New Delhi, 19 August (NNS): The prices of rice 1718 ascended by Rs 200 per quintal due to the all-round buying from the exporters, after this, the prices declined by Rs 150/200 per quintal on seeing the weak enquiry from the exporters in the current week. Similarly, the prices of rice sela 1509 went down to Rs 6350 per quintal, after this, today, its prices again declined to Rs 6250 per quintal. The exporters are shipping huge amount of stock for august, despite this, the prices showed correct trend after the uptrend in the prices during the previous days. Therefore, the market may show again uptrend.
बारीक चावल- निर्यात हेतु माल की कमी
नई दिल्ली, 19 अगस्त (एनएनएस) निर्यातकों की चौतरफा लिवाली चलने से 1718 प्रजाति के चावल में गत सप्ताह के अंतराल 200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी के बाद चालू सप्ताह में निर्यातकों की पूछपरख कमजोर पड़ने से 150/200 रुपए की गिरावट आ गई है हैं। उसी क्रम में 1509 सेला चावल भी घटकर 6350 रुपए बिकने के बाद आज फिर 6250 रुपए पर आ गया है। हम मानते हैं कि निर्यातकों के शिपमेंट अगस्त में प्रचुर मात्रा में होने हैं, इसके बावजूद भी पिछले दिनों की आई तेजी के बाद थोड़ा करेक्शन आ गया है। अत: फिर बाजार बढ़ जाएगा।
Wheat: downfall due to the fear of government
New Delhi, 19 August (NNS): There is all-round arrival pressure of wheat because the procurement of government has already been over before one and a half month. Here, the upcountry demand of flour, maida and suji showed downfall, due to this, the market of wheat reduced by Rs 30/40 per quintal from the last three to four days. Here, the prices have been ruling at Rs 2820/2825 per quintal. Now, the demand from the roller flour mills have been started increasing at the sluggish rates. Presently, there is a rumour that the government will sell the stock soon, whereas, there is no fixed guideline announced by the government, due to this, the prices may not show downfall and the wheat will not be available at Rs 2800 per quintal and the prices may increase by Rs 10/20 per quintal, but it is profitable to sell the stock at the sluggish rates. There is no possibility of long uptrend in the pries on seeing the stored stock in the central pool.
गेहूं-सरकार की दहशत से मंदा
नई दिल्ली, 19 अगस्त (एनएनएस) गेहूं की चौतरफा आवक का दबाव बना हुआ है, क्योंकि सरकार की खरीद डेढ़ महीने पहले समाप्त हो गई है। इधर आटा मैदा सूजी में चालानी मांग घट गई है, इसलिए बाजार गेहूं का दो-तीन दिनों में 30/40 रुपए प्रति कुंतल घट गया है। यहां 2820/2825 रुपए भाव हो गए हैं, अब घटे में रोलर फ्लोर मिलों की मांग निकलने लगी है। वर्तमान में मंदड़ियों द्वारा हवा उड़ा दी गई हैं कि सरकार शीघ्र गेहूं बेचने जा रही है, जबकि अभी तक कोई फिक्स गाइडलाइन सरकार द्वारा नहीं दी गई है, इसलिए मंदा अब रुक जाएगा तथा गेहूं 2800 से नीचे नहीं जाएगा। 10/20 रुपए और बढ़त बन जाएगी, लेकिन नीचे वाले भाव में मुनाफा मिलने पर माल भी बेचना चाहिए। यह बात सही है कि केंद्रीय पूल में स्टाक को देखते हुए लंबी तेजी की धारणा समाप्त हो गई है।
Maize: uptrend due to the best quality stock
New Delhi, 19 August (NNS): The maize of rabi season has already been over in Bihar, there, the availability of best quality stock seems difficult, due to this reason, the prices of maize also ruling at Rs 2300/2400 per quintal in Semapur, Manasi line during the current week. Here, the arrival pressure of maize showed downfall in Unjhani, Aita, Pahasu and Kasganj line of UP, but the best quality maize also gained by Rs 20 to Rs 2120/2130 per quintal. In godown reach, it is being traded at Rs 2150 per quintal. The market may show uptrend due to the feeble arrivals of dry maize.
मक्की- बढ़िया माल में तेजी
नई दिल्ली, 19 अगस्त (एनएनएस) रबी सीजन वाली मक्की बिहार में आकर निपट चुकी है, वहां बढ़िया माल मिलना मुश्किल हो गया है। यही कारण है कि चालू सप्ताह सेमापुर मानसी लाइन में 2300/2400 रुपए प्रति क्विटल भाव हो गए। इधर यूपी के एटा पहासू कासगंज उंझानी लाइन में भी मक्की का दबाव घट गया है, लेकिन बढ़िया मक्की कम आने से वहां मंडियों में 20 रुपए बढ़कर 2120/2130 रुपए प्रति कुंतल भाव हो गए हैं। गोदाम पहुंच में 2150 रुपए का व्यापार हो गया, स्टॉक में सूखी मक्की कम आने से बाजार यहां से फिर तेज लग रहा है।
Millet: will remain stable at the strong level
New Delhi, 19 August (NNS): The sowing of millet reported to be high in Western UP, Haryana and Rajasthan. It will likely to be over after a month. However, the trade of millet seems weak in the current week because the prices of maize showed downfall. On the other hand, the government has announced to sell the stock at the lower level to the ethanol companies, in these circumstances, the prices remained firm at Rs 2350/2475 per quintal despite the shortage of the stock. The new crop will likely to arrive after a long time and the crop does not seems favourable in Mathura and Jaya line. In these circumstances, there is no possibility of more downfall in the prices during the near future.
बाजरा-मजबूती लिए ठहराव रहेगा
नई दिल्ली, 19 अगस्त (एनएनएस) बाजरे की बिजाई पश्चिमी उत्तर प्रदेश हरियाणा एवं राजस्थान में जबरदस्त हुई है, प्रयागराज लाइन में एक सप्ताह बाद होगी। हालांकि चालू सप्ताह बाजरे का व्यापार ज्यादा नहीं हुआ, क्योंकि मकई के भाव काफी नीचे आ गए हैं। उधर सरकार द्वारा फिर से एथेनॉल कंपनियों को चावल सस्ते दर पर देने की घोषणा कर दी गई है, इन परिस्थितियों में बाजरे के भाव शॉर्टेज के बावजूद 2350/2475 रुपए प्रति क्विंटल पर टिके रहे। नई फसल आने में अभी लंबा समय बाकी है तथा गर्मी वाली मथुरा जाया लाइन में फसल भी अनुकूल नहीं है, इन परिस्थितियों से जड़ में मंदा नहीं है।
Masoor: possibility of more uptrend
New Delhi, 19 August (NNS): This year, the production of masoor reported to be high, but the stock has not been available in the pipeline, due to this, there is a shortage of the stock. Here, the prices have been quoting at the higher level in Canada. Its arrivals seems feeble in Mungaoli, Ganj Basauda, Sagar, Bhopal and Ashok nagar new line, due to this reason, the sale of its dal and malka seems weak both the local and upcountry demand showed uptrend, due to this reason, the prices showed uptrend and the prices showed downfall owing to the profit taking selling from the last one week. In Bilti, bold masoor prices also went up by Rs 25 to Rs 6950/6975 per quintal. In Delhi reach, the masoor of Canada also being quoted at Rs 6300/6350 per quintal from the Mundra port. There is a shortage of small masoor and the best quality stock also gained by Rs 100/105 per kg. Apart from this, the prices of dal and chanti also being quoted at the higher level.
मसूर-और तेजी की उम्मीद
नई दिल्ली, 19 अगस्त (एनएनएस) मसूर का उत्पादन इस बार, गत वर्ष की अपेक्षा अधिक जरूर हुआ है, लेकिन पाइपलाइन में पुराना माल नहीं होने से शॉर्टेज की स्थिति बनी हुई है। इधर कनाडा में भी ऊंचे भाव बोल रहे हैं। इसकी आवक मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल एवं अशोक नगर नई लाइन में काफी कम हो गई, इस वजह से मलका व दाल की बिक्री लोकल एवं चालानी मांग बढ़ जाने से पिछले दिनों तेजी का रुख बना हुआ था, जो एक सप्ताह से मुनाफा वसूली बिकवाली के चलते बाजार घट गए हैं। आज भी मोटी मसूर बिल्टी में 6950/6975 रुपए प्रति क्विंटल पर 25 रुपए बढ़ गई है। कनाडा की मसूर मुंदड़ा पोर्ट से दिल्ली पहुंच में 6300/6350 रुपए तक क्वालिटी अनुसार बोली गई। छोटी मसूर की भारी कमी बनी हुई है, बढ़िया माल 100/105 रुपए प्रति किलो बिक गया। दाल व छांटी के भाव भी तेज बोल रहे हैं।
Urad: no more uptrend
New Delhi, 19 August (NNS): Both the local and upcountry demand showed uptrend and the sale of dal chilka and dhoya has improved, due to this, the prices of urad SQ and FAQ gained by Rs 50 to Rs 8050 and Rs 7580 per quintal. Along with this, the market of desi urad showed strong trend, but there is a shortage of rupee in the markets. The upcoming major crop of urad will not be favourable, whereas, the mills are purchasing the stock at the higher level after the increment in the prices during the previous days, in these circumstances, there is no possibilit of more increment in the prices during the near future.
उड़द-अब और तेजी नहींं
नई दिल्ली, 19 अगस्त (एनएनएस) उड़द में लोकल एवं चालानी मांग बढ़ जाने एवं दाल छिलका तथा धोया की बिक्री सुधरने से उड़द के भाव 50 रुपए बढ़कर एसक्यू 8050 एवं एफ ए क्यू 7580 रुपए प्रति क्विंटल के हो गई है। इसके साथ साथ देसी उड़द में भी बाजार कुछ मजबूत बोले गए, लेकिन बाजारों में रुपए की भारी कमी महसूस की जा रही है। मुख्य फसल आने वाली अनुकूल है, वहीं दो दिनों की तेजी के बाद बढ़े भाव में दाल मिलें कम खरीद रही हैं, इन परिस्थितियों में और बढ़ने की गुंजाइश नहीं लग रही है।
Moong: no trade of more uptrend
New Delhi, 19 August (NNS): The all-round pressure of moong seems constant. On the other hand, the upcountry demand of its dal chilka and dhoya reported to be unfavourable. The trade seems nominal in local, but both the inferior and superior quality has been arriving at the reasonable rates due to the constant unloading of the stock in the markets, due to this reason, the prices of selected stock also declined by Rs 100 to Rs 7400 per quintal. whereas, the inferior quality stock also being quoted at Rs 5500/6800 per quintal as per the quality. The sowing of moong reported to be high in both the states like Rajasthan and Maharashtra. The weather seems favourable due to the constant rainfall. Therefore, the production reported to be bumper. The new crop will likely to arrive after two months, due to this, the prices may not show long uptrend during the near future.
मूंग-तेजी का व्यापार नहीं
नई दिल्ली, 19 अगस्त (एनएनएस) मूंग का दबाव चौतरफा बना रहा। दूसरी ओर दाल छिलका एवं धोया की चालानी मांग अनुकूल नहीं थी। लोकल में कुछ व्यापार हुआ, लेकिन हल्के भारी माल ज्यादा मंडियों में उतरने से दाल मिलों को उन मालों में पड़ते लग रहे हैं। यही कारण है कि 100 रुपए गिरकर सिलेक्टेड माल 7400 रुपए प्रति कुंतल रह गए। जबकि नीचे वाले माल 5500/6800 रुपए प्रति क्विंटल के बीच दागी व नमी के हिसाब से बोले गए। मूंग की बिजाई राजस्थान महाराष्ट्र दोनों ही राज्यों में बहुत बढ़िया होने के समाचार मिल रहे हैं तथा मौसम भी लगातार बरसात नहीं होने से अनुकूल है। अत: उत्पादन बंपर होने की संभावना है। नई फसल 2 महीने बाद आने लगेगी, इसलिए लंबी तेजी दिमाग से निकाल देना चाहिए।
Tur: no risk at the current level
New Delhi, 19 August (NNS): The prices of tur slipped to Rs 6650 per quintal owing to the weak demand and the stock of dal dali also being quoted down by Rs 1/2 per kg. The sale of dal does not seems favourable at the higher level. On the other hand, the traders of Chennai are selling the stock at the lower level. Presently, the prices declined by Rs 25/50 to Rs 6650/6675 per quintal due to the weak buying from the mills. In Chennai, the prices of containers slipped by Rs 40/50 to Rs 6300 per quintal due to the lack of demand. Now, the mills are purchasing less amount of stock in these prices because the mills of Hathras and Katni line are selling the stock in UP, Uttrakhand, Bihar and Jharkhand after the decrement of Rs 8/10 per kg. Therefore, the trade should not be done at the higher level at the current level.
तुवर- वर्तमान भाव में रिस्क नहीं
नई दिल्ली, 19 अगस्त (एनएनएस) तुवर में ग्राहकी कमजोर होने से बाजार घटकर 6650 रुपए प्रति कुंतल रह गई है, दली हुई दाल की बिक्री भी काफी सुस्त होने से एक-दो रुपए प्रति किलो नरम बोलने लगे हैं। दाल की बिक्री भी बढ़े हुए भाव में अनुकूल नहीं है। उधर फिर से चेन्नई वाले घटाकर बेचू आ गए हैं। वर्तमान भाव पर दाल मिलों कुछ लिवाली घटने से 25/50 रुपए की सुस्ती पर 6650/6675 रुपए व्यापार हुए। ग्राहकी के अभाव में 40/50 रुपए प्रति क्विंटल की सुस्ती पर चेन्नई में 6300 रुपए कंटेनर के भाव बोलने लगे हैं। अब इन भाव में दाल मिलें कम खरीद रही है, क्योंकि हाथरस एवं कटनी लाइन की दालें, दिल्ली की अपेक्षा 8-10 रुपए किलो सुस्ती पर यूपी एवं उत्तराखंड बिहार झारखंड में बिक रही है। अत: इन भाव में अब ज्यादा तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए।
Gram desi: may show increment soon
New Delhi, 19 August (NNS): The deals of October and November shipments have been done from Australia at the lower level as compared to the previous year, due to this reason, most of the traders are selling their stock at the rubbish rates rather than purchasing. The prices corrected by Rs 200 per quintal after the correction of Rs 600 per quintal, but after this, the prices of gram desi also being traded at Rs 6500 per quintal. Here, the prices of gram Rajasthan also ruling at Rs 6250 per quintal, but the supply has already been over in the markets.
देसी चना- बढ़ने की तैयारी में है
नई दिल्ली, 19 अगस्त (एनएनएस) यद्यपि गत वर्ष की अपेक्षा ऑस्ट्रेलिया से मंदे भाव के सौदे अक्टूबर-नवंबर शिपमेंट के हो रहे हैं, इसलिए अधिकतर कारोबारी लेने की बजाय अपने चने को औने-पौने भाव में काट गए हैं। अभी एक साथ आई 600 रुपए प्रति कुंतल की तेजी के बाद 200 रुपए का करेक्शन आ गया है, लेकिन इसके बाद देसी चना 6500 रुपए प्रति क्विंटल जल्दी बिक सकता है। यहां 6250 रुपए प्रति कुंतल के बीच राजस्थानी चना बिक रहा है, लेकिन मंडियों में आपूर्ति पूरी तरह समाप्त हो गई है।
Rajma chitra: lack of demand
New Delhi, 19 August (NNS): The sowing of rajma chitra reported to be delayed due to the constant rainfall in Pune, Satara, Waai and Khatav line, but the all-round sowing seems high as compared to the previous year due to the unfavourable weather conditions. Presently, the prices of Indian Brazil rajma chitra also being traded at Rs 100/105 per kg. The varun stock also ruling at Rs 83/85 per kg, but its prices may improve by Rs 5/7 per kg. No stock has been loading from China and the stock of Indian Brazil has not been available at the lower level.
राजमां चित्रा-केवल ग्राहकी का सन्नाटा
नई दिल्ली, 19 अगस्त (एनएनएस) पुणे सतारा वाई खटाव लाइन में लगातार बरसात होने से राजमां चित्रा की बिजाई थोड़ी देर से हुई है, लेकिन मौसम अनुकूल होने से गत वर्ष की अपेक्षा चौतरफा अधिक होने का अनुमान आने लगा है। फिलहाल इंडियन ब्राज़ील राजमां चित्रा यहां 100/105 रुपए प्रति किलो के बीच बिक रहा है। वरुण माल भाव 83/85 रुपए बोलने लगे हैं, लेकिन ग्राहकी निकलने पर इसमें 5/7 किलो की और तेजी लग रही है। चीन से ज्यादा माल लोड नहीं है, इंडियन ब्राज़ील भी और घटाकर नहीं मिल रहा है।
Gram kabuli: trade will be profitable again
New Delhi, 19 August (NNS): The supply of gram kabuli showed again downfall, despite this, both the local and upcountry demand reported to be weak, due to which, the medium stock of Maharashtra also remained stable at Rs 65/68 per kg for some days. The superior quality stock also being quoted down in the same ratio. The market of Indian Mexico also eased by Rs 2/4 per kg. According to the traders, huge amount of stock has been lying, but the upcountry demand showed improved trend after the afternoon in the distributive markets, on seeing this, the trade will be profitable during the near future.
काबुली चना-फिर व्यापार लाभदायक
नई दिल्ली, 19 अगस्त (एनएनएस) काबुली चने की आपूर्ति घटने के बावजूद भी लोकल एवं चालानी मांग घट गई है, जिससे महाराष्ट्र का मीडियम माल 65/68 रुपए प्रति किलो पर कुछ दिनों से मंदे लिए टिके हुए हैं। ऊपर वाले माल भी उसी अनुपात में मंदे बोले गए, इंडियन मेक्सिको माल में भी 2/4 रुपए किलो की नरमी लिए बाजार बंद हुए। व्यापारियों के अनुसार मंडियों में स्टॉक प्रचुर मात्रा में पड़ा हुआ है, लेकिन वितरक मंडियों में दोपहर बाद चालानी मांग सुधर गई है, इसे देखते हुए अब व्यापार लाभदायक रहेगा।
White pea: no risk in the trade
New Delhi, 19 August (NNS): The traders are not taking interest towards the trae of white pea due to the duty free trade, due to this reason, they are constantly selling their stock and the consumption of pea reported to be high, due to this, there is a lack of stock at the ports. Here, the prices have been quoted down by Rs 37 per kg due to the lack of demand. The demand of dal reported to be high in Eastern UP, Bihar and Bengal. Presently, the stock has not been available at the lower level from Canada. Therefore, there is no risk in the trade at the current level during the near future.
सफेद मटर-अब व्यापार में रिस्क नहीं
नई दिल्ली, 19 अगस्त (एनएनएस) आयात शुल्क मुक्त मटर का व्यापार होने से व्यापारियों का रुझान इसके व्यापार से दूर था, जिस कारण माल काफी काटते चले गए हैं तथा दलहनों में सबसे अधिक खपत इस समय मटर की है, जिससे बंदरगाहों पर अब ज्यादा माल नहीं है। यहां ग्राहकी के अभाव 37 रुपए पर नरम बोलने लगे हैं। दाल में भी पूर्वी यूपी बिहार बंगाल की अच्छी मांग है। वर्तमान में आगे के सौदे भी कनाडा से सस्ते नहीं मिल रहे हैं। अत: वर्तमान भाव के मटर में रिस्क नहीं लग रहा है।
Guar gum: less possibility to decrease
New Delhi, 19 August (NNS): In Jodhpur mandi, the prices of guar gum held strong at Rs 9700/9800 per quintal owing to the higher demand from the gum powder manufacturers. Guar prices held stable at Rs 5200/5250 per quintal because of the feeble selling. In Hisar, the stock of guar also being quoted at Rs 4800/4900 per quintal in loose. The prices of guar September delivery showed nominal uptrend owing to the weak speculative buying. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the supply and demand during the near future.
ग्वार गम-गिरावट की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 19 अगस्त (एनएनएस) गम पाउडर निर्माताओं की मांग निकलने से जोधपुर मंडी में ग्वार गम के भाव 9700/9800 रूपये प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे। बिकवाली कमजोर होने ग्वार के भाव भी 5200/5250 रुपए प्रति कुंतल पर टिके रहे। हिसार में ग्वार के भाव 4800/4900 रूपये प्रति क्विंटल लूज में बोले गए। सटोरिया लिवाली से ग्वार सितम्बर डिलीवरी में मामूली तेजी रही। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य मे इसमें मंदे की संभावना कम है।
