New Delhi, 22 September (NNS): The arrivals of paddy have increased in Punjab, Haryana, Uttar Pradesh and Rajasthan after the increment in the prices during the previous days. Here, appropriate amount of stock has been lying in the areas like Satna and Jabalpur of Madhya Pradesh. We believe that the old season of paddy have almost ended and the new season has been started and the arrivals of new paddy will increase every day, due to this, the market is finding it difficult to hold higher prices. In Uttar Pradesh, paddy arrivals have also showed uptrend, due to this, paddy prices slipped by Rs 100/150 per quintal and Rice also fallen by around Rs 200 per quintal respectively. The stock of new shipments may become cheaper in the coming days, in this situation, the rice prices may fall again.  In the mandis, 1509 paddy is trading at Rs 3600/3800 per quintal depending on moisture and grain length.

बारीक चावल-धान की आवक और बढ़ेगी

नई दिल्ली, 22 सितम्बर (एनएनएस) पिछले सप्ताह की तेजी के बाद पंजाब हरियाणा यूपी राजस्थान में बासमती प्रजाति की धान की आवक बढ़ गई है। इधर मध्य प्रदेश के सतना जबलपुर आदि उत्पादक क्षेत्रों में फसल है। हम मानते हैं कि पुराने धान की आवक पूरी तरह समाप्त हो चुकी है, लेकिन अब नया सीजन शुरू हो गया है तथा दिन प्रति दिन अन्य प्रजाति के धान की आवक बढ़ेगी, जिस बाजार बढ़कर टिक नहीं पा रहा है। फिलहाल यूपी में भी धान की आवक बढ़ने लगी है, जिससे धान में 100/150 रुपए तथा चावल में 200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट आ गई है। नये शिपमेंट के लिए माल आगे चलकर सस्ते मिलने लगेगा। अत: बाजार दोबारा घट जाएगा। मंडियों में नमी व लेंथ के हिसाब से 1509 धान 3600/3800 रुपए चल रहा है।

Wheat:  Prices will increase again

New Delhi, 22 September (NNS): The demand of wheat seems high from the roller flour mills at lower prices. On the other hand, the wheat supply showed downfall. Apart from this, the local stockists are also not ready to sell their stock  at lower prices, due to this, wheat prices slipped by Rs 40/50 to Rs 2840/2860 per quintal.  Some wheat is moving from Madhya Pradesh and Uttar Pradesh to eastern India. A large quantity of inferior and superior wheat has already gone into government stocks, due to this, the farmers have not much stock. Therefore, the market may increase before the selling of the stock.

गेहूं-अभी फिर बढ़ने की उम्मीद

नई दिल्ली, 22 सितम्बर (एनएनएस) पिछले सप्ताह के घटे भाव में रोलर फ्लोर मिलों की मांग निकलने लगी है। दूसरी ओर यहां गेहूं की आपूर्ति घट गई है। लोकल स्टॉकिस्ट भी घटे भाव में बेचू नहीं आ रहे हैं, जिससे यहां गेहूं 2840/2860 रुपए प्रति कुंतल पर हाल ही में 40/50 रुपए गिरावट के बाद ठहर गया है। गेहूं मध्य प्रदेश यूपी की मंडियों से पूर्वी भारत थोड़ा बहुत जा रहा है। गौरतलब है कि हल्के भारी माल इस बार किसानों के काफी केंद्रीय पूल में जा चुके हैं। इसलिए किसानों के पास भी बहुत ज्यादा माल नहीं है। अत: सरकारी गेहूं बाजार में बिकने से पहले फिर बढ़ जाएगा।

Maize: storage seems risky

New Delhi, 22 September (NNS): Maize arrivals in Uttar Pradesh have almost ended and the stock of rackers are getting at high prices. In Bihar, maize was also not available at the lower prices because of the limited arrivals this year. The reality is that there is a shortage of the stock because the farmers have planted less amount of stock, due to this reason, the big had already bought a lot of maize. The arrival pressure of the stock seems weak because  of the delayed arrivals and the stored stock has been selling out in the markets, in these circumstances, maize is currently selling at around Rs 2650/2700 per quintal which is constantly selling out in Haryana and Punjab. Maize is also moving less to Nepal because Indian prices are still high. Therefore, the storage of the maize at current prices is risky.

मक्की-अभी स्टाक में रिस्की

नई दिल्ली, 22 सितम्बर (एनएनएस) यूपी में मक्की की आवक समाप्त हो गई है, वहां मक्की रैक वालों को काफी महंगी मिल रही है। बिहार में भी इस बार मंदे भाव में मक्की नहीं मिल पाई है, क्योंकि वहां ज्यादा दिन तक आवक नहीं रही है वास्तविकता यह थी कि वहां फसल में पोल थी, किसानों ने बिजाई कम किया था, जिसकारण बड़ी कंपनियां पहले ही माल खरीद चुकी हैं। एमपी की फसल देर में शुरू होने से माल का प्रेशर अभी कम है, गोदामों के माल ही बिक रहे हैं, इन परिस्थितियों में जो मक्की 2650/2700 रुपए प्रति क्विंटल हरियाणा पंजाब पहुंच में बिकरही है, इसमें और मंदे की संभावना दिखाई दे रही है। इधर नेपाल में भी माल कम जा रहा है, क्योंकि यहां भाव अभी भी पड़ते से ऊंचे चल रहे हैं, इन परिस्थितियों में वर्तमान में मक्की रिस्की रहेगी।

Millet:  Avoid Stocking for Now

New Delhi, 22 September (NNS): The arrivals of millet reported to be constant in Haryana, Rajasthan and western Uttar Pradesh. The production of millet is very good in most of the producing areas. The crop in the Prayagraj region is also very good and its arrivals are expected in the second half of October, due to this reason, the prices may not show more downfall because of the arrivals of the stock from Haryana and Rajasthan. More arrivals are also expected from the Khurja, Daur and Hathras areas. The prices of maize have been ruling at the higher level, due to this, the demand seems unfavourable from Haryana and Punjab. There, it is being available at Rs 2280/2290 per quintal as per the quality, whereas, the best quality stock also ruling at Rs 2300 per quintal, in this situation, the prices may not show more downfall from the current level during the near future.

बाजरा-अभी स्टॉक का व्यापार नहीं

नई दिल्ली, 22 सितम्बर (एनएनएस) हरियाणा राजस्थान एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश बाजरे की आवक हो रही है,  बाजरे की फसल सभी उत्पादक क्षेत्रों में जबरदस्त आई है। उधर प्रयागराज लाइन में फसल बहुत बढ़िया है, वहां की फसल अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े में आएगी जिस कारण हरियाणा राजस्थान के माल में अभी और मंदे की संभावना दिखाई दे रही है। बाजरे की आवक खुर्जा डांवर हाथरस लाइन में पकने वाली है। इधर मकई के ऊंचे भाव होने से हरियाणा पंजाब की मांग बाजरे में अनुकूल है। अब वहां का माल हरियाणा पंजाब पहुंच में कैटल फीड क्वालिटी 2280/2290 रुपए प्रति कुंतल रह गई है, जबकि बढ़िया माल 2300 रुपए भी बोल रहे हैं, इन परिस्थितियों बाजरे से और मदी लग रही है।

Masoor:  no possibility of downfall

New Delhi, 22 September (NNS): The supply of masoor has decreased in Mungawali, Ganj Basoda, Sagar, Bhopal and Binaganj of Madhya Pradesh, but the stock of Canadian masoor seems weak, due to this, the market showed downfall. Here, the masoor of Canada is selling at around Rs 6000/6050 per quintal. The import prices have been ruling at the higher level owing to the increment in the dollar, due to this, the prices may not show more downfall from the current level. The prices of upcoming stock have been ruling at the higher level at the Mundra port, due to this, in Bilti, desi masoor also slipped to Rs 6780/6800 per quintal, due to this, the market may likely to increase from here during the near future.

मसूर-और मंदे की गुंजाइश नहीं

नई दिल्ली, 22 सितम्बर (एनएनएस) मध्य प्रदेश के मुंगावली, गंज बासौदा, सागर, भोपाल एवं बीनागंज लाइन में मसूर की आपूर्ति अपेक्षाकृत घट गई है, लेकिन कनाडा की मसूर सस्ते में लगातार उतरने से बाजार काफी नीचे आ गया है। यहां कनाडा की मसूर 6000/6050 रुपए प्रति कुंतल बिक रही है। आगे डॉलर के ऊंचे भाव होने से आयात महंगा लग रहा है, इसलिए दिल्ली में इससे नीचे जाना मुश्किल लग रहा है, मुंदड़ा पोर्ट पर भी आने वाले माल ऊंचे लग रहे हैं, देसी मसूर भी बिल्टी में 6780/6800 रुपए प्रति कुंतल की नीचे नहीं लग रही है, जिससे यहां से बाजार तेज लग रहा है।

Urad: should sell at the higher level

New Delhi, 22 September (NNS): There is a shortage of Rangoon stock in Chennai during the previous days, due to this, its prices gained by Rs400 per quintal, due to this, the prices went up in the same ratio to Rs 10000 per quintal. Today, it is being quoted up Rs 200 per quintal. Therefore, the prices may gained by Rs500 per quintal after the correction in the prices at the current level. Now, the new crop of urad will arrive in the next month, due to this, the old stock has already been sold out in the markets and the trade of Rangoon stock seems constant. The import deals from Rangoon is being done at the higher level and the prices of rack loadings at the higher level from Chennai, despite this, it is profitable to purchase the stock at the current level because the domestic crops are ready at the current level.

उडद-बढ़े भाव में बेचिए

नई दिल्ली, 22 सितम्बर (एनएनएस) पिछले कुछ दिनों में उड़द रंगूनी माल चेन्नई में हाजिर माल की कमी से 400 रुपए प्रति कुंतल की तेजी आ गई है, जिससे बाजार यहां भी उसी अनुपात में बढ़कर 10000 रुपए प्रति कुंतल बिक गया है, आज खुलते बाजार 200 रुपए बढ़ाकर बोलने लगे हैं। अत: वर्तमान के करेक्शन के बाद आगे चलकर फिर 500 रुपए की तेजी लग रही है। अभी नई उड़द अगले महीने आएगी, जिससे वहां भी पुराना स्टॉक लगभग समाप्ति की ओर है, रंगूनी माल का ही व्यापार हो रहा है। उड़द के आयात सौदे रंगून से ऊंचे भाव में हो रहे हैं, चेन्नई से रैक लोडिंग के पड़ते महंगे होने लगे हैं, इन सब के बावजूद भी एक बार बढ़े हुए भाव में माल बेचकर मुनाफा ले जाना चाहिए, क्योंकि सभी घरेलू फसलें तैयार खड़ी है।

Moong: no downfall for some days

New Delhi, 22 September (NNS):The arrivals of moong seems constant in Rajasthan and Maharashtra, but the crop reported to be weak in Karnataka, due to this, the traders are not selling their stock at the lower level in both the states, due to this reason, here, the prices rose by Rs 100/150 per quintal because of the increased demand from the mills. There is a lack of arrival pressure from the last some days, due to this, it is profitable to trade at the current level. The new crop will likely to arrive in October and the sale of dal dhoya and chilka seems unfavourable, in these circumstances, the prices may gain by Rs200 per quintal after the increment in buying, after this, the prices may decrease gradually, due to this, the stock should not be store at the current level. Here, the new and the old stock of moong also ruling at Rs 6600/8350 per quintal as per the quality.

मूंग-अभी कुछ दिन ज्यादा मंदा नहीं

नई दिल्ली, 22 सितम्बर (एनएनएस) राजस्थान महाराष्ट्र में मूंग की आवक हो रही है, लेकिन कर्नाटक में फसल कम आने की खबर से उक्त दोनों राज्यों के कारोबारी घटाकर माल के बिकवाल नहीं हैं। यही कारण है कि यहां दाल में की मांग निकलते ही 100/150 रुपए प्रति कुंतल की बढ़त लिए आज व्यापार हुआ। अभी कुछ दिन आवक का दबाव कम रहेगा, लेकिन ज्यादा तेजी में माल फंस जाएगा, इसलिए जरूरत का ही व्यापार करना चाहिए। नई मूंग अक्टूबर में प्रेशर में आएगी तथा डाल धोया व छिलका की बिक्री अनुकूल नहीं है इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए जब-जब चीन का दिवाली बनेगी तब बाजार 200 बढ़ जाएगा उसके बाद फिर धीरे-धीरे नीचे आ जाएगा इसलिए ज्यादा स्टॉक लेकर नहीं चलना चाहिए। यहां क्वालिटी अनुसार नए पुराने माल के भाव 6600/8350 प्रति कुंतल चल रहे हैं।

Tur: should purchase at the current level

New Delhi, 22 September (NNS): The tur of Maharashtra is being available at the higher level because the sale of its dal seems favourable, due to this, huge amount of stock has been purchased at the current level from Jalgaon. In Burma, the prices have been ruling at the higher level, due to this, the import prices have been ruling at the higher level. In Chennai, the prices of lemon tur also ruling at Rs 8650 per quintal, but now, it is available at Rs9050 per quintal. Yesterday, it was ruling at Rs 9250 per quintal. Today, the speculators have reduced the prices, but the traders are not selling the stock at the current level during the near future.

तुवर-वर्तमान भाव में खरिदिए

नई दिल्ली, 22 सितम्बर (एनएनएस) महाराष्ट्र की तुवर, मिलों को ऊंचे भाव में मिल रही है, क्योंकि दाल की बिक्री अनुकूल अनुकूल होने से पहले ही जलगांव की दाल मिलों ने भारी मात्रा में खरीद कर लिया है। बर्मा में काफी नीचे भाव चल रहे हैं, जिससे आयात महंगा हो गया है। चेन्नई में 8650 रुपए प्रति कुंतल लेमन तुवर के भाव चल रहे हैं, जो कम से कम 9050 रुपए आकर पड़ेगा। कल 9250 यहां भाव था, आज सटोरियों ने बाजार को दबा दिया है, लेकिन इन भावों में बिकवाल नहीं है।

Gram desi: should trade at the current level

New Delhi, 22 September (NNS): The milling of gram Australia seems unfavourable in the mills and the arrivals of the stock seems weak from Rajasthan, due to this, here, the prices of gram Rajasthan went up to Rs 6850 per quintal. On the first day of the week, the sale of dal and besan showed uptrend, due to this, the importers are doing new deals. Therefore, the prices of gram desi may increase during the near future.

देसी चना-व्यापार करते रहिए

नई दिल्ली, 22 सितम्बर (एनएनएस) ऑस्ट्रेलिया का चना, दाल मिलों में मिलिंग के अनुकूल नहीं है तथा राजस्थान के माल भी पड़ते के अभाव में कम आ रहे हैं, जिससे यहां बाजार बढ़कर 6850 रुपए प्रति कुंटल का राजस्थानी चना हो गया है। सप्ताह के पहले दिन दाल व बेसन की बिक्री भी पहले दिन ही सुधर गई है। इसलिए आयातक नए सौदे कम कर रहे हैं। अत: देसी चने में अभी बढ़ने आसार बन गए हैं।

Rajma Chitra: Prices May Not show downfall

New Delhi, 22 September (NNS): There is a shortage of Rajma Chitra stock in the pipeline, due to this, the traders are not selling their stock at the lower level. In Barsi and Beed line, the old crop has already been over, due to this, here, the prices remained stable at Rs 110/114 per kg. The inferior quality stock also selling at Rs 106/108 per kg. Here also, it is being traded at Rs118/122 per kg. Therefore, the prices may increase during the near future.

राजमां चित्रा-इसमें घटने की गुंजाइश नहीं

नई दिल्ली, 22 सितम्बर (एनएनएस) राजमां चित्रा का स्टाक पाइप लाइन में प्रचुर मात्रा में नहीं होने से और घटकर बेचू नहीं आ रहे हैं। बारसी बीड लाइन में पिछली फसल का माल पहले ही समाप्त हो जाने से बाजार यहां 110/114 रुपए प्रति किलो पर ठहर गए है। नीचे वाले माल 106/108 रुपए बिक रहे हैं। राजमां चाइना में अब यहां भी 118/122 रुपए प्रति किलो का व्यापार हो गया है। अत: अभी तेजी आ जाएगी।

Gram kabuli: Prices May Rise Further

New Delhi, 22 September (NNS): The production of gram Kabuli reported to be low and huge amount of stock has been lying in the cold storages, due to this, the market showed downfall. Now, the demand of gram kabuli reported to be strong from the big exporters of Indore from the first day of the new week, on seeing this, the stock which is being traded at Rs68/72 per kg. Now, there is no possibility of more downfall in the prices and the prices may increase by Rs 10 per quintal.

काबुली चना-और बढ़ने की संभावना

नई दिल्ली, 22 सितम्बर (एनएनएस) काबुली चने का उत्पादन कम होने के बावजूद पुराने माल का स्टॉक, कोल्ड स्टोरेज में अधिक होने से बाजार काफी नीचे आ गया था, अब इन भावों में नये सप्ताह के पहले दिन से फिर इंदौर के बड़े निर्यातकों की पकड़ मजबूत हो गई है, इसे देखते हुए जो माल 68/72 रुपए प्रति किलो बिक रहा है, इसमें अब घटने की गुंजाइश नहीं है तथा भविष्य में यहां से बाजार 10 रुपए प्रति किलो उछल सकता है।

Pea: Prices May increase Gradually

New Delhi, 22 September (NNS): Both the local and upcountry demand of pea seems high, due to this, in kapur line, its prices rose by Rs 50 per quintal, due to its effect, here, the prices of pea rose by Rs 50 to Rs 4650 per quintal. In Lalitpur and Jhansi line, there is a shortage of the stock because of the shortage of the stock. On the other hand, there is a lack of arrival pressure at the ports. In contrary to this, the upcountry demand showed uptrend after the elections in Bengal and Assam. Here, the buying seems constant from Orissa, due to this, the market may increase gradually.

मटर-रुक रुक कर तेजी की संभावना

नई दिल्ली, 22 सितम्बर (एनएनएस) मटर में लोकल एवं चालानी मांग काफी बढ़ जाने से 50 रुपए प्रति कुंतल कानपुर लाइन में तेजी आ गयी है। इसके प्रभाव से यहां भी 50 रुपए बढ़ 4650 रुपए प्रति कुंतल सफेद मटर के भाव हो गए हैं। ललितपुर झांसी लाइन में स्टॉक इस बार ज्यादा नहीं हो पाया है, क्योंकि फसल काफी कम आई है। उधर बंदरगाहों पर भी प्रेशर नहीं है। दूसरी ओर बंगाल असम के चुनाव के बाद मटर दाल की चालानी मांग बढ़ जाएगी। इधर उड़ीसा वाले भी मटर की लिवाली में आ गए हैं, जिस कारण बाजार रुक-रुक कर तेज ही रहने वाला है।

Guar gum: less possibility to decrease

New Delhi, 21 September (NNS): The prices of guar gum went up to Rs 13500/13600 per quintal due to the weak selling from the stockists and increased demand from the gum powder  manufacturers. In Jodhpur Mandi, its prices remained at Rs 6750/6800 per quintal owing to the weak selling from the stockists. In the markets of Haryana, its prices remained stable at the same level. There is no possibility of more fluctuations in the prices during the near future.

ग्वार गम-गिरावट की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 22 सितम्बर (एनएनएस) गम पावडर  निर्माताओ की मांग बढ़ने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली कमज़ोर होने से ग्वार गम केभाव बढ़कर 13500/13600 रुपए प्रति क्विंटल हो  गए। स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से जोधपुर मंडी में ग्वार के भाव 6750/6800रूपये प्रति क्विंटल हो  गए।हरियाणा की मंडियों में ग्वार के भाव पूर्व  स्तरपर  टिके रहे।आने वाले दिनों में इसमें ज़्यादा घटबढ़ की संभावना नहीं है।