New Delhi, 17 July (NNS): The satha paddy has been arrived in the laylands of UP and Uttaranchal. There, paddy prices also ruling between Rs 2750/2850 per quintal as per the moisture, due to its reason, the prices of all varieties of basmati went up by Rs 300/400 per quintal during the last 10 days. Presently, the prices have been ruling at the higher level, whereas, the supply of old paddy has already been over in the markets. It is also inkling that the rice mills will increase the prices after spreading the rumour of the higher production. Therefore, it is profitable to purchase the stock of paddy and rice at the current level because the prices may increase after the inferior quality of satha paddy. Presently, rice sela 1509 also being sold at Rs 6550/6600 per quintal, whereas, in UP, it is available at Rs 6550 per quintal in the truck load, but the selling seems weak while importing the stock at the current level.
बारीक चावल-यहां से बढ़त की उम्मीद
नई दिल्ली, 17 जुलाई (एनएनएस) साठा धान यूपी उत्तरांचल के तराई वाले क्षेत्रों की मंडियों में आ गया है। वहां धान के भाव 2750/2850 रुपए प्रति कुंतल के बीच नमी के हिसाब से चल रहे है, उसकी वजह से बाजारों में 10 दिनों के अंतराल बासमती प्रजाति के सभी चावल में 300/400 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आकर ठहर गई है। वर्तमान भाव में किसी भी राइस मिलों को पड़ता नहीं है, उधर मंडियों में पुराने धान की आपूर्ति भी पूरी तरह समाप्त हो गई है। ऐसा आभास हो रहा है कि राइस मिलें धान साठा के उत्पादन की हवा उड़ाकर मंदे भाव में किसानों से सीजन पर झटकने के जुगाड़ में हैं। अत: वर्तमान भाव के धान एवं चावल की खरीद करनी चाहिए, क्योंकि साठा धान की क्वालिटी नहीं आने से फिर बाजार बढ़ेगा। फिलहाल 1509 चावल बाजार में 6550/6600 रुपए सेला बिक रहा है, जबकि यूपी में ट्रक लोड में 6550 रुपए तक कुछ राइस मिलों ने व्यापार किया है, लेकिन इन भावों में माल मांगने पर बिकवाल कम आ रहे हैं।
Wheat: no possibility to decrease
New Delhi, 17 July (NNS): The stock limit over the wheat reported to be high. Therefore, the government will not sell the stock at the lower level in the open markets as per the previous year, and there is no possibility of more downtrend in the prices. The wheat was being sold at Rs 2710 per quintal, but now, its prices held stable at Rs 2670/2675 per quintal, after this, its prices held stable at Rs 2700/2710 per quintal. Now, the prices may not show more uptrend in the prices because the government has imposed the stock limit over it. The supply of wheat does not seems sluggish in the roller flour mills, due to this reason, there is no decrement in the roots. Around 267 lakh metric tones of the wheat reported to be purchase in the central pool during the current fiscal year and the arrivals has also been started decreasing in the markets.
गेहूं-घटने की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 17 जुलाई (एनएनएस) गेहूं पर लगी स्टॉक सीमा बहुत अधिक है। अत: जब तक सरकार खुले बाजार में सस्ते दर पर पिछले वर्ष की तरह गेहूं नहीं बचेगी, तब तक इसमें घटने की गुंजाइश नहीं है। पिछले सप्ताह ऊपर में गेहूं 2710 रुपए तक बिका था, उसके भाव 2670/2675 रुपए नीचे में बनने के बाद पुन: 2700/2710 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। अभी यहां से बढ़ने की गुंजाइश भी ज्यादा नहीं है, क्योंकि सरकार द्वारा पिछले दिनों इस पर स्टॉक सीमा लगा दी गई है। गेहूं की आपूर्ति अन्य राज्यों की रोलर फ्लोर मिलों में ज्यादा सस्ता नहीं हो पा रही है, जिस कारण इसकी जड़ में मंदा नहीं है। चालू विपणन वर्ष के लिए केंद्रीय पूल में 267 लाख मीट्रिक टन के आसपास ही खरीद हो पाई है तथा मंडियों में गेहूं की आवक टूटने लगी है।
Maize: will likely to remain high
New Delhi, 17 July (NNS): The prices of maize rose to Rs 2400/2480 per quintal as per the quality in the godown reach. In the markets of Bihar, its prices rose by Rs 300 per quintal during the last fortnight because both the all-round ethanol manufacturing companies and the big storage companies started purchasing the stock constantly from UP and Bihar despite the increased arrivals in UP, due to this reason, the prices may not show more uptrend and the prices may increase by Rs 100 per quintal, but it is profitable to sell the stock at the current level.
मक्की- कुछ तेजी जारी रहेगी
नई दिल्ली, 17 जुलाई (एनएनएस) बिहार की मंडियों में मकई के भाव बढ़कर 2400/2480 रुपए प्रति क्विंटल के बीच गोदाम पहुंच में नमी व क्वालिटी अनुसार चल रहे हैं। नीचे के भाव से एक पखवाड़े में 300 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आ गई है। इसका मुख्य कारण यह है कि यूपी में मक्की की आवक बढ़ने बावजूद भी चौतरफा इथेनॉल कंपनियां एवं बड़े स्टॉक करने वाली कंपनियां लगातार यूपी बिहार से माल खरीदने में जुट गई हैं तथा गोदाम अभी 50-60 प्रतिशत भी नहीं भर पाए हैं। यही कारण है कि बाजार में अभी और तेजी का रुख बना हुआ है तथा इसी लाइन पर 100 रुपए और बढ़ जाने के आसार बन गए हैं, लेकिन माल भी बेचना चाहिए।
Millet: possibility to increase
New Delhi, 17 July (NNS): The new crop of millet has already been arrive in the markets of western UP. The all-round buying seems constant from the stockists and the consuming industries, due to this, there, its prices held stable at Rs 2350/2375 per quintal, which is being traded at Rs 2450/2500 per quintal in the godown reach. The old stock has already been sold out in the markets and the major crop will likely to arrive after two and a half months. There is a shortage of old stock in Aita, Mainpuri and Itawa line. The stock has already been sold out in Haryana and Punjab of Bharatpur line, in these circumstances, here, the millet which was being sold at Rs 2440/2450 per quintal, now, its prices may show more uptrend during the near future.
बाजरा-अभी तेजी की उम्मीद
नई दिल्ली, 17 जुलाई (एनएनएस) बाजरे की नई फसल पश्चिमी यूपी की मंडियों में आ चुकी है। स्टाकिस्टों एवं खपत वाले उद्योगों की चौतरफा लिवाली चलने से वहां भाव 2350/2375 रुपए प्रति कुंतल हो गये हैं, जो मौली बरवाला पहुंच में 2450/2500 रुपए का व्यापार हो रहा है, पुराना पूरी तरह से निपट चुका है तथा मुख्य नई फसल आने में अभी ढाई महीने से अधिक का समय है। इधर एटा मैनपुरी इटावा लाइन में पुराना बाजरा बहुत कम बचा है। भरतपुर लाइन का माल हरियाणा-पंजाब में पहले ही बिक चुका है, इन परिस्थितियों में जो बाजरा यहां 2440/2450 रुपए बिक रहे हैं, इसमें अभी और तेजी लग रही है।
Masoor: no decrement in the roots
New Delhi, 17 July (NNS): The production of masoor reported to be high, but there is a shortage of old stock in the pipeline, due to this, the new stock has been selling out constantly in the markets. The desi stock of Canada also ruling at the higher level as per the quality and the rates, due to this reason, the trade of bilti started increasing and the prices of Canada also gained by Rs 350 per quintal during the aftertoon. Presently, it is being traded at Rs 6700/6710 per quintal and it is expected that it will be profitable during the near future.
मसूर- जड़ में मंदा नही
नई दिल्ली, 17 जुलाई (एनएनएस) मसूर का उत्पादन अधिक जरूर हुआ है, लेकिन पुराना माल इस बार पाइप लाइन में बिल्कुल नहीं होने से जो माल आ रहा है, वह बिकता जा रहा है। कनाडा के माल क्वालिटी एवं रेट्स की अपेक्षा देसी माल से पड़ते में ऊंचे लग रहे हैं। यही कारण है कि बिल्टी का व्यापार निकलने लगा है तथा इसके भाव दोपहर बाद कनाडा की अपेक्षा 350 रुपए ऊंचे हो गए हैं। वर्तमान में 6700/6710 रुपए बिल्टी के व्यापार थोड़ा करेक्शन के बाद फिर लाभ मिलता रहेगा।
Urad: unfavourable sale of its dal
New Delhi, 17 July (NNS): There is still long time left in the arrival of the new crop of urad. The market was disturbed before two days owing to the imposition of stock limit and the stock of SQ was being traded at Rs 97.25 per kg, but after this, it also again quoted at the higher level due to the unavailability of the stock. Its FAQ prices also ruling at Rs 92.5 per kg. Presently, the stock of urad has been started arriving from Rangoon and the prices also ruling at the higher level. Here, the stock has not been available in the pipeline, due to which, the stock limit will not affect it. There is a shortage of stock to the mills and the traders as per the determined stock limit by the government, due to this reason, the market have showed uptrend after the decrement in the prices before two days due to the fear of the government and the prices may increase during the coming days.
उड़द-दाल की बिक्री अनुकूल नहीं
नई दिल्ली, 17 जुलाई (एनएनएस) उड़द की नई फसल आने में अभी लंबा समय बाकी है। उड़द पर स्टॉक सीमा लगा दिए जाने से 2 दिन पहले तक बाजार डिस्टर्ब था तथा दहशत में एसक्यू 97.25 रुपए नीचे में बिक गई थी, लेकिन उसके बाद माल नहीं मिलने से दोबारा कुछ चसक बोलने लगे हैं। एफएक्यू के भाव भी 92.5 हो गए हैं। फिलहाल उड़द रंगून से आ रही है, वहां पड़ते में काफी ऊंचे भाव चल रहे हैं, इधर पाइप लाइन में माल नहीं है, जिससे इस पर स्टॉक सीमा का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। सरकार द्वारा जो स्टॉक सीमा निर्धारित किया गया है, उतना भी दाल मिलों व ट्रेडर्स के पास माल नहीं है। यही कारण है की दहशत में दो दिन पहले बाजार घटना के बाद पुन: बढ़ गए हैं तथा आगे अभी और तेजी आ सकती है।
Moong: no possibility to increase
New Delhi, 17 July (NNS): The new stock of moong has been started arriving in UP, Bihar and Jharkhand, due to this reason, the prices showed heavy downfall. Here, he stock has been ruling at Rs 6500/8200 per quintal as quality wise. Now, there is no possibility of more downtrend in the prices. The sale of its dal dhoya and chilka seems unfavourable and there is a fear of government in the markets, in these circumstances, the market showed soft trend, but there is no possibility of more decrement in the prices during the coming days.
मूंग- और मंदे की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 17 जुलाई (एनएनएस) नयी मूंग यूपी बिहार झारखंड में आ रही है, जिस कारण काफी भाव टूट गए हैं। यहां क्वालिटी अनुसार माल के भाव 6500/8200 रुपए प्रति क्विंटल के बीच चल रहे हैं। अब इन भावों में ज्यादा घटने की गुंजाइश नहीं है। हम मानते हैं की दाल धोया एवं छिलका की बिक्री अनुकूल नहीं है तथा बाजारों में सरकार के दहशत बनी हुई है, इन परिस्थितियों में बाजार थोड़ा नरम हो सकता है, लेकिन इन भाव में अब ज्यादा घटने की गुंजाइश नही है।
Tur: should sell the stock constantly
New Delhi, 17 July (NNS): The production of tur went down from 47 lakh to 34 lakh metric tonnes during the last two years, due to this reason, the prices showed constant uptrend in the prices. The market declined to Rs 112 per kg due to the imposition of stock limit during the previous days, but its prices again improved to Rs 112.5/113 per kg due to the weak availability of the stock in Chennai, Mumbai and Delhi. The prices have been ruling at the higher level in Maharashtra and Karnataka because dal mills are purchasing the stock at the lower level, in these circumstances, there is no possibility of more decrement in the prices at the current level and the market may show more uptrend after the selling of the stock. The new crop will likely to arrive after 6 months.
तुवर-अब एक बार खरीदिए
नई दिल्ली, 17 जुलाई (एनएनएस) तुवर का उत्पादन विगत दो वर्षों में 47 से घटकर 34 लाख मीट्रिक टन रह गया है, जिस कारण लगातार तेजी का रूख बना हुआ है। सरकार द्वारा पिछले दिनों स्टॉक सीमा लगा दिए जाने से बाजार घटकर 112 रुपए प्रति किलो रह गया था, लेकिन इन भावों में चेन्नई मुंबई व दिल्ली में माल कम मिलने से दोबारा इसके भाव 112.5/113 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। महाराष्ट्र कर्नाटक के माल कोई पड़ते में नहीं आ रहे हैं, क्योंकि वहीं की दाल मिलें घटे भाव में खरीद रही है, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव में घटने की गुंजाइश नहीं है तथा थोड़ा माल कट जाने के बाद पुन: बाजार बढ़ जाएगा। नई फसल आने में अभी कम से कम 6 महीने का समय बाकी है।
Gram desi: no risk at the current level
New Delhi, 17 July (NNS): The arrivals of gram desi showed downtrend in the producing markets owing to the heavy shortage of production and the import prices have been ruling at the higher level from the international markets, due to this reason, the government has imposed the stock limit during the previous days to control the inflation in the prices. Therefore, it will not affect the prices because there is a lack of stored stock, due to this reason, the prices of gram on standing motor slipped from Rs 6950 to Rs 6720 per quintal and the market may again s how uptrend after the correction in the prices.
देसी चना-वर्तमान में रिस्क नहीं
नई दिल्ली, 17 जुलाई (एनएनएस) देसी चने के उत्पादन में भारी कमी होने से उत्पादक मंडियों में आवक टूट गई है तथा विदेशों से भी कोई सस्ता पढ़ने का आयात नहीं हो रहा है। यही कारण है कि महंगाई को रोकने के लिए सरकार द्वारा पिछले दिनों स्टॉक सीमा लगा दिया है। अत: इसका कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा, क्योंकि चना स्टॉक में ज्यादा नहीं है, इसी वजह से 6950 रुपए दिल्ली बनने के बाद में 6720 रुपए खड़ी मोटर में हो गया है तथा मामूली करेक्शन के बाद बाजार फिर बढ़ जाएगा।
Rajma chitra: possibility of good uptrend
New Delhi, 17 July (NNS): The prices of rajma chitra desi and imported stock is being traded between Rs 122/137 per kg as per the quality, but almost 90 percent of the inferior quality stock also being sold in the markets, but only 15/16 percent of the stock has been lying to the traders, whereas, the new crop will likely to arrive after two and a half months, in these circumstances, the prices of rajma chitra Brazil and China also showed uptrend intermittently and there will be the shortage of stock during the near future.
राजमां चित्रा -आगे अच्छी तेजी की उम्मीद
नई दिल्ली, 17 जुलाई (एनएनएस) देसी विदेशी रंगत के हिसाब से राजमां चित्रा 122 से 137 रुपए प्रति किलो के बीच बिक रहा है, लेकिन अब हल्के माल धीरे-धीरे 90 प्रतिशत बिक चुके हैं, केवल कारोबारियों के पास 15-16 प्रतिशत माल पड़ा है, जबकि नई फसल आने में अभी ढाई महीने का समय बाकी है, इन परिस्थितियों को देखते हुए राजमां चित्रा ब्राज़ील एवं चीन में रुक-रुक कर अच्छी तेजी की संभावना है तथा आगे चलकर माल एक बार शॉर्टेज में आ जाएगा।
Gram kabuli: should sell the stock
New Delhi, 17 July (NNS): The government has imposed the stock limit over the gram kabuli before three days, due to which, the stock of Maharashtra remained stable at Rs 84/88 per kg. The best selected stock also ruling at Rs 90 per kg, but the competitive buying seems high during the last three days owing to the removal of stock limit during the previous week, due to this reason, the prices of gram kabuli Maharashtra improved by Rs 6 to Rs 90/96 per kg. Now, it is profitable to sell the stock at the higher level because its prices have been ruling at the higher level in the international markets and huge amount of stock has also been lying in the domestic markets.
काबुली चना-बढ़े भाव में बेचिए
नई दिल्ली, 17 जुलाई (एनएनएस) काबुली चने पर भी स्टॉक सीमा सरकार द्वारा तीन दिन पहले लगा दिया गया था, जिससे बाजार घटकर महाराष्ट्र के माल 84/88 रुपए प्रति किलो रह गए हैं। बढ़िया सिलेक्टेड 90 रुपए बोल रहे थे लेकिन पिछले सप्ताह सरकार द्वारा फिर से स्टॉक सीमा हटा दिए जाने से प्रतिस्पर्धात्मक तीन दिनों से लिवाली बढ़ गई है। यही कारण है कि 6/7 रुपए बढ़कर महाराष्ट्र का काबुली चना 90/96 रुपए प्रति किलो भाव हो गए हैं। अब बढ़े भाव में एक बार माल बेचना चाहिए क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में काबुली चने के नीचे भाव है तथा घरेलू मंडियों में भी स्टॉक पड़ा हुआ है।
Pea: sluggish prices of producing shipments
New Delhi, 17 July (NNS): The import deals of pea reported to be constant and the pea of September and October shipments also being available at Rs 37/38 per kg from the Mumbai port, due to this reason, the sale of spot containers reported to be sluggish. Here also, the unfiltered stock of pea also ruling at Rs 43/44 per kg and the filtered stock also being available at Rs 47/84 per kg. Here, the sale of upcoming stock seems feeble owing to the imposition of stock limit on other pulses, on seeing this, the prices may not show more uptrend during the near future.
मटर- अगाऊं शिपमेंट के सस्ते
नई दिल्ली, 17 जुलाई (एनएनएस) मटर के आयात सौदे लगातार हो रहे हैं, आगे सितंबर-अक्टूबर शिपमेंट की मटर मुंबई पोर्ट से 37-38 रुपए प्रति किलो के भाव में मिल रहा है, इस वजह से हाजिर में वहां लगे हुए कंटेनरों की बिक्री काफी ठंडी पड़ गई है। यहां भी बाजार में 43/44 प्रति किलो बिना छनी मटर बिक रही है, छनी हुई मटर 47/48 रुपए के बीच रिटेल काउंटर पर लोग बोलने लगे हैं। इधर स्टॉक सीमा दूसरी दालों पर लग जाने से आने वाले मालों की बिक्री ठंडी पड़ गई है, इसे देखते हुए इसमें निकट में तेजी नहीं है।
