New Delhi, 27 March (NNS): The supply of paddy has already been over in the states of North India, due to this, the prices of fine rice showed uptrend because of the strong demand from the Mills. It’s prices slipped by Rs 100 per quintal during the last 3 to 4 days, due to this reason, the prices of rice also fell down by Rs 100/200 per quintal as per the quality in truck load. It is expected that it’s prices may increase from here after the correction because the arrivals showed downfall in the markets as the crop gets affected amid constant rainfall, in these circumstances, it is profitable to purchase the stock of basmati rice at the current level.

बारीक चावल-घटे तो माल खरीदिए

नई दिल्ली, 27 मार्च (एनएनएस) उत्तर भारत के राज्यों में धान की आपूर्ति लगभग समाप्ति से स्टॉक के माल में राइस मिलों की पकड़ मज़बूत होने से तेजी का रुख बना हुआ है। पिछले तीन-चार दिनों के अंतराल 100 रुपए प्रति क्विंटल की और गिरावट आ गई है। जिस कारण चावल भी क्वालिटी अनुसार 100/200 रुपए तक ट्रक लोड में घटाकर व्यापार होने की खबर है, आगे भी अब यहां से थोड़ा करेक्शन के बाद फिर तेजी लग रही है, क्योंकि पिछेती बरसात से धान की फसल को भारी नुकसान मंडियों में आवक टूट गई है, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव पर सभी तरह के बासमती प्रजाति के चावल की खरीद करनी चाहिए।

Wheat: no trade of uptrend

New Delhi, 27 March (NNS): The arrivals of wheat reported to be weak in Madhya Pradesh because of the constant rainfall but the stockists started doing panic selling on seeing the ready crop, due to this reason, the prices of wheat improved by Rs 20/25 to Rs 2615/2650 per quintal as per the quality in private sector, but the prices may not show more downfall in the current week because of the constant demand from the roller flour mills at the lower level. Therefore, it may not show more downfall but the trade should not be done at the higher level.

गेहूं- तेजी का व्यापार नहीं

नई दिल्ली, 27 मार्च (एनएनएस) मध्य प्रदेश में बरसात होने से वहां नये गेहूं की आवक घट गई है, लेकिन नई फसल तैयार को देखकर स्टाकिस्टों की घबराहट पूर्ण बिकवाली आने लगी है, जिस कारण प्राइवेट सेक्टर में 20/25 रुपए सुधरकर गेहूं के भाव 2615/2650 रुपए प्रति कुंतल के बीच क्वालिटी अनुसार यहां हो गया है, लेकिन नीचे भाव में रोलर फ्लोर मिलों की मांग से चालू सप्ताह में मंदा पूरी तरह रुक गया है। अत: और मंदा तो नहीं है, लेकिन तेजी का भी व्यापार नहीं करना चाहिये।

Maize: will remain high but should take profit

New Delhi, 27 March (NNS): The prices of maize showed up trend after the downfall for the long time in Bihar. Now, the prices of stored stock ascended by Rs 400 to Rs 2100 per quintal. The stock of maize reported to be week in Chhindwara, Linga and Shivni line of MP, due to this reason, in godown reach, the stock has not been available at Rs 1900/1950 per quintal to the stockists. The reality is that the maize stock has not been available in the market because of the constant procurement in the markets of Madhya Pradesh. Therefore, the prices may show more uptrend on the same line.

मक्की-तेजी जारी किंतु मुनाफा भी लीजिए

नई दिल्ली, 27 मार्च (एनएनएस) बिहार में लंबे समय तक मंदे के बाद तेजी का रुख बन गया है, अब वहां स्टॉक के माल एक पखवाड़े के अंतराल 400 रुपए बढ़कर 2100 रुपए प्रति कुंतल हो गए हैं। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा लिंगा शिवनी लाइन में मक्की की स्टॉक घटा है, जिस कारण गोदाम पहुंच में 1900/1950 रुपए प्रति क्विंटल के भाव में प्रचुर मात्रा में माल स्टॉकिस्टों को नहीं मिल रहा है। वास्तविकता यह है कि मध्य प्रदेश की मंडियों में लगातार खरीद से मक्की निपट चुकी है। अत: अभी इसी लाइन पर और तेजी आ जाएगी।

Millet: no risk in the trade

New Delhi, 27 March (NNS): Almost 60 percent of the millet crop has already been sold out in the bordering areas of Haryana, Rajasthan, UP and Madhya Pradesh. Apart from this, the crop gets badly affected in Prayagraj and the producing areas of West Bihar because of the continuous rainfall over the ready crop, due to this, there is a shortage of stock. The consuming industries are also purchasing the stock at the lower level due to the downfall in the prices of maize. Here also, the trade reported to be week from the godown. Therefore, it is profitable to store the stock at the current level and the prices may increase after the increment in demand. Presently, the millet is being traded between Rs 2050/2075 per quintal in Mauli Barwala reach. Now, it is profitable to purchase the best quality millet at the current level.

बाजरा-अब व्यापार में जोखिम नहीं

नई दिल्ली, 27 मार्च (एनएनएस) बाजरे की फसल हरियाणा राजस्थान यूपी एमपी के सीमावर्ती फसल 60 प्रतिशत बिक चुकी है तथा प्रयागराज एवं पश्चिम बिहार के उत्पादक क्षेत्रों में खड़ी फसल को बरसात से सीजन में ही नुकसान हुआ है, जिससे स्टॉक नहीं है। केवल मकई में मंदे के दंगल से इसमें भी दुर्दशा होने से खपत वाले उद्योग वर्तमान भाव से कम खरीद रहे हैं। यहां भी गोदाम से उठू में व्यापार कम हो रहा है। अत: एक बार माल रोक कर चलना चाहिए, आगे ग्राहकी निकलने पर तेजी बन सकती है। वर्तमान में जो 2050/2075 रुपए प्रति कुंतल मौली बरवाला पहुंच में बाजरा बिक रहा है, इसमें बढ़ियां बाजरा खरीदना लाभदायक रहेगा।

Masoor: will remain high

New Delhi, 27 March (NNS): This year, the crop slipped by 7/8 percent in Canada and the rupee also should heavy downfall against the American dollar, due to this, the market of masoor seems high. The arrivals of domestic crop reported to be weak this year because the sowing of small masoor has been getting over intermittently, due to this reason, the stock of both Canada and desi have been ruling at the higher level. Here, the 2.5 kg conditioned stock of Canada is being traded at Rs 61 per kg and in desi bilti it is ruling between Rs 6750/6800 per quintal respectively. Therefore, there is no possibility of more downfall in the prices at the current level and its trade will be profitable during the near future.

मसूर-आगे तेजी कायम रहेगी

नई दिल्ली, 27 मार्च (एनएनएस) डॉलर की तुलना में रुपया काफी कमजोर होने तथा कनाडा में भी इस बार  फसल में 7-8 प्रतिशत की कमी होने से बाजार में तेजी का रुख बना हुआ है। घरेलू फसल इस बार भी काम आई है, क्योंकि छोटी मसूर की बिजाई धीरे-धीरे समाप्त होने लगी है। यही कारण है कि कनाडा एवं देसी दोनों ही मालों में तेजी का रुख बना हुआ है। यहां कनाडा के माल 61 रुप एवं देसी मसूर बिल्टी में 6750/6800 रुपए ढाई किलो कंडीशन की क्वालिटी अनुसार बिक रही है। अत: वर्तमान भाव में घटने की गुंजाइश नहीं है तथा व्यापार में मुंह मीठा होगा।

Urad: higher import prices

New Delhi, 27 March (NNS): During the previous week, the running racks from Chennai have been unloaded during the previous week. On the other hand, the market has remained under pressure because of the holidays on the occasion of Ram navmi, Navratri and Mahavir jayanti. In contrary to this, the traders have take the profit after selling the unloaded containers, now they are delivering the upcoming stock, due to this reason, the supply of goods in the pipeline has remained stable. The market has remained under pressure in Chennai because of the constant delivery of the stock during the last 3 to 4 days. Therefore, the prices of urad jumped by Rs 100 which stood FAQ at Rs 8500 and SQ at Rs 9100 per quintal respectively. There is no downfall in the roots of urad because no new crop will likely to arrive in the future and the same of both its dal dhoya and chilka has been started increasing at the current level, in these circumstances, it is profitable to trade at the current level.

उड़द-आयात पड़ता महंगा

नई दिल्ली, 27 मार्च (एनएनएस) चेन्नई से चले हुए  रैक उड़द के पिछले सप्ताह काफी उतर गए हैं। वहीं नवरात्रि रामनवमी महावीर जयंती के उपलक्ष में छुट्टियां होने से मिती के चक्कर में बाजार दबा हुआ है। दूसरी ओर बीच में कारोबारी पहले उतरने वाले कंटेनरों को बेचकर मुनाफा खा गए हैं, आने वाले माल की डिलीवरी दे रहे हैं, इस वजह से पाइपलाइन में माल की पूर्ति बराबर बनी हुई है। गत तीन-चार दिनों के अंतराल डिलीवरी मिलने से बाजार चेन्नई में काफी दब गए हैं। अत: दोबारा 100 रुपए दब कर एफ ए क्यू 8500 एवं एस क्यू 9100 प्रति क्विंटल बोलने लगे हैं। आगे उड़द की जड़ में मंदा नहीं है, क्योंकि कोई दूसरी फसल आने वाली नहीं है तथा वर्तमान भाव में दाल धोया एवं छिलका की बिक्री निकलने लगी है, इन परिस्थितियों में व्यापार करते रहना चाहिए।

Moong: new stock will arrive after sometime

New Delhi, 27 March (NNS): Almost 90 percent of both in serial and superior quality moong of Rajasthan has already been sold out in the markets. Now, the best quality moong of Rajasthan reduced by Rs 100 to Rs 7300/8000 per quintal. It’s in serial quality stock also went down by Rs 100 to Rs 5800/7000 per quintal. The new crop of moong will not likely to arrive after sometime, on seeing this, the trade should not be done at the current prices.

मूंग-नये माल में थोड़ा विलंब होगा

नई दिल्ली, 27 मार्च (एनएनएस) राजस्थान के हल्की-भारी मूंग 90 प्रतिशत निबट चुकी है। अब राजस्थान के बढ़िया माल क्वालिटी अनुसार मूंग 7300/8000 रुपए प्रति क्विंटल पर 100 रुपए और घट गई है, नीचे वाली क्वालिटी भी 100 रुपए की घटत पर 5800/7000 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बोलने लगे हैं। मूंग की नई फसल विलंब से आने वाली नहीं है, इसे देखते हुए इन भाव में ज्यादा व्यापार नहीं करना चाहिए।

Tur: no risk in the trade

New Delhi, 27 March (NNS): The seeds reported to be less in the ready crop of tur because of the higher rainfall in Maharashtra, Madhya Pradesh and Karnataka because the rainfall of October has affected the crop badly, due to this reason, the domestic crop seems week in Maharashtra. In Rangoon, there is a lack of arrival pressure of the stock, whereas, the exporters are quoting the prices at the higher level, in these circumstances, the tur which was being sold at Rs 7950 per quintal yesterday, now, it is ruling at Rs 8050 per quintal. Now, demand should strong trend from the mills. Today, the prices of its Dal also quoting at the higher level. In this situation, the trade of tur will be profitable at the current level during the coming days.

तुवर-व्यापार में रिस्क नहीं

नई दिल्ली, 27 मार्च (एनएनएस) वास्तविकता यह है कि महाराष्ट्र मध्य प्रदेश एवं कर्नाटक में इस बार अधिक बरसात से तुवर की तैयार फसल में भी दाने कम बताए जा रहे है, क्योंकि अक्टूबर वाली बरसात ने नुकसान कर दिया, इस वजह से महाराष्ट्र में घरेलू फसल पिछली बार से कम निकली है। रंगून में माल का प्रेशर ज्यादा नहीं है, जबकि वहां निर्यातक बढ़ाकर भाव बोलने लगे हैं, इन परिस्थितियों में जो तुवर कल 7950 रुपए प्रति क्विंटल बिक गई थी, उसके भाव आज 8050 बोलने लगे हैं, अब इन भावों में दाल मिलों की पकड़ मजबूत हो गई है। दाल में भी आज कुछ चस्की बोल रहे हैं, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव के तुवर में भरपूर लाभ मिलने की संभावना दिखाई दे रही है।

Gram desi: trade will be profitable

New Delhi, 27 March (NNS): The supply of Gram desi seems luggage from Rajasthan and there is a lack of stock in the markets, despite all this, there is a fear of back gram of Australia in all round markets, due to this reason, at Lawrence Road, the prices of Gram desi on standing motor is being traded between Rs 5550/5575 per quintal. The traders are quoting the prices of its dal at Rs 6250/6350 per quintal. Now, no steamers are arriving from Canada, in these circumstances, the market mein not show more downfall from here.

देसी चना-व्यापार लाभदायक रहेगा

नई दिल्ली, 27 मार्च (एनएनएस) राजस्थान से देसी चने की आपूर्ति काफी घट गई है तथा स्टाक में पहले से ही कोई माल नहीं है। इन सबके बावजूद ऑस्ट्रेलिया के आए काले चने की दहशत चौतरफा मंडियों में बनी हुई थी, अब वह समाप्त हो गई है। यही कारण है कि देसी चना 5550/5575 रुपए प्रति कुंतल लॉरेंस रोड पर खड़ी मोटर में हो गया है। दाल के भाव भी मिलों से 6250/6350 रुपए में उठठू बोलने लगे हैं। अब कनाडा के स्टीमर सुनने में नहीं आ रहे हैं, इन परिस्थितियों में बाजार इससे नीचे मुश्किल लग रहा है।

Rajma chitra: trade of Indian Brazil will be profitable

New Delhi, 27 March (NNS): The sowing of rajma Chitra Indian Brazil reported to be high in Maharashtra and the quality of the crop also seems superior. Only 20/22 percent of the ganna bhtani stock has been sown, due to this reason, the buying seems constant in the stock of Indian Brazil. In Maharashtra, it is being traded at Rs 83/84 per kg and here, it is ruling at Rs 87/88 per kg. The stock of China also ruling at Rs 102/104 per kg in Mumbai and here, it is available at Rs 108/110 per kg respectively. Therefore, the trade seems weak in these prices, on seeing this, the prices of Indian Brazil again improved by Rs 4/5 per kg.

राजमां चित्रा-इंडियन ब्राज़ील में लाभ मिलेगा

नई दिल्ली, 27 मार्च (एनएनएस) राजमां चित्रा महाराष्ट्र में इंडियन ब्राजील की बिजाई अधिक हुई थी, वह फसल बहुत बढ़िया उतरी है। गन्ना भूटानी माल 20-22 प्रतिशत ही बोया गया था। इस वजह से इंडियन ब्राजील में लिवाल आ गए हैं। महाराष्ट्र में 82/84 रुपए तथा यहां 87/88 रुपए प्रति किलो भाव हो गए हैं। मुंबई में चीन का माल 102/104 रुपए एवं यहां 108/110 रुपए प्रति किलो भाव बोल रहे हैं। अत: इन भावों में कोई विशेष व्यापार सुनने में नहीं  आया है, इसे देखते हुए देखते हुए इंडियन ब्राजील में 4/5 रुपए किलो फिर बढ़ जाएंगे।

Gram kabuli: no risk in the trade

New Delhi, 27 March (NNS): The production of Gram Kabuli reported to be normal in the previous season and huge amount of old stock has been lying, due to this, the market showed heavy downfall from July to February. During the previous week, the prices of Gram Kabuli improved by Rs 3/4 per kg. The market may increase from here because the upcoming cropped slipped by 36 percent.

काबुली चना-दूर-दूर तक रिस्क नहीं

नई दिल्ली, 27 मार्च (एनएनएस) बीते सीजन में काबुली चने का उत्पादन सामान्य होने तथा पुराना स्टॉक अधिक बचने से जुलाई से फरवरी तक बाजार मंदा बना हुआ था। पिछले सप्ताह में काबली चने में 3/4 रुपए प्रति किलो की तेजी आ चुकी है, आगे यहां से बाजार और तेज लग रहा है, क्योंकि आने वाली फसल 36 प्रतिशत तक कम है।

Pea: should trade at the current level

New Delhi, 27 March (NNS): The consumption of pea increased by three times as compared to the other pulses because its prices show the heavy downfall and the traders are purchasing the stock at the reasonable prices from the consuming centres, due to this reason, the market showed strong trend. Both the local and upcountry demand of pea seems good from the last fortnight. Here, the market showed uptrend because of the selling of the stock at the higher level from Mundra port. The pea which was selling at Rs 4000 per quintal, now, it is ruling at Rs 4100 per quintal. In Mundra, the stock also being traded at the higher level in the same proportion. Therefore, the market will remain high during the coming days.

मटर-व्यापार करते रहिए

नई दिल्ली, 27 मार्च (एनएनएस) मटर की खपत अन्य दालों से लगभग तीन गुनी चल रही है, क्योंकि इसके भाव काफी नीचे हैं तथा कारोबारियों को खपत वाले केंद्रों पर पड़ता लग रहा है। यही कारण है कि बाजार मजबूती बनी हुई है। पिछले एक पखवाड़े से लोकल एवं चालानी मांग बढ़िया चल रही है, मुंदड़ा पोर्ट पर मटर की बिकवाली एक बार फिर बढ़ा कर किए जाने से यहां भी बाजार उछल गया है। मटर जो 4000 रुपए बिकी थी, उसके भाव 4100 रुपए हो गए हैं। मुंदड़ा में भी उसी अनुपात में बढ़ाकर बोलने लगे हैं। अत: आगे धीरे-धीरे बाजार तेज रहेगा।

Guar gum: no downfall

New Delhi, 27 March (NNS): The prices of guar gum remained strong at Rs 10300/10400 per quintal owing to the weak selling and higher industrial demand. In Jodhpur mandi, guar prices have been ruling at Rs 5500/5550 per quintal. In the markets of Haryana, guar prices improved by Rs 50 to Rs 5300/5350 per quintal. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the demand. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same strong during the near future.

ग्वार गम-मंदा नहीं

नई दिल्ली, 27 मार्च (एनएनएस) औद्योगिक मांग निकलने एवं बिकवाली कमज़ोर होने ग्वार गम के भाव 10300/10400 रुपये प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे।जोधपुर मंडी में ग्वार के भाव 5500/5550 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। हरियाणा की मंडियों में ग्वार के भाव 50 रुपये बढ़कर 5300/5350 रूपये प्रति क्विंटल टिके रहे। भविष्य मे ग्राहकी को देखते हुए इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार  मज़बूत रह सकता है।