New Delhi, 23 April (NNS): The production of paddy declined by 36/37 percent in all the states like Uttar Pradesh, Haryana, Punjab, Rajasthan and Madhya Pradesh. The export gets affected in America because of the ongoing war but the ways for other countries are open. Currently, the stock of Indian rice has been selling out at the sluggish rates. The store stock has been selling out continuously in the market and the exporters are doing the deals of April and May shipments, due to this reason, it’s prices declined by Rs 300/400 which stood rice sela 1509 and sela 1718 at Rs 8300/8400 and Rs 8500/8700 per quintal respectively. Here, the deals of bags are doing at the current level. Apart from this, the prices of rice steam 1401 also being quoted at Rs 9000/9200 per quintal. The milling prices of paddy have been ruling at the higher level, on seeing this, the prices may increase after sometime.
चावल बारीक -करेक्शन के बाद तेजी कायम
नई दिल्ली, 23 अप्रैल (एनएनएस) धान का उत्पादन इस बार यूपी हरियाणा पंजाब राजस्थान तथा मध्य प्रदेश सभी राज्यों में 36-37 प्रतिशत कम हुआ है। हम मानते हैं कि ईरान से अमेरिका का तनाव चलने से वहां के लिए निर्यात प्रभावित हुआ है, लेकिन अन्य देशों के रास्ते खुले हुए हैं। भारतीय चावल सबसे सस्ता बिक रहा है, स्टॉक के माल निकलने एवं निर्यातकों के पास अप्रैल-मई शिपमेंट के काफी सौदे हो रहे हैं। इस वजह से निर्यातकों की लिवाली से 4 दिनों के अंतराल 300/400 रुपए घटाकर 1509 सेला 8300/8400 रुपए एवं 1718 सेला चावल 8500/8700 प्रति कुंतल रह गया है। यह सौदे बोरियों के माल के हुए हैं। इधर 1401 स्टीम चावल 9000/9200 रुपए तक बोलने लगे हैं। धान से मिलिंग पड़ता महंगा है, इसे देखते हुए अभी बाजार ठहरकर फिर तेज हो जाएगा।
Wheat: no increment due to arrival pressure of the stock
New Delhi, 23 April (NNS): The production of wheat reported to be high and the procurement seems constant in the central pool, despite this, wheat for mill quality prices went up by Rs 250 to Rs 2750 per quintal. In the markets of UP, it is ruling at Rs 2575/2650 per quintal. The government has purchase around 122-123 lakh metric tons of wheat till now and it is expected that this procurement will reach to 150 lakh metric tons till coming Saturday. Now, the buying seems we in the markets of Madhya Pradesh but it may increase in future. It’s prices have not showed uptrend anymore due to the increment in the all-round arrival of the stock, but the prices will not decrease till the government will purchase the stock. In these circumstances, the trade of uptrend will lead to loss. Here, the new beat of Madhya Pradesh is being traded at Rs 2740/2750 per quintal. The prices of old wheat seems high as comparatively. The market of wheat may not show heavy increment on seeing the yield after harvesting.
गेहूं-आवक के प्रेशर से तेजी रुकी
नई दिल्ली, 23 अप्रैल (एनएनएस) गेहूं का उत्पादन अधिक होने एवं केंद्रीय पूल में खरीद के बावजूद चालू सप्ताह के अंतराल 250 रुपए बढ़कर 2750 रुपए प्रति कुंतल मिल क्वालिटी गेहूं यहां हो गया है। यूपी की मंडियों में 2575/2650 रुपए तक का व्यापार होने लगा है। अभी तक गेहूं की खरीद 122-123 लाख मीट्रिक टन के करीब हो चुकी है तथा उम्मीद है कि अगले आंकड़े शनिवार तक 150 लाख मीट्रिक टन को पार कर जाएंगे। अभी मध्य प्रदेश की मंडियों में खरीद में निराशा चल रही है, लेकिन वहां भी बढ़ जाने की संभावना है। गेहूं की चौतरफा आवक बढ़ने से तेजी रुक गई है, लेकिन अभी जब तक सरकारी खरीद चलेगी, इससे नीचे भाव जाना अब मुश्किल लग रहा है, लेकिन तेजी का व्यापार अभी नुकसानदायक हो जाएगा। यहां नया गेहूं मध्य प्रदेश का मिल क्वालिटी 2740/2750 रुपए प्रति कुंतल बिक रहा है। पुराना गेहूं इससे कुछ ऊंचा है। गेहूं कटाई के बाद यील्ड को देखते हुए बाजार अधिक तेज नहीं लग रहा है।
Maize: should purchase at the current level
New Delhi, 23 April (NNS): The arrival pressure of new maze has been started increasing in khagadiya, Begusarai, gulab Bagh, darbhanga and purnia line but, the companies have also reached there, due to this, market has been started increasing constantly as its buying also starts. The prices of maize ascended by Rs 50/60 to Rs 1850/1900 per quintal during the last 2 to 3 days. Now the companies of Maharashtra and Madhya Pradesh started taking interest towards the exporting the stock rather than the ethanol companies. The ready crop does not seems favourable in Bihar, in these circumstances, the prices of maize may show good uptrend. Huge amount of inferior quality stock has already been sold out in the ethanol and the dry starch companies.
मक्की-वर्तमान भाव में खरीदते रहिए
नई दिल्ली, 23 अप्रैल (एनएनएस) बिहार के खगड़िया बेगूसराय गुलाब बाग दरभंगा एवं पूर्णिया लाइन में नई मक्की की आवक बढ़ने लगी है, लेकिन वहां बड़ी कंपनियां भी पहुंच गयी हैं, जिससे उनकी खरीद चलने से बाजार धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। गत 2-3 दिन के अंतराल 50/60 रुपए बढ़ाकर लूज व्यापार 1850/1900 रुपए प्रति क्विंटल के बीच होने लगा है। अब कारोबारियों का रुझान मध्य प्रदेश महाराष्ट्र का इथेनॉल कंपनियों की बजाय निर्यात में बनने लगा है। बिहार में तैयार फसल भी अनुकूल नहीं है, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव की मक्की में अच्छी तेजी लग रही है। हल्के माल एथेनॉल एवं सूखा स्टार्च कंपनियों में काफी जा चुका है।
Millet: no possibility of more downfall
New Delhi, 23 April (NNS): Now, the trade of millet has been started improving. We believe that there is a shortage of stock in all the markets and it’s arrivals have already been over in the markets of Western UP, Haryana and Rajasthan. Only the stored stock has been selling out constantly in the markets. Huge amount of millet stock has already been sold out during the previous days because of the increment in the prices of maize, but now, it is ruling at Rs 2000/2030 per quintal. In Mauli Barwala reach, it is being traded at Rs 2050/2100 per quintal and there is no possibility of more increment in the prices because of its weak arrivals because of the constant rainfall in eastern and middle part of UP. Therefore, it is profitable to trade at the current level.
बाजरा-घटने का तंत नहीं
नई दिल्ली, 23 अप्रैल (एनएनएस) बाजरे का व्यापार इस समय सुधरने लगा है। हम मानते हैं कि स्टॉक भी ज्यादा नहीं है, बाजरा पश्चिमी यूपी, हरियाणा, राजस्थान की मंडियों में आवक पूरी तरह समाप्त हो गई है, केवल स्टॉक के माल बिक रहे हैं, वह भी मकई में कुछ दिनों की आई तेजी से काफी कट चुके हैं तथा उसके भाव 2000/2030 रुपए प्रति कुंतल चल रहे हैं। मौली बरवाला पहुंच में 2050/2100 रुपए का व्यापार हो रहा है। अब इसमें और तेजी की संभावना है, क्योंकि पूर्वी व मध्य यूपी का बाजरा, फसल तैयार के समय बरसात से काफी कम आया है। अत: वर्तमान भाव पर व्यापार करना चाहिए।
Masoor: trade will be profitable
New Delhi, 23 April (NNS): The demand of masoor reported to be high in both the domestic and the neighbouring countries as compared to before. The new crop of masoor has already been sold out in Mungaoli, Gbaj basauda, Saagar, Bhopal and Beenaganj line, due to this reason, the imported stock of masoor is being available at the lower level, despite this, the prices of desi stock have been ruling at the higher level intermittently. In Bilti, it is being traded at Rs 6600/6650 per quintal and the stock of Canada has not been available at more lower level. Here, small masoor also ruling at Rs 7600/8400 per quintal. Apart from this, the stock of its dal is being available at Rs 76/90 per kg. The prices of both masoor and its Dal may show increment during the coming days.
मसूर-व्यापार लाभदायक रहेगा
नई दिल्ली, 23 अप्रैल (एनएनएस) मसूर में घरेलू एवं पड़ोसी देशों की मांग पहले की अपेक्षा बढ़ गई है, नई फसल मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल एवं बीनागंज लाइन में सिमट चुकी है, इस वजह से आयातित सस्ता के बावजूद भी देसी माल में रुक रुक कर तेजी का रुख बना हुआ है। मसूर बिल्टी में यहां 6600/6650 रुपए प्रति कुंतल बिक रही है तथा कनाडा का माल इससे सस्ता मुश्किल लग रहा है। इधर छोटी मसूर 7600/8400 रुपए प्रति कुंतल की ऊंचाई पर पहुंच गई है। दाल के भाव 76/90 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। आगे मसूर व दाल में और तेजी लग रही है।
Urad: possibility of again increment
New Delhi, 23 April (NNS): There is a shortage urad stock in the pipeline and its desi stock has already been sold out in the market but the market has remained under pressure because a lot of containers have been unloaded in Chennai during the previous days and there is also a rumour that some containers will arrive in the current month, due to this reason, the market showed downfall. Here, the prices of urad FAQ and SQ have been ruling at Rs 8250 and Rs 8875 per quintal respectively. The prices of its dal dhoya and chilka also slipped by Rs 1/2 per kg, it is profitable to purchase the stock in these prices because 30% of the stock has been arriving from the Chennai, in these circumstances, it’s prices may reduce Rs 50 per quintal, but the stock of these price is will be profitable in future. The selling of small stock reported to be high as compared to the bold stock, due to this, there is a less difference between in the prices of both the qualities, due to this reason, the prices of urad may show increment in future.
उड़द-फिर तेजी संभव
नई दिल्ली, 23 अप्रैल (एनएनएस) उड़द अभी पाइपलाइन में ज्यादा स्टाक में नहीं है तथा देशी उड़द समाप्त हो चुकी है, लेकिन पिछले दिनों काफी कंटेनर चेन्नई उतरने से बाजार दब गया है तथा चर्चा है कि कुछ और चालू माह में लगने वाले हैं, जिस कारण दहशत में बाजार टूट गए हैं। यहां एफ ए क्यू 8250 एवं एस क्यू 8875 रुपए प्रति क्विंटल रह गया है। दाल धोया एवं छिलका में भी एक-दो रुपए किलो की गिरावट आ गई है, लेकिन इन भावों में माल खरीदना चाहिए, क्योंकि आने वाले कंटेनरों के 32 प्रतिशत माल चेन्नई वालों के ही है, इन परिस्थितियों में दहशत में 50 रुपए की और गिरावट आ सकती है, लेकिन इन भावों का माल फिर लाभ दे जाएगा। मोटे माल की अपेक्षा, छोटे माल ज्यादा बिकने से इनमें भावों का अंतर कम रह गया है, जिससे फिर तेजी के आसार दिखाई दे रहे हैं।
Moong: should sell at the higher level
New Delhi, 23 April (NNS): The supply of moong has already been over from Rajasthan. Here, it is being traded between Rs 6500/8400 per quintal. The prices have been ruling at the higher level to the mills. Presently, the best quality stock also being traded between Rs 8600/8700 per quintal. The crop of Madhya Pradesh will likely to arrive soon, due to this, it is profitable to sell the stored stock. However, the traders have already sold their both inferior and superior quality stock but there is a shortage of demand in the markets. Therefore, it will be not profitable to store the stock at the current level.
मूंग-बढ़े में बेचते रहिए
नई दिल्ली, 23 अप्रैल (एनएनएस) यद्यपि राजस्थान से मूंग की आपूर्ति समाप्त हो चुकी है, यहां 6500-8400 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बिक रही है। धोया मिलों को भरपूर पड़ता लग रहा है। फिलहाल बढ़िया माल 8600/8700 रुपए बिक रहा है। एम पी की फसल आने वाली है, इसलिए अब स्टॉक के माल को बेचना चाहिए। हालांकि हल्के भारी माल, कारोबारियों के माल कट चुके हैं, लेकिन पक्के मालों में ग्राहकी की कमी बनी हुई है। अत: अब रोकना लाभदायक नहीं रहेगा।
Tur: food purchase the stock constantly
New Delhi, 23 April (NNS): There is a shortage of old stock of tur in the markets but the Dal of Katni and Hathras line has been selling out at the lower level again. On the other hand, the prices of buttery, khesari dal and pea happy ruling at the lower level in Madhya Pradesh, due to this reason, it is being available at the lower level in the market of Bihar, Bengal,.Assam and Odisha. Here, the upcountry demand showed downfall, due to this, the demand of tur seems weak from the mills, as a result, here, the prices of lemon tur have been ruling at Rs 7750 per quintal. Now, it’s procurement will be profitable at the lower level during the near future.
तुवर-अब खरीद करिए
नई दिल्ली, 23 अप्रैल (एनएनएस) तुवर का पुराना स्टॉक भी मंडियों में नहीं है, लेकिन कटनी एवं हाथरस लाइन की दाल एक बार फिर नीचे बिक रही है। उधर मध्य प्रदेश में बटरी, खेसारी दाल एवं मटर के भाव थोड़ा नीचे होने से बिहार बंगाल असम उड़ीसा की मंडियों में अब पहले की अपेक्षा सस्ती पड़ रही है। यहां चालानी मांग घट जाने से दाल मिलों की तुवर में पकड़ ढीली पड़ गई है, फलत: अगर 4 दिनों में 200 रुपए टूटकर यहां लेमन तुवर 7750 रुपए प्रति क्विंटल लेमन तुवर के भाव रह गए है। अब नीचे वाले भाव में खरीद कम समय में लाभ दे जाएगी।
Gram desi: shortage of demand
New Delhi, 23 April (NNS): The supply of Gram desi showed downfall from the producing markets. Here, the supply of gram seems sluggish from Australia, due to this, the prices of its stored stock have been ruling at Rs 5600/5650 per quintal. This year, the stock of Gram Rajasthan on standing motor is being available at Rs 5500/5550 per quintal due to the week arrivals of inferior quality stock. The prices of its Dal also being quoted at the lower level as per the quality. There is a lack of arrival pressure of the stock in the current month, in these circumstances, the arrival pressure of the gram will increase any time in future.
देसी चना- ग्राहकी की कमी
नई दिल्ली, 23 अप्रैल (एनएनएस) देसी चने की आपूर्ति उत्पादक मंडियों से काफी घट गई है। इधर ऑस्ट्रेलिया के चने की आपूर्ति कम हो जाने से इसके भाव स्टॉक के माल के 5600/5650 रुपए प्रति कुंतल रह गए हैं। राजस्थानी माल इस बार हल्का आने से खड़ी मोटर में 5500/5550 रुपए प्रति कुंतल बोल रहे हैं। दाल के भाव भी क्वालिटी के अनुसार नरम बोल रहे हैं। चालू माह में चने का प्रेशर अभी तक नहीं बना है, इन परिस्थितियों में अभी चने का बाजार देर-सवेर बढ़ेगा।
Rajma chitra: shortage of demand
New Delhi, 23 April (NNS): The prices of rajma chitra declined by Rs 4/5 per kg during the last one week. The stock of Barsi line also selling at the current level in the markets. Presently, the prices of Indian Brazil also slipped from Rs 90/92 to Rs 84/85 per kg amid lack of demand in the markets during the last two to three days. The stock of China also declined by Rs 8/10 per kg during the last fortnight, despite this, the prices have been ruling at the higher level, due to this, the upcoming deals have been ruling at the higher level, due to this, the prices may increase after the increment in the prices and the current prices may show more downfall during the coming days.
राजमां चित्रा-ग्राहकी का सन्नाटा
नई दिल्ली, 23 अप्रैल (एनएनएस) राजमां चित्रा में एक सप्ताह के अंतराल 4-5 रुपए किलो की गिरावट आ गई है। व्यापार में बारसी लाइन का माल ही ज्यादा चल रहा है। फिलहाल दो-तीन दिन के अंतराल बाजारों में ग्राहकी कमजोर होने से इंडियन ब्राज़ील 9/92 से घटकर 84/55 रुपए प्रति किलो रह गया है। चीन का माल में भी एक पखवाड़े में 8/10 रुपए प्रति किलो मंदा बोल रहे हैं, इन सब के बावजूद भी चीन में ऊंचे भाव होने से आने वाले सौदे काफी महंगे पड़ रहे हैं इसलिए मंदे के बाद फिर तेजी लग रही है तथा वर्तमान वाले नीचे के भाव छूटते जाएंगे।
Gram kabuli: lack of arrival pressure in the markets
New Delhi, 23 April (NNS): This year, the production of gram kabuli slipped by 22/23 percent due to the unfavourable weather conditions on the time of sowing. We believe that there is a shortage of old stock in the markets, but there is also a lack of arrival pressure in all the markets of Maharashtra, Karnataka and Andhra Pradesh. The stock has not been available anywhere in MP and it is expected that the production may show downfall in the near future. There is a lack of demand in the markets, due to this reason, the traders are facing a huge loss, otherwise, these prices will not be visible in future. The prices of Maharashtra’s stock remained sluggish at Rs 62/64 per quintal during the last 5/6 days. Huge amount of stock has been lying to the traders of Karnataka, but there is a lack of arrival pressure in the markets and the prices have been ruling at the higher level in the international market, due to this reason, the traders are not selling the stock at the lower level.
काबुली चना-मंडियों में माल का प्रेशर नहीं
नई दिल्ली, 23 अप्रैल (एनएनएस) काबुली चने बिजाई के समय प्रतिकूल मौसम से इस बार 22-23 प्रतिशत उत्पादन कम होने का अनुमान आ रहा है। हम मानते हैं कि पुराना माल मंडियों में काफी बचा हुआ है, लेकिन नए माल का प्रेशर महाराष्ट्र कर्नाटक आंध्र प्रदेश किसी भी मंडी में ज्यादा नहीं है। मध्य प्रदेश में भी नहीं है, कहीं ना कहीं उत्पादन में अनुमान से अधिक पोल की संभावना प्रबल होने लगी है। बाजार में केवल ग्राहकी की भारी कमी के चलते काबुली चना के कारोबारियों पर चोट लगी है, अन्यथा ये भाव दिखाई नहीं देने चाहिए। महाराष्ट्र के माल 62/64 रुपए प्रति किलो गत 5-6 दिनों से सुस्त पड़ गए हैं। कारोबारी कर्नाटक में स्टॉक अधिक होने की बात बोल रहे हैं, लेकिन मंडियों में प्रेशर नहीं होने तथा अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव होने से काबुली चने में बेचू कम आ रहे है।
Pea: no more downfall
New Delhi, 23 April (NNS): The stock of pea has been lying at the Indian ports, but the new imported crop has been ruling in the markets from the last September and October, despite this, the prices of pea Russia and Canada also selling at Rs 3950 and Rs 4000 per quintal respectively as the consumption of pea reported to be high as compared to the other pulses. In these circumstances, the stock of pea is being traded at Rs 4200/4300 per quintal and it will be profitable during the near future.
मटर-मंदे की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 23 अप्रैल (एनएनएस) हम मानते हैं कि मटर का स्टॉक भारतीय बंदरगाहों पर भी कुछ पड़ा हुआ है, लेकिन नयी फसल विदेशों की सितंबर-अक्टूबर से चल रही है, इन सब के बावजूद भी मटर की खपत अन्य दालों से अधिक होने से वर्तमान भाव में जो मटर रूस की 3950 एवं कनाडा की 4000 रुपए बंदरगाहों पर बिक रही है, इसमें कोई जोखिम नहीं है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव में यहां जो मटर 4200/4300 रुपए के आसपास बिक रही है, इसमें लाभ के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
