New Delhi, 12 March (NNS): The supply of paddy showed downfall in the states of North India, due to  this reason, its prices showed uptrend owing to the strong demand from the mills at the lower level. The prices of went up by Rs 200 per quintal during the last three to four days, due to this reason, it is being traded up by Rs 400/500 per quintal in truck load as per the quality. The prices may increase after the correction in the prices because the arrivals showed downfall as the paddy crop gets affected due to the previous rainfall, in these circumstances, it is profitable to purchase the stock of all varieties of basmati rice at the current level. The trade of bold rice should be done at the current level because the crop gets affected by 11/12 percent in the layland areas.

बारीक चावल-रुक रुक कर भारी तेजी

नई दिल्ली, 12 मार्च (एनएनएस) उत्तर भारत के राज्यों में धान की आपूर्ति घटने से नीचे भाव में राइस मिलों की पकड़ मज़बूत होने से तेजी का रुख बना हुआ है। पिछले तीन-चार दिनों के अंतराल 200 रुपए प्रति क्विंटल की और तेजी आ गई है। जिस कारण चावल भी क्वालिटी अनुसार 400/500 रुपए तक ट्रक लोड में बढ़ाकर व्यापार होने की खबर है, आगे भी अब यहां से थोड़ा करेक्शन के बाद फिर तेजी लग रही है, क्योंकि पिछेती बरसात से धान की फसल को भारी नुकसान मंडियों में आवक टूट गई है, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव पर सभी तरह के बासमती प्रजाति के चावल की खरीद करनी चाहिए। मोटे चावल में भी व्यापार करते रहना चाहिए, क्योंकि फसल, कुछ तराई क्षेत्रों में 11-12 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है।

Wheat: no trade of increment

New Delhi, 12 March (NNS): The government has stopped the sale of wheat via OMSS before one and a half month. On the other hand, the stockists started doing panic selling as the new crop has been ready, due to this reason, the prices of wheat in private sector went down by Rs 100 to Rs 2590/2600 per quintal as per the quality during the last 20 days, but its prices rose by Rs 50 to Rs 2650 per quintal in the current week owing to the constant demand from the roller flour mills at the lower level. Therefore, the prices have not showed uptrend, but the trade should not be done at the higher level.

गेहूं-तेजी का व्यापार नहीं

नई दिल्ली, 12 मार्च (एनएनएस) सरकार द्वारा गेहूं की बिक्री ओएमएसएस के माध्यम से डेढ़ माह पहले ही बंद कर दी गई है। दूसरी ओर नई फसल तैयार को देखकर स्टाकिस्टों की घबराहट पूर्ण बिकवाली आने लगी है, जिस कारण प्राइवेट सेक्टर में 20 दिन के अंतराल अंतराल 100 रुपए टूटकर गेहूं के भाव 2590/2600 रुपए प्रति कुंतल के बीच क्वालिटी अनुसार यहां रह गया था, लेकिन नीचे भाव में रोलर फ्लोर मिलों की मांग से चालू सप्ताह में 50 रुपए की बढ़त पर 2650 हो गया है। अत: और मंदा तो नहीं है, लेकिन तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिये।

Maize: stock has been decreasing

New Delhi, 12 March (NNS): The farmers have sown less amount of maize due to the swamp of downfall for the long period of time in Bihar. Now, its prices rose by Rs 300 to Rs 2000/2150 per quintal during the last fortnight. The stock of maize showed downfall in Chindwada, Linga and Shivni line of MP, due to this reason, in godown reach, the stock has not been available at Rs 1800/1850 per quintal to the stockists. The reality is that the procurement of big companies have been started again in the markets of MP. Therefore, it is expected that the prices may increase after some time during the near future.

मक्की-अब स्टॉक घटने लगा

नई दिल्ली, 12 मार्च (एनएनएस) बिहार में लंबे समय तक मंदे का दलदल होने से किसानों ने बिजाई कम किया है, अब वहां स्टॉक के माल एक पखवाड़े के अंतराल 300 रुपए बढ़कर 2000/2050 रुपए प्रति कुंतल हो गए हैं। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा लिंगा शिवनी लाइन में मक्की की स्टॉक घटा है, जिस कारण गोदाम पहुंच में 1800/1850 रुपए प्रति क्विंटल के भाव में प्रचुर मात्रा में माल स्टॉकिस्टों को नहीं मिल रहा है। वास्तविकता यह है कि मध्य प्रदेश की मंडियों में लगातार बड़ी कंपनियों के खरीद फिर से शुरू हो गई है। अत: थोड़ा ठहरकर धीरे धीरे और तेजी आ जाएगी।

Millet: increment depends on the demand

New Delhi, 12 March (NNS): Presently, almost 54/55 percent of the millet crop has already been sold out in the bordering areas of Haryana, Rajasthan, UP and MP. Apart from this, the ready crop gets affected due to the constant rainfall in the producing areas of Prayagraj and West Bihar, due to this, there is a shortage of the stock in the markets. Amid downfall in the maize, the consuming industries are purchasing less amount of stock at the current rates. Here also, the traders are purchasing less amount of stock from the godowns. Therefore, it is profitable to purchase the stock at the again and the market may increase after the increment in the demand.  Presently, the millet which is being traded at Rs 2000/2025 per quintal in Mauli Barwala reach, now, it is profitable to purchase best quality stock at the current rates.

बाजरा-तेजी ग्राहकी पर निर्भर

नई दिल्ली, 12 मार्च (एनएनएस) बाजरे की फसल हरियाणा राजस्थान यूपी एमपी के सीमावर्ती फसल 54-55 प्रतिशत बिक चुकी है तथा प्रयागराज एवं पश्चिम बिहार के उत्पादक क्षेत्रों में खड़ी फसल को बरसात से सीजन में ही नुकसान हुआ है, जिससे स्टॉक नहीं है। केवल मकई में मंदे के दंगल से इसमें भी दुर्दशा होने से खपत वाले उद्योग वर्तमान भाव से कम खरीद रहे हैं। यहां भी गोदाम से उठू में व्यापार कम हो रहा है। अत: एक बार माल रोक कर चलना चाहिए, आगे ग्राहकी निकलने पर तेजी बन सकती है। वर्तमान में जो 2000/2025 रुपए प्रति कुंतल मौली बरवाला पहुंच में बाजरा बिक रहा है, इसमें बढ़ियां बाजरा खरीदना लाभदायक रहेगा।

Masoor: strong trend due to the shortage of the stock

New Delhi, 12 March (NNS): Huge amount of deals of masoor have been done from Canada, but most of the lying stock is of big companies which has already been sold out in the markets and the new deals have been ruling at the higher level, due to this reason, the prices of masoor Canada went up by Rs 50 to Rs 5850/5900 per quintal. The desi masoor 2.5 kg conditioned also being quoted at Rs 6400 per quintal. It is expected that the market showed uptrend because of the weak arrivals pressure of the stock in the markets. Therefore, it is expected that the market may increase during the coming days.

मसूर-माल की कमी से मजबूती

नई दिल्ली, 12 मार्च (एनएनएस) हम मानते हैं कि कनाडा से मसूर के ज्यादा सौदे हुए हैं, लेकिन अधिकतर माल बड़ी कंपनियों के हैं, जो पहले ही बिके हुए हैं तथा नए सौदे पड़ता से काफी ऊंचे चल रहे हैं। यही कारण है कि चालू सप्ताह में 50 रुपए बढ़कर कनाडा की मसूर 5850/5900 रुपए प्रति क्विंटल हो गई है। देसी मसूर ढाई किलो कंडीशन वाली 6400 रुपए बोलने लगे हैं। आगे बाजार कुछ और तेज लग रहा है, क्योंकि मसूर का प्रेशर मंडियों में अभी तक नहीं बन पाया है। अत: दूरगामी परिणाम और तेजी का लग रहा है।

Urad: higher import prices

New Delhi, 12 March (NNS): The urad racks leaving from Chennai are again delayed due to traffic. On the other hand, there are reports that traders have profited by selling the containers that landed first and are now delivering the goods that arrive, due to this reason, there is a shortage of the stock in the pipeline. The market showed heavy increment in Chennai due to the weak delivery during the last four days. Therefore, the market of urad rose by Rs 100 which stood FAQ at Rs 8350 and SQ at Rs 8950 per quintal respectively. There is no downfall in the roots because no new crop will likely to arrive in the near future and the sale of dal dhoya and chilka has been increasing at the current level, in these circumstances, the trade should be done at the current level during the coming days.

उड़द-आयात पड़ता महंगा

नई दिल्ली, 12 मार्च (एनएनएस) चेन्नई से चले हुए  रैक उड़द के फिर से ट्रैफिक के चलते लेट हो गए हैं। दूसरी ओर बीच में कारोबारी पहले उतरने वाले कंटेनरों को बेचकर मुनाफा खा गए हैं, ऐसी चर्चा है तथा आने वाले माल की डिलीवरी दे रहे हैं, इस वजह से पाइपलाइन में माल की कमी है। चार दिनों के अंतराल डिलीवरी नहीं मिलने से बाजार चेन्नई में काफी उछाल गए हैं। अत: दोबारा 100 रुपए बढ़कर एफएक्यू 8400 एवं एस क्यू 9000 रुपए प्रति क्विंटल बोलने लगे हैं। आगे उड़द की जड़ में मंदा नहीं है, क्योंकि कोई दूसरी फसल आने वाली नहीं है तथा वर्तमान भाव में दाल धोया एवं छिलका की बिक्री निकलने लगी है, इन परिस्थितियों में व्यापार करते रहना चाहिए।

Moong: no trade of downfall

New Delhi, 12 March (NNS): Almost 90 percent of both inferior and superior quality moong of Rajasthan has already been sold out in the markets. Now, the best quality stock of moong also gained by Rs 100 to Rs 7700/8300 per quintal as per the quality. The inferior quality stock also rose in the same ratio to Rs 6400/7300 per quintal. No new crop of moong will likely to arrive in the near future, on seeing this, the trade should be done at the current level during the coming days.

मूंग-अभी मंदे का व्यापार नहीं

नई दिल्ली, 12 मार्च (एनएनएस) राजस्थान के हल्की-भारी मूंग 90 प्रतिशत निबट चुकी है। अब राजस्थान के बढ़िया माल क्वालिटी अनुसार मूंग 7700/8300 रुपए प्रति क्विंटल पर 100 रुपए और बढ़ गई है, नीचे वाली क्वालिटी भी 100 रुपए की बढ़त पर 6400/7300 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बोलने लगे हैं। मूंग की नई फसल निकट में कोई आने वाली नहीं है, इसे देखते हुए अब इन भाव में व्यापार करना चाहिए।

Tur: will remain high

New Delhi, 12 March (NNS): This year, the seeds of tur reported to be weak amid higher rainfall in Maharashtra, MP and Karnataka because the rainfall of October affects the crop, due to this reason, the domestic crop reported to be weak as compared to the previous year. In Rangoon, there is a lack of arrival pressure in the markets, whereas, there, the exporters are quoting the prices at the higher level, in these circumstances, the tur which was being sold at Rs 8100 per quintal, but now, today, it is quoting at Rs 8250 per quintal during the previous week. now, the demand from the mills showed strong trend in these prices. Today, the prices of dal have been quoting at the higher level, in these circumstances, the trade of tur will be profitable at the current level during the coming days.

तुवर-तेज ही रहेगी

नई दिल्ली, 12 मार्च (एनएनएस) वास्तविकता यह है कि महाराष्ट्र मध्य प्रदेश एवं कर्नाटक में इस बार अधिक बरसात से तुवर की तैयार फसल में भी दाने कम बताए जा रहे है, क्योंकि अक्टूबर वाली बरसात ने नुकसान कर दिया, इस वजह से महाराष्ट्र में घरेलू फसल पिछली बार से कम निकली है। रंगून में माल का प्रेशर ज्यादा नहीं है, जबकि वहां निर्यातक बढ़ाकर भाव बोलने लगे हैं, इन परिस्थितियों में जो तुवर कल 8100 रुपए प्रति क्विंटल बिक गई थी, उसके भाव आज 8250 बोलने लगे हैं, अब इन भावों में दाल मिलों की पकड़ मजबूत हो गई है। दाल में भी आज कुछ चस्की बोल रहे हैं, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव के तुवर में भरपूर लाभ मिलने की संभावना दिखाई दे रही है।

Gram desi: should trade at the current level

New Delhi, 12 March (NNS): The supply of gram desi showed downall from Rajasthan and there is a shortage of the stored stock, despite this, there is all-round fear of black gram of Australia in the markets, but now, it has already been over, due to this reason, the prices of gram desi at Lawrence Road also ruling at Rs 5650/5675 per quintal. The stock of its dal also being available at Rs 6450/6500 per quintal. Now, the steamers of Canada also started arriving in the markets, in these circumstances, the market may fluctuates by Rs 50/100 per quintal.

देसी चना-व्यापार करते रहिए

नई दिल्ली, 12 मार्च (एनएनएस) राजस्थान से देसी चने की आपूर्ति काफी घट गई है तथा स्टाक में पहले से ही कोई माल नहीं है। इन सबके बावजूद ऑस्ट्रेलिया के आए काले चने की दहशत चौतरफा मंडियों में बनी हुई थी, अब वह समाप्त हो गई है। यही कारण है कि देसी चना 5650/5675 रुपए प्रति कुंतल लॉरेंस रोड पर खड़ी मोटर में हो गया है। दाल के भाव भी मिलों से 6450/6500 रुपए में उठठू बोलने लगे हैं। अब कनाडा के स्टीमर सुनने में नहीं आ रहे हैं, इन परिस्थितियों में बाजार 50/100 रुपए ऊपर नीचे चलता रहेगा।

Rajma chitra: Indian-Brazil stock will be profitable

New Delhi, 12 March (NNS): Almost 80 percent sowing of rajma chitra Indian Brazil has been done in Maharashtra and the quality of unloaded crop reported to be good. Around 20/22 percent of ganna bhutani stock has already been sown in the markets, due to this reason, the traders started buying the stock in Indian Brazil. In Maharashtra, it is ruling at Rs 80/81 per kg and here, it is  being traded at Rs 85/86 per kg respectively. In Mumbai, the stock of China has been available at Rs 100/101 per kg and here, it is quoting at Rs 105/107 per kg respectively. Therefore, the trade seems weak in these prices, on seeing this, the prices of Indian Brazil also improved by Rs 4/5 per kg. Therefore, the trade should be done at the current level.

राजमां चित्रा-इंडियन ब्राज़ील में लाभ मिलेगा

नई दिल्ली, 12 मार्च (एनएनएस) राजमां चित्रा महाराष्ट्र में 80 प्रतिशत इंडियन ब्राजील की बिजाई हुई थी, वह फसल बहुत बढ़िया उतरी है। गन्ना भूटानी माल 20-22 प्रतिशत ही बोया गया था। इस वजह से इंडियन ब्राजील में लिवाल आ गए हैं। महाराष्ट्र में 80/81 रुपए तथा यहां 85/86 रुपए प्रति किलो भाव हो गए हैं। मुंबई में चीन का माल 100/101 रुपए एवं यहां 105/107 रुपए प्रति किलो भाव बोल रहे हैं। अत: इन भावों में कोई विशेष व्यापार सुनने में नहीं  आया है, इसे देखते हुए देखते हुए इंडियन ब्राजील में 4/5 रुपए किलो फिर बढ़ जाएंगे। अत: व्यापार करना चाहिए।

Gram kabuli: no more downfall

New Delhi, 12 March (NNS): The market of gram kabuli showed constant downfall from July till now as  huge amount old stock has been lying and the production of gram kabuli reported to be normal. Its prices slipped by Rs 3/4 per kg during the last 10 days, but the market may increase from here because the upcoming crop is less by 36/37 percent.

काबुली चना-ज्यादा नहीं घटेगा

नई दिल्ली, 12 मार्च (एनएनएस) बीते सीजन में काबुली चने का उत्पादन सामान्य होने तथा पुराना स्टॉक अधिक बचने से जुलाई से लेकर अब तक बाजार मंदा बना हुआ था। पिछले 10 दिनों के अंतराल नए काबली चने में 3/4 रुपए प्रति किलो की गिरावट आ चुकी है, लेकिन यहां से बाजार आगे चलकर तेज लग रहा है, क्योंकि आने वाली फसल 36-37 प्रतिशत तक कम है।

Pea: possibility to increase

New Delhi, 12 March (NNS): The consumption of pea seems three times from the other pulses because its prices showed heavy downfall and the traders are purchasing the stock from the consuming centres, due to  this reason, the market showed strong trend. Both the local and upcountry demand reported to be high from the last fortnight. Here, the market showed uptrend owing to the selling of the stock of pea at the higher level at the Mundra port. The pea which was being sold at Rs 3900 per quintal, but now, it is ruling at Rs 4000 per quintal. In Mundra, its prices also quoting at the higher level in the same ratio. Therefore, the market may increase during the coming days.

मटर-बढ़ने की उम्मीद

नई दिल्ली, 12 मार्च (एनएनएस) मटर की खपत अन्य दालों से लगभग तीन गुनी चल रही है, क्योंकि इसके भाव काफी नीचे हैं तथा कारोबारियों को खपत वाले केंद्रों पर पड़ता लग रहा है। यही कारण है कि बाजार मजबूती बनी हुई है। पिछले एक पखवाड़े से लोकल एवं चालानी मांग बढ़िया चल रही है, मुंदड़ा पोर्ट पर मटर की बिकवाली एक बार फिर बढ़ा कर किए जाने से यहां भी बाजार उछल गया है। मटर जो 3900 रुपए बिकी थी, उसके भाव 4000 रुपए हो गए हैं। मुंदड़ा में भी उसी अनुपात में बढ़ाकर बोलने लगे हैं। अत: आगे बाजार फिर बढ़ सकता है।