की कीमतें सर्वकालिक उच्च स्तर पर चल रही है। डालर की तुलना रुपया की कीमतों में गिरावट रही। इन हालात को देखते हुए भविष्य में इसमें और गिरावट की संभावना कम है।
Silver: will remain strong
New Delhi, 23 September (NNS): In the international markets, the prices of silver gained from 4370 cents to 4395 cents per ounce. Similarly, the prices of spot silver also rose by Rs 1800 to Rs 138300 per kg because of the weak selling. Silver contract prices also showed uptrend because of the constant speculative buying. In contrary to this, silver coin prices held stable at Rs 1750/1760 per piece due to the weak selling. There is no possibility of more fluctuations in the near future on seeing the record increment in the prices during the coming days.
चांदी-मजबूती की उम्मीद
नई दिल्ली, 23 सितम्बर (एनएनएस) विदेशों में चांदी के भाव 4370 से बढ़कर 4395 सेंट हो जाने एवं बिकवाली घटने से चांदी हाजिर के भाव 1800 रूपये बढ़कर 138300 रूपये प्रति किलो हो गई। सटोरियों लिवाली से चांदी वायदा में तेजी का रुख रहा। बिकवाली कमजोर होने से चांदी सिक्के के भाव 1750/1760 रुपए प्रति नग पर टिके रहे। हाल ही में आई रिकॉर्ड तेजी को देखते हुए भविष्य में इसमें अधिक घट बढ की संभावना नहीं है।
