New Delhi, 04 September (NNS): This year, the crop of sathi paddy has failing, due to this, there is a shortage of the stock till the arrivals of the new crop in kharif season. We believe that the demand seems unfavourable from the exporters as comparatively, but as the export deals are happening and the export demand is selling out and the market has been started improving. Apart from this, the market showed strong trend and its prices may gain by Rs 500 per quintal in the current month. The reality is that the export gets affected due to the war between the middle-east countries from the last some days which may start increase gradually.
बारीक चावल-जड़ में मंदा नहीं
नई दिल्ली, 4 सितम्बर (एनएनएस) साठी धान की फसल इस बार पूरी तरह फेल रही है, जिससे मिलिंग के लिए अगली खरीफ सीजन की फसल तक माल की शॉर्टेज बनी हुई है। हम मानते हैं कि अपेक्षाकृत निर्यातकों की मांग अनुकूल नहीं है, लेकिन जैसे-जैसे निर्यात के सौदे हो रहे हैं तथा निर्यात मांग निकल रही है, वैसे-वैसे बाजार सुधरने लगा है। नीचे के भाव से बाजार मजबूत हो गए हैं तथा आगे चलकर इसमें चालू माह के अंतराल 500 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी की संभावना दिखाई दे रही है। वास्तविकता यह है कि पिछले दिनों के मेडलिस्ट देशों में युद्ध चलने से सारा निर्यात प्रभावित हुआ था, जो धीरे-धीरे सुचारू रूप से शुरू हो गया है।
Wheat: will remain stable for some days
New Delhi, 04 September (NNS): The roller flour mills started purchasing the stock of wheat in the open market due to the higher procurement in the central pool and higher production. Its prices improved by Rs 10/20 per quintal owing to the weak supply in the current week. The reality is that the stock of wheat has been selling out at the sluggish rates in neighbouring mills of Delhi from the producing markets, due to this, their products are selling at the lower level, due to this reason, the demand of flour, maida and suji showed downfall. On the other hand, the arrivals showed downfall in the markets due to the constant rainfall in UP and MP, whereas, the traders are purchasing the stock of wheat as per the needs due to the weak selling o the stock from the roller flour mills, due to this reason, the wheat prices strengthened at Rs 2830/2840 per quintal.
गेहूं-अभी कुछ दिन ठहराव कायम
नई दिल्ली, 4 सितम्बर (एनएनएस) गेहूं का उत्पादन अधिक होने तथा केंद्रीय पूल में इस बार खरीद जबरदस्त होने से रोलर फ्लोर मिलें, खुले बाजार में गेहूं की खरीद करने लगी हैं। चालू सप्ताह गेहूं की आपूर्ति घटने से इसके भाव 10/20 रुपए बढ़त पर हो गए हैं। वास्तविकता यह है कि अभी दिल्ली से बाहर की मिलों में उत्पादक मंडियों से गेहूं सस्ता पहुंचने से उनके उत्पाद सस्ते बिक रहे हैं, जिसका कारण आटा मैदा सूजी की मांग घट गई है। उधर एमपी यूपी में बरसात से मंडियों से आवक घट गई है, जबकि कुछ रोलर फ्लोर मिलों के उत्पाद कम बिकने से गेहूं की खरीद जरूरत के अनुसार ही कर रही हैं। यही कारण है कि गेहूं का भाव मजबूती लिए 2830/2840 रुपए पर टिका हुआ है।
Maize: best quality stock will remain high
New Delhi, 04 September (NNS): This year, the traders of Bihar have not done competitive buying in the current season as they have treat cheated because their morale showed downfall. There the crop seems good, but most of the maize stock get wet due to the constant rainfall before time and there is a shortage of the dry maize in Bihar, after this, the arrivals of maize showed downfall in Unjhani and Kasganj line of UP. Here also, the rainfall affects the crop, due to this reason, the prices of gained by Rs 40/50 to Rs 2130/2140 per quintal in loose during the last one week. Similarly, maize prices rose in the same ratio to Rs 2175/2180 per quintal as per the quality, due to this reason, the all-round buying seems feeble. Huge amount of inferior quality stock has been available, but the traders are purchasing the stock for the storage, in these circumstances, the prices may improve by Rs 100 per quintal.
मक्की-बढियां माल तेज ही रहेगा
नई दिल्ली, 4 सितम्बर (एनएनएस) गत वर्ष के धोखा खाए कारोबारी इस बार बिहार के सीजन में प्रतिस्पर्धात्मक खरीद नहीं कर पाए थे, क्योंकि मनोबल टूट गया था। वहीं फसल भी बहुत बढ़िया थी, लेकिन इस बार समय से पूर्व बरसात चलने से अधिकतर मक्की भीगती चली गई तथा सूखी मक्की का बिहार में स्टॉक ज्यादा नहीं हो पाया है। उसके बाद यूपी के उझानी कासगंज लाइन की मक्की की आवक घट गई है, यहां भी शुरुआत से ही बरसात की मार झेलनी पड़ी है। इस वजह से मकई के भाव एक सप्ताह के अंतराल 40/50 रुपए बढ़कर वहां की मंडियों में लूज 2130/2140 रुपए तथा रैक पॉइंट पर 2175/2180 रुपए प्रति कुंतल क्वालिटी अनुसार बोलने लगे हैं। यही कारण है कि चारों तरफ मक्की की खरीद कम हो पाई है। हल्की मक्की प्रचुर मात्रा में मिल रही है, लेकिन उसको स्टॉक के लिए कारोबारी नहीं खरीद रहे हैं, इन परिस्थितियों में बढ़ियां मक्की 100 रुपए और बढ़ जाएगी।
Millet: no possibility to decrease
New Delhi, 04 September (NNS): This year, the arrivals of the crop seems delayed in Haryana and Rajasthan line due to the constant rainfall. On the other hand, the prices of maize may show uptrend from the last 10 days and the procurement of millet may show uptrend. The stock has been available at the reasonable rates from the distillery plants as the prices of commodities showed heavy uptrend. The millet of UP and Rajasthan has been ruling at Rs 2500 per quintal in mauli and Barwala reach, due to this, the demand of millet has been started improving. The availability of the stock seems weak in the markets for the consumption along with the ethanol starch mills. Therefore, the prices of millet may decrease and it is expected that the market may decrease due to the shortage of the stock.
बाजरा-अभी मंदे की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 4 सितम्बर (एनएनएस) बाजरा भी बरसात होने से हरियाणा राजस्थान लाइन में इस बार आने वाली फसल लेट हो जाएगी। दूसरी ओर मकई के भाव 10 दिनों के अंतराल ऊंचे हो जाने से बाजरे की खरीद भी बढ़ने लगी है। अन्य जिंस ऊंचे होने से डिस्टलरी प्लांटों को भी पड़ता लग रहा है। यूपी राजस्थान का बाजरा 2500 रुपए मौली बरवाला पहुंच के आसपास पड़ता आ रहा है। इसलिए बाजरे की मांग में भी सुधार हो गया है। मक्की, इथेनॉल स्टार्च मिलों एवं अन्य खपत के लिए मंडियों में माल की कमी से कम मिल रही है। अत: बाजरे में फिलहाल मंदा नहीं आएगा। हो सकता है, शॉर्टेज बनने पर एक बार बाजार बढ़ जाए।
Masoor: may increase in the shortage
New Delhi, 04 September (NNS): The prices of masoor declined by Rs 100 per quintal owing to the constant profit taking selling during the current week. No new crop of masoor will likely to arrive in the near future. On the other hand, masoor prices improved by $15/20 per tonne in October and November in Canada. There is a lack of demand in spot stock, due to this reason, here, its prices reduced by Rs 100 to Rs 6320/6325 per quintal as per the quality. In Bilti, masoor prices also being quoted at Rs 6825/6850 per quintal, but the prices have been ruling at the higher level as per the quality and both the all-round upcountry demand of dal and malka has been started increasing, due to this reason, the traders not quoting the prices at the lower level in the producing markets and the market may show uptrend owing to the shortage of the stock and the new crop will likely to arrive after one and a half month.
मसूर-शॉर्टेज में तेजी की उम्मीद
नई दिल्ली, 4 सितम्बर (एनएनएस) चालू सप्ताह मसूर में मुनाफा वसूली बिकवाली चलने से 100 रुपए प्रति कुंतल की गिरावट आ गई है। मसूर की निकट भविष्य में कोई फसल आने वाली नहीं है। दूसरी ओर कनाडा में भी हाल ही में 15-20 डॉलर प्रति टन अक्टूबर-नवंबर की मसूर ऊंची बोल रहे हैं। हाजिर में वहां ज्यादा मांग नहीं है, जिससे यहां इसके भाव 100 रुपए घटकर 6320/6325 रुपए प्रति कुंतल क्वालिटी अनुसार बोल रहे हैं। यहां बिल्टी में मसूर 6825/6850 रुपए बोल रहे हैं, लेकिन क्वालिटी पहले की अपेक्षा हल्की आ रही है तथा दाल व मलका की चालानी मांग चौतरफा बढ़ने लगी है, इसलिए उत्पादक मंडियों में कारोबारी घटाकर भाव नहीं बोल रहे हैं तथा माल की कमी से आगे चलकर बाजार फिर बढ़ जाएगा। नयी फसल घरेलू आने में अभी पूरा साल पड़ा है।
Urad: stored stock will not be profitable
New Delhi, 04 September (NNS): The productive deals of urad seems feeble and the mills are trading as per the needs. Therefore, the trade will be profitable to the traders because the mills are trading as per the needs. However, the crop of urad gets affected due to the constant rainfall in Maharashtra and MP, due to this, the prices may not show downfall, but the trade should not be done at the long uptrend in the near future. It is expected that the market may increase after Rs 4/5 per kg. The sale of its dal chilka and dhoya does not seems feeble. Here, the sowing of urad reported to be good in kharif season in MP and Maharashtra, despite this, the crop gets affected because of the unfavourable weather conditions, in these circumstances, the prices of urad SQ and FAQ also being traded at Rs 8075 and Rs 7575 per quintal respectively, in these circumstances, the trade will be profitable during the near future.
उड़द- स्टाक में ज्यादा लाभ नहीं
नई दिल्ली, 4 सितम्बर (एनएनएस) उड़द में अगाऊं सौदे कम हो रहे हैं तथा दाल मिलें जरूरत का व्यापार केवल कर रही है। अत: आगे पीछे के सौदे करने वाले कारोबारियों को ज्यादा व्यापार में लाभ मिलने वाला नहीं है। इसका मुख्य कारण यह है कि दाल मिलें जरूरत का व्यापार कर रही है। हालांकि अधिक बरसात होने से महाराष्ट्र एवं मध्य प्रदेश में उड़द की फसल को काफी नुकसान हुआ है, जिससे अभी मंदा तो बिल्कुल नहीं है, लेकिन निकट में लंबी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए। आगे चलकर बाजार चार-पांच रुपए किलो बढ़ जाएगा। दाल छिलका एवं धोया की बिक्री अनुकूल नहीं है। इधर महाराष्ट्र मध्य प्रदेश में खरीफ सीजन की आने वाली उड़द की बिजाई अच्छी होने के बावजूद मौसम प्रतिकूल से फसल खराब आने वाली है, इन परिस्थितियों में जो एसक्यू 8075 रुपए एवं एफ ए क्यू 7575 रुपए के आसपास बिक रही है, इन परिस्थितियों को देखकर आयातकों को व्यापार मुंह मीठा होगा।
Moong: inferior quality stock will not let the prices to go up
New Delhi, 04 September (NNS): The sowing of moong reported to be high in Akola, Jalgaon and Parbhani line and the rainfall seems good before time. The water reported to be logged in some areas, but it has also been logged in the Pune and Satara line of rajma chitra. The crop has been sown in the moong producing areas. Here, the crop reported to be good in Rajasthan because the sowing of the crop seems good. On the other hand, the moong of UP, Bihar and Jharkhand has been arriving constantly. The stock of MP also started unloading constantly. Here, the old stock of Rajasthan also arriving constantly, due to this, the stock of every quality has been available in the mills. The inferior quality stock of dhoya also being quoted at Rs 5600/6800 per quintal, whereas, the best quality stock also ruling at Rs 7300/7600 per quintal. This year, it is profitable to sell the stock rather than the storage.
मूंग-हल्के माल और उठने नहीं देंगे
नई दिल्ली, 4 सितम्बर (एनएनएस) अकोला जलगांव परभणी लाइन में मूंग की बिजाई बहुत बढ़िया हुई है, समय से पूर्व बरसात अच्छी हुई है। कुछ क्षेत्रों में पानी अधिक होने के समाचार जरूर मिल रहे हैं, लेकिन वह पूना सतारा राजमां चित्रा वाले क्षेत्रों में पानी लगा हुआ है। मूंग वाले क्षेत्रों में फसल के अनुरूप ही बिजाई हुई है, इधर राजस्थान में भी फसल बढ़िया होने के समाचार मिल रहे हैं, क्योंकि यहां भी बिजाई बहुत ही बढ़िया हुई है। दूसरी ओर यूपी बिहार झारखंड के मूंग लगातार आ रही है। मध्य प्रदेश के माल भी उतर रहे हैं। इधर राजस्थान के पुराने माल अभी आ रहे हैं, इसलिए हर क्वालिटी का माल दाल मिलों को उपलब्ध हो रहा है। धोया के मतलब की हल्की क्वालिटी की मूंग 5600/6800 रुपए के बीच बिक रही है, जबकि बढ़िया में 7300/7600 रुपए के बीच चल रही है। इस बार स्टॉक की बजाय मजूरी का काम करना चाहिए।
Tur: no possibility of more downfall
New Delhi, 04 September (NNS): The new crop of tur will likely to arrive four months. The previous crop rabi and kharif season has already been arrived. We believe that the crop of both the seasons reported to be good. On the other hand, the importers are selling the stock at the sluggish rates from Rangoon, due to this reason, in Chennai, its prices also being quoted at Rs 6200 per quintal in spot shipments and spot loading, after this, its prices gained by Rs 200 per quintal. However, the prices of lemon tur have been selling at Rs 6440/6450 per quintal at the current level and there is no possibility of more downfall in the prices, but the trade should not be done at the long uptrend. Notably, the dal of katni and hathras line has been selling at the sluggish rates as compared to the dal of Delhi from UP to Bengal.
तुवर-मंदे को विराम संभव
नई दिल्ली, 4 सितम्बर (एनएनएस) तुवर की नई फसल आने में अभी 4 महीने का समय बाकी है, पिछली रबी व खरीफ सीजन की फसल आ चुकी है। हम मानते हैं कि इस बार की फसल दोनों ही सीजन को मिलाकर बहुत बढ़िया आई है। उधर रंगून से भी लगातार घटकर आयातक बिकवाल आ रहे हैं। यही कारण है कि चेन्नई में 6200 रुपए प्रति कुंतल हाजिर शिपमेंट एवं हाजिर लोडिंग के बिकने के बाद फिर 200 रुपए खामोश हो गया है। हालांकि वर्तमान भाव में जो तुवर लेमन यहां 6440/6450 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिक रही है, इसमें घटने की भी गुंजाइश नहीं है, लेकिन लंबी तेजी का व्यापार तो बिल्कुल नहीं करना चाहिए। गौरतलब है कि कटनी एवं हाथरस लाइन की तुवर की दाल यूपी से लेकर बंगाल तक दिल्ली की दाल की अपेक्षा सस्ता बिक रही है।
Gram desi: lack of demand
New Delhi, 04 September (NNS):The small stockists have been constantly selling the stock of gram desi, due to this reason, there is a shortage of the demand. Presently, the prices held stable at the same level owing to the lack of demand. Today, the prices of gram desi gained by Rs 100 per quintal while purchasing the stock from all the markets, due to this reason, the prices of gram Rajasthan on standing motor also being traded at Rs 6100 per quintal because of the feeble demand. No new crop of will likely to arrive after a long time and less amount of Australia’s deals are done for October and November shipments but the deals seems feeble because the prices reported to be weak. Therefore, the prices will likely to remain high during the near future.
देसी चना-केवल ग्राहकी का अभाव
नई दिल्ली, 4 सितम्बर (एनएनएस) देसी चने में लगातार छोटे स्टॉकिस्टों के माल कटते जा रहे हैं, जिस कारण धीरे-धीरे शॉर्टेज में आने लगा है। वर्तमान वाले भाव केवल ग्राहकी के अभाव वाले दिखाई दे रहे हैं, आज की तारीख में किसी भी मंडी से देसी चना दिल्ली मंगाने पर 100 रुपए से ऊपर का बेपड़ता लग रहा है। यही कारण है कि ग्राहकी कमजोर के बावजूद भी यहां 6100 रु प्रति क्विंटल पर खड़ी मोटर में राजस्थानी चना बिक रहा है। नयी फसल निकट में आने वाली नहीं है तथा आस्ट्रेलिया के सौदे भी अक्टूबर-नवंबर शिपमेंट के थोड़े बहुत ही हो रहे हैं, लेकिन ज्यादा नहीं हो रहे हैं, क्योंकि उसके पड़ते भी ज्यादा नीचे के नहीं है। अत: देसी चना रुक रुक कर भरपूर तेज होने वाला है।
