New Delhi, 23 December (NNS): There is a lack of 32/33 percent of supply in the producing markets as compared to the same period of the previous year. On the other hand, the enquiry has been started increasing from the exporters due to the higher prices in Iran along with other countries and here, the exporters are purchasing the stock of best quality rice. On the other hand, the productivity of all varieties of paddy along with 1509 showed downfall in all varieties of paddy, due to this reason, the rice steam 1401 also selling at Rs 7650/7700 per quintal. Apart from this, the prices of paddy and rice 1509, 1408 and 1718 also showed heavy uptrend. Therefore, there is a lack of stock in the consuming countries, there, the prices showed constant uptrend in rice while export deals. Apart from this, there is no possibility of downfall in the prices of bold rice from the current level because the deals seems constant for Gandhidham and Kandla port.

बारीक चावल- मंडियों में धान का प्रेशर नहीं

नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (एनएनएस) देश के सभी धान उत्पादक मंडियों में गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में आपूर्ति में 32-33 प्रतिशत की कमी बनी हुई है। दूसरी ओर ईरान सहित दूसरे देशों में ऊंचे भाव होने से निर्यातकों की पूछ परख आने लगी है तथा यहां निर्यातक मंडियों से बढ़िया लेंथ के चावल की खरीद करने लगे हैं। दूसरी ओर बासमती प्रजाति के धान में भी 1509 के अलावा अन्य सभी प्रजाति की उत्पादकता और घटी है। यही कारण है कि चावल 1401 स्टीम 7650/7700 रुपए बिक गया। इसके अलावा 1509 धान, 1408 एवं 1718 धान एवं चावल में भी तेजी का रुख बना हुआ है। अत: भविष्य में जिस तरह खपत वाले देशों में माल की कमी है, वहां के निर्यात सौदे होने पर इस बार चावल में लगातार तेजी बनी रहने की संभावना है। इसके अलावा मोटे चावल भी वर्तमान भाव से नीचे जाने की उम्मीद नहीं है, क्योंकि इसके भी निर्यात सौदे लगातार गांधीधाम एवं कांडला पोर्ट के लिए हो रहे हैं।

Wheat: no downfall in these prices

New Delhi, 23 December (NNS): The production of wheat reported to be high and both the governmental and non-governmental storage seems high due to the good government policy, due to this reason, there is no possibility of long uptrend in the prices. Its prices reached to Rs 2900/2910 per quintal before two months, but the market fell down to Rs 2750/2800 per quintal because of the constant selling and there is no possibility of more downfall in the prices, but the prices may not show increment in the coming 2/4 days.

गेहूं-इन भावों में मंदा नहीं

नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (एनएनएस) गेहूं का उत्पादन अधिक होने तथा सरकार की अच्छी नीति से सरकारी व गैर सरकारी भंडारण अधिक हुआ है। यही कारण है कि फसल से अब तक लंबी तेजी नहीं आ पाई है। गत दो महीने पहले एक बार 2900/2910 रुपए तक भाव देख आया था, लेकिन उसके बाद बिकवाली आने से बाजार टूट कर 2750/2800 रुपए प्रति कुंतल के बीच रह गया है तथा इन भावों में और घटने की बिल्कुल गुंजाइश नहीं है, लेकिन अभी अगले 2-4 दिन में तेजी भी नहीं है।

Maize: no more downfall

New Delhi, 23 December (NNS): The production of maize slipped by 7/8 percent in Maharashtra and MP as compared to the previous year, but the arrival pressure of stock  showed uptrend as huge amount of stock has been lying in UP and Bihar and the demand seems sluggish in the ethanol companies, the consumption of maize seems weak as 40 percent of the stock has been consumed, due to this reason, its prices have been ruling at Rs 1600/1750 per quintal and the inferior quality maize also selling between Rs 1400/1500 per quintal. Presently, there is no possibility of more downfall in the prices, but the stock seems unfavourable. It is will be profitable during the near future.

मक्की-अब इससे मंदा नहीं

नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (एनएनएस) मक्की का उत्पादन मध्य प्रदेश महाराष्ट्र में गत वर्ष की अपेक्षा सात-आठ प्रतिशत कम ही हुआ है, लेकिन यूपी बिहार के माल स्टॉक में ज्यादा बचने से इसमें स्टॉक का प्रेशर बढ़ गया है तथा दूसरी ओर एथेनॉल कंपनियों की मांग पूरी तरह ठंडी पड़ गई है, उन्हें 40 प्रतिशत चावल की खपत की अनिवार्यता से मक्की की खपत कम करनी पड़ रही है। यही कारण है कि मंडियों में 1600/1750 रुपए प्रति कुंतल चल रहे हैं तथा हल्की क्वालिटी की मक्की 1400/1500 रुपए के बीच भी बिक रही है। वर्तमान वाले भाव और घटने की गुंजाइश नहीं है, बल्कि स्टॉक के अनुकूल लग रहा है। यह आगे चलकर भरपूर लाभ दे जाएगी।

Millet: no downfall in the near future

New Delhi, 23 December (NNS): The trade of millet gets disturb due to maize, but the millet was selling at the higher level as compared to maize before 10 years. In Mauli and barwala reach, it is selling at Rs 2100/2150 per quintal and it is trading at Rs 1950/2050 per quintal as per the quality and colour and there is no risk in the trade at the current level. Therefore, its trade will be profitable during the coming days.

बाजरा-भविष्य में मंदा नहीं रहेगा

नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (एनएनएस) हम मानते हैं कि बाजरे के व्यापार को मक्की ने डिस्टर्ब जरूर किया है, लेकिन एक दशक पहले बाजरा, मक्की से ऊपर बिका है। वर्तमान में बाजरा मौली बरवाला पहुंच में 2100/2150 रुपए प्रति कुंतल बिक रहा है तथा मंडियों में 1950/2050 रुपए के बीच नमी एवं कलर के अनुसार व्यापार हो रहा है तथा इन भाव में रिस्क नहीं लग रहा है। अत: आगे चलकर भरपूर लाभ दे जाएगा।

Masoor: no more downfall

New Delhi, 23 December (NNS): The supply of masoor reported to be over in Mungaoli, Ganj Basauda, Bhopal, Beenaganj and Ashok Nagar line of MP. Now, the stored stock has been selling, there, it is being traded at Rs 66575/6600 per quintal as per the quality in Bilti. We believe that the masoor of Canada also ruling at Rs 5900/5910 per quintal but the mills are purchasing less amount of processed stock as its production seems weak, due to this reason, masoor desi is selling at Rs 700 per quintal. The sowing of masoor has been done on time, but the sown crop gets affected due to the previous rainfall, due to this, it may not show downfall from here.

मसूर-अब और मंदा नहीं

नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (एनएनएस) मध्य प्रदेश के मुंगावली गंज बासौदा बीनागंज भोपाल एवं अशोक नगर लाइन में मसूर की आपूर्ति पूरी तरह समाप्त हो गई है। अब स्टाक के माल केवल बिक रहे हैं, वहां बिल्टी में व्यापार 6575/6600 रुपए प्रति कुंतल के बीच क्वालिटी के अनुसार हो रहा है। हम मानते हैं कि कनाडा की मसूर 5900/5910 रुपए यहां बोल रहे हैं, लेकिन उसमें कश कम बैठने से दाल मिलें उसका प्रोसेसिंग कम खरीद रही है। यही कारण है कि वह 700 रुपए प्रति कुंतल, देसी मसूर से नीचे बिक रही है, उसमें पड़ता नहीं है। मसूर की बिजाई समय से हुई थी, लेकिन पीछेती बरसात से बोई हुई फसल को काफी नुकसान हुआ है, इसलिए मंदा यहां रुक सकता है।

Urad: no decrement in the roots

New Delhi, 23 December (NNS): The stock of urad has been lying as the running stock seems delayed from Chennai  and there is a shortage of stock in the mills, due to this reason, the market of SQ quality remained stable at Rs 7900 per quintal as per the quality. Apart from this, the stock of FAQ quality also quoting at Rs 7300 per quintal. The urad of gangoh line also selling at Rs 7000/7200 per quintal, in these circumstances, it is profitable to purchase the stock at the current level.

उड़द-जड़ में मंदा नहीं

नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (एनएनएस) उड़द  है, क्योंकि चेन्नई से चले हुए माल रास्ते में विलंब हो गये हैं तथा हाजिर में दाल मिलों में माल की कमी है। यही कारण है कि बाजार बढ़कर 7900 रुपए प्रति कुंतल एसक्यू क्वालिटी पर टिक गया है तथा एफएक्यू क्वालिटी कल 7300 रुपए बोलने लगे हैं। गंगोह लाइन की उड़द 7000/7200 रुपए बिक रही है तथा अभी माल आ रहा है, इन परिस्थितियों में खरीद करना चाहिए।

Moong: no risk in the trade

New Delhi, 23 December (NNS): The new crop of moong will likely to arrive after a long time and the crop of UP, MP, Jharkhand and Bihar has already been sold out rather than Rajasthan. The crop has been arriving only from Rajasthan and the dhoya manufacturing companies have purchased both the inferior and superior quality stock. Its prices gained by Rs 100/200 to Rs 7300/7400 per quintal due to the lack of best quality stock. The inferior quality stock also quoting at Rs 5200/6900 per quintal. There is no possibility of more downfall in the prices as the supply seems weak because the de mand of dal chilka has been started increasing for makar sankranti. On the other hand, no new crop of moong will likely to arrive from any other place rather than Rajasthan.

मूंग-व्यापार में जोखिम नहीं

नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (एनएनएस) मूंग की नई फसल आने में अभी लंबा समय बाकी है तथा राजस्थान के अलावा यूपी एमपी झारखंड एवं बिहार की मूंग लगभग निपट चुकी है। केवल राजस्थान का माल आ रहा है, हल्के भारी माल धोया निर्माता कंपनियां खरीद चुकी है, बढ़िया माल की कमी होने से 100/200 रुपए बढ़कर 7300/7700 रुपए प्रति कुंतल तक व्यापार हो गया है, नीचे वाले माल भी 5200/6900 रुपए प्रति कुंतल के बीच बोलने लगे हैं। मंडियों में आपूर्ति घटने से मंदे की गुंजाइश नहीं है, क्योंकि मकर संक्रांति की भी मांग दाल छिलका में निकलने लगी है। वहीं राजस्थान के अलावा दूसरी फसल कोई निकट में आने वाली नहीं है।

Tur: should purchase at the current level

New Delhi, 23 December (NNS): The consumption of dal showed downfall due to the increment in the arrival pressure of seasonable cauliflower, potato and green vegetables and the pea has been mixing in tur dal as it is ruling at the lower level, despite this, the tur of kharif season gets affected in Maharashtra and Karnataka because of the constant rainfall of the previous days and almost 10 percent of the crop gets dry in UP and MP as the water has been logged in the yields. In these circumstances, the stock was being traded at Rs 6900/6925 per quintal and there is no risk in the trade at the current level during the coming days.

तुवर-वर्तमान भाव में खरीदिए

नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (एनएनएस) हम मानते हैं की हरी सब्जियां एवं आलू गोभी का सीजनल दबाव बढ़ने से दाल की खपत घटी है तथा मटर भी सस्ते भाव में बिकने से तुवर दाल में मिक्सिंग हो रही है, इन सब के बावजूद भी पिछले दिनों की हुई लगातार बरसात से महाराष्ट्र कर्नाटक में खरीफ सीजन वाली तूवर को काफी नुकसान हुआ है तथा रबी सीजन में आने वाली तुवर भी खेतों में पानी लगने से मध्य प्रदेश यूपी में 10 परसेंट सूख गई है, इन परिस्थितियों में जो 6900/6925 रु प्रति क्विंटल के बीच में बिक रही है, इसमें कोई रिस्क नहीं है।

Gram desi: will be the shortage of the stock

New Delhi, 23 December (NNS): In MP, the sown crop of gram desi gets affected and the germination reported to be weak in some areas of Maharashtra because of the constant rainfall after the sowing and the water has been logged in some areas, due to this reason, the productivity reported to be weak in te upcoming crop. On the other hand, the export deals seems weak as expectedly due to the loss in gram Australia, in these circumstances, there is a lack of arrival pressure of the stock. Therefore, the prices may decrease by Rs 50 per quintal during the near future.

देसी चना-माल की कमी रहेगी

नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (एनएनएस) देसी चने की बोई हुई फसल को मध्य प्रदेश में नुकसान हुआ है, महाराष्ट्र में भी कुछ क्षेत्रों में जर्मिनेशन कम रहा है, क्योंकि बिजाई के बाद ही तुरंत बरसात हो गई थी तथा कुछ क्षेत्रों में पानी लग गया था। इस वजह से आने वाली उत्पादकता कम होने की संभावना प्रबल हो गई है। दूसरी ओर गत वर्ष के ऑस्ट्रेलिया के चने में भारी नुकसान लगने से आयात सौदे भी, जितना शोर मचा रहे हैं, उतना नहीं हुआ है, इन परिस्थितियों में माल का प्रेशर नहीं है। अत: बाजार में 50 रुपए से ज्यादा नहीं घटेगा।

Rajma chitra: prices may decrease intermittently

New Delhi, 23 December (NNS): The prices of rajma chitra remained stable at the same level in the current week. The reality is that huge amount of old stock has already been sold out in the markets and the traders are not selling the desi stock at the lower level because of its weak prices and the prickers are getting a lot of profit. On the other hand, the ships have been selling out at the current rates and the traders are not selling the stock in these prices. The new crop has been ready in the Barsi line and there, the production of the crop reported to be around 8 lakh bags, on seeing this, the prices may decrease after some time. It is ruling at Rs 96/97 per kg and here, it is being traded at Rs 103/105 per kg respectively.

राजमां चित्रा- रुक कर मंदा आएगा

नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (एनएनएस) राजमां चित्रा में चालू सप्ताह में ठहराव बना हुआ है। वास्तविकता यह है कि पुराने माल काफी निपट चुके हैं तथा देसी माल में घटाकर कोई बिकवाल नहीं है, क्योंकि वह बहुत मंदे पड़ते का है, उसमें चुगाई वालों को काफी लाभ मिल रहा है। दूसरी ओर जो जहाज लगा था, उसके माल धीरे-धीरे बिकते गये, यहां से और घटाकर कोई बेचू नहीं है। नयी फसल बारसी लाइन में तैयार हो चुकी है तथा वहां फसल 8 लाख बोरी की बताई जा रही है, इसे देखते हुए इसमें रुक-रुक कर मंदे की संभावना दिखाई दे रही है। मुंबई से 96/97 रुपए तथा यहां 103/105 रुपए प्रति किलो पर हाजिर में व्यापार हो रहा है।

Gram kabuli: will be profitable

New Delhi, 23 December (NNS): The gram kabuli of Maharashtra slipped from Rs 71/72 to Rs 57/58 per kg in the season. Now, it is being quoted at Rs 60/61 per kg and there is no possibility of more downfall in the prices because the sown crop gets affected in Daabra line of MP and the crop also gets affected in Maharashtra, in these circumstances, the current prices will not be shown in the near future.

काबुली चना-दूरगामी परिणाम बढ़िया

नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (एनएनएस) हम मानते हैं कि सीजन पर काबुली चना महाराष्ट्र का 71-72 रुपए प्रति किलो बिकने के बाद नीचे में 57/58 रुपए का भाव देख आया है। अब 60/61 रुपए बोलने लगे हैं, इन भावों में घटने की गुंजाइश नहीं है, क्योंकि मध्य प्रदेश के डाबरा लाइन में बोई हुई फसल को काफी नुकसान है, महाराष्ट्र में भी फसल को नुकसान है, इन परिस्थितियों में वर्तमान वाले भाव नए सीजन पर भी दिखाई देने मुश्किल लग रहे हैं।

Moth: trade will be profitable

New Delhi, 23 December (NNS): The production of moth have not showed uptrend, but the sale of moth dhoya reported to be sluggish from the last three months due to the weak prices of moong. The inferior quality moong has already been sold out in the markets. On the other hand, the upcountry demand of moong and dhoya has been started increasing, due to this, its prices gained by Rs 200 to Rs 4800/4850 per quintal in the last two days and it may increase by Rs 500/700 per quintal. The prices have been ruling at the higher level in Nohar mandi because the mills are constantly purchasing the best quality stock. The demand from Bhujia and Namkeen manufacturers showed uptrend in Bikaner line.

मोठ-व्यापार में लाभ मिलेगा

नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (एनएनएस) यद्यपि मोठ के उत्पादन में कोई विशेष वृद्धि नहीं रही है, लेकिन मूंग के भाव काफी नीचे चलने से मोठ धोया की बिक्री पिछले तीन महीने से काफी ठंडी पड़ गई है। अब नीचे वाली मूंग निपट चुकी है, वहीं मोठ की मांग एवं धोया में चालानी मांग बढ़ने लगी है, जिससे 2 दिन में 200 रुपए बढ़कर 4800/4850 रुपए प्रति क्विंटल के मोठ हो गई है तथा आगे चलकर कम से कम 500/700 रुपए का लाभ मिल सकता है। नोहर मंडी तेज चल रही है, क्योंकि वहां की धोया मिलें, बढ़िया माल की लगातार लिवाल हैं। बीकानेर लाइन में भी भुजिया नमकीन बनाने वालों की मांग बढ़ गई है।

Guar gum: less possibility to decrease

New Delhi, 23 December (NNS): In Jodhpur Mandi, the prices of guar gum remained firm at Rs 10500/10600 per quintal due to the weak selling even after the uptrend in the price and higher demand from the gum powder manufacturers. The prices of guar also being quoted at Rs 5500/5600 per quintal because of weak selling. In Hisar, the prices of guar also ruling at Rs 4900/5000 per quintal in loose. The prices of guar January delivery showed uptrend due to constant speculative buying. There is no possibility of more uptrend in the prices on seeing the recent uptrend during the coming days.

ग्वार गम-गिरावट की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (एनएनएस) गम पाउडर निर्माताओं की मांग निकलने एवं वायदा में आई तेजी के कारण पर बिकवाल घटने से जोधपुर मंडी में ग्वार गम के भाव 10500/10600 रूपये प्रति क्विंटल पर टिके रहे। बिकवाली कमजोर होने ग्वार के भाव भी 5500/5600 रुपए प्रति कुंतल बोले गाय। हिसार में ग्वार के भाव 5200/5300 रूपये प्रति क्विंटल लूज में  बोले गए। सटोरिया लिवाली से ग्वार जनवरी डिलीवरी में तेजी रही। हाल ही में आई तेजी को देखते हुए भविष्य में इसमें और बढ़ने की संभावना कम है।