New Delhi, 03 April (NNS): The buying of fine rice seems constant from the exporters, but the traders are quoting the prices at the rubbish rates owing to the unavailability of the stock. Here, the prices of rice sela 1718 was being traded at Rs 8200/8300 per quintal. Rice sela 1509 also quoting at Rs 7800/7900 per quintal. Recently, the market showed uptrend because the exporters are purchasing the stock at the current level. On the other hand, the supply of paddy gets affected in the markets. Recently, the stored stock also quoting up by Rs 400/500 per quintal, due to this reason, the milling prices have been ruling at the higher level in the rice mills. Therefore, the market may increase during the near future. Here, the export demand of bold rice showed uptrend, but the prices have not showed uptrend as comparatively  due to the selling of the illegal stock at the lower level.

बारीक चावल-वर्तमान भाव में खरीदिए

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (एनएनएस) बारीक चावल में निर्यातकों की लिवाली चल रही है, लेकिन माल नहीं मिलने से अनाप-शनाप भाव बोल रहे हैं। यहां चावल 1718 सेला 8200/8300 रुपए बिक गया है, चावल 1509 सेला के भाव भी 7800/7900 रुपए तक बोलने लगे हैं। हाल ही में काफी बाजार ऊपर हो गए हैं, क्योंकि निर्यातकों द्वारा लिवाली खरीद की जा रही है। दूसरी ओर मंडियों में धान की आपूर्ति समाप्त हो गई है, स्टाक के माल हाल ही में 400/500 रुपए प्रति कुंतल बढ़ाकर बोलने लगे हैं, जिस कारण राइस मिलों में मिलिंग पड़ता काफी महंगा हो गया है। अत: बाजार अभी और बढ़ सकता है। इधर मोटे चावल में निर्यात मांग बढ़िया चल रही है, लेकिन हेरा फेरी का चावल सस्ते भाव में बिकने से अपेक्षाकृत कम बढ़ रहे हैं।

Wheat: production will remain high

New Delhi, 03 April (NNS): The new crop of wheat has been started arriving, here, the new crop of wheat also selling between Rs 2550/2575 per quintal. Both the harvesting and threshing of wheat gets affected in the bordering of Haryana, Western UP and Rajasthan due to the unfavourable weather conditions. The arrivals of new wheat seems affected in the Chindwada line of MP amid unfavourable weather conditions, due to this, the market showed temporary strong trend, but it is profitable to purchase the stock at the current level. The government increased the export of wheat and its products, but the domestic export seems high due to the selling of wheat and its profitable at the lower level in some countries, in these circumstances, the stock is being traded at Rs 2550/2575 per quintal during the near future.

गेहूं-उत्पादन अधिक रहेगा

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (एनएनएस) गेहूं की फसल आने लगी है, यहां एमपी का नया गेहूं मिल क्वालिटी 2550/2575 रुपए प्रति कुंतल बिक रहा है। मौसम खराब होने से कटाई एवं मड़ाई का कार्य राजस्थान पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा के सीमावर्ती क्षेत्रों में बाधित हुआ है। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा लाइन में भी रूक रूककर मौसम खराब होने से नए गेहूं की आवक प्रभावित हुई है, जिससे टेंपरेरी बाजार मजबूत हो गए हैं, लेकिन वर्तमान भाव के गेहूं खरीदना चाहिए। हम मानते हैं कि सरकार द्वारा गेहूं सहित उत्पादों के निर्यात सरकार द्वारा प्रोत्साहन दिया जा रहा है, लेकिन कुछ देशों में गेहूं व अन्य उत्पाद सस्ता बिकने से घरेलू निर्यात के पड़ते नहीं लग रहे हैं, इन परिस्थितियों में वर्तमान में 2550/2575 रुपए प्रति क्विंटल में व्यापार करना चाहिए।

Maize: panic selling

New Delhi, 03 April (NNS): There is a lack of arrival pressure in the markets of MP. Recently, the traders are purchasing the stock at the higher level of Rs 250/300 to Rs 1950/2050 per quintal in Bihar from godown reach, due to which, in MP, it is being traded at Rs 1850/1900 per quintal as per the quality. In Haryana and Punjab reach, the market ascended by Rs 50/75 per quintal, but these prices will be profitable in the near future and the sowing showing downfall in Bihar.

मक्की-बिकवाली में घबराहट

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (एनएनएस) मध्य प्रदेश की मंडियों में मक्की का प्रेशर नहीं है। बिहार में हाल ही में 250/300 रुपए बढ़कर 1950/2050 रुपए प्रति क्विटल में गोदाम से लिवाल आने लगे हैं, जिसके चलते मध्य प्रदेश में भी 1850/1900 रुपए के भाव में क्वालिटी के अनुसार गोदाम से मक्की बिकने लगी है। हरियाणा पंजाब पहुंच में भी 50/75 रुपए बाजार बढ़ गए हैं, लेकिन इन भावों में धैर्य करने पर आगे चलकर और लाभ मिलने की संभावना है, बिहार में बिजाई घटी है।

Millet: profitable at the current level

New Delhi, 03 April (NNS): The prices of millet showed uptrend, but the amount of stock reduced by 37 percent as compared to the same period of the previous year, due to this reason, the prices may increase during the coming days. We believe that the trade gets affected due to the decrement in the prices, but the prices of millet will be profitable at Rs 2000/2025 per quintal because no new crop will likely to arrive in the near future.

बाजरा-वर्तमान भाव में लाभ

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (एनएनएस) बाजरे में तेजी का रुख बना हुआ है, लेकिन मंडियों में स्टाक इस बार गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में 37 प्रतिशत कम है, जिस कारण देर सवेर अच्छी तेजी मिलने की संभावना है। हम मानते हैं कि कुछ दिन अभी मक्की मंदी रहने से इसका व्यापार प्रभावित रहेगा, लेकिन 2000/2025 रुपए प्रति क्विंटल की मंडियां भरपूर लाभ दे जाएगी, क्योंकि निकट में कोई बाजरा आने वाला नहीं है।

Masoor: possibility of good uptrend

New Delhi, 03 April (NNS): The crop of masoor has already been sold out in the Mungaoli, Ganj basauda, Saagar, Bhopal, beenaganj and Ashok nagar line. This year, the sown crop in October and November gets affected. Now, the stock of Canada have been ruling at the higher level, but the dollar rose by $94 per tonne, due to this reason, in Bilti, its prices went up by Rs 100 to Rs 6900/6925 per quintal. The arrivals showed downfall in the markets, on seeing this, the prices may increase during the near future.

मसूर-और तेजी की उम्मीद

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (एनएनएस) मसूर की फसल मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल बीनागंज एवं अशोकनगर लाइन में आकर निपट चुकी है। इस बार बोई हुई फसल को अक्टूबर-नवंबर में ही नुकसान हुआ था। अब कनाडा के माल भी महंगे आ रहे हैं, लेकिन डॉलर 94 रुपए का हो जाने से आयात महंगा हो गया है। जिस कारण बिल्टी में मसूर सौ रुपए और बढ़कर 6900/6925 रुपए प्रति कुंतल हो गई। मंडियों में आवक टूट गई है, इसे देखते हुए इसमें और तेजी की संभावना दिखाई दे रहा है।

Urad: will be profitable in future

New Delhi, 03 April (NNS): The import prices of urad have been ruling at the higher level and its trade gets affected amid uptrend in the dollar against Indian rupee. On the other hand, there is a shortage of the stock in Chennai. Here, the stock has only lying in the mills for the daily consumption. The arrivals of desi stock showed downfall, despite this, the prices of Rangoon SQ and FAQ also ruling between Rs 9120 and Rs 8500 per quintal respectively amid lack of demand. The import prices have been ruling at the higher level, due to this, its prices rose by Rs 200/300 per quintal during the near future.

उड़द-अभी आगे लाभ देगा

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (एनएनएस) उड़द का आयात पड़ता महंगा हो गया है तथा डॉलर ऊंचा होने का भी प्रभाव है। दूसरी ओर चेन्नई में स्टॉक नहीं है, इधर लोकल दाल मिलों में भी माल दैनिक खपत के लिए ही बचा है, उससे अधिक नहीं है। देसी माल की आवक समाप्त होने के बावजूद ग्राहकी के अभाव में रंगूनी एसक्यू 9120 रुपए एवं एफ ए क्यू 8500 रुपए प्रति क्विंटल रह गई है। आयत सौदे ऊंचे होने से अभी इसमें जल्दी 200/300 रुपए की और तेजी लग रही है।

Moong: uptrend due to the delay in the arrivals of the new crop

New Delhi, 03 April (NNS): The upcoming crop of moong seems delayed due to the constant rainfall in some areas and downfall in the temperature. There is a shortage of the moong stock and in Rajasthan. We believe that the arrivals of the crop seems weak from Kekari, Kishangarh, Shekhawati line of Rajasthan, but the inferior quality stock has already been sold out in the markets, due to this, the prices of best quality stock showed uptrend and the average quality stock also selling at Rs 7500/8300 per quintal and the prices may increase by Rs 200 per quintal.

मूंग-फसल लेट से तेजी

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (एनएनएस) मौसम का तापमान गिरने एवं कुछ क्षेत्रों में बरसात होने से आने वाली मूंग की फसल थोड़ी लेट हो गई है। राजस्थान के अलावा और कोई मूंग का लंबा चौड़ा स्टॉक नहीं है। हम मानते हैं कि राजस्थान के केकड़ी किशनगढ़ शेखावाटी लाइन के अलावा मेड़ता खाटू लाइन का माल आ रहा है, लेकिन हल्के माल निपट चुके हैं, इसलिए बढ़िया माल में धीरे-धीरे तेजी का रुख बना हुआ है तथा जो एवरेज माल 7500/8300 बिक रहे हैं, इसमें 200 रुपए की बढ़त आगामी एक सप्ताह में मिल सकती है।

Tur: market will likely to remain high

New Delhi, 03 April (NNS): There is a shortage of the stock in the mills and in all  the markets and the main thing is that there is a shortage of the raw stock in the mills of Katni line because the arrivals of the crop seems weak from the Neemach line. Presently, the market of lemon tur went down to Rs 8100/8125 per quintal from the upper level due to the weak demand. The reality is that the crop gets affected in UP during the previous days, due to which, the arrived crop gets affected and there was only the rumours of higher production in Maharashtra and Karnataka, due to this reason, the prices of lemon tur showed heavy uptrend and the market may increase by Rs 300/400 per quintal during the coming days.

तुवर-बाजार और तेज रहेगा

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (एनएनएस) तुवर का स्टॉक किसी भी मंडी एवं दाल मिल में ज्यादा नहीं है तथा सबसे बड़ी बात यह है कि इस बार कटनी लाइन की दाल मिलों में भी कच्चे माल की कमी है, क्योंकि नीमच लाइन से माल कम आ रहा है। फिलहाल ग्राहकी कमजोर होने से ऊपर के भाव से बाजार घटकर 8100/8125 रुपए प्रति कुंतल लेमन तुवर के रह गए हैं। वास्तविकता यह है कि यूपी में फसल पिछले वर्ष भी खराब थी, जिससे आई हुई फसल भी प्रभावित हुई है तथा महाराष्ट्र कर्नाटक मंा जो अधिक बोल रहे थे, वह केवल अफवाह साबित हुई है। यही कारण है कि लेमन तुवर ज्यादा नहीं घट रही है, आगे चलकर 300/400 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ जाने के आसार बन गए हैं।

Gram desi: higher milling prices

New Delhi, 03 April (NNS): The market of pea showed uptrend as similar to the other pulses after the ready of gram desi crop because the germination of the crop seems weak in the producing areas. On the other hand, no new crop of Australia will likely to arrive. There is a shortage of the stock in MP and there is a lack of arrival pressure in the markets. The prices of the stock seems from Karnataka and Maharashtra reported to be weak.  The prices seems same as similar to the previous year, on seeing these circumstances, there is no risk in the trade at Rs 5700 per quintal. The prices of dal also being quoted at Rs 6350 per quintal in the mills, whereas, the stock has been available at Rs 6450 per quintal during the near future.

देसी चना-मिलिंग बेपड़ता

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (एनएनएस) देसी चने की फसल जैसे ही तैयार होगी, अन्य दलहनों की तरह यह भी बाजार तेज हो जाएगा, क्योंकि उत्पादक क्षेत्रों में पहले ही फसल का जर्मिनेशन कम हुआ था। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया का भी उतरने वाला नहीं है। मध्य प्रदेश में पुराना स्टॉक नहीं है, आई हुई फसल का प्रेशर नहीं है। महाराष्ट्र कर्नाटक के माल के पड़ते भी नहीं है। राजस्थान में पिछली बार की तरह ही है, इन परिस्थितियों को देखते हुए 5700 रुपए प्रति क्विंटल के देसी चने में कोई जोखिम नहीं है। दाल, मिलों में 6350 रुपए बोल रहे हैं, जबकि नहीं बिक रही है वर्तमान भाव के चने से 6450 रुपए का कम से कम पड़ता लग रहा है।

Guar gum: no decrement

New Delhi, 02 April (NNS): The prices of guar gum remained strong at Rs 10900/11000 per quintal owing to the weak selling and higher industrial demand along with the exporters. In Jodhpur mandi, guar prices have been ruling at Rs 5650/5700 per quintal. In the markets of Haryana, guar prices improved by Rs 50 to Rs 5400/5450 per quintal. There is no possibility of more downfall in the prices. Apart from this, the market may likely to remain stable at the strong level during the near future.

ग्वार गम-मंदा नहीं

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (एनएनएस) निर्यातकों के साथ-साथ औद्योगिक मांग निकलने एवं बिकवाली कमज़ोर होने ग्वार गम के भाव 10900/11000 रुपये प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे।जोधपुर मंडी में ग्वार के भाव  5650/5700 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए।हरियाणा की मंडियों में ग्वार के भाव 50 रुपये बढ़कर 5400/5450 रूपये प्रति क्विंटल टिके रहे। भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार मज़बूत रह सकता है।