New Delhi, 11 February (NNS): The supply of paddy showed downfall in the states of North India, due to this, the demand seems high from the mills at the lower level. Its prices gained by Rs 300/400 per quintal during the last three to four days. The prices of rice on standing motor also being traded up in the same ratio during the last one week and the prices may increase after the correction in the prices because the crop of paddy gets affected due to the previous rainfall, in these circumstances, it is profitable to purchase the stock of all varieties of basmati rice at the current level. It is profitable to trade the bold stock at the present prices because almost 22 percent of the crop gets destroyed in the layland areas.
बारीक चावल-कलेक्शन के बाद फिर तेजी संभव
नई दिल्ली, 11 फरवरी (एनएनएस) उत्तर भारत के राज्यों में धान की आपूर्ति घटने से नीचे भाव में राइस मिलों की पकड़ मज़बूत होने से तेजी का रुख बना हुआ है। पिछले तीन-चार दिनों के अंतराल 300/400 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आ गई है। एक सप्ताह में चावल भी क्वालिटी अनुसार 300/400 रुपए तक खड़ी मोटर में बढ़ाकर व्यापार होने की खबर है, आगे भी अब यहां से थोड़ा करेक्शन के बाद फिर तेजी लग रही है, क्योंकि पिछेती बरसात से धान की फसल को भारी नुकसान हो गया है, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव पर सभी तरह के बासमती प्रजाति के चावल की खरीद करनी चाहिए। मोटे चावल में भी व्यापार करते रहना चाहिए, क्योंकि फसल को कुछ तराई क्षेत्रों में 22 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है।
Wheat: no trade of increment
New Delhi, 11 February (NNS): The government has been selling the stock of wheat via OMSS. On the other hand, the stockists are doing panic selling as the new crop will likely to arrive soon, due to this reason, its prices went down by Rs 55/60 per quintal in the roller flour and the flour chakkis during the last three days in the private sector, due to this reason, the prices of wheat have been ruling between Rs 2740/2750 per quintal as per the quality. Huge amount of stock has been lying in both the governmental and the non governmetal godowns. Therefore, the trade should not be done at the long uptrend during the near future.
गेहूं-तेजी का व्यापार नहीं
नई दिल्ली, 11 फरवरी (एनएनएस) सरकार द्वारा गेहूं की बिक्री ओएमएसएस के माध्यम से बिक्री की जा रही है। दूसरी ओर नई फसल नजदीक को देखकर स्टाकिस्टों की घबराहट पूर्ण बिकवाली आने लगी है, जिस कारण प्राइवेट सेक्टर में 3 दिन के अंतराल अंतराल 55/60 रुपए प्रति क्विंटल टूटकर गेहूं रोलर फ्लोर मिलों व आटा चक्कियों को उपलब्ध होने लगा है। यही कारण है कि गेहूं के भाव 2740/2750 रुपए प्रति कुंतल के बीच क्वालिटी अनुसार यहां रह गए हैं। सरकारी व गैर सरकारी गोदामों में गेहूं का भारी स्टॉक पड़ा हुआ है। अत: लंबी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिये।
Maize: weak arrivals in the markets
New Delhi, 11 February (NNS): The arrivals of maize showed downfall from the last two days in Chindwad, Linga and Shivni line of MP, due to this reason, the stock is being available at Rs 1600/1650 per quintal in the godown reach and the stock has not been available at the higher level to the stockists. The reality is that the big companies have also been purchasing again in the markets of MP. On the other hand, the ethanol companies have been purchasing the sock of bold rice because the government has mandate the 40 percent consumption, due to this reason, its prices have been ruling between Rs 1600/1700 per quintal in the markets. Therefore, the prices showed downfall and the prices may increase gradually during the near future.
मक्की-मंडियों में आवक घटी
नई दिल्ली, 11 फरवरी (एनएनएस) मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा लिंगा शिवनी लाइन में मक्की की आवक 2 दिन से घट गई है, जिस कारण गोदाम पहुंच में 1600/1650 रुपए प्रति क्विंटल के भाव में प्रचुर मात्रा में माल स्टॉकिस्टों को नहीं मिल रहा है। वास्तविकता यह है कि मध्य प्रदेश की मंडियों में लगातार बड़ी कंपनियों के खरीद फिर से शुरू हो गई है। उधर चावल मोटा एथेनॉल कंपनियां खरीद रही है, क्योंकि सरकार ने 40 प्रतिशत उसकी खपत करने का अनिवार्यता कर दिया है, इस वजह से मक्की के भाव मंडियों में 1600/1700 रुपए प्रति कुंतल पर चल रहे हैं। अत: अब निचले भाव आ चुके हैं तथा थोड़ा ठहरकर धीरे धीरे तेजी आ जाएगी।
Millet: uptrend and downtrend depends on the demand
New Delhi, 11 February (NNS): Now, almost 47/48 percent of the millet crop has already been sold out in the bordering areas of Haryana, Rajasthan, MP and UP and the ready crop gets affected due to the constant rainfall of the previous months in the producing areas of Prayagraj and West Bengal, but there, the arrivals have also been increasing constantly in the markets. On the other hand, the consuming industries are purchasing less amount of stock at the higher level as the condition of maize does not seems good. Here also, the trade reported to be weak from the godonws. Therefore, it is profitable to purchase the stock at the current rates and the prices may increase after the increment in the demand. Presently, the maize is being traded at Rs 2050/2100 per quintal and it is profitable to purchase the dry millet at the current level.
बाजरा-तेजी मंदी ग्राहकी पर निर्भर
नई दिल्ली, 11 फरवरी (एनएनएस) बाजरे की फसल हरियाणा राजस्थान यूपी एमपी के सीमावर्ती फसल 47-48 प्रतिशत बिक चुकी है तथा प्रयागराज एवं पश्चिम बिहार के उत्पादक क्षेत्रों में खड़ी फसल को पिछले महीनों की बरसात से नुकसान हुआ है, लेकिन वहां की मंडियों में भी आवक बढ़ने लगी है। दूसरी ओर मक्की की दुर्दशा होने से खपत वाले उद्योग वर्तमान भाव से ऊंचे में माल कम खरीद रहे हैं। यहां भी गोदाम से उठू में व्यापार कम हो रहा है। अत: एक बार माल लेना चाहिए, आगे ग्राहकी निकलने पर तेजी बन सकती है। वर्तमान में जो 2050/2100 रुपए प्रति कुंतल मौली बरवाला पहुंच में बाजरा बिक रहा है, इसमें सूखा बाजरा खरीदना लाभदायक रहेगा।
Masoor: strong trend due to the shortage of the stock
New Delhi, 11 February (NNS): We believe that the deals of masoor reported to be high from Canada, but most of the big companies are purchasing the sold stock at the current level and the new deals have been ruling at the higher level, due to this reason, the prices of masoor Caanda gained by Rs 50 to Rs 5825/5850 per quintal. The prices of desi masoor conditioned also being quoted at Rs 6650 per quintal. The market will likely to remain high because the arrival pressure of moong will be delay by 15/20 days.
मसूर-माल की कमी से मजबूती
नई दिल्ली, 11 फरवरी (एनएनएस) हम मानते हैं कि कनाडा से मसूर के ज्यादा सौदे हुए हैं, लेकिन अधिकतर माल बड़ी कंपनियों के हैं, जो पहले ही बिके हुए हैं तथा नए सौदे पड़ता से काफी ऊंचे चल रहे हैं। यही कारण है कि चालू सप्ताह में 50 रुपए बढ़कर कनाडा की मसूर 5825/5850 रुपए प्रति क्विंटल हो गई है। देसी मसूर ढाई किलो कंडीशन वाली 6650 रुपए बोलने लगे हैं। आगे बाजार कुछ और तेज लग रहा है, क्योंकि मसूर का प्रेशर बनने में 15-20 दिन लेट हो जाएगा।
Urad: higher import prices
New Delhi, 11 February (NNS): The running racks of urad seems delayed from Chennai due to the tariff. On the other hand, the traders have already taken the profit after sold out the unloaded containers. The main thing is that the traders are delivering the upcoming stock, due to this, there is a shortage of the stock in the pipeline. The market showed downfall due to the delivery of the stock from the last four days, but the prices of urad rose by Rs 100 which stood FAQ at Rs 8400 and SQ at Rs 9300 per quintal respectively. The prices of urad may not show downfall in the roots because no new crop will likely to arrive in the near future and the sale of dal dhoy and chilka has been started increasing at the current level, in these circumstances, the trade should be done at the current level.
उड़द-आयात पड़ता महंगा
नई दिल्ली, 11 फरवरी (एनएनएस) चेन्नई से चले हुए रैक उड़द के फिर से ट्रैफिक के चलते लेट हो गए हैं। दूसरी ओर बीच में कारोबारी पहले उतरने वाले कंटेनरों को बेचकर मुनाफा खा गए हैं, ऐसी चर्चा है तथा आने वाले माल की डिलीवरी दे रहे हैं, इस वजह से पाइपलाइन में माल की कमी है। चार दिनों के अंतराल डिलीवरी मिलने से बाजार कुछ भाव टूट गए थे, लेकिन दोबारा 100 रुपए सुधर कर एफ ए क्यू 8400 एवं एस क्यू 9300 प्रति क्विंटल बोलने लगे हैं। आगे उड़द की जड़ में मंदा नहीं है, क्योंकि कोई दूसरी फसल आने वाली नहीं है तथा वर्तमान भाव में दाल धोया एवं छिलका की बिक्री निकलने लगी है, इन परिस्थितियों में व्यापार करते रहना चाहिए।
Moong: no trade at the current level
New Delhi, 11 February (NNS): Almost 90 percent of inferior and superior quality stock has already been sold out from Rajasthan. Now, the best quality stock of Rajasthan also gained by Rs 100 to Rs 7800/8400 per quintal as per the quality. Apart from this, the inferior quality stock also jumped by Rs 100 to Rs 6000/7500 per quintal. No new crop of moong will likely to arrive in the near future, on seeing this, the trade should not be done at the current level.
मूंग-मंदे का व्यापार नहीं
नई दिल्ली, 11 फरवरी (एनएनएस) राजस्थान के हल्की-भारी मूंग 90 प्रतिशत निबट चुकी है। अब राजस्थान के बढ़िया माल क्वालिटी अनुसार मूंग 7800/8400 रुपए प्रति क्विंटल पर 100 रुपए और बढ़ गई है, नीचे वाली क्वालिटी भी 100 रुपए की बढ़त पर 6000/7500 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बोलने लगे हैं। मूंग की नई फसल निकट में कोई आने वाली नहीं है, इसे देखते हुए अब इन भाव में व्यापार करना चाहिए।
Tur: prices may increase after the correction
New Delhi, 11 February (NNS): The reality is that the sown crop of tur gets affected due to the constant rainfall in Karnataka, MP and Maharashtra and unseasonal rainfall in October also caused damage, due to this reason, less amount of domestic crop has been selling out constantly as compared to the previous year. In Rangoon, there is a lack of arrival pressure of the stock, whereas, there, the exporters are quoting the prices at the higher level, in these circumstances, the stock of tur also being traded at Rs 8500 per quintal, but the market fell down to Rs 8200 per quintal due to the profit taking selling and sluggish demand from the mills at the higher level. On the other hand, the demand showed strong trend from the mills, due to this, its prices rose by Rs 100 to Rs 8300 per quintal. Today, the traders are quoting the prices of dal at the higher level, in these circumstances, the trade of tur will be profitable at the current level.
तुवर-करेक्शन के बाद फिर बढ़ेगी
नई दिल्ली, 11 फरवरी (एनएनएस) वास्तविकता यह है कि महाराष्ट्र मध्य प्रदेश एवं कर्नाटक में इस बार अधिक बरसात से तुवर की बोई हुई फसल को व्यापक नुकसान हुआ है तथा अक्टूबर वाली बेमौसमी बरसात ने भी नुकसान कर दिया, इस वजह से घरेलू फसल पिछली बार से कम निकल रही है। रंगून में माल का प्रेशर ज्यादा नहीं है, जबकि वहां निर्यातक बढ़ाकर भाव बोलने लगे हैं, इन परिस्थितियों में जो तुवर पिछले सप्ताह 8500 रुपए प्रति क्विंटल बिक गई थी, लेकिन बढ़े हुए भाव में दाल मिलों की मांग ठंडी पड़ने तथा मुनाफा वसूली बिकवाली आने से बाजार नीचे में घटकर 8200 रुपए भी बन गया था, अब इन भावों में एक बार फिर पीछे से माल मिलना मुश्किल हो गया है। वहीं दाल मिलों की पकड़ मजबूत हो गई है, जिससे इसके भाव 100 रुपए बढ़कर 8300 हो गए हैं। दाल में भी आज कुछ चस्की बोल रहे हैं, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव के तुवर में भरपूर लाभ मिलने की संभावना दिखाई दे रही है।
Gram desi: should trade at the current level
New Delhi, 11 February (NNS): The supply of gram desi seems weak from Rajasthan and there is a shortage of stored stock, despite this, there is fear of gram Australia in all-round markets, but now, it has already been over, due to this reason, the prices of gram desi at Lawrence Road remained stable at Rs 5750/5775 per quintal. The traders are quoting the prices of dal at Rs 6450/6500 per quintal. Now, the steamers have not been arriving from Canada, in these circumstances, the market may fluctuate by Rs 50/100 per quintal.
देसी चना-व्यापार करते रहिए
नई दिल्ली, 11 फरवरी (एनएनएस) राजस्थान से देसी चने की आपूर्ति काफी घट गई है तथा स्टाक में पहले से ही कोई माल नहीं है। इन सबके बावजूद ऑस्ट्रेलिया के आए काले चने की दहशत चौतरफा मंडियों में बनी हुई थी, अब वह समाप्त हो गई है। यही कारण है कि देसी चना 5750/5775 रुपए प्रति कुंतल लॉरेंस रोड पर खड़ी मोटर में हो गया है। दाल के भाव भी मिलों से 6450/6500 रुपए में उठठू बोलने लगे हैं। अब कनाडा के स्टीमर सुनने में नहीं आ रहे हैं, इन परिस्थितियों में बाजार 50/100 रुपए ऊपर नीचे चलता रहेगा।
Rajma chitra: the stock of Indian Brazil will be profitable
New Delhi, 11 February (NNS): Almost 80 percent of the sowing of rajma chitra has already been over in Maharashtra and the quality of arrived crop seems good. Only 20/22 percent of ganna bhutani stock has been sown, due to this reason, the buying of Indian Brazil seems constant. In Maharashtra, its prices have been ruling at Rs 84/85 and here, it is being available at Rs 87/88 per kg respectively. In Mumbai, the stock of China and here also trading at Rs 93/94 and Rs 99/100 per kg respectively. Therefore, the trade reported to be weak in these prices, on seeing this, the prices of rajma chitra may increase by Rs 4/5 per kg. Therefore, the trade should be done at the current level. The quality of barsi line seems good.
राजमां चित्रा-इंडियन ब्राज़ील में लाभ मिलेगा
नई दिल्ली, 11 फरवरी (एनएनएस) राजमां चित्रा महाराष्ट्र में 80 प्रतिशत इंडियन ब्राजील की बिजाई हुई थी, वह फसल बहुत बढ़िया उतरी है। गन्ना भूटानी माल 20-22 प्रतिशत ही बोया गया था। इस वजह से इंडियन ब्राजील में लिवाल आ गए हैं। महाराष्ट्र में 84/85 रुपए तथा यहां 87/88 रुपए प्रति किलो भाव हो गए हैं। मुंबई में चीन का माल 93/94 रुपए एवं यहां 99/100 रुपए प्रति किलो भाव बोल रहे हैं। अत: इन भावों में कोई विशेष व्यापार सुनने में नहीं आया है, इसे देखते हुए देखते हुए वर्तमान में 4/5 रुपए किलो और बढ़ जाएंगे। अत: व्यापार करना चाहिए। बारसी लाइन की फसल बहुत बढ़िया आयी है।
Gram kabuli: may not show downfall
New Delhi, 11 February (NNS): The production of gram kabuli reported to be normal during the previous season and huge amount of old stock reported to be high, due to this, the market remained close with the downfall till now from July. The prices of gram kabuli went down by Rs 3/4 per kg during the last three days, but here, the market may increase from here because the upcoming crop declined by 36/37 percent.
काबुली चना-ज्यादा नहीं घटेगी
नई दिल्ली, 11 फरवरी (एनएनएस) बीते सीजन में काबुली चने का उत्पादन सामान्य होने तथा पुराना स्टॉक अधिक बचने से जुलाई से लेकर अब तक बाजार मंदा बना हुआ था। पिछले 10 दिनों के अंतराल नए काबली चने में 3/4 रुपए प्रति किलो की गिरावट आ चुकी है, लेकिन यहां से बाजार आगे चलकर तेज लग रहा है, क्योंकि आने वाली फसल 36-37 प्रतिशत तक कम है।
Pea: shortage of domestic crop
New Delhi, 11 February (NNS): The consumption of pea reported to be around three times as compared to the other pulses because its prices showed downfall and the prices have been ruling at the higher level from the consuming centres from the traders, due to this, the market showed strong trend. Both the local and the upcountry demand of pea reported to be good from the last fortnight and the market may show uptrend due to the selling of the stock at the higher level from the Mundra port. The pea which was selling at Rs 3900 per quintal, but now, it is ruling at Rs 4200 per quintal. The prices of pea have been quoted at the higher level in Mundra port because the domestic crop gets affected.
मटर-घरेलू फसल दम नहीं
नई दिल्ली, 11 फरवरी (एनएनएस) मटर की खपत अन्य दालों से लगभग तीन गुनी चल रही है, क्योंकि इसके भाव काफी नीचे हैं तथा कारोबारियों को खपत वाले केंद्रों पर पड़ता लग रहा है। यही कारण है कि बाजार मजबूती बनी हुई है। पिछले एक पखवाड़े से लोकल एवं चालानी मांग बढ़िया चल रही है, मुंदड़ा पोर्ट पर मटर की बिकवाली एक बार फिर बढ़ा कर किए जाने से यहां भी बाजार उछल गया है। मटर जो 3900 रुपए बिकी थी, उसके भाव 4200 रुपए हो गए हैं। मुंदड़ा में भी उसी अनुपात में बढ़ाकर बोलने लगे हैं, क्योंकि घरेलू फसल को इस बार भारी नुकसान हुआ है।
