New Delhi, 29 October (NNS): Presently, the arrivals of all varieties of basmati paddy have been started arriving in the markets of UP, Haryana, Punjab, Rajasthan and MP. This year, the arrival pressure of paddy reported to be weak, whereas, the market reported to be high as compared to the previous year. In Punjab, there is a shortage of the crop, on seeing these circumstances, the prices of both paddy and rice may not show more downfall during the near future. On the other hand, the prices of bold rice may not show heavy downfall. Therefore, the trade of rice seems good in PDS and other rice at the current level.
चावल-घटने की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (एनएनएस) वर्तमान में सभी तरह के बासमती धान की आवक धीरे-धीरे यूपी हरियाणा पंजाब राजस्थान एवं मध्य प्रदेश की मंडियों में होने लगी है। इस बार धान का दबाव अभी तक नहीं बन पाया, जबकि गत वर्ष की अपेक्षा सीजन में एक महीना आगे बढ़ चुका है। पंजाब में निश्चित रूप से फसल में कमी आई है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान में जो धान एवं चावल के भाव चल रहे हैं, इसमें घटने की गुंजाइश नहीं है। दूसरी ओर मोटे चावल के भाव भी इस बार इससे ज्यादा नहीं घटेंगे। अत: वर्तमान भाव में व्यापार पीडीएस या अन्य चावल में भी बढ़िया रहेगा।
Wheat: no risk at the current level
New Delhi, 29 October (NNS): We believe that the stored stock of wheat has been selling out rapidly in the markets, due to this reason, the market dropped down to Rs 2800/2820 per quintal which is reduced by Rs 275/280 per quintal as compared to the previous year, despite this, the government has fixed the basic reserve price at Rs 2550 per quintal, due to this, the stock of wheat will be available at the lower level, in these circumstances, it is profitable to trade at the current level, but the traders should not store the stock at the current level.
गेहूं-वर्तमान भाव में रिस्क नहीं
नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (एनएनएस) हम मानते हैं कि सीजन में स्टॉक किए गए तेजी मंदी के व्यापार करने वाले कारोबारियों का गेहूं तेजी से मंडियों में आने लगा है, जिस कारण बाजार घटकर 2800/2820 रुपए प्रति क्विंटल के निम्न स्तर पर आ गए हैं, जो गत वर्ष की अपेक्षा 275/280 रुपए नीचे चल रहे हैं। इन सब के बावजूद भी सरकार का बेसिक रिजर्व प्राइस 2550 रुपए प्रति क्विंटल का है, इसलिए यह गेहूं मिलने पर भी इससे नीचे का पड़ता नहीं लगेगा, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव पर गेहूं का व्यापार करना चाहिए, लेकिन ऊंचे भाव में फंसे कारोबारियों को पिछली तेजी की प्रतीक्षा में स्टाक नहीं रोकना चाहिए।
Maize: no need to get panic
New Delhi, 29 October (NNS): The new stock of maize has been started arriving constantly in the markets of MP, there, its prices have been ruling at Rs 1850/1900 per quintal. The reality is that there is a lack of demand from the indent. Now, we are waiting to see what policy the ethanol companies are coming up with because the season of UP and Bihar seems weak. Huge amount of stock has also been lying to the traders, in these circumstances, the prices of maize will increase after some time, but the trade should not be done in the panic situation during the near future.
मक्की-घबराकर माल मत बेचिए
नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (एनएनएस) मक्की की आवक मध्य प्रदेश की मंडियों में हो रही है, वहां 1850/1900 रुपए प्रति क्विंटल के भाव चल रहे हैं। वास्तविकता यह है कि मकई में अभी इंडेंट वालों की मांग नहीं है, अभी इंतजार कर रहे हैं कि इथेनॉल कंपनियों की क्या पॉलिसी आ रही है। इसका मुख्य कारण यह है कि यूपी बिहार का सीजन फीका गया है, कारोबारियों के गले में स्टाक ज्यादा बचा है, इन परिस्थितियों में अभी ठहर कर तेजी ही आएगी, लेकिन वर्तमान भाव में घबराकर माल नहीं बेचना चाहिए।
Millet: no possibility to decrease
New Delhi, 29 October (NNS): The traders are storing less amount of millet stock because the demand of bold rice seems good from the ethanol companies, due to this reason, the previous season was not that much profitable and the prices of millet went down to Rs 2150/2175 per quintal in Haryana and Punjab reach. In the producing markets, it is being traded at Rs 1850/1900 per quintal. Now, there is a lack of arrival pressure in the Prayagraj line and the stock of tundla line has been started arriving. The new millet also been arriving in Itawa, Etah and Mainpuri line, on seeing these circumstances, there is no possibility of more uptrend in the prices during the near future.
बाजरा-अब घटने की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (एनएनएस) बाजरे का स्टॉक कारोबारी कम कर रहे हैं, क्योंकि इथेनॉल कंपनियों का मोटे चावल की तरफ झुकाव बनने से पिछले सीजन में भी ज्यादा लाभ नहीं मिल पाया तथा अभी बाजरे का भाव घटकर हरियाणा पंजाब पहुंच 2150/2175 प्रति क्विंटल रह गया। उत्पादक मंडियों में 1850/1900 रुपए के बीच व्यापार हो रहा है। अभी प्रयागराज लाइन में माल का दबाव नहीं बना है, टूंडला लाइन में माल आने लगा है, इटावा एटा मैनपुरी लाइन में भी बाजरा आ रहा है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए तेजी की गुंजाइश नहीं है।
Masoor: no risk in the trade
New Delhi, 29 October (NNS): We believe that the masoor of Canada has been started unloading at the Mundra port, but the government has not been changing the import duty and there also, huge amount of stock has already been sold out in the markets and the arrived stock does not seems favourable. The sowing of domestic crop is already over. Presently, the weather seems favourable and appropriate amount of stock has been available in the yields, due to this, the quality of upcoming crop will likely to be good. There is a shortage of stock in the pipeline, due to this, in bilti, its prices have been ruling around Rs 6700 per quintal. The stock of Canada also being available at Rs 6100/6150 per quintal. Therefore, there is no possibility of more downfall in the prices. It is expected that the market may fluctuates by Rs 100/200 per quintal till the arrivals of the new stock.
मसूर-व्यापार में जोखिम नहीं
नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (एनएनएस) हम मानते हैं कि कनाडा की मसूर लगातार मुंदड़ा पोर्ट पर उतर रही है, लेकिन सरकार द्वारा ड्यूटी में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है तथा वहां भी काफी माल निपट चुका है तथा आई हुई फसल अनुकूल नहीं है। घरेलू फसल के लिए बिजाई लगभग पूरी हो गई है, वर्तमान में मौसम अनुकूल है तथा खेतों में नमी पर्याप्त है, इसलिए आने वाली फसल भी बढ़िया आने की संभावना है। केवल पाइप लाइन में फिलहाल माल कम होने से 6700 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास बिल्टी में भाव चल रहे हैं, कनाडा के माल 6100/6150 रुपए के बीच चल रहे हैं। अत: इन भावों में घटने की गुंजाइश बिल्कुल नहीं है। नई फसल आने तक बाजार यहीं 100/200 रुपए ऊपर नीचे चलते रहेंगे।
Urad: should purchase at the current level
New Delhi, 29 October (NNS): We believe that the running containers of urad will arrive within two to three days from Chennai and there is a shortage of stock in the pipeline and the consumption of urad dhoya and chilka seems constant in November, in these circumstances, the prices of urad SQ is being traded at Rs 7850 per quintal and the prices may gain by Rs 200/250 per quintal during the near future.
उड़द-वर्तमान भाव में खरीदिए
नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (एनएनएस) हम मानते हैं कि छठ पूजा के बाद चेन्नई से चले हुए उड़द के कंटेनर दो-तीन दिन रूक रूक कर लगते रहेंगे तथापि पाइपलाइन में माल नहीं है तथा अभी नवंबर में उड़द धोया एवं छिल्का की खपत रहेगी, इन परिस्थितियों को देखते हुए जो उड़द एसक्यू 7850 रुपए प्रति कुंतल बिक रही है, इसमें 200/250 रुपए की चाल बन सकती है।
Moong: no trade of more uptrend
New Delhi, 29 October (NNS): Both the inferior and superior quality stock of moong has been arriving in Rajasthan, Maharashtra and Karnataka as the weather seems unfavourable, in these circumstances, the demand of the stock seems favourable to the mills as per its quality. Now, the sale of moong dal reported to be feeble for two to two and a half months. On the other hand, huge amount of moong stock has been lying in UP, Bihar and MP, on seeing these circumstances, the prices of moong have been ruling between Rs 4300/7400 per quintal and the stored stock should not be sell in the markets.
मूंग-व्यापार में ज्यादा लाभ नहीं
नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (एनएनएस) मौसम खराब रहने से मूंग की आई हुई फसल राजस्थान कर्नाटक महाराष्ट्र में क्वालिटी के अनुसार काफी हल्की भारी आई है, इन परिस्थितियों में सभी दाल मिलों को क्वालिटी अनुसार उनके अनुकूल मूंग मिलते रहने की संभावना है। अभी दो-ढाई महीने तक मूंग दाल की बिक्री कम रहेगी। दूसरी ओर यूपी बिहार एमपी की भी मूंग स्टाक में पड़ी हुई है, इन परिस्थितियों को देखते हुए 4300/7400 रुपए प्रति कुंतल के बीच क्वालिटी अनुसार मूंग में ज्यादा स्टॉक का व्यापार नहीं करना चाहिए।
Tur: trade will be profitable at the current level
New Delhi, 29 October (NNS): The upcoming tur crop gets affected in Karnataka and Maharashtra due to the previous rainfall and recent tornado. The crop of tur does not need rainfall. Therefore, there will be the lack of crop. We believe that the demand of tur dal reported to be weak in the eastern part of the country due to the sluggish prices of pea dal and there, it is selling at the lower level, despite this, the prices of lemon tur have been ruling at Rs 6850 per quintal, but its trade will be profitable during the near future.
तुवर-वर्तमान भाव लाभदायक
नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (एनएनएस) तुवर की आने वाली फसल कर्नाटक एवं महाराष्ट्र में पिछेती बरसात एवं हाल ही में मोंथा तूफान से प्रभावित हुई है। तुवर की फसल को बरसात की इस समय बिल्कुल आवश्यकता नहीं है। अत: आने वाली फसल में पोल की संभावना प्रबल हो गई है। हम मानते हैं कि मटर दाल सस्ती होने से तुवर की दाल की मांग में पूर्वी भारत की भारी कमी आई है तथा वहां सस्ती दाल बिक रही है, इन सब के बावजूद भी वर्तमान भाव के 6850 रुपए की लेमन तुवर में जाने का कुछ भी नहीं है, बल्कि व्यापार में लाभ ही मिलेगा।
Gram desi: no downfall in November
New Delhi, 29 October (NNS): The import deals reported to be sluggish from Australia, but there is a lack of stock in the pipeline and in Australia, the weather seems unfavourable, due to this, there, the shipments seems delayed, in these circumstances, presently, the prices of gram desi at Lawrence Road have been ruling at Rs 5950/5975 per quintal and there is no possibility of more downfall in the prices, but the gram of Australia may gain by Rs 200/300 per quintal as its arrivals seems delayed in November. Its dal also ruling at Rs 6670/6750 per quintal from the mills and there is no risk in the trade.
देसी चना-नवंबर में मंदा नहीं
नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (एनएनएस) ऑस्ट्रेलिया से आयात सौदे सस्ते जरूर हुए हैं, लेकिन पाइपलाइन में माल की कमी होने तथा ऑस्ट्रेलिया में मौसम जबरदस्त खराब होने से वहां से शिपमेंट लेट हो गए हैं, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव का देसी चना जो यहां 5950/5975 रुपए प्रति क्विंटल लॉरेंस रोड पर बिक रहा है, इसमें घटने की गुंजाइश नहीं है, बल्कि ऑस्ट्रेलिया का चना नवंबर महीने में विलंब होने पर 200/300 रुपए की चाल आ सकती है। दाल के भाव भी जो मिलों से 6670/6750 रुपए प्रति क्विंटल के बीच चल रहे हैं, इसमें जोखिम नहीं है।
Rajma chitra: should trade as per the needs
New Delhi, 29 October (NNS): There is a shortage of old stock of rajma chitra of Indian Brazil and China and the upcoming crop seems delayed, due to this, the prices have been ruling at the higher level. Now, the traders are trading the stock as per the needs because the running steamer from China will likely to arrive with the fortnight. Notably, both the Bhutan and the varun stock has purchase the stock at the lower level, but it is selling at the reasonable prices. The prices of raw stock also ruling at Rs 80/86 per kg. Here, the stock of Indian Brazil and China also being available at Rs 105/112 and Rs 110/115 per kg respectively. The stock has been selling out constantly due to the shortage of the stock.
राजमां चित्रा-केवल जरूरत का व्यापार
नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (एनएनएस) इंडियन ब्राज़ील एवं चीन का पुराना माल स्टॉक में नहीं होने तथा आने वाला चीन नया विलंब हो जाने से तेजी का रुख बना हुआ है। अब इन भावों में कारोबारी जरूर का ही व्यापार कर रहे हैं, क्योंकि 15 दिन के अंतराल चीन से चला हुआ स्टीमर लग जाने की संभावना है। गौरतलब है कि नीचे भाव में भूटान वरुण माल कारोबारियों ने खरीदा खरीदा था, वही पड़ते में बिक रहे हैं, यह 80/86 रुपए प्रति किलो के भाव में कच्चे माल बिक रहे हैं। इधर इंडियन ब्राज़ील माल 105/112 रुपए एवं चीन 110/115 रुपए प्रति किलो के बीच, माल की कमी से बिक रहे हैं।
Gram kabuli: sowing showed downfall
New Delhi, 29 October (NNS): The sowing of gram kabuli showed downfall due to the unfavourable weather conditions in Karnataka. On the other hand, the farmers of Maharashtra also sown less amount of stock, in these circumstances, the production of the crop reported to be weak during the near future. We believe that the huge amount of stock has been lying in all the markets from the past two years, due to this reason, the unfiltered stock of Maharashtra also selling at Rs 60/64 per kg. The market of Karnataka and Indian Mexico has remained under pressure, but the prices may not show downfall and the prices may improve by Rs 5/7 per kg due to the unfavourable weather conditions.
काबुली चना-बिजाई घटी
नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (एनएनएस) कर्नाटक में मौसम खराब होने से काबुली चने की बिजाई घट गई है। दूसरी ओर महाराष्ट्र में भी किसानों ने बजाई कम किया है, इन परिस्थितियों में आने वाला वर्ष काबुली चना में उत्पादन कम वाला दिखाई दे रहा है। हम मानते हैं कि विगत दो वर्षों का स्टॉक काबली चने का देश की सभी मंडियों में फंसा हुआ है, जिस कारण महाराष्ट्र का बिना छना माल 60/64 रुपए प्रति किलो के बीच बिक रहा है। कर्नाटक एवं इंडियन मेक्सिको भी दबे हुए हैं, लेकिन इन भाव में घटने का एक रुपए भी नहीं है तथा किसी टाइम में मौसम खराब होने पर 5/7 की तेजी आ जाएगी।
Pea: no more uptrend
New Delhi, 29 October (NNS): We believe that the stock of pea has been selling at the lower level, but the stored stock has also been reducing constantly due to its higher consumption of its dal as comparatively. Here, its wholesale prices also ruling at Rs 36/36.50 per kg. The stock is being available at Rs 30/31 per kg as per the quality at the ports. Therefore, the prices may not show heavy downfall, but there is no possibility of long uptrend in the prices due to the higher arrival pressure of the stock.
मटर-अभी तेजी मंदा नहीं
नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (एनएनएस) हम मानते हैं कि मटर अपने निचले स्तर पर बिक रहा है, लेकिन इसकी खपत अन्य दालों की तुलना में अधिक होने से निरंतर स्टॉक घटता जा रहा है। वर्तमान में यहां 36/36.50 रुपए प्रति किलो के बीच थोक व्यापार हो रहा है। भारतीय बंदरगाहों पर 30/31 रुपए के बीच क्वालिटी अनुसार माल बिक रहे हैं। अत: इसमें घटने का कुछ भी नहीं है, लेकिन माल के प्रेशर से लंबी तेजी भी नहीं आएगी।
