New Delhi, 30 December (NNS): The prices of fine paddy and rice declined by Rs 400/500 per quintal during the last three days because the Pakistan expected to sell the rice to Iran at the sluggish rates, due to this, the Indian stockists are not purchasing the stock and the exporters are already not in the favour of increment in the price because they want to purchase the stock, due to this reason, the market of rice 1401 temporarily reduced by Rs 400/500 to Rs 8300/8500 per quintal, but there is no possibility of more downfall in the prices. Here, the bold rice has been exporting constantly, due to this, its trade will be profitable during the near future.
चावल-बारीक व मोटा दोनों बढ़ेगा
नई दिल्ली, 30 दिसम्बर (एनएनएस) बारीक धान एवं चावल में पिछले तीन दिनों के अंतराल 400/500 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट आ गई है। इसका मुख्य कारण यह है कि पिछले दिनों पाकिस्तान ने ईरान को सस्ता बासमती चावल बेचने की संभावना व्यक्त की गई थी, इससे भारतीय स्टॉकिस्ट माल लेने से पीछे हट गए तथा निर्यातक पहले से ही भाव बढ़ने के खिलाफ थे, क्योंकि उन्हें माल खरीदना है। इस वजह से बाजार टेंपरेरी 400/500 रुपए घटकर 1401 के भाव 8300/8500 रुपए प्रति कुंतल रह गए हैं, लेकिन इसमें अब घटने की गुंजाइश नहीं है। इधर मोटा चावल भी निर्यात में लगातार जा रहा है, जिससे व्यापार लाभदायक रहने वाला है।
Wheat: possibility to increase
New Delhi, 30 December (NNS): The sowing of wheat has already done in about 95 percent of the area. Only 5 percent of the sowing of potato and pea has been doing after the selling of the crop. This year, the weather seems favourable for the crop of wheat till now, due to this, it is expected that the production may increase during the near future. Despite this, the government has not been selling the stock in the open markets, due to this, the prices of wheat for mill delivery also ruling at Rs 2900 per quintal in the month of January. Here, it is being available at Rs 2800/2830 per quintal and the stock should not be sell in the panic situation.
गेहूं-बढ़ने की उम्मीद
नई दिल्ली, 30 दिसम्बर (एनएनएस) गेहूं की बिजाई उत्तर भारत में 95 प्रतिशत हो चुकी है, केवल पांच प्रतिशत बिजाई आलू एवं मटर की फसल की निकासी के बाद चल रही है। इस बार अभी तक गेहूं की फसल के अनुकूल मौसम चल रहा है, जिससे आने वाला उत्पादन और बढ़ने की संभावना है। इन सब के बावजूद एक बार सरकार द्वारा खुले बाजार में बिक्री बंद कर दिए जाने से जनवरी के महीने में 2900 रुपए प्रति कुंतल के आसपास मिल क्वालिटी गेहूं बन सकता है। यहां इस समय 2800/2830 रुपए प्रति कुंटल का भाव चल रहा है, इसमें अब घबराकर माल नहीं बचना चाहिए।
Maize: prices may increase after some time
New Delhi, 30 December (NNS): The trade of maize seems constant in the godown reach from the markets of MP and Chhattisgarh. It is being traded at Rs 1750/1800 per quintal from Chindwada and Baitoolganj line as per the quality. Both the production and the quality of the crop showed downfall in Rajasthan and Maharashtra.
मक्की-इंतजार के बाद बढ़ेगी
नई दिल्ली, 30 दिसम्बर (एनएनएस) मक्की का व्यापार गोदाम पहुंच में मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ की मंडियों से हो रहा है, छिंदवाड़ा बैतूल गंज लाइन से मक्की का व्यापार 1750/1800 रुपए प्रति कुंतल के भाव में नमी व कलर के हिसाब से लोडिंग चल रही है। वास्तविकता यह है कि बिहार में मंदे को देखकर किसान बिजाई करने के पक्ष में नहीं है, इसलिए मध्य प्रदेश में वर्तमान भाव की मक्की में आगे चलकर भरपूर लाभ मिलने की संभावना प्रबल हो गई है। राजस्थान एवं महाराष्ट्र में भी मकई के उत्पादन एवं क्वालिटी में पोल आ गई है।
Millet: profitable in the near future
New Delhi, 30 December (NNS): The crop of millet gets affected in the bordering areas of MP, UP and Bihar due to the previous rainfall, due to this reason, the prices of millet have been ruling between Rs 2150/2200 per quintal in Mauli and Barwala reach. We believe that the prices of maize have been ruling at the lower level and the trade gets affected as the inferior quality stock has been selling in the ethanol companies, but the trade of millet will be profitable at the current level because of the shortage of the production during the near future.
बाजार-भविष्य में लाभ देगा
नई दिल्ली, 30 दिसम्बर (एनएनएस) बाजरे की फसल को पिछेती बरसात से यूपी बिहार एवं मध्य प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ है। यही कारण है कि बाजरा 2150/2200 रुपए प्रति क्विंटल मौली बरवाला पहुंच में बिक रहा है। हम मानते हैं कि इस समय मकई के नीचे भाव होने तथा एथेनॉल कंपनियों में हल्का चावल जाने से बाजरे के व्यापार पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है, लेकिन आगे चलकर वर्तमान भाव का बाजरा भरपूर लाभ ले जाएगा, क्योंकि उत्पादन में भारी कमी आई है।
Masoor: no downfall from here
New Delhi, 30 December (NNS): The all-round sowing of masoor reported to be over and the new crop will likely to arrive after one and a half months if the weather will be favourable, despite this, the prices may not show more downfall from the current level from Canada, due to this, here, the masoor of Canada also ruling between Rs 5850/5860 per quintal, due to this, there is no possibility of more downfall in the prices. Here, the sown crop of masoor gets affected in beenaganj, Bhopal, Saagar, Mungaoli and Ganj basauda line. The growth of the remaining crop will expected to be best, but the production may not increase, in these circumstances, there is no possibility of more downfall in the prices during the near future.
मसूर-यहां से और मंदा नहीं
नई दिल्ली, 30 दिसम्बर (एनएनएस) मसूर की बिजाई चारों तरफ हो चुकी है तथा मौसम अनुकूल रहा तो एक डेढ़ महीने बाद फसल आ जाएगी, इन सब के बावजूद भी कनाडा से वर्तमान भाव से नीचे का पड़ता नहीं लग रहा है, इसलिए जो यहां 5850/5860 रुपए प्रति कुंटल में कनाडा की मसूर बिक रही है, इसमें घटने की गुंजाइश नहीं है। इधर मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल एवं बीनागंज लाइन में मसूर की बोई हुई फसल को पिछेती बरसात से नुकसान हुआ है। आगे जो फसल बची है, उसका ग्रोथ बढ़िया है, लेकिन उत्पादन बढ़ने की संभावना नहीं है, इन परिस्थितियों में अब यहां से घटने की गुंजाइश नहीं है।
Urad: should trade constantly
New Delhi, 30 December (NNS): The prices of urad have been ruling at the higher level, but the loading of the stock seems inferior as per the quality. Apart from this, there is a lack of stock in the pipeline and the consumption of dhoya and chilka quality in the month of January. The wedding season seems ongoing, on seeing these circumstances; there is no possibility of more downfall in the prices. Therefore, it is profitable to purchase the stock at the current level. Here, urad SQ and FAQ also being quoted at Rs 8025/8050 and Rs 7350 per quintal respectively.
उड़द-व्यापार करते रहिए
नई दिल्ली, 30 दिसम्बर (एनएनएस) सुनने में आ रहा है कि रंगून में भाव तो ऊंचे हैं, लेकिन क्वालिटी की लोडिंग कुछ हल्की हो रही है। यहां पाइपलाइन में माल नहीं है तथा जनवरी के महीने में उड़द छिलका व धोया की खपत बढ़ती है। फरवरी से शादियां जोरों पर चलेंगी, इन परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव की उड़द में घटने की बिल्कुल गुंजाइश नहीं है। अत: इन भाव में खरीद करना चाहिए। यहां उड़द एस क्यू 8025/8050 रुपए एवं एफ ए क्यू 7350 रुपए प्रति कुंतल बोल रहे हैं, ये अनुकूल भाव दिखाई दे रहे हैं।
Moong: lack of stock in the near future
New Delhi, 30 December (NNS): The production of both inferior and superior quality stock reported to be high, but 70 percent of the mills have sold the stock of dhoya quality, due to which, the prices of inferior quality stock showed uptrend as compared to the best quality stock. Here, the inferior quality stock also selling between Rs 5300/5400 per quintal, whereas, its prices also ruling at Rs 7600/8000 per quintal due to the shortage of the stock. No new crop will likely to arrive in the near future and there is lack of arrival pressure in the markets and the arrivals of best quality crop reported to be weak. In these circumstances, the market will likely to remain high during the near future.
मूंग-निकट में नया माल नहीं
नई दिल्ली, 30 दिसम्बर (एनएनएस) हम मानते हैं कि राजस्थान में हल्के भारी माल का उत्पादन ज्यादा हुआ है, लेकिन 70 प्रतिशत दाल मिलें हल्की क्वालिटी का धोया बनाकर बेच चुकी है, जिससे बढ़िया माल की अपेक्षा हल्के मालों में ज्यादा तेजी आई है। अब यहां 5300/7000 रुपए प्रति कुंतल के बीच हल्के माल बिक रहे हैं, जबकि बढ़िया माल शॉर्टेज में 7600/8000 रुपए प्रति क्विंटल के बीच हो गए हैं। निकट में कोई फसल आने वाली नहीं है तथा हल्के माल का प्रेशर मंडियों में समाप्त हो गया है, बढ़िया माल पहले ही कम आ रहा है, इन परिस्थितियों में बाजार अभी तेज ही रहने वाला है।
Tur: profitable due to the downfall in the crop
New Delhi, 30 December (NNS): The crop of tur gets affected in Maharashtra and Karnataka due to the previous rainfall. Presently, the stockists are not available in the ground, due to this, the prices does not get support. The prices of lemon quality also slipped by Rs 50 to Rs 7050 per quintal and its dal prices also eased by Rs 1/2 per kg, but there is a lack of tur sock in the Neemach line, due to this, the katni mills are not selling the stock at the lower level. The market may increase due to the decrement in the arrivals after the arrivals of the crop from Maharashtra. Therefore, the prices of lemon tur also ruling at Rs 7000/7050 per quintal.
तुवर-फसल में पोल से लाभदायक
नई दिल्ली, 30 दिसम्बर (एनएनएस) महाराष्ट्र कर्नाटक में तुवर की फसल को पीछेती बरसात से व्यापक नुकसान हुआ है। फिलहाल स्टॉकिस्ट मैदान में नहीं है, इसलिए भावों में समर्थन नहीं मिल रहा है। बाजार 50 रुपए और घटकर 7050 रुपए लेमन क्वालिटी का यहां रह गयी है, दाल में भी एक-दो रुपए किलो की गिरावट आई है, लेकिन इस बार नीमच लाइन में भी तुवर का स्टॉक नहीं है, जिससे कटनी की दाल मिलें ज्यादा घटाकर नहीं बेच रही है। महाराष्ट्र की फसल आने पर मंडियों में आवक घटते ही बाजार उछल जाएंगे। अत: 7000/7050 रुपए की लेमन तुवर को लेने में भविष्य में भरपूर लाभ मिलने की संभावना है।
Gram desi: no more downfall during the season
New Delhi, 30 December (NNS): The import deals of gram desi seems sluggish from Australia, due to this, the prices of gram desi showed downfall. According to the traders, the prices have been ruling as the same of the Corona time, now, there is no possibility of more decrement in the prices because the sown crop gets affected in both MP and Maharashtra, due to this, the crop gets affected and the import prices have been ruling at the higher level due to the weak rupee against the American dollar, on seeing these circumstances, the prices of the stock may not show downfall during the season.
देसी चना-सीजन पर भी इतना मंदा संभव नहीं
नई दिल्ली, 30 दिसम्बर (एनएनएस) देसी चने के आयात सौदे ऑस्ट्रेलिया के सस्ते होने से राजस्थानी चने में भी भारी मंदा आ गया है। व्यापारियों का कहना है कि यह कोरोना काल के भाव आ चुके हैं, अब इन भावों में घटने की गुंजाइश नहीं है, क्योंकि मध्य प्रदेश महाराष्ट्र दोनों ही राज्यों में बोई हुई फसल को शुरुआती दौर में ही काफी नुकसान हुआ है तथा रुपया की तुलना में डॉलर तेज हो जाने से आयात भी पहले से महंगा पड़ रहा है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव से नीचे सीजन में भी बनने मुश्किल लग रहे हैं।
Rajma chitra: no uptrend in the near future
New Delhi, 30 December (NNS): In Barsi line, almost 80 percent of rajma chitra has been sown in Indian Brazil and the farmers have sown around 20 percent of the sugarcane and the quality of the crop reported to be good, but the prices of rajma chitra fell down fell down to Rs 96/97 per kg and the previous stock at Rs 92/93 per kg respectively. There, the new crop will arrive in January and it seems ready, on seeing these circumstances, the prices may not show uptrend in the near future, but the prices of rajma chitra will likely to remain high due to the higher prices in China.
राजमां चित्रा-निकट में तेजी नहीं
नई दिल्ली, 30 दिसम्बर (एनएनएस) इंडियन ब्राजील की बिजाई महाराष्ट्र के बारसी लाइन में 80 प्रतिशत हुई है तथा 20 प्रतिशत गन्ना माल किसानों ने बोया है, फसल अभी तक बहुत बढ़िया है, लेकिन बहुत कम समय में बाजार राजमां चित्रा का टूटकर 96/97 रुपए तथा पीछे 92/93 रुपए प्रति किलो रह गया है। वहां की फसल जनवरी में आएगी तथा तैयार खड़ी है, इन परिस्थितियों को देखते हुए निकट में तेजी नहीं लग रही है, लेकिन चीन में ऊंचे भाव होने से दूरगामी परिणाम राजमां चित्रा का बढ़िया लग रहा है।
Gram kabuli: no possibility of downfall
New Delhi, 30 December (NNS): Huge amount of new and old stock of gram kabuli has been lying in the markets, due to which, it was selling at Rs 72/73 per kg in the season, but now, it is ruling at Rs 60 per kg. Huge amount of stock has been lying in the markets, but there is a rumour of downfall in the crop during the upcoming season, in these circumstances, the current prices of gram kabuli will be profitable and there is no possibility of more downfall in the prices during the near future.
काबुली चना-ग्राहकी की कमी
नई दिल्ली, 30 दिसम्बर (एनएनएस) काबुली चने का नया पुराना स्टॉक भारी मात्रा में पड़ा हुआ है, जिससे सीजन में जो भाव 72/73 रुपए प्रति किलो बिक गए थे, उसके भाव 60 रुपए के आसपास रह गए हैं। बाजारों में स्टॉक फंसा हुआ है, लेकिन आने वाले सीजन की फसल में पोल की खबरें आ रही है, इन परिस्थितियों में वर्तमान वाले भाव सीजन पर ही लाभ दे जाएंगे तथा निकट में भी इससे घटने की गुंजाइश नहीं है।
Pea: no risk in the trade
New Delhi, 30 December (NNS): The sown crop of pea gets affected, due to this, the quality of domestic crop seems weak. This year, there is a lack of crop in Lalitpur and Jhansi line. We believe that the quality of the crop seems good, but there, the import prices have been ruling at the higher level as the dollar showed uptrend. In Mumbai, it is being traded at Rs 35/36 per kg. Here also, it is selling at RS 39/40 per kg, on seeing these circumstances, there is no risk in the trade at the current level during the near future.
मटर व्यापार में रिस्क नहीं
नई दिल्ली, 30 दिसम्बर (एनएनएस) मटर की बोई हुई फसल को नुकसान हुआ है, इसलिए घरेलू फसल में दम बिल्कुल नहीं है। ललितपुर झांसी लाइन में भी इस बार प्रत्यक्ष दर्शी बहुत कम फसल बता रहे हैं। हम मानते हैं कि कनाडा की फसल बढ़िया आई थी, लेकिन वहां भी डॉलर उछल जाने से आयात महंगा हो गया है। मुंबई में 35/36 रुपए प्रति किलो का व्यापार हो रहा है। यहां भी 39/40 से कम में बेचू नहीं आ रहे हैं, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए व्यापार में कोई रिस्क नहीं है।
Guar gum: will remain strong
New Delhi, 30 December (NNS): In Jodhpur Mandi, the prices of guar gum slipped by Rs 100 to Rs 11200/11300 per quintal due to the weak demand from the gum powder manufacturers. The prices of guar also being quoted at Rs 5950/6000 per quintal because of lack of offtake. In Hisar, the prices of guar also ruling at Rs 5900/5950 per quintal in loose. The prices of guar January delivery showed uptrend due to constant speculative buying. There is no possibility of more uptrend in the prices. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.
ग्वार गम-मजबूती की उम्मीद
नई दिल्ली, 30 दिसम्बर (एनएनएस) गम पाउडर निर्माताओं की मांग कमजोर होने के कारण जोधपुर मंडी में ग्वार गम के भाव 100रूपये घटकर 11200/11300 रूपये प्रति क्विंटल पर रह गया। उठाव कमजोर होने ग्वार के भाव भी 5950/ 6000 रुपए प्रति कुंतल पर सुस्त रहे।हिसार में ग्वार के भाव 5900/5950 रूपये प्रति क्विंटल लूज में बोले गए।सटोरिया लिवाली घटने से ग्वार जनवरी डिलीवरी में नरमी रही। भविष्य मे इसमें बढ़ने की संभावना कम है। बाजार रुका रह सकता है।
