New Delhi, 25 September (NNS): We believe that the export of all varieties of basmati rice does not seems favourable. Here, the supply pressure of all varieties of paddy seems high in markets of UP, Haryana, Punjab and Rajasthan, due to this, its prices dropped down by Rs 250/300 per quintal, due to its effect, the prices of rice sela 1509 and sela 1718 along with its steam reduced by Rs 300/400 per quintal. The arrivals of new crop does not seems favourable and almost 50 percent of the crop has already been destroyed in Punjab. Although, there is a lack of demand in the domestic markets, but the demand has been started increasing on seeing its weak prices in the international markets, due to this reason, the prices may show heavy uptrend and the market may gain by Rs 200/300 per quintal during the near future.
चावल बारीक-अब और घटना मुश्किल
नई दिल्ली, 25 सितम्बर (एनएनएस) हम मानते हैं कि व्यापार निर्यात में बासमती प्रजाति के सभी चावल का सुचारू रूप से नहीं चल रहा है, इधर यूपी हरियाणा पंजाब राजस्थान की मंडियों में सभी तरह के बासमती प्रजाति के धान की आपूर्ति का प्रेशर बनने से 250/300 रुपए प्रति क्विंटल की दो दिनों में गिरावट आ गई है, इसके प्रभाव से 1509 सेला एवं 1718 चावल सेला तथा स्टीम चावल में 300/400 रुपए की गिरावट आ गई है। नई फसल शारदा बाबू समय के अनुकूल नहीं हो रहा है तथा पाकिस्तान में फसल वहां के पंजाब प्रांत में 50 प्रतिशत नष्ट हो गई है। यद्यपि डॉमेस्टिक मार्केट में ग्राहकी का अभाव जरूर बना हुआ है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भारतीय चावल के भाव सबसे नीचे होने से जब भी डिमांड निकलती है, इस कारण यहां से और बढ़ने की उम्मीद है, बाजार जल्दी 200/300 रुपए बढ़ जाएगा।
Wheat: depends on the sale policy
New Delhi, 25 September (NNS): The production of wheat reported to be high and the buying seems high from the last three to four days in the central pool, after this, its prices improved by Rs 5/10 to Rs 2380/2480 per quintal, but it is profitable to sell the stock after the uptrend in the prices from the last one month. The further uptrend and downtrend depends on the sale policy of the government. The reserve price of wheat went up by Rs 250 per quintal as compared to the previous year, due to this reason, there is no possibility of more downfall in the prices from the current level, but it is profitable to sell the stock and the trade should not be done at the higher level.
गेहूं-सरकारी बिक्री नीति पर निर्भर
नई दिल्ली, 25 सितम्बर (एनएनएस) गेहूं का उत्पादन अधिक हुआ है तथा केंद्रीय पूल में खरीद भी इस बार तीन-चार वर्षो से अधिक हुई है, इसके बाद भी 5/10 रुपए बढ़कर 2830/2840 रुपए प्रति क्विंटल का यहां व्यापार हो गया है, लेकिन पिछले एक माह के अंतराल एक साथ आई इतनी तेजी में एक बार अपना माल बेचना चाहिए। भविष्य में तेजी मंदी सरकारी बिक्री नीति पर निर्भर करेगी। सरकार द्वारा इस बार गेहूं का रिजर्व प्राइस, गत वर्ष की अपेक्षा 250 रुपए बढ़ाकर निर्धारित किया गया है, इस वजह से वर्तमान भाव से ज्यादा घटने की गुंजाइश नहीं है, लेकिन इन भाव में एक बार बेचना लाभदायक रहेगा, इसमें ज्यादा तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए।
Maize: no more downfall
New Delhi, 25 September (NNS): The stock of maize will likely to be over in Kasganj, Charra, Aita and Unjhani line of UP. There, both the inferior and superior quality stock of maize has already been sent to the ethanol companies. Now, the availability of maize reported to be weak, due to this, the market may not show downfall. Its prices reduced by Rs 10/15 to Rs 1800/2020 per quintal in the markets because of the lack of demand, whereas, the traders are purchasing the stock at Rs 2040/2050 per quintal at the rack points and the stock has been going in both the ethanol and the starch mills. This year, there is a lack of stored stock due to the arrivals of wet stock, due to this reason, the market may show constant downfall in the prices during the near future.
मक्की-अब और मंदा नहीं
नई दिल्ली, 25 सितम्बर (एनएनएस) इस समय यूपी के कासगंज छर्रा एटा उझानी लाइन में मक्की का स्टाक समाप्ति की ओर है। वहां बरसात के बाद हल्के भारी सभी तरह के मक्की इथेनॉल कंपनियों में जा चुकी है। अब मक्की की उपलब्धि ज्यादा नहीं है, इसलिए अब मंदा रुक जाएगा। ग्राहकी के अभाव में मंडियों में 10-15 रुपए घटाकर लूज व्यापार 1800/2020 रुपए प्रति क्विंटल के बीच हो रहा है, जबकि रैक पॉइंट पर 2040/2050 रुपए के बीच क्वालिटी अनुसार कारोबारियों की खरीद चल रही है, यह सब माल एथेनॉल एवं स्टार्च कंपनियों में जा रहा है। इस बार गीली मक्की आने से स्टॉक में ज्यादा नहीं जा रही है। यही कारण है कि बाजार लगातार मंदा रहा है।
Millet: no more fluctuations
New Delhi, 25 September (NNS): The trade of millet seems unfavourable. We believe that there is a lack of old stock in the markets, but the new stock has been started arriving in the bordering areas along with Western UP, Haryana, Rajasthan and after this, its prices have been ruling at Rs 2050/2100 per quintal. In Mauli Barwala reach, it is being traded at Rs 2200/2250 per quintal. Now, there is no possibility of more downfall in the prices because the maize of eastern UP will arrive after this month and the crop of millet gets affected in Rajasthan. Therefore, the trade should be done at the current level.
बाजरा-अभी घट बढ़ नहीं
नई दिल्ली, 25 सितम्बर (एनएनएस) बाजरे का व्यापार इस समय अनुकूल नहीं है। हम मानते हैं कि नए पुराने माल का स्टॉक भी ज्यादा नहीं है, लेकिन नया माल पश्चिमी यूपी, हरियाणा, राजस्थान के सीमावर्ती मंडियों में आने लगा है तथा उसके भाव 2050/2100 रुपए प्रति कुंतल चल रहे हैं। मौली बरवाला पहुंच में 2200/2250 रुपए का व्यापार हो रहा है, अभी इसमें और मंदे की गुंजाइश नहीं है, क्योंकि पूर्वी यूपी की मक्की इस महीने बाद आएगी तथा राजस्थान में भी बाजरे की फसल को भारी नुकसान हुआ है। अत: वर्तमान भाव पर व्यापार करना चाहिए।
Masoor: no possibility to decrease
New Delhi, 25 September (NNS): The export demand of masoor reported to be sluggish in the neighbouring countries along with the domestic markets, due to this reason, the market has been started decreasing constantly. In Bilti, masoor also being traded at Rs 6700/6710 per quintal and the availability of the stock reported to be weak. Some traders are quoting up by Rs 20/30 per kg. Here, small masoor also ruling at Rs 9500 per quintal. Its dal also ruling at Rs 100/110 per kg and the new domestic crop will likely to arrive after a long time, on seeing this, there is no possibility of more uptrend in the prices during the coming days.
मसूर-मंदा रुकने के आसार
नई दिल्ली, 25 सितम्बर (एनएनएस) मसूर में घरेलू एवं पड़ोसी देशों के लिए निर्यात मांग सुस्त बनी रहने से बाजार लगातार घटती जा रही है। मसूर बिल्टी में यहां 6700/6710 रुपए प्रति कुंतल रह गई है तथा अब और माल मिलना मुश्किल लग रहा है। कुछ कारोबारी 20/30 रुपए बढ़ाकर भी बोलने लगे हैं। इधर छोटी मसूर 9500 रुपए प्रति कुंतल की ऊंचाई पर पहुंच गई है। दाल के भाव 100/110 रुपए प्रति किलो को पार कर गए हैं। घरेलू नई फसल आने में लंबा समय बाकी है, इसे देखते हुए फिर तेजी बनने की संभावना है।
Urad: not likely to decrease
New Delhi, 25 September (NNS): We believe that the new crop of urad will likely to arrive in the last of the current month, but there is a shortage of stock in the pipeline and the sale of its dal dhoya and chilka seems unfavourable and the quality of the crop reported to be high, due to this, most of the mills are running hand to mouth, due to this reason, there is a shortage of stock in the markets. The containers of Chennai are milling constantly, due to this reason, the prices of urad SQ also being traded at Rs 8000 per quintal. Apart from this, its FAQ prices also being traded at Rs 7300 per quintal. The difference between the prices of both bold and small stock seems weak as the bold stock has been selling out constantly as compared to the small stock and the market may show uptrend and the stock has been selling out constantly in the markets during the near future.
उड़द-और घटने की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 25 सितम्बर (एनएनएस) हम मानते हैं कि उड़द की नई फसल चालू महीने के अंत में प्रेशर में आ जाएगी, लेकिन अभी पाइपलाइन में माल नहीं है तथा फसल बढ़िया होने एवं दाल धोया व छिलका की बिक्री अनुकूल नहीं होने से अधिकतर दाल मिलें हैंड टू माउथ चल रही थी। इस वजह से बाजार में माल की कमी है। जो चेन्नई से कंटेनर आ रहे हैं, वही मिलिंग में जा रहे हैं। यही कारण है कि 8000 रुपए प्रति क्विंटल एसक्यू का व्यापार हो गया। एफ ए क्यू भी 7300 रुपए बिक गई है। मोटे माल की अपेक्षा, छोटे माल ज्यादा बिकने से इनमें भावों का अंतर कम रह गया है तथा अभी कुछ तेजी के आसार दिखाई दे रहे हैं, लेकिन माल बेचते रहना चाहिए।
Moong: should not store the stock at the current level
New Delhi, 25 September (NNS): The arrival pressure of new moong showed heavy increment from Rajasthan which is here ruling at Rs 4000/7000 per quintal. The stock has been available at the reasonable rates to the dhoya mills, due to this reason, the prices of best quality stock showed downfall. The all-round crop seems good, due to this reason, the stock should be store at the current level because the traders may face loss in these prices. However, huge amount of best quality China’s stock has been selling out constantly, but the traders started selling the stock after the uptrend in the prices from the last some days, in these circumstances, the trade should not be done at the current level. It is profitable to sell the stock at the current level during the near future.
मूंग-अभी स्टॉक का व्यापार नहीं
नई दिल्ली, 25 सितम्बर (एनएनएस) राजस्थान से नई मूंग का दबाव बढ़ गया है, जो यहां 4000-7000 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बिक रही है। धोया मिलों को भरपूर पड़ता लग रहा है, जिस कारण बढ़िया माल में भी मंदे का दौर बन गया है। फसल चारों तरफ बढ़िया है इसलिए अभी रुक कर स्टॉक के लिए व्यापार करना चाहिए, क्योंकि इन भावों में नुकसान लग सकता है। हालांकि बढ़िया मूंग चीन के लिए प्रचुर मात्रा में निकल चुकी है, लेकिन हल्के भारी माल पिछले दिनों की आई तेजी के बाद बिकवाली में आ गए हैं, इन परिस्थितियों में तेजी का व्यापार करने की बजाय अपने पिछले दिनों के खरीदे हुए माल को बेचना ज्यादा लाभदायक रहेगा।
Tur: weak sale of its dal
New Delhi, 25 September (NNS): There is a shortage of tur stock in the markets, but the dal of katni and hathras line has been selling out at the lower level. On the other hand, the buttery and khasari dal along with pea has been selling out in MP, Bihar, Bengal, Assam and Orissa which has been mixing in dal, due to this reason, the demand of tur showed downfall in the mills due to the feeble upcountry demand from here. As a result, the market showed strong trend, but the trade should not be done at the long uptrend. Here, the prices of lemon tur also being traded at Rs 6300 per quintal and the market may fluctuates by Rs 1/2 per kg.
तुवर-दाल की बिक्री घटी
नई दिल्ली, 25 सितम्बर (एनएनएस) हम मानते हैं कि तुवर का स्टॉक भी मंडियों में ज्यादा नहीं है, लेकिन कटनी एवं हाथरस लाइन की दाल एक बार फिर काफी नीचे बिकने लगी है। दूसरी ओर मध्य प्रदेश में बटरी, खेसारी दाल एवं मटर सीधे बिहार बंगाल असम उड़ीसा की मंडियों में जा रही है, जो वहां तुवर की दाल में मिक्सिंग हो रही है। यही कारण है कि यहां से चालानी मांग घट जाने से दाल मिलों की तुवर में पकड़ घट गई है। फलत: बाजार कुछ मजबूत तो रहेगा, लेकिन लंबी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए। यहां लेमन तुवर 6300 रुपए प्रति क्विंटल बिक रही है, इसमें एक-दो रुपए ऊपर नीचे बाजार चलने की उम्मीद है।
Gram desi: profitable after some time
New Delhi, 25 September (NNS): The supply of gram desi showed downfall from the producing markets. On the other hand, the market of gram Rajasthan on standing motor improved to Rs 5800 per quintal due to the higher demand from the mills at the lower level. The prices of dal also strengthened by Rs 25 to Rs 6550/6600 per quintal. The new crop of gram desi will likely to arrive before November, in these circumstances, it is profitable to purchase the stock at the current and the stored stock should not be done at the current level.
देसीचना- प्रतिक्षा के बाद लाभ मिलेगा
नई दिल्ली, 25 सितम्बर (एनएनएस) देसी चने की आपूर्ति उत्पादक मंडियों से काफी घट गई है। दूसरी ओर नीचे वाले भाव में मिलों की मांग निकलने से बाजार सुधर कर 5800 रुपए प्रति कुंतल खड़ी मोटर में राजस्थानी चना हो गया है। दाल के भाव भी 25 रुपए मजबूत 6550/6600 रुपए प्रति कुंतल क्वालिटी के अनुसार बोलने लगे हैं। नवंबर से पहले कोई नया चना विदेशी आने वाला नहीं है, इन परिस्थितियों में अभी खरीद करना चाहिए तथा स्टॉक के माल को नहीं बेचना चाहिए।
Rajma chitra: shortage of demand
New Delhi, 25 September (NNS): We believe that there is a shortage of rajma chitra, but the prices of both desi and imported stock seems feeble as per the quality due to the lack of demand in the markets. Here, the stock of Indian Brazil also being traded at Rs 104/106 per kg as per the quality. The inferior quality stock also being traded at Rs 99/100 per kg. The stock of China also ruling at Rs 108/112 per kg. The new stock has been started arriving, in these circumstances, the prices may increase due to the higher demand.
राजमां चित्रा-ग्राहकी की थोड़ी कमी
नई दिल्ली, 25 सितम्बर (एनएनएस) हम मानते हैं कि राजमां चित्रा की शॉर्टेज बनी हुई है, लेकिन ग्राहकी की बाजारों में भारी कमी होने से क्वालिटी अनुसार माल के भाव देसी विदेशी के सुस्त चल रहे हैं। यहां इंडियन ब्राज़ील माल 104/106 रु प्रति किलो के बीच क्वालिटी अनुसार बिक रहा है। नीचे वाले माल 99/100 रु भी बिकने के समाचार हैं। इधर चीन का व्यापार 108/112 रु के बीच चल रहा है। अभी नया माल आने लगा है, इन परिस्थितियों में ग्राहकी निकलते बढ़ जाएंगे।
Gram kabuli: downfall due to the weak demand
New Delhi, 25 September (NNS): The demand of gram kabuli has been started increasing at the lower level. However, some traders are quoting the huge amount of stock in Karnataka, but there is no risk in the trade at the current level due to the higher prices in the international markets and the new imported crop will likely to arrive after a long time and lack of arrival pressure in the markets. The unfiltered stock of Maharashtra also being traded at Rs 60/64 per kg and it is profitable to trade at the current level.
काबुली चना-केवल ग्राहकी का मंद
नई दिल्ली, 25 सितम्बर (एनएनएस) काबुली चने में नीचे वाले भाव पर मांग निकलने लगी है। हालांकि कुछ कारोबारी कर्नाटक में स्टॉक अधिक होने की बात बोल रहे हैं, लेकिन मंडियों में प्रेशर नहीं होने तथा विदेशों में नया माल आने में लंबा समय के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव होने से वर्तमान भाव के काबुली चने में रिस्क नहीं लग रहा है। जो काबुली चना महाराष्ट्र का बिना छना हुआ 60/64 रुपए प्रति किलो के बीच बिक रहा है, इसमें व्यापार करना चाहिए।
Pea: higher sale of its dal
New Delhi, 25 September (NNS): Huge amount of pea stock has been lying at the Indian ports and the next imported crop will likely to arrive in September and October, despite this, the consumption of pea increased by four times as compared to the other pulses, due to this, the prices of the pea Russia and Canada remained stable at Rs 2950 and Rs 3050 per quintal respectively. Therefore, there is no risk in the trade at the current level, in these circumstances, the pea which was being sold at Rs 36 per kg and the prices may gain by Rs 2/3 per kg during the near future.
मटर-अन्य दालों से बिक्री अधिक
नई दिल्ली, 25 सितम्बर (एनएनएस) यद्यपि मटर का स्टॉक भारतीय बंदरगाहों पर प्रचुर मात्रा में पड़ा हुआ है तथा अगली फसल भी विदेशों में सितंबर-अक्टूबर में आ जाएगी, इन सब के बावजूद भी मटर की खपत अन्य दालों से चार गुनी हो जाने से वर्तमान भाव में जो मटर रूस की 2950 एवं कनाडा की 3050 रुपए बंदरगाहों पर बिकने की खबर आ रही है। अत: इसमें कोई जोखिम नहीं है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव में यहां जो मटर 36 रुपए किलो बिक रही है, इसमें 2/3 रुपए बढ़ सकते हैं।
