New Delhi, 28 August (NNS): Huge amount of free distribution rice has been available in eastern UP, Assam, Jharkhand, Bihar and Bengal. On the other hand, the stored stock has been selling out constantly, due to this, there, the market has been ruling at the lower level as compared to North India, due to this reason, the prices of bold rice reduced by Rs 50/75 per quintal. Here, the prices of fine rice showed strong trend, but the availability of the stock reported to be weak as comparatively. Therefore, there will be the shortage of the stock till the arrivals of the new stock because the stock has been exporting constantly, on seeing this, the prices of fine rice will remain high during the near future.
चावल-मोटे चावल में तेजी नहीं
नई दिल्ली, 28 अगस्त (एनएनएस) बिहार बंगाल झारखंड असम एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश में मुफ्त वितरण वाला चावल प्रचुर मात्रा में मिल रहा है। दूसरी ओर स्टॉक के माल भी तेजी से निकलने लगे हैं, जिससे वहां, बाजार नॉर्थ इंडिया की अपेक्षा काफी नीचे चल रहा है। यही कारण है कि मोटे चावल के भाव 50-75 प्रति कुंतल और घट गए हैं। इधर बारीक चावल में भी मजबूती बनी हुई है, लेकिन ग्राहकी का अपेक्षाकृत समर्थन कम मिल रहा है। अत: अभी आगे नई फसल आने तक शॉर्टेज रहेगी, क्योंकि निर्यात में माल जाने है, इसे इसे देखते हुए बारीक चावल अभी तेज रहेगा।
Wheat: downfall due to the selling pressure of the stock
New Delhi, 28 August (NNS): The supply of wheat showed downfall from the last 3/4 days in Delhi along with NCR. On the other hand, the government has reduced the stock limit in the previous days, due to this, the traders are doing panic selling , due to this reason, the market fell down to Rs 2810 per quintal. In contrary to this, both the local and upcountry demand of flour, maida and suji showed downfall from the roller flour mills and the flour chakkis, due to this, the prices of wheat reduced by Rs 15/20 per quintal. Therefore, it is not profitable to sell the stock at the current level.
गेहूं-बिकवाली के प्रेशर से मंदा
नई दिल्ली, 28 अगस्त (एनएनएस) दिल्ली सहित एनसीआर में 3-4 दिनों से गेहूं की आपूर्ति घट गई है। दूसरी और सरकार द्वारा स्टाक लिमिट पिछले दिनों और घटा दिया गया, इससे घबराहट पूर्ण बिकवाली बन गई है, जिस कारण बाजार टूट कर 2810 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गया है। दूसरी ओर आटा मैदा सूजी में रोलर फ्लोर मिलों और चक्कियों से लोकल तथा चालानी मांग काफी घट गई है, इसलिए वर्तमान भाव 15/20 रुपए प्रति कुंतल की और गिरावट गेहूं में आ सकती है। अत: ज्यादा स्टॉक लेकर नहीं चलना चाहिए।
Maize: weak arrivals due to constant rainfall
New Delhi, 28 August (NNS): Today, the supply of maize reported to be weak due to the constant rainfall in the producing markets of UP from the previous week, due to this reason, the availability of maize seems difficult. The racks of maize has been loading for Tamil Nadu and Punjab from UP, but there, the supply reported to be weak as the water has been logged in some markets. There is a lack of trade due to the constant rainfall during the previous week in Haryana and Punjab along with Delhi. There is a shortage of best quality stock, due to this, in Haryana and Punjab reach, it is being traded at Rs 2550/2600 per quintal. There will be shortage of best quality stock, due to which, the market may likely to remain high during the near future.
मक्की-बरसात से आवक घटी
नई दिल्ली, 28 अगस्त (एनएनएस) यूपी की उत्पादक मंडियों में बीते सप्ताह से ही लगातार बरसात होने से मकई की आपूर्ति आज काफी कमजोर रहा, जिस कारण रैक के लिए मक्की मिलनी मुश्किल हो गई है। मकई के दो-तीन रैक यूपी से तमिलनाडु पंजाब के लिए लोडिंग में आ चुके हैं, लेकिन अभी मंडियों में पानी भर जाने से वहां आपूर्ति नहीं बन पा रही है। इधर दिल्ली सहित हरियाणा पंजाब में भी पिछले सप्ताह बरसात होने से कारोबारी सन्नाटा छाया रहा। बढ़िया माल की कमी बनी हुई है, जिससे उसके भाव हरियाणा पंजाब पहुंच में 2550/2600 रु प्रति कुंतल बोल रहे हैं। बढ़िया माल की आगे कमी रहेगी, जिससे बाजार और तेज ही होने वाला है।
Millet: heavy shortage of trade
New Delhi, 28 August (NNS): There is a shortage of old and new stock in all the markets, despite this, the sale of the stock seems unfavorable as the prices of bold grains have been ruling at the lower level. The buying of the stock seems weak from the ethanol companies. Here, the distillery plants are purchasing the stock of maize at the sluggish level, in these circumstances, the market remained stable at the same level during the near future. It is also true that the new crop will likely to arrive after a long time and the kharif crop of millet has already been consumed, but the prices may increase after some time.
बाजरा-व्यापार में भारी कमी
नई दिल्ली, 28 अगस्त (एनएनएस) यद्यपि नए पुराने बाजरे का स्टॉक किसी भी मंडी में ज्यादा नहीं है, इन सब के बावजूद भी अन्य मोटे अनाज मंदे चलने से इसकी बिक्री अनुकूल नहीं है। एथेनॉल कंपनियों की भी अच्छी लिवाली नहीं है। इधर डिस्टलरी प्लांट भी सस्ते भाव में मक्की चावल खरीद रहे हैं, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए बाजरे में अभी ठहराव लग रहा है। हम मानते हैं की नई फसल आने में अभी लंबा समय बाकी है तथा गर्मी वाला बाजरा भी खप चुका है, लेकिन कुछ दिन इंतजार के बाद ही तेजी आएगी।
Masoor: prices may increase after some time
New Delhi, 28 August (NNS): The stock of masoor has been arriving constantly from Canada, but there is a lack of stock in Mungaoli, Ganj Basauda, Saagar, Bhopal line and the buying of the stock seems weak from the mills. Apart from this, there is a shortage of malka and dal chanti in Bangladesh and Nepal, due to this, the enquiry from the rackers seems good. The new crop will likely to arrive after a long time. Now, the crop has been sown in September and October, on seeing these circumstances, its prices have been quoting at Rs 6725 per quintal and its prices may gain to Rs 7000 per quintal during the near future.
मसूर-ठहर कर फिर तेजी संभव
नई दिल्ली, 28 अगस्त (एनएनएस) हम मानते हैं कि कनाडा की मसूर पड़ते में आ रही है, लेकिन मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल लाइन का माल बाजार में नहीं है तथा दाल मिलों की लिवाली अच्छी चल रही है। इधर बांग्लादेश नेपाल में मलका एवं दाल छांटी की कमी की खबरें आ रही है, इसलिए रैक वालों की पूछ पर अच्छी है। नई फसल आने में लंबा समय बाकी है, अभी इसकी बिजाई से सितंबर-अक्टूबर में होगी, इन परिस्थितियों को देखते हुए 6725 रुपए प्रति क्विंटल की जो बिलिटी में भाव बोल रहे हैं, यह शीघ्र ही 7000 रुपए बन सकती है।
Urad: should purchase the stock constantly
New Delhi, 28 August (NNS): There is a shortage of urad stock to the traders because the traders of chennai are constantly selling their stock. On the other hand, the loading of the stock seems constant from Rangoon, in these circumstances, there is no possibility of long uptrend in the prices. However, the prices of dal dhoya and chilka have been ruling at the lower level. Therefore, the market may increase after the increment in the demand, but the prices of urad SQ and FAQ remained stable at Rs 8050 and Rs 6250 per quintal respectively. Presently, it is profitable to trade at the current level during the near future.
उड़द-खरीदते बेचते रहिए
नई दिल्ली, 28 अगस्त (एनएनएस) उड़द का स्टॉक किसी व्यापारी के पास नहीं है, क्योंकि सबको आभास है, कि माल चेन्नई से लगातार बिकवाल आ रहे हैं। उधर रंगून से भी लोडिंग जारी है, इन सारी परिस्थितियों में वर्तमान भाव की उड़द में लंबी तेजी का व्यापार आगे तक नहीं करना चाहिए। हालांकि नीचे वाले भाव में दाल धोया एवं छिलका के पड़ते लग रहे हैं अत: जैसे ही ग्राहकी निकलेगी, आगे चलकर बाजार सुधर सकता है, लेकिन फिलहाल उड़द एसक्यू 8050 रुपए एवं एफ ए क्यू 6250 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ने की गुंजाइश नहीं है। वर्तमान भाव में इस बार मजूरी का ही काम ठीक रहेगा।
Moong: shortage of best quality stock
New Delhi, 28 August (NNS): The production of moong reported to be high as per the quantity, but there is a shortage of the talai quality moong due to the unavailability of best quality stock and the best quality moong has been need for the dal chilka because the cutting of the stock seems good, in these circumstances, the prices of moong have been ruling at Rs 7000/7500 per quintal and the market may show uptrend, but the trade should not be done at the long uptrend. Both the inferior and superior quality stock has been ruling at Rs 5800/6800 per quintal and the prices showed strong trend, but the trade should not be done at the long uptrend because the upcoming crop reported to be high.
मूंग-बढ़िया माल की कमी
नई दिल्ली, 28 अगस्त (एनएनएस) मूंग का उत्पादन क्वांटिटी के रूप में जबरदस्त हुआ है, लेकिन क्वालिटी बढ़िया नहीं होने से तलाई क्वालिटी मूंग की शॉर्टेज बन गई है तथा दाल छिलका के लिए भी बढ़िया मूंग चाहिए, क्योंकि कटिंग अच्छी होनी चाहिए। इन परिस्थितियों में 7000/7500 रुपए प्रति कुंतल के बीच की मूंग अभी बाजार और बढ़ सकता है, लेकिन बहुत लंबी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए। हलके भारी माल 5800/6800 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिक रहे हैं, इन मालों में मामूली मजबूती आ सकती है, लेकिन लंबी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए, क्योंकि आने वाली फसल जबरदस्त बता रहे हैं।
Tur: no risk in the trade at the current level
New Delhi, 28 August (NNS): The production of tur reported to be high in both domestic and Rangoon. Apart from this, here, lemon tur has been selling at Rs 6650 per quintal, whereas, the sale of dal dali seems unfavorable, despite this, the prices showed heavy downfall and the prices have been ruling at the higher level in all markets, due to this, there is no risk in the trade. However, the trade reduced by 50 percent as the pea stock seems feeble. On the other hand, the stock of tur has been selling at the lower level from Shivpuri, Katni and Hathras line, due to this, the dal of Delhi, Narela, Raai, Kundali and Bawana are not let to sell the stock. Therefore, it is profitable to trade at the current level, but there is no possibility of long uptrend in the prices.
तुवर-वर्तमान भाव में रिस्क नहीं
नई दिल्ली, 28 अगस्त (एनएनएस) तुवर का उत्पादन घरेलू तथा रंगून दोनों ही देश में बहुत बढ़िया है तथा लेमन तुवर यहां 6650 रुपए में बिकवाल आ रहे हैं, जबकि दली हुई दाल की बिक्री अनुकूल नहीं है। इन सब के बावजूद भी अब निचले भाव आ चुके हैं, इसमें किसी भी मंडी से पड़ता नहीं है, इसलिए व्यापार में रिस्क नहीं है। हालांकि मटर सस्ती होने से इसके व्यापार में लगभग 50 प्रतिशत की कमी आ गई है। दूसरी ओर शिवपुरी कटनी एवं हाथरस लाइन की दाल सस्ते भाव में बिक रही है, जो दिल्ली नरेला राई कुंडली बवाना आदि की दाल को बिकने नहीं दे रही है। अत: वर्तमान भावों में व्यापार तो करना चाहिए, लेकिन लंबी तेजी सोच कर नहीं।
Gram desi: no risk at the current level
New Delhi, 28 August (NNS): The stock of Australia has been available at the lower level in October and November shipments, but there is a shortage of the stock of Rajasthan and Maharashtra in pipeline and the stock has been available as per the milling, due to this, it is profitable to purchase the stock in the decrement during the last some days. The stock of Australia has been available at the higher level after including dal and churi, due to this, the demand of gram Rajasthan showed uptrend. Here, the prices of gram Rajasthan also ruling at Rs 6100 per quintal and the upcoming stock has also been available at Rs 6300 per quintal, due to this, the market may show uptrend. No new crop of imported gram desi will likely to arrive before November.
देसी चना-वर्तमान में रिस्क नहीं
नई दिल्ली, 28 अगस्त (एनएनएस) हम मानते हैं कि ऑस्ट्रेलिया के माल सस्ते पड़ते के अक्टूबर-नवंबर शिपमेंट के मिल रहे हैं, लेकिन पाइपलाइन में राजस्थान एवं महाराष्ट्र के माल नहीं है, कर्नाटक में स्टॉक मिलिंग के अनुरूप नहीं है, इसलिए पिछले दिनों की आई गिरावट में अब खरीद करना चाहिए। ऑस्ट्रेलिया के माल में दाल एवं चूरी का एवरेज मिलाकर पड़ता महंगा बैठ रहा है, इसलिए राजस्थानी चने की मांग बढ़ गई है। यहां 6100 रु खड़ी मोटर में व्यापार राजस्थानी चने का हो रहा है तथा आने वाले माल 6300 से ऊपर के पड़ते के मिल रहे हैं, इसलिए यहां से बाजार तेज लग रहा है। नवंबर से पहले कोई विदेशी चना आने वाला नहीं है।
Rajma chitra: all-round shortage of demand
New Delhi, 28 August (NNS): The prices of rajma chitra have been ruling at the lower level, but there is no possibility of more downfall in the prices at the current level because there is a lack of best quality stock in the pipeline and the upcoming crop of China has been available at the higher level and less amount of stock has been available for shipments. The sowing of domestic crop reported to be high, but the crop seems delayed because the sowing seems delayed, in these circumstances, there is no possibility of more downfall in the prices of Bhutani, Varun and China’s stock.
राजमां चित्रा-ग्राहकी की चौतरफा कमी
नई दिल्ली, 28 अगस्त (एनएनएस) वर्तमान में राजमां चित्रा के भाव नीचे जरूर आ गए हैं, लेकिन वर्तमान भाव में अब घटने की गुंजाइश नहीं है, क्योंकि पाइपलाइन में बढ़िया माल नहीं है तथा चीन से आने वाले माल बहुत ही ऊंचे पड़ते के हैं तथा ज्यादा शिपमेंट में नहीं है। घरेलू फसल की बिजाई अधिक हुई है, लेकिन फसल लेट से आएगी, क्योंकि बिजाई थोड़ी देर से हुई है, इन सारी परिस्थितियों में भूटानी वरुण एवं चीन के माल में वर्तमान भाव पर घटने की गुंजाइश नहीं है।
Gram kabuli: no trade at the current level
New Delhi, 28 August (NNS): No new crop of gram kabuli will arrive in the near future. Most of the traders are waiting for the downfall in the prices, but they are selling out their stock constantly and both the consuming industries and the distributing markets are not purchasing the stock at the lower level, due to this reason, there is a lack of stock in the pipeline, due to this reason, the prices of gram kabuli Maharashtra also ruling at Rs 64/67 per kg despite the lack of demand and it may increase soon. Presently, it is profitable to purchase the stock at the current level.
काबुली चना-किसी भाव में व्यापार नहीं
नई दिल्ली, 28 अगस्त (एनएनएस) काबुली चने की निकट में कोई फसल आने वाली नहीं है। अधिकतर कारोबारी मंदे की धारणा में बैठे हुए हैं, इसलिए अपना माल काटते चले जा रहे हैं तथा खपत वाले उद्योग एवं वितरक मंडियां भी मंदे की धारणा में माल नहीं ले रही है, जिस कारण पाइपलाइन में खपत के लिए माल नहीं है। यही कारण है कि ग्राहकी नहीं होने के बावजूद काबुली चने के भाव महाराष्ट्र के माल के 64/67 रु प्रति किलो हो गए। जैसे ही ग्राहकी निकलेगी और जल्दी तेजी लग रही है। वर्तमान भाव में माल खरीदना चाहिए।
Pea: no more downfall
New Delhi, 28 August (NNS): The upcoming import deals of Australia and Canada have been quoted at Rs 3150/3160 per quintal, due to this reason, in spot, the traders are quoting the prices at Rs 3100 per quintal in the panic situation. Now, the traders are not selling the stock at the lower level. On the other hand, huge amount of stock has been selling at the lower level in the markets of North India and the prices of desi stock showed uptrend as compared to imported stock. The consumption of pea will likely to remain good for some days. There, the importers are not purchasing the stock illegally, but they are constantly selling out their stock. The consumption of the stock reported to be high in the eastern parts of the country, on seeing this, the market may show uptrend during the near future.
मटर-अब और नहीं घटेगी
नई दिल्ली, 28 अगस्त (एनएनएस) कनाडा ऑस्ट्रेलिया के आयात सौदे आने वाले माल के 3150/3160 रुपए प्रति कुंतल बोल रहे हैं। इस वजह से घबराहट में पोर्ट पर हाजिर में भाव 3100 रुपए में बेचू आ गए हैं। अब इन भावों में ज्यादा बिकवाल नहीं आ रहे हैं। दूसरी ओर उत्तर भारत की मंडियों में काफी माल मंदे भाव के कट चुके हैं तथा विदेशी माल से देसी माल के भाव ऊंचे हो गए हैं। अभी कुछ दिन तक मटर की खपत अच्छी रहेगी। वहीं पीछे से आयातक हाजिर में माल नहीं मंगा रहे हैं, बल्कि अपना माल निपटाने में लगे हुए हैं। पूर्वोत्तर राज्यों की जबरदस्त खपत है, इसे देखते हुए मटर का आगे चलकर बाजार तेज हो सकता है।
