New Delhi, 19 May (NNS): The arrivals of basmati paddy reported to be negligible in the markets of Punjab, Haryana, UP and Rajasthan after the swamp of downfall in the prices. Here, the arrivals of paddy have already been over in the producing markets of Satna and Jabalpur of MP. The arrivals of the crop declined by 41/42 percent due to the heavy rainfall during the last October. There also, the prices of paddy 1509 also ruling at Rs 3600/3700 per quintal as per the quality, but the stock has not been available at the current level. The reality is that almost 36/37 percent of the crop has been affected in Punjab. On the other hand, the exporters are constantly purchasing the stock intermittently from the mills, due to this reason, the prices of rice have been ruling at the higher level. Therefore, the prices may increase intermittently.

बारीक चावल- धान की किल्लत मंदा समाप्त

नई दिल्ली, 19 मई (एनएनएस) पिछले दिनों की आई दलदल के बाद पंजाब हरियाणा यूपी राजस्थान में बासमती प्रजाति की धान की आवक नगण्य रह गई है। इधर मध्य प्रदेश के सतना जबलपुर आदि उत्पादक मंडियों में भी धान की आवक पूरी तरह समाप्त हो चुकी है। गत अक्टूबर के अंत में भारी बरसात होने से फसल 41-42 प्रतिशत कम आई है। वहां भी 3600/3700 रुपए के बीच नमी व लेंथ के हिसाब से 1509 धान चल रहा है, लेकिन माल उपलब्ध नहीं है। वास्तविकता यह है कि धान की फसल 36-37 प्रतिशत पंजाब में बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गई है। दूसरी ओर राइस मिलों से निर्यातक रूक रूक कर खरीद कर रहे हैं। जिस कारण चावल में बाजार सरपट तेजी की ओर बना हुआ है। अत: बासमती प्रजाति के चावल में रुक रुक कर और तेजी आएगी।

Wheat: no more downfall

New Delhi, 19 May (NNS): Both the governmental and non-governmental procurement seems constant amid unfavourable weather conditions during the last fortnight, due to this, the prices have been ruling between Rs 2675/2730 per quintal. The arrivals of the stock seems constant from the markets of MP, UP, Haryana and Rajasthan, from which almost 90 percent of the stock has been started storing, due to this reason, the prices of wheat remained stable at the same level. Notably, both the inferior and superior quality stock has been selling out constantly in the markets as the government is purchasing the stock from the farmers also. The government has fixed the procurement target of about 345 lakh metric tonnes and half of the May month has already been over, due to this reason, the all-round stockists started purchasing the stock at the current level, on seeing these circumstances, the prices may not show more downfall in the prices during the coming days.

गेहूं- अब मंदा समाप्त

नई दिल्ली, 19 मई (एनएनएस) गत पखवाड़े मौसम खराब होने एवं सरकारी व गैर सरकारी प्रतिस्पर्धात्मक खरीद बनी रहने से 2675/2730 रुपए प्रति कुंतल के बीच घूम रहे हैं। गेहूं मध्य प्रदेश यूपी हरियाणा राजस्थान की मंडियों में जोरों पर आने लगा है, जिसमें 90 प्रतिशत माल स्टॉक में जा रहा है, जिस कारण गेहूं के भाव ठहर गए हैं। गौरतलब है कि सरकारी खरीद अभी सुचारू रूप से चलने से बाजार हल्के भारी माल बिकते जा रहे  हैं, क्योंकि सरकार को किसानों से खरीदना भी जरूरी है। सरकार द्वारा 345 लाख मीट्रिक टन का खरीद लक्ष्य रखा गया है तथा आधा मई बीत चुका है, जिस कारण चारों तरफ मंडियों स्टाकिस्ट भी नीचे भाव में खरीदने लगे हैं, इन परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव में मंदा तो नहीं लग रहा है, लेकिन लंबी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए।

Maize: no risk in the trade

New Delhi, 19 May (NNS): The arrivals of maize have been started increasing in Bihar. The prices of both maize and wheat have been ruling at the lower level in MP, due to this reason, the big companies started purchasing the stock at the lower level. The arrival pressure of the stock may increase in the second fortnight as the arrivals seems delayed, in these circumstances, the maize is being traded at Rs 1850/1900 per quintal in Bihar and the prices may increase in future. However, almost 14 percent of moisture stock has been selling out constantly for Kursela and Khidarpur from Bangladesh. Here, the stock has been selling out constantly in Nepal because of its sluggish prices from here, in these circumstances, there is no risk in the trade at the current level.

मक्की- व्यापार में रिस्क नहीं

नई दिल्ली, 19 मई (एनएनएस) बिहार में मक्की की आवक बढ़ने लगी है। मध्य प्रदेश में मक्की एवं गेहूं के भाव काफी नीचे आ गए हैं, जिसकारण बड़ी कंपनियां अभी खरीद के लिए और मंदे का इंतजार कर रही है। इसकी फसल देर में शुरू होने से माल का प्रेशर दूसरे पखवाड़े में ज्यादा बनने की संभावना है, इन परिस्थितियों में जो मक्की 1850/1900 रुपए प्रति क्विंटल बिहार में बिक रही है, इसमें और तेजी की संभावना दिखाई दे रही है। हालांकि कुरसेला एवं खिदरपुर से बांग्लादेश के लिए मक्की 14 प्रतिशत नमी वाली जाने लगी है। इधर नेपाल में भी माल जा रहा है, क्योंकि यहां भाव सस्ते चल रहे हैं, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव में रिस्क नहीं है।

Millet: trade will be profitable

New Delhi, 19 May (NNS): There is a shortage of the stock in the producing markets during the current week because of its weak arrivals from the producing areas. On the other hand, the arrivals went down by 60 percent in the prayagraj line, due to this reason, there is a lack of stock in the markets. The arrivals of millet have already been over in the bordering markets of Dausa, Deedwana, Khatu, Nagaur including Haryana. The prices may not show more downfall amid constant demand from Haryana and Punjab, but today, the prices improved by Rs 10/15 per kg after the uptrend in the prices during the previous days. Now,  the prices of millet for cattle feed also ruling at Rs 2050/2080 per quintal in Haryana and Punjab reach, whereas, the best quality stock also quoting at Rs 2130 per quintal. Presently, millet prices declined by Rs 50/75 per quintal during the last one week, in these circumstances, the prices may increase during the coming days.

बाजरा- व्यापार में लाभ मिलेगा

नई दिल्ली, 19 मई (एनएनएस) चालू सप्ताह उत्पादक मंडियों में बाजरे का स्टाक काफी कम रह गया, क्योंकि बाजरे की फसल सभी उत्पादक क्षेत्रों में कम आई है। उधर प्रयागराज लाइन में 60 प्रतिशत फसल कम रह गई थी, जिस कारण स्टॉक अब काफी कम बचा है। बाजरे की आवक दौसा डीडवाना खाटू नागौर सहित हरियाणा की सीमावर्ती क्षेत्रों में आवक समाप्त हो गई है। हरियाणा पंजाब की मांग से मंदा रुक गया है, लेकिन मक्की में आई तेजी से बाजरा भी आज 10-15 रुपए सुर्ख हो गया है। अब वहां का माल हरियाणा पंजाब पहुंच में कैटल फीड क्वालिटी 2050/2080 रुपए प्रति कुंतल हो गई है, जबकि बढ़िया माल 2130 रुपए बोल रहे हैं। फिलहाल मकई में एक सप्ताह के अंतराल 50/75 रुपए की गिरावट आ गई है, इन परिस्थितियों में अभी और तेजी नहीं है।

Masoor: possibility to increase

New Delhi, 19 May (NNS): The supply of masoor showed downfall in Mungaoli, Ganj Basauda, Saagar, Bhopal and Beenaganj line of MP because of the weak arrivals of the crop amid unfavourable weather conditions. This year, the prices have been ruling at the higher level from Canada because of the weak rupee against the American dollar. During the last week, the prices of masoor rose by Rs 50/60to Rs 6800/6825 per quintal in Bilti due to the weak arrivals from the producing markets and constant buying from the stockists. Now, the prices of the illegal stock also reported to be high. On the other hand, the prices of masoro have been ruling at Rs 6225/6230 per quintal during the review period, due to this, the trade of masoor will be profitable at the current level.

मसूर- और बढ़ने की उम्मीद

नई दिल्ली, 19 मई (एनएनएस) मध्य प्रदेश के मुंगावली, गंज बासौदा, सागर, भोपाल एवं बीनागंज लाइन में मसूर की आपूर्ति अपेक्षाकृत घट गई है, क्योंकि मौसम खराब से फसल कम आई है। इस बार कनाडा की मसूर के पड़ते भी ऊंचे लग रहे हैं, क्योंकि डॉलर की तुलना में रुपया काफी कमजोर हो गया है। स्टॉकिस्टों की लिवाली आने एवं कच्ची मंडियों से आवक कमजोर होने से बाजार 100 रुपए बढ़कर 6900/6925 रुपए बिल्टी में हो गया है। अभी  भी इन भावों में पीछे से माल मंगाने पर पड़ता नहीं है, उधर कनाडा की मसूर उक्त अवधि में 6275/6300 रुपए प्रति कुंतल हो गई है, इसलिए मसूर में वर्तमान भाव पर लाभ का सौदा रहेगा।

Urad: uptrend after the downfall

New Delhi, 19 May (NNS): The Rangoon stock of urad has been started arriving in Chennai, due to this, there, its prices reduced by Rs 100/150 per quintal, due to this, here also, its prices went down by Rs 100 to Rs 8800 per quintal. Today, its prices strengthened by Rs 50/60 per quintal. Therefore, the prices may gain by Rs 200/300 per quintal after the correction in the prices. Now, the new crop of urad has been started arriving in the southern parts of the country which is fulfilling the local demand. Import deals for urad are being made at the higher prices from Rangoon. Rack loading charges from Chennai are becoming expensive, due to this reason, the trade of urad SQ will be profitable at the current level. The stock of FAQ also ruling at Rs 8300 per quintal. Therefore, the prices may increase during the coming days.

उड़द- मंदे के बाद तेजी जारी

नई दिल्ली, 19 मई (एनएनएस) उड़द रंगूनी माल चेन्नई में लगने से वहां 100/150 रुपए प्रति कुंतल की गिरावट आ गई थी, जिससे बाजार यहां भी 100 रुपए घटकर 8800 रुपए प्रति कुंतल बिक गया है, आज शाम को 100 रुपए बढ़ाकर बोलने लगे हैं। अत: वर्तमान के करेक्शन के बाद आगे चलकर फिर 200/300 रुपए की तेजी लग रही है। अब दक्षिण भारत में भी नई उड़द आ रही है जो वहां की लोकल पूर्ति कर रही है। उड़द के आयात सौदे रंगून से ऊंचे भाव में हो रहे हैं, चेन्नई से रैक लोडिंग के पड़ते महंगे होने लगे हैं, जिससे बाजार वर्तमान भाव का एसक्यू क्वालिटी पर आगे चलकर व्यापार लाभ दे जाएगा। एफ ए क्यू क्वालिटी के भाव 8400 रुपए चल रहे हैं। अत: उड़द में तेजी के आसार बन गए हैं।

Moong: shortage of stock rather than tender

New Delhi, 19 May (NNS): The tender stock has been selling out constantly from MP as per the quality in the markets of Delhi. The tender stock of Rajasthan has been constantly processing. On the other hand, the sowing of moong reported to be good in UP and MP in the yields of potato and tomato and the quality of the crop seems superior due to the intermittent rainfall. The new crop of moong has been started arriving in Khargaon and Hoshangabad line during the last one month due to the weather clearance, before this, the new crop of moong will likely to arrive from the bordering areas like Bihar and Bengal, due to this reason, the prices may not show more uptrend. The inferior and superior quality stock has been available from Rajasthan and tender, and trade should be done at the current level. Here, the prices of both inferior and superior quality stock also ruling around Rs 6000/7600 per quintal.

मूंग- टेंडर के अलावा माल नहीं

नई दिल्ली, 19 मई (एनएनएस) मध्य प्रदेश से टेंडर के माल क्वालिटी अनुसार दिल्ली के लिए बिक रहे हैं। राजस्थान के  भी टेंडर के माल ही प्रोसेसिंग हो रहा है। दूसरी ओर आलू- मटर के खेत में मध्य प्रदेश एवं यूपी में मूंग के बिजाई अच्छी हुई है तथा रुक-रुक कर बरसात हो जाने से फसल बहुत बढ़िया बताई जा रही है। आगे मौसम बढ़िया साफ होने पर मूंग चालू माह में खरगोन होशंगाबाद लाइन की मूंग आने लगेगी, उससे पहले बिहार बंगाल सीमावर्ती क्षेत्रों से मूंग आएगी, इसलिए अब इसमें तेजी का समय समाप्त हो चुका है। जो मूंग क्वालिटी अनुसार टेंडर व राजस्थान के हल्के भारी मिल रहे हैं, उसमें जरूरत का व्यापार करना चाहिए। यहां हल्के भारी माल 6000/7400 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिक रहे है।

Tur: should purchase at the current level

New Delhi, 19 May (NNS): The tur of Maharashtra has been available at the higher level from the mills because the sale of its dal seems unfavourable. Most of the mills are purchasing the stock at the higher level and the sale of ready stock also reported to be sluggish. Here, the prices of lemon tur also being quoted down from Rs 8100 to Rs 8050 per quintal. The prices of lemon tur also ruling at Rs 110/111 per kg as per the quality. The import duty of pea slipped by 30 percent. Therefore, the trade should purchase at the current level.

तुवर- वर्तमान भाव में खरिदिए

नई दिल्ली, 19 मई (एनएनएस) महाराष्ट्र की तुवर, मिलों को ऊंचे भाव में मिल रही थी, क्योंकि दाल की बिक्री अनुकूल नहीं है। अधिकतर दाल मिलें पड़ते के अभाव में खरीद कम कर रही हैं, पक्के मालों की बिक्री ठंडी पड़ गई है। लेमन तुवर यहां 8100 रुपए प्रति क्विंटल नीचे में बिकने के बाद 8050 रुपए नीचे में बिकने के बाद आज 8200/8250 रुपए प्रति क्विंटल हो गई। दाल की बिक्री पटका लेमन क्वालिटी 112/113 रुपए प्रति किलो के बीच चल रही है। कटनी लाइन में भी काफी बाजार तेज हो गया है, जिससे जो दाल वहां 86/87 रुपए बिक रही थी, उसके भाव 90/92 रुपए पर पहुंच गए। अत: माल अभी भी खरीदना चाहिए।

Gram desi: trade will be profitable

New Delhi, 19 May (NNS): The gram of Australia has been  available for the milling in the mills and the arrivals of the crop seems weak from Rajasthan due to the higher prices, due to this reason, there is a lack of rupee in the markets, despite this, the prices of gram Rajasthan held strengthened at Rs 5800 per quintal. The sale of dal and besan showed improved trend during the current week. On the other hand, the prices of gram desi have been ruling at Rs 5450/5600 per quintal in the markets of Rajasthan and the prices have been ruling at the higher level for delhi, due to this reason, the prices of gram is being traded at Rs 5500 per quintal. Here, it is available at Rs 5800 per quintal. The stock of Australia is being traded at Rs 5875 per quintal. The import prices of Canada have been ruling at the higher level, due to this, the importers are doing less deals as comparatively. Therefore, the prices may increase intermittently during the near future.

देसी चना- व्यापार लाभदायक रहेगा

नई दिल्ली, 19 मई (एनएनएस) ऑस्ट्रेलिया का चना, दाल मिलों में मिलिंग के अनुकूल नहीं है तथा राजस्थान के माल भी पड़ते के अभाव में कम आ रहे हैं, जिससे बाजारों में रुपए की काफी तंगी के बावजूद भी मजबूती लिए 5900 रुपए प्रति कुंटल का राजस्थानी चना बिक गया। चालू सप्ताह में दाल व बेसन की बिक्री भी पहले की अपेक्षा सुधर गई है। उधर राजस्थान की मंडियों में देसी चने के भाव 5550/5700 रुपए प्रति कुंतल भाव चल रहे हैं, इन भाव में दिल्ली के लिए पड़ता महंगा लग रहा है, जिसकारण यहां भी नीचे में 5600 रुपए प्रति कुंतल बिकने के बाद बढ़िया चना नहीं मिल पा रहा है। यहां 5900 रुपए का व्यापार हो रहा है, ऑस्ट्रेलिया का चना 5975 रुपए बिक रहा है। कनाडा से चने के पड़ते महंगे लग रहे हैं इसलिए आया तक नए सौदे कम कर रहे हैं। अत: दूरगामी परिणाम देसी चने में तेजी वाला लग रहा है।

Rajma chitra: prices may increase from here

New Delhi, 19 May (NNS): Presently, huge amount of rajma chitra stock has been lying in the markets, despite this, all-round arrival pressure of the crop has been over in the Barsi and Beed line, due to this, here, its prices remained stable at Rs 90/95 per kg, due to this reason, here also, it is being traded at Rs 112/116 per kg. The market of other stock also remained close with the uptrend in the same ratio. Therefore, the prices may increase constantly during the near future.

राजमां चित्रा- मंडियों से पड़ता नहीं

नई दिल्ली, 19 मई (एनएनएस) राजमां चित्रा का स्टाक पाइप लाइन में प्रचुर मात्रा में होने के बावजूद  बारसी बीड लाइन की फसल का प्रेशर चौतरफा  समाप्त हो जाने से बाजार यहां 90/95 रुपए प्रति किलो पर ठहर गए है। यही कारण है कि जो राजमां चाइना में अब यहां भी 112/116 रुपए प्रति किलो का व्यापार रह गया है। अन्य मालों में भी इसी अनुपात में तेजी लिए बाजार बंद हुए। अत: अभी और तेजी आ जाएगी।

Gram kabuli: prices may increase

New Delhi, 19 May (NNS): The production of gram kabuli reported to be weak, despite this, the market showed downfall as the huge amount of stock has been lying in the cold storages, now, the demand from the big exporters of Indore seems strong from the last one week, on seeing this, it is being traded at Rs 62/64 per kg and there is no possibility of uptrend in the prices and it is expected that the market may increase by Rs 10 per kg.

काबुली चना- फिर बढ़ने की संभावना

नई दिल्ली, 19 मई (एनएनएस) काबुली चने का उत्पादन कम होने के बावजूद पुराने माल का  स्टॉक, कोल्ड स्टोरेज में अधिक होने से बाजार काफी नीचे आ गया था, अब इन भावों में एक सप्ताह से फिर इंदौर के बड़े निर्यातकों की पकड़ मजबूत हो गई है, इसे देखते हुए जो माल 63/65 रुपए प्रति किलो बिक रहा है, इसमें अब घटने की गुंजाइश नहीं है तथा यहां से बाजार 10 रुपए प्रति किलो थोड़ा ठहर कर फिर उछल सकता है।

Pea: should trade constantly

New Delhi, 19 May (NNS): Presently, both the local and upcountry demand of pea showed improved trend due to the lack of rupee in the markets, due to this, the prices of pea in Kanpur line rose by Rs 50 to Rs 4350 per quintal, due to its effect, here also, the prices of white pea rose by Rs 100 to Rs 4350 per quintal. In Lalitpur and Jhansi line, there is a shortage of stored stock because of the weak arrivals of the crop. On the other hand, there is a lack of stock at the ports. On the other hand, the upcountry demand of dal showed uptrend after the elections in Bengal and Assam. Here, the traders of Orissa started buying the stock of pea, due to this, the market will likely to remain high during the near future.

मटर- व्यापार करते रहिए

नई दिल्ली, 19 मई (एनएनएस) बाजारों में रुपए की भारी तंगी होने से लोकल एवं चालानी मांग मटर में काफी सुधर जाने से 50 रुपए प्रति कुंतल कानपुर लाइन में बढ़त बन गयी है। इसके प्रभाव से यहां भी 100 रुपए बढ़कर 4350 रुपए प्रति कुंतल सफेद मटर के भाव हो गए हैं। ललितपुर झांसी लाइन में स्टॉक इस बार ज्यादा नहीं हो पाया है, क्योंकि फसल काफी कम आई है। उधर बंदरगाहों पर भी प्रेशर नहीं है। दूसरी ओर बंगाल असम के चुनाव के बाद मटर दाल की चालानी मांग बढ़ जाएगी। इधर उड़ीसा वाले भी मटर की लिवाली में आ गए हैं, जिस कारण बाजार आगे चलकर भरपूर तेज रहने वाला है।

Guar gum: less possibility to decrease

New Delhi, 19 May (NNS): The prices of guar gum rose by Rs 200 to Rs 11300/11400 per quintal due to the weak selling and increased industrial demand. In Jodhpur mandi, guar prices have been ruling at Rs 5750/5800 per quintal. In the markets of Haryana, its prices remained stable at Rs 5650/5700 per quintal. There is no possibility of more downfall in the prices. Apart from this, the market remained stable at the strong level during the near future.

ग्वार गम-गिरावट की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 19 मई (एनएनएस) औद्योगिक मांग बढ़ने एवं बिकवाली कमज़ोर होने ग्वार गम के भाव 200 रूपये  बढ़कर 11300/11400 रुपये प्रति क्विंटल पर टिके रहे। जोधपुर मंडी में ग्वार के भाव 5750/5800 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए।हरियाणा की मंडियों में ग्वार के भाव 5650/5700 रूपये प्रति क्विंटल टिके रहे। भविष्य मे इसमें  गिरावट की संभावना  कम है। बाजार मजबूत थे सकता है।