New Delhi, 24 August (NNS): The arrivals of all varieties of basmati paddy reported to be negligible in the markets of Punjab, Haryana, UP and Rajasthan after the swamp of downfall. Here, the arrivals have already been over in the producing markets of Satna and Jabalpur of MP, due to this reason, the traders are quoting rubbish prices. Presently, the arrival pressure of sathi crop showed downfall in UP, due to this, the prices of paddy and rice slipped by Rs 100/200 and Rs 200/300 per quintal respectively. The traders are believing on this temporary increment because the stock will likely to be unavailable for the new shipments. Therefore, the market may increase again and it is profitable to purchase the stock at the lower level. The stock of paddy 1509 have been ruing as per the moisture and the length in the markets, but the stock has not been available in the markets.
बारीक चावल-अभी धान की किल्लत
नई दिल्ली, 24 अगस्त (एनएनएस) पिछले महीने के दलदल के बाद पंजाब हरियाणा यूपी राजस्थान में बासमती प्रजाति की धान की आवक नगण्य रह गई थी। इधर मध्य प्रदेश के सतना जबलपुर आदि उत्पादक मंडियों में भी धान की आवक पूरी तरह समाप्त हो चुकी है, जिस कारण अनाप-शनाप तेजी आ गई थी। फिलहाल यूपी में साठी धान का दबाव घट गया है, जिससे धान में 100/200 रुपए तथा चावल में 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट आ गई है। इस तेजी को कारोबारी वास्तविक मान रहे हैं, क्योंकि नये शिपमेंट के लिए माल आगे चलकर मिलने मुश्किल हो जाएंगे। अत: बाजार दोबारा बढ़ जाएगा, घाटे भाव में माल खरीदना चाहिए। मंडियों में नमी व लेंथ के हिसाब से 1509 धान चल रहा है, लेकिन माल उपलब्ध नहीं है।
Wheat: possibility of more increment
New Delhi, 24 August (NNS): Now, the supply of wheat showed downfall due to the constant demand from the Southern and the Eastern parts of the country. Here, the procurement seems good from both the roller flour mills and the flour chakkis, due to this, here, the prices of wheat ascended by Rs 70 to Rs 2880/2900 per quintal. The stock of wheat has been selling out constantly in the eastern parts of the country from the markets of MP and UP, due to this reason, the market of wheat remained close with the increment. Notably, both the inferior and superior quality stock of farmers have already been sold out in the central pool, due to this reason, there is a lack of stock to the farmers. Therefore, it is expected that the prices of wheat may increase more before selling in the markets.
गेहूं-अभी और बढ़ने की उम्मीद
नई दिल्ली, 24 अगस्त (एनएनएस) इस समय साउथ के साथ-साथ पूर्वी भारत की मांग से यहां गेहूं की आपूर्ति घट गई है। यहां भी रोलर फ्लोर मिलों एवं आटा चक्कियों की अब खरीद अच्छी चल रही है, जिससे यहां गेहूं 2880/2900 रुपए प्रति कुंतल पर हाल ही में 70 रुपए महंगा हो गया है। गेहूं मध्य प्रदेश यूपी की मंडियों से पूर्वी भारत में जा रहा है, जिस कारण गेहूं के भाव तेजी लिए बंद हुए हैं। गौरतलब है कि हल्के भारी माल इस बार किसानों के काफी केंद्रीय पूल में जा चुके हैं। इसलिए किसानों के पास भी बहुत ज्यादा माल नहीं है। अत: सरकारी गेहूं बाजार में बिकने से पहले अभी और बढ़ जाएगा। है, इसे देखते आगे सरकार की बिक्री पर निर्भर करेगा।
Maize: no risk in the trade
New Delhi, 24 August (NNS): The arrivals of maize have already been over in UP, there, the availability of the stock seems high to the rackers. In Bihar, the stock of maize has not been available at the lower level because there, the arrivals seems feeble for some days. The reality is that the crop showed downfall and the farmers have sown less amount of stock, due to this reason, the big companies are started purchasing the stock. This year, the arrival pressure of the stock reported to be weak because of the delayed crop, in these circumstances, the maize is being traded at Rs 2400/2450 per quintal in Bihar and the prices may not show more increment during the near future. Almost 13/14 percent of moisture stock has been going for Bangladesh from Kursela and Khidarpur. Here, the stock has also been going in Nepal also because here, its prices have been ruling at the lower level, in these circumstances, there is no risk in the trade at the current level during the coming days.
मक्की-व्यापार में रिस्क नहीं
नई दिल्ली, 24 अगस्त (एनएनएस) यूपी में मक्की की आवक समाप्त हो गई है, वहां मक्की रैक वालों को काफी महंगी मिल रही है। बिहार में भी इस बार मंदे भाव में मक्की नहीं मिल पाई है, क्योंकि वहां ज्यादा दिन तक आवक नहीं रही है वास्तविकता यह थी कि वहां फसल में पोल थी, किसानों ने बिजाई कम किया था, जिसकारण बड़ी कंपनियां अब खरीद करने लगी हैं। इसकी फसल देर में शुरू होने से माल का प्रेशर इस बार कम रहा है, इन परिस्थितियों में जो मक्की 2400/2450 रुपए प्रति क्विंटल बिहार में बिक रही है, इसमें और तेजी की संभावना दिखाई दे रही है। कुरसेला एवं खिदरपुर से बांग्लादेश के लिए मक्की 13-14 प्रतिशत नमी वाली जाने लगी है। इधर नेपाल में भी माल जा रहा है, क्योंकि यहां भाव अभी भी नीचे चल रहे हैं, इन परिस्थितियों में वर्तमान में मक्की में रिस्क नहीं है।
Millet: trade will be profitable
New Delhi, 24 August (NNS): There is a shortage of millet stock in the producing markets because of the weak arrivals of millet stock in the producing areas. On the other hand, only 20 percent of the stock has been remaining in the markets, due to this reason, the stock of both Haryana and Rajasthan have been decreasing rapidly. The stock has been arriving in Hathras, Raya and Mathura line. Here, the demand of Haryana and Punjab seems unfavourable owing to the weak prices of maize. Now, the prices of millet in cattle feed manufacturers are quoting at Rs 2280/2350 per quintal in the Haryana and Punjab reach, whereas, the best quality stock also ruling at Rs 2370 per quintal, in these circumstances, the market may increase during the near future.
बाजरा-व्यापार में लाभ मिलेगा
नई दिल्ली, 24 अगस्त (एनएनएस) उत्पादक मंडियों में बाजरे का स्टाक काफी कम रह गया, क्योंकि बाजरे की फसल सभी उत्पादक क्षेत्रों में कम आई है। उधर प्रयागराज लाइन में 20 प्रतिशत स्टॉक रह गया है, जिस कारण हरियाणा राजस्थान के स्टॉक तेजी से कम हो रहे हैं। बाजरे की आवक हाथरस राया मथुरा लाइन में हो रही है। इधर मकई के नीचे भाव होने से हरियाणा पंजाब की मांग अनुकूल नहीं है। अब वहां का माल हरियाणा पंजाब पहुंच में कैटल फीड क्वालिटी 2280/2350 रुपए प्रति कुंतल हो गई है, जबकि बढ़िया माल 2370 रुपए भी बोल रहे हैं, इन परिस्थितियों बाजरे से और तेजी लग रही है।
Masoor: no possibility of more downfall
New Delhi, 24 August (NNS): The supply of maosor showed downfall in Mungaoli, Ganj basauda, Saagar, Bhopal and Beenganj line of MP, but the masoor of Canada has been unloading constantly at the sluggish rates, due to this reason, the market showed downfall. Here, the masoor of Canada also selling at Rs 5925/5950 per quintal. The import prices have been ruling at the higher level due to the increment in dollar as compared to the Indian rupee, due to this, its prices may not show downfall in Delhi anymore and its prices will likely to remain high at the Mundra port. In Bilti, desi masoor has not been selling at Rs 6750/6760 per quintal, due to this, the market may likely to remain high during the coming days.
मसूर-और मंदे की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 24 अगस्त (एनएनएस) मध्य प्रदेश के मुंगावली, गंज बासौदा, सागर, भोपाल एवं बीनागंज लाइन में मसूर की आपूर्ति अपेक्षाकृत घट गई है, लेकिन कनाडा की मसूर सस्ते में लगातार उतरने से बाजार काफी नीचे आ गया है। यहां कनाडा की मसूर 5925/5950 रुपए प्रति कुंतल बिक रही है। आगे डॉलर के ऊंचे भाव होने से आयात महंगा लग रहा है, इसलिए दिल्ली में इससे नीचे जाना मुश्किल लग रहा है, मुंदड़ा पोर्ट पर भी आने वाले माल ऊंचे लग रहे हैं, देसी मसूर भी बिल्टी में 6750/6760 रुपए प्रति कुंतल की नीचे नहीं लग रही है, जिससे यहां से बाजार तेज लग रहा है।
Urad: possibility to increase after the downfall
New Delhi, 24 August (NNS): During the review week, the prices of Rangoon stock of urad slipped by Rs 400 per quintal due to the constant selling in Chennai, due to this, here, the prices of urad also went up in the same ratio to Rs 9300 per quintal. Today, the market may gain by Rs 100 per quintal. Therefore, the prices may increase by Rs 500 per quintal after the correction from the current level. Now, the new crop will likely to arrive after a month, due to this, there, the old stock has already been over and the trade of Rangoon stock seems constant. The import deals of urad have been ruling at the higher level from Rangoon. The prices of rack loadings have been ruling at the higher level from Chennai, due to this, the trade of urad SQ will be profitable at the current level during the near future.
उड़द-मंदे के बाद तेजी संभव
नई दिल्ली, 24 अगस्त (एनएनएस) गत सप्ताह उड़द रंगूनी माल चेन्नई में बिकवाली आने से 400 रुपए प्रति कुंतल की गिरावट आ गई थी, जिससे बाजार यहां भी उसी अनुपात में घटकर 9300 रुपए प्रति कुंतल बिक गया है, आज खुलते बाजार 200 रुपए बढ़ाकर बोलने लगे हैं। अत: वर्तमान के करेक्शन के बाद आगे चलकर फिर 500 रुपए की तेजी लग रही है। अभी नई उड़द अगले महीने आएगी, जिससे वहां भी पुराना स्टॉक लगभग समाप्ति की ओर है, रंगूनी माल का ही व्यापार हो रहा है। उड़द के आयात सौदे रंगून से ऊंचे भाव में हो रहे हैं, चेन्नई से रैक लोडिंग के पड़ते महंगे होने लगे हैं, जिससे बाजार वर्तमान भाव का एसक्यू क्वालिटी अनुसार आगे चलकर व्यापार लाभ दे जाएगा।
Moong: no downfall in the roots
New Delhi, 24 August (NNS): During the review week, the moong of all the states have already been sold out and the quality of all-round crop also seems good, despite all this, the market of moong in Prayagraj line also gained to Rs 8200/8300 per quintal due to the constant buying of best quality stock in China which may increase owing to the shortage of the stock during the last one week. The inferior quality stock also selling at Rs6400/7500 per quintal. The stock of Kanpur, Etah, Mainpuri, Khurja, Hathras, Itawa and Agra line also selling at Rs 6850/7450 per quintal. The inferior and superior quality stock of tender also being available at Rs 6000/6800 per quintal. The new moong has not been arriving from Nawda, Kodram, Ranchi, Jahanabad and Gaya line, in these circumstances, the prices may increase during the near future.
मूंग-जड़ में मंदा नहीं
नई दिल्ली, 24 अगस्त (एनएनएस) गत सप्ताह सभी प्रांतवार मूंग आकर निपट चुकी है तथा फसल भी चारों तरफ बहुत बढ़िया है, इन सब के बावजूद भी रुक-रुक कर चीन की बढ़िया माल में लगातार लिवाली चलने बाजार बढ़कर प्रयागराज लाइन की 8200/8300 रुपए प्रति कुंतल हो गई है, जो पिछले एक सप्ताह से वहां माल की कमी से बाजार पुन: बढ़ सकता है, नीचे वाले माल 6400/7500 रुपए के बीच नए पुराने बिक रहे हैं। कानपुर एटा मैनपुरी खुर्जा हाथरस इटावा एवं आगरा लाइन की 6850/7450 रुपए प्रति क्विंटल के बीच यहां बिक रही है, टेंडर वाले माल हल्के भारी 6000/6800 रुपए में अब कम मिल रहे हैं। नवादा कोडरमा रांची जहानाबाद गया लाइन की मूंग भी नहीं आ रही है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए निकट में तेजी नहीं है।
Tur: should purchase at the current level
New Delhi, 24 August (NNS): The stock of tur has been available at the higher level to the mills because of the unfavourable sale of its dal. Most of the mills are purchasing the stock less amount of stock and the sale of ready stock seems sluggish. Here, the prices of lemon tur may rose from Rs 8100 to Rs 8025 per quintal before a fortnight which was around 8300 per quintal on Saturday. Today, it is being quoted at Rs 8270 per quintal. The prices of lemon patka also ruling at Rs 111/113 per kg. The market of katni line also ruling at the higher level, due to this, the prices of its dal also quoting at Rs 87/88 per kg. Therefore, it is profitable to purchase the stock at the current rates.
तुवर-वर्तमान भाव में खरिदिए
नई दिल्ली, 24 अगस्त (एनएनएस) महाराष्ट्र की तुवर, मिलों को ऊंचे भाव में मिल रही थी, क्योंकि दाल की बिक्री अनुकूल नहीं है। अधिकतर दाल मिलें पड़ते के अभाव में खरीद कम कर रही हैं, पक्के मालों की बिक्री ठंडी पड़ गई है। एक पखवाड़े पहले लेमन तुवर यहां 8100 रुपए प्रति क्विंटल उपर में बिकने के बाद 8025 रुपए नीचे में रह गयी थी, जो शनिवार को 8300 रुपए हो गई। आज 8450 रुपए प्रति कुंतल बोली गई। दाल की बिक्री पटका लेमन क्वालिटी 111/113 रुपए प्रति किलो के बीच चल रही है। कटनी लाइन में भी काफी बाजार तेज हो गया है, जिससे वहा इसकी दाल के भाव 87/88 रुपए बोल रहे हैं। अत: कच्चे पक्के दोनों माल खरीदना चाहिए।
Gram desi: should purchase the stock
New Delhi, 24 August (NNS): The gram of Australia has does not seems favourable for the milling and the arrivals of the stock seems weak from Rajasthan due to its higher prices, due to this, here, the gram desi of Rajasthan also ruling at Rs 6450 per quintal. The sale of both dal and besan showed improved trend on the first day of the week, due to this, the importers are doing less new deals. Therefore, the prices of gram desi may increase during the coming days.
देसी चना-व्यापार करते रहिए
नई दिल्ली, 24 अगस्त (एनएनएस) ऑस्ट्रेलिया का चना, दाल मिलों में मिलिंग के अनुकूल नहीं है तथा राजस्थान के माल भी पड़ते के अभाव में कम आ रहे हैं, जिससे यहां बाजार बढ़कर 6450 रुपए प्रति कुंटल का राजस्थानी चना हो गया है। सप्ताह के पहले दिन दाल व बेसन की बिक्री भी पहले दिन ही सुधर गई है। इसलिए आयातक नए सौदे कम कर रहे हैं। अत: देसी चने में अभी बढ़ने आसार बन गए हैं।
Rajma chitra: no possibility of more downfall
New Delhi, 24 August (NNS): There is a shortage of rajma chitra stock in the pipeline and the traders are not selling their stock at the lower level. The previous stock of Barsi and Beed line has already been over, due to this, here, the prices remained stable at Rs 10000/10200 per quintal. The inferior quality stock has already been sold out at Rs 9600/9700 per quintal. Here also, it is being traded at Rs 114/116 per kg. New crop will likely to arrive after a long time. Therefore, the prices may increase during the near future.
राजमां चित्रा-इसमें घटने की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 24 अगस्त (एनएनएस) राजमां चित्रा का स्टाक पाइप लाइन में प्रचुर मात्रा में नहीं होने से और घटकर बेचू नहीं आ रहे हैं। बारसी बीड लाइन पिछली फसल का माल पहले ही समाप्त हो जाने से बाजार यहां 1000/10200 रु प्रति किलो पर ठहर गए है। नीचे वाले माल 9600/9700 रुपए बिक रहे हैं। राजमां चाइना में अब यहां भी 114/116 रुपए प्रति किलो का व्यापार हो गया है। नई फसल आने में लंबा समय बाकी है। अत: अभी तेजी आ जाएगी।
Gram kabuli: possibility to increase
New Delhi, 24 August (NNS): The production of gram Kabuli reported to be weak, despite this, huge amount of old stock has been lying in the cold storages, due to this, the market showed downfall. Now, the demand of gram kabuli reported to be strong from the big exporters of Indore from the first days of the week, on seeing this, the stock which was traded at Rs 68/72 per kg. Now, there is no possibility of more downfall in the prices and the market may gain by Rs 10 per kg during the near future.
काबुली चना-और बढ़ने की संभावना
नई दिल्ली, 24 अगस्त (एनएनएस) काबुली चने का उत्पादन कम होने के बावजूद पुराने माल का स्टॉक, कोल्ड स्टोरेज में अधिक होने से बाजार काफी नीचे आ गया था, अब इन भावों में नये सप्ताह के पहले दिन से फिर इंदौर के बड़े निर्यातकों की पकड़ मजबूत हो गई है, इसे देखते हुए जो माल 68/72 रुपए प्रति किलो बिक रहा है, इसमें अब घटने की गुंजाइश नहीं है तथा भविष्य में यहां से बाजार 10 रुपए प्रति किलो उछल सकता है।
Pea: possibility to increase
New Delhi, 24 August (NNS): Both the local and upcountry demand of pea showed uptrend, due to this reason, its prices gained by Rs 50 per quintal in the Kanpur line, due to its effect, here also, the prices of white pea rose by Rs 50 to Rs 4350 per quintal. There is a shortage of stock in lalitpur and Jhansi line because of the weak arrivals of the crop. On the other hand, there is a lack of stock at the ports. In contrary to this, the upcountry demand of pea dal showed uptrend after the election of Assam and Bengal. Here, the traders of Orissa are also buying the stock at the current level, due to this reason, the prices of pea may increase during the near future.
मटर-आगे तेजी की संभावना
नई दिल्ली, 24 अगस्त (एनएनएस) मटर में लोकल एवं चालानी मांग काफी बढ़ जाने से 50 रुपए प्रति कुंतल कानपुर लाइन में तेजी आ गयी है। इसके प्रभाव से यहां भी 50 रुपए बढ़ 4350 रुपए प्रति कुंतल सफेद मटर के भाव हो गए हैं। ललितपुर झांसी लाइन में स्टॉक इस बार ज्यादा नहीं हो पाया है, क्योंकि फसल काफी कम आई है। उधर बंदरगाहों पर भी प्रेशर नहीं है। दूसरी ओर बंगाल असम के चुनाव के बाद मटर दाल की चालानी मांग बढ़ जाएगी। इधर उड़ीसा वाले भी मटर की लिवाली में आ गए हैं, जिस कारण बाजार भविष्य में तेजी की संभावना नजर आ रही है।
Guar: less possibility to decrease
New Delhi, 24 August (NNS): In Jodhpur Mandi, the prices of guar ascended by Rs 100 to Rs 6200/6250 per quintal due to the weak selling from the stockists and increased demand from the mills. In Ahmadabad Mandi, its prices also quoting at Rs 6150/6200 per quintal. However, in NCDEX, the prices of guar contract August delivery showed uptrend because of the constant speculative buying and selling. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices during the near future.
ग्वार-मंदे के आसार कम
नई दिल्ली, 24 अगस्त (एनएनएस) औद्योगिक मांग निकलने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से जोधपुर मंडी में गत सप्ताह के दौरान ग्वार के भाव 100 रुपए बढ़कर 6200/6250 रुपए प्रति किवंटल हो गए। अहमदाबाद मंडी इसके भाव 6150/6200 रुपए प्रति किवंटल बोले गए। हालांकि सटोरिया लिवाली बिकवाली से एनसीडीईएक्स में ग्वार वायदा अगस्त डिलीवरी में तेजी का रुख रहा। सप्लाई व मांग को देखते हुए इसमें मंदे की संभावना कम है।
