New Delhi, 06 March (NNS): The trade of basmati rice gets affected due to the war between Iran and Israel. The exporters are purchasing the stock at the current level because huge amount of stock has been lying at the ports and the situation seems uncertain in between the war. Huge amount of stock has also been lying from the exporters. Here, the selling of basmati paddy seems high in the markets, on seeing these circumstances, the market will likely to remain close, but the decline in the prices provides a buying opportunity for those who currently do not hold stock. There will be no availability of the stock after the over of war. The prices of basmati rice fell down by Rs 400/500 per quintal due to the over of buying from the exporters.
बारीक चावल-जंग से व्यापार तंग
नई दिल्ली, 6 मार्च (एनएनएस) ईरान इजरायल जबरदस्त जंग के चलते बासमती प्रजाति के चावल का व्यापार तंग हो गया है। कोई भी निर्यातक माल नहीं ले रहा है, क्योंकि बंदरगाहों पर उनके माल भारी मात्रा में फंसे हुए हैं तथा जंग में अभी अनिश्चित का माहौल बना हुआ है। काफी निर्यातकों के भुगतान आया तक देश के पास फंसे हुए हैं। इधर बासमती धान में भी मंडियों में बिकवाली आ गई है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए बाजार मंदा ही रहेगा, लेकिन घटे भाव में जिसके पास माल नहीं है, उसे खरीदने का मौका है। जंग बंद होते ही चावल ढूंढने से नहीं मिलेगा। निर्यातकों की लिवाली बंद से बासमती प्रजाति के चावल में 400/500 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट आ गई है।
Wheat: higher selling pressure
New Delhi, 06 March (NNS): Presently, both the small and the big companies are doing panic selling, due to this, the market showed heavy downfall. Presently, in Delhi, its prices also declined to Rs 2590/2600 per quintal in mill reach. The stockists are selling the stock at every price on seeing the favourable weather conditions and ready crop in North India, due to this, the market showed downfall, but the market remained stable at the same level for some days because its prices also ruling at Rs 2450/2550 per quintal in the producing markets.
गेहूं-बिकवाली का प्रेशर बढ़ा
नई दिल्ली, 6 मार्च (एनएनएस) गेहूं में छोटी बड़ी कंपनियों द्वारा घबराहट पूर्ण बिकवाली किए जाने से बाजार लुढ़ककर पानी-पानी हो गया है। इस समय मिल पहुंच में भाव दिल्ली में 2590/2600 रुपए प्रति कुंतल के बीच मंदे लिए टिका हुआ है। उत्तर भारत में गेहूं की खड़ी फसल एवं मौसम अनुकूल को देखकर बाजार में स्टॉकिस्ट हर भाव में बिकवाल आ गए हैं, जिससे बाजार मंदा हो गया है, लेकिन गेहूं अब यहीं कुछ दिन लिए टिका रहेगा, क्योंकि देश की किसी उत्पादक मंडियों में 2450/2550 रुपए से कम भाव पर नहीं मिल रहा है।
Maize: no panic situation in Bihar
New Delhi, 06 March (NNS): The stockists of maize are doing panic situation in Khagadiya, Begusarai, Manasi, Gulab bagh, Darbhanga and Purnia line of Bihar, due to this, there, the market rose to Rs 1800/1900 per quintal, due to its effect, the buying of maize seems constant at Rs 1700/1750 per quintal in MP from the godown, due to this reason, the market reported to be high in Haryana and Punjab reach. The reality is that the sowing seems weak in Bihar, due to this, the trade will be profitable after some time during the near future.
मक्की-बिहार में घबराहट समाप्त
नई दिल्ली, 6 मार्च (एनएनएस) बिहार के खगड़िया बेगूसराय मानसी गुलाब बाग दरभंगा एवं पूर्णिया लाइन में मकई के स्टॉकिस्टों में घबराहट समाप्त हो गई है, जिससे बाजार वहां बढ़कर 1800/1900 रुपए प्रति क्विंटल हो गए हैं, इसके प्रभाव से मध्य प्रदेश में भी 1700/1750 रुपए प्रति क्विंटल में गोदाम से मक्की लिवाली लगातार बनी हुई है। यही कारण है कि हरियाणा पंजाब पहुंच में भी बाजार बढ़ गया है। वास्तविकता यह है कि बिहार में बिजाई कम हो हुई है, जिससे वर्तमान भाव की मक्की में इंतजार करने के बाद फिर लाभ मिल सकता है।
Millet: prices may increase after some time
New Delhi, 06 March (NNS): Both the local and upcountry demand of millet reported to be strong as compared to before because the prices of maize showed uptrend from the lower level. Presently, the consuming industries are using maize over millet. However, the all-round production reported to be weak, due to this reason, the supply showed heavy downfall in the markets. Only the stored stock has been selling out in the markets. Therefore, the millet is being traded at Rs 2050/2100 per quintal in mauli barwala reach and the prices may increase after some time during the near future.
बाजरा-तेजी में कुछ विलंब होगा
नई दिल्ली, 6 मार्च (एनएनएस) बाजरे में लोकल एवं चालानी मांग पहले की अपेक्षा मजबूत हो गई है, क्योंकि मकई के भाव, नीचे से काफी बढ़ गए हैं। फिलहाल खपत वाले उद्योग, बाजरे की बजाय मक्की डाल रहे हैं। हालांकि इस बार बाजरे का उत्पादन चौतरफा कम हुआ है, जिस कारण मंडियों में आपूर्ति पूरी तरह टूट गई है, केवल स्टॉक के माल बिक रहे हैं। अत: मौली बरवाला पहुंच में जो बाजरा 2050/2100 रुपए बिक रहा है तथा तेजी के लिए कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा।
Masoor: no more downfall
New Delhi, 06 March (NNS): The supply of masoor showed uptrend, due to this, the market has remained under pressure. However, the buying of dal chanti and malka seems constant in the eastern parts of the country, despite this, the trade should not be done at the long uptrend because the supply of new crop has been increasing in MP and Rajasthan, but it seems weak than the normal level. The weather reported to be high in MP as compared to before and 90 percent of the crop has already been sold out in the markets. Therefore, the prices of old masoor also selling between Rs 6350/6375 per quintal in Bilti and the prices may not show uptrend from the last two to four days, but it is profitable to purchase the stock at the current level. The masoor has not been available at the sluggish rates, but there is a difference between the prices of Rs 700/750 per quintal, but the prices may increase after some time during the coming days.
मसूर-ज्यादा मंदा नहीं
नई दिल्ली, 6 मार्च (एनएनएस) मसूर की आपूर्ति बढ़ने से इसका बाजार दबा हुआ है। हालांकि पूर्वी भारत की दाल छांटी एवं मलका में कुछ लिवाली बनी रही, इन सब के बावजूद भी अब लंबी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए, क्योंकि मध्य प्रदेश राजस्थान में मसूर की नई फसल की आपूर्ति एमपी में बढ़ने लगी है, लेकिन सामान्य से कम है। मध्य प्रदेश में मौसम यहां की अपेक्षा काफी गर्म होने लगा है तथा अभी तक 90 प्रतिशत कट चुकी है। अत: जो बिल्टी में पुरानी मसूर 6350/6375 रुपए प्रति क्विंटल के बीच क्वालिटी अनुसार बिक रही है, इसमें दो-चार दिनों तक तेजी तो नहीं है, लेकिन इन भावों में खरीदते भी रहना चाहिए। कनाडा की मसूर सस्ती नहीं मिल रही है, लेकिन उसके भाव का अंतर 700/750 रुपए का हो गया है, जिससे बाजार में तेजी थोड़ा ठहर कर आएगी।
Urad: prices may increase intermittently
New Delhi, 06 March (NNS): Today, the prices of urad gained by Rs 100 per quintal owing to the selling of the stock at the lower level from Chennai and constant buying from the mills, but the market slipped by Rs 50 per kg owing to the constant selling of the further deals from the speculators and weak demand from the mills at the higher level. The prices of urad SQ and FAQ also selling between Rs 8800 and Rs 8200 per quintal respectively. There is a lack of stock in Chennai and Delhi, due to this, the market may increase after the correction.
उड़द-रुक-रुक कर तेजी आएगी
नई दिल्ली, 6 मार्च (एनएनएस) उड़द में दाल मिलों की लिवाली चलने तथा चेन्नई से घटाकर माल नहीं मिलने से आज 100 रुपए प्रति कुंतल की तेजी आ गई है, लेकिन ऊंचे भाव में दाल मिलों की पकड़ ढीली होने तथा आगे के सौदे सुस्ती में सटोरियों की बिकवाली आने से 50 रुपए बाजार दब गया था। उड़द एस क्यू 8800 रुपए एवं एफ ए क्यू 8200 रुपए प्रति क्विंटल बिक गई। चेन्नई एवं दिल्ली में स्टाक ज्यादा नहीं है, इसलिए करेक्शन के बाद फिर बाजार बढ़ सकता है।
Moong: trade will be profitable
New Delhi, 06 March (NNS): The crop of new moong reported to be delayed. On the other hand, the crop of Prayagraj and Kanpur line has already been sold out in the markets. This year, the sowing seems weak in Ranchi and Bihar. Only, the prices have not showed uptrend due to the constant buying of both inferior and superior quality stock, but both the best and the selected quality stock also ruling at Rs 7500/8300 and Rs 8500 per quintal respectively owing to the consumption of inferior quality stock. The market also gained by Rs 200/300 per quintal during the last one month. This time, both the inferior and superior quality stock also selling at Rs 6400/7000 per quintal and the trade will be profitable from here.
मूंग-व्यापार लाभदायक रहेगा
नई दिल्ली, 6 मार्च (एनएनएस) मूंग की नई फसल अभी काफी विलंब है। दूसरी ओर प्रयागराज एवं कानपुर लाइन की निपट गई है, इस बार रांची और बिहार वाली मूंग इस बार कम आई है, केवल राजस्थान के हल्के भारी माल लगातार उतरने से ज्यादा तेजी नहीं आ पाई है, लेकिन बढ़िया माल के 7500/8300 रुपए तथा हल्के माल खप जाने से सिलेक्टेड 8500 रुपए प्रति क्विंटल बोल रहे हैं। बाजार पिछले एक माह में 200/300 रुपए बढ़ गए हैं। हल्के भारी माल भी इस समय 6400/7000 के बीच बिक रहे हैं तथा यहां से व्यापार लाभदायक लग रहा है।
Tur: prices may increase after some time
New Delhi, 06 March (NNS): There is a shortage of tur stock in the markets. The prices of tur also ruling at Rs 8400 per quintal while doing spot deals from Rangoon, due to this, the traders are not selling the stock at the lower level in Chennai and swamp of downfall in the current week, due to this, here also, its prices also jumped from Rs 8100 to Rs 8250 per quintal. The production of crop reported to be weak in Maharashtra and Karnataka. The arrival pressure reported to be weak in Karnataka, in these circumstances, the prices of lemon tur may jump by Rs 200/300 per quintal soon.
तुवर-ठहरकर फिर तेजी आएगी
नई दिल्ली, 6 मार्च (एनएनएस) तुवर का स्टॉक किसी भी मंडी में ज्यादा नहीं है। रंगून से हाजिर सौदे करने पर तुवर का पड़ता 8400 रुपए से ऊपर का पड़ रहा है। इस लिए चेन्नई वाले चालू सप्ताह मंदे के दलदल के बाद और घटकर बिकवाल नहीं आ रहे हैं, जिससे यहां भी 8100 रुपए से बढ़ाकर 8250 रुपए बोलने लगे हैं। महाराष्ट्र एवं कर्नाटक की फसल में उत्पादन कम हुआ है। कर्नाटक में आवक का दबाव नहीं बन पा रहा है, इन सारी परिस्थितियों में लेमन तुवर में जल्दी 200/300 रुपए की और तेजी आ सकती है।
Gram desi: may not show more downfall
New Delhi, 06 March (NNS): The crop of gram desi does not seems favourable in MP, Rajasthan and Karnataka. No more stock will likely to arrive on seeing the new crop, but the stock has been selling out in the mills. Therefore, the market may show uptrend due to the shortage of the stock. Presently, the prices rose from Rs 5650 to Rs 5700 per quintal, but the stock has not been available in the prices. The traders are not selling the stock of Australia, due to this, it is profitable to purchase the stock at the current level.
देसी चना-ज्यादा नहीं घटेगा
नई दिल्ली, 6 मार्च (एनएनएस) देसी चने की फसल मध्य प्रदेश राजस्थान महाराष्ट्र कर्नाटक में अनुकूल नहीं है। नई फसल को देखकर अब ज्यादा माल आने वाले नहीं है। लेकिन वह सब माल पहले बड़ी दाल मिलों में बिका हुआ है। अत: फसल आने पर भी माल की कमी से बाजार बढ़ सकता है। वर्तमान में 5650 से बढकर 5700 रुपए भाव हो गये हैं, लेकिन इन भावों में बढ़िया माल नहीं मिल रहा है। ऑस्ट्रेलिया के माल भी ज्यादा घटाकर बेचू नहीं आ रहे हैं, इसलिए यहां से माल खरीद कर चलना चाहिए।
Rajma chitra: no trade of increment
New Delhi, 06 March (NNS): The arrival pressure of rajma chitra Indian Brazil has been increasing in the markets. Here, it is being traded at Rs 86/87 per kg. In Mumbai and Barsi line, it is quoting at Rs 82/83 per kg. Here, the prices of China’s stock reduced by Rs 4/5 to Rs 106/108 per kg amid lack of demand in the current week. We believe that the prices of china have been ruling at the higher level, but the market may decrease due to the constant unloading of Indian Brazil stock.
राजमां चित्रा-तेजी का व्यापार नहीं
नई दिल्ली, 6 मार्च (एनएनएस) राजमां चित्रा इंडियन ब्राजील का दबाव मंडियों में बढ़ने लगा है, यहां दोबारा 86/87 रुपए प्रति किलो हो गया है। मुंबई बारसी लाइन में इसके भाव 82/83 रुपए बोलने लगे हैं, इधर चीन भी चालू सप्ताह में ग्राहकी के अभाव में चार-पांच रुपए घटकर 106/108 रुपए रह गया है। हम मानते हैं कि चीन में ऊंचे भाव चल रहे हैं, लेकिन इंडियन ब्राज़ील लगातार उतरने से इसमें अभी कुछ और बाजार घट सकता है।
Gram kabuli: no more downfall
New Delhi, 06 March (NNS): The prices of both new and the old stock remained stable at the lower level due to the arrivals of the new crop in Karnataka and Maharashtra along with the shortage of demand. The prices of new stock also reported to be sold at Rs 55/58 per kg in the producing markets. Here, the new and the old stock of Sawda line also quoting at Rs 58/60 per kg. The reality is that the sowing reported to be weak and the prices have been ruling at the higher level in the international markets, in these circumstances, there is no possibility of more downfall in the prices. The deals of Iran and Israel seems weak.
काबुली चना-ज्यादा नहीं घटेगा
नई दिल्ली, 6 मार्च (एनएनएस) काबुली चने में ग्राहकी की भारी कमी होने तथा नयी फसल कर्नाटक महाराष्ट्र में आ जाने से नये-पुराने माल के भाव मंदे लिए टिके हुए हैं। उत्पादक मंडियों में नया माल 55/58 रुपए बिकने की खबर आ रही है। यहां सावदा लाइन का नया पुराना 58/60 रुपए प्रति किलो बोल रहे हैं। वास्तविकता यह है कि आई हुई फसल बिजाई की दृष्टि से कम है तथा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव है। भारतीय काबुली चना सभी देशों में यहां की अपेक्षा सस्ता पड़ रहा है, इन परिस्थितियों में ज्यादा घटने की गुंजाइश नहीं है, केवल ईरान इजरायल जंग से बाहर के सौदे कम हो रहे हैं।
Pea: should trade at the current level
New Delhi, 06 March (NNS): The stock of pea has been selling out continuously at the Indian ports because of its higher consumption. On the other hand, the prices rose by $10/15 per tonne in Canada. Apart from this, the spending of Indian currency seems high due to the weak rupee against the American dollar, due to this reason, the traders are selling the stock at Rs 37/38 per kg. Here also, its prices remained stable at Rs 39/40 per kg and the new crop has already been sold out in the markets, but the arrival pressure reported to be weak in the markets. The stock of Canada has not let the market to go up. It is expected that the market may increase because of the weak demand in the domestic crop.
मटर-खुलकर व्यापार करिए
नई दिल्ली, 6 मार्च (एनएनएस) भारतीय बंदरगाहों पर धीरे-धीरे मटर का स्टॉक काफी निपट चुका है, क्योंकि इसकी खपत अधिक हो रही है। उधर कनाडा में 10-15 डॉलर प्रति टन चालू सप्ताह भाव और बढ़ गए। इसके अलावा डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर होने से ज्यादा भारतीय करेंसी खर्च करनी पड़ रही है। यही कारण है कि भारतीय बंदरगाहों पर 37/38 रुपए से घटाकर बेचू नहीं आ रहे हैं। यहां भी 39/40 रुपए प्रति पर बाजार टिका हुआ है तथा नई फसल आकर निपट चुकी है, लेकिन किसी भी मंडी में आवक का प्रेशर नहीं है, केवल कनाडा के माल से बाजार अपेक्षित नहीं उठ पा रहा है। आगे बाजार उछल जाएगा, क्योंकि घरेलू फसल में दम नहीं है।
Guar gum: will likely to remain strong
New Delhi, 06 March (NNS): The prices of guar gum remained strong at Rs 9700/9800 per quintal owing to the higher demand from the gum powder manufacturers. In Jodhpur mandi, guar prices also strengthened at Rs 5300/5350 per quintal. In the markets of Haryana, guar prices rose by Rs 100 to Rs 5250/5300 per quintal. The contract market reported to be over due to holi. There is no possibility of more downfall in the pries on seeing the demand. Apart from this, the market may likely to remain strong during the near future.
ग्वार गम-मजबूती की उम्मीद
नई दिल्ली, 6 मार्च (एनएनएस) गम पावडर निर्माताओं की मांग निकलने के कारण ग्वार गम के भाव 9700/9800 रुपये प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे। जोधपुर मंडी में ग्वार के भाव 5300/5350 रूपये प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे। हरियाणा की मंडियों में ग्वार के भाव 100 रुपये बढ़कर 5250/5300 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। होली के कारण वायदा कारोबार बंद रहा। भविष्य मे ग्राहकी को देखते हुए इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार मज़बूत रह सकता है।
