New Delhi, 12 December (NNS): In the international markets, the prices of gold jumped from $4213 to $4288 per ounce because of the decrement in the interest rates from the Federal bank of America. Here also, the prices of gold went up by Rs 2300 which stood kilobar at Rs 134700 and standard at Rs 135300 per 10 gram respectively due to the sluggish demand. The prices of sovereign also being quoted at Rs 102000 per 8 gram. Presently, the prices of gold have been ruling at the record higher level. The rupee showed downfall as compared to the American dollar. There is no possibility of more down trend in the prices on seeing the current situation during the near future.

सोना-मंदा नहीं

नई दिल्ली, 12 दिसम्बर (एनएनएस) अमरीका में फेडरल बैंक द्वारा ब्याजदरो में कटौती किए जाने एवं विदेशों में निवेशकों की लिवाली बढ़ने  से सोने के भाव 4213 से बढ़कर  4288 डॉलर प्रति औंस हो गए। विदेशों में तेजी का रुख होने के साथ बिकवाली घटने के कारण सोने भाव 2300 रूपये बढ़कर किलोबार 134700 तथा स्टैंडर्ड के भाव 135300 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंच गये। 8 ग्राम वाली गिन्नी के भाव 102000 रूपये बोले गए। वर्तमान सोने की कीमतें  उच्च स्तर पर चल रही है।डालर की तुलना रुपया की कीमतों में गिरावट रही। वर्तमान हालात को देखते हुए भविष्य में इसमें और अधिक मंदे की संभावना कम है।

Silver: likely to remain steady

New Delhi, 12 December (NNS): The prices of silver went up from 6210 cents to 6370 cents per ounce in the international markets. Spot silver prices also ascended by Rs 5300 to Rs 201000 per kg because of weak speculative buying. The prices of silver contract also showed uptrend owing to the higher speculative buying. Silver coin prices remained firm at Rs 2200/2250 per piece because of the weak selling. There is no possibility of more increment in the prices on seeing the record uptrend. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level in the coming one or two days.

चांदी-ठहराव की उम्मीद

नई दिल्ली, 12 दिसम्बर (एनएनएस) अंतर्राष्ट्रीय बाजार में  चांदी के भाव 6210 से बढ़कर 6370 सेंट हो जाने के कारण बिकवाली घटने से चांदी हाजिर के भाव 5300 रूपये उछलकर 201000 रुपए प्रति किलो के सर्वकालिक के उच्चस्तर पर पहुंच गए। सटोरियों लिवाली बढ़ने से चांदी वायदा में तेजी का रुख रहा। बिकवाली कमजोर होने से चांदी सिक्के के भाव 2200/2250 रुपए प्रति नग पर पर टिके रहे। हाल ही में आई रिकॉर्ड तेजी को देखते हुए भविष्य में इसमें बढ़ने संभावना नहीं है। बाजार रुका  रह सकता है।