New Delhi, 03 July (NNS): The sale of fenugreek reported to be sluggish after the increment in the prices during the previous days, as a result, the prices of fenugreek remained stable at Rs 7500 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in the famous producing areas. The market sentiments may affect owing to the ongoing consumption season. The spot fenugreek prices will likely to remain strong during the coming one or two days.

मेथीदाना : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 3 जुलाई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद मेथीदाने की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। यही वजह है कि यहां मेथीदाना सामान्य 7500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। प्रमुख उत्पादक राज्यों की मंड़ियों में मेथी की आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की खबर मिली। खपत का सीजन चालू होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाना मजबूत ही बना रहने की संभावना है।

Nutmeg: will remain strong

New Delhi, 03 July (NNS): The strait of Hormuz has been open, due to this, the prices of nutmeg gained by Rs 10 to Rs 745 per kg owing to the increased buying. Recently, the prices have gone down in the same ratio. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The spot nutmeg prices will likely to remain strong during the coming days.

जायफल : मजबूती जारी रहने की आस

नई दिल्ली, 3 जुलाई (एनएनएस)। होर्मुज स्ट्रेट खुला हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां लिवाली बढ़ने से जायफल 10 रुपए बढ़कर 745 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। कोच्चि में मानसून सीजन चल रहा है। वहां इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल में मजबूती जारी रहने की उम्मीद है।

Turmeric: no long downfall

New Delhi, 03 July (NNS): The offtake of turmeric reported to be sluggish even after the uptrend in the prices during the previous days. As a result, the prices of turmeric Erode gatha asitis held firm at Rs 16000 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. There were around 8000 bags of turmeric reported to arrive and the prices slipped  by Rs 100 per quintal. The active contract prices softened by Rs 66 or 0.38 percent to Rs 17486 per quintal because of the weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of long uptrend in the prices during the coming days.

हल्दी : लंबी तेजी नहीं

नई दिल्ली, 3 जुलाई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां हल्दी का उठाव सुस्त पड़ने लगा है। इसके फलस्वरूप यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज 16 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 8 हजार बोरियों की आवक होने तथा 100 रुपए की मंदी आने की खबर मिली। सटोरियों की लिवाली घटने से सक्रिय वायदा 66 रुपए या 0.38 प्रतिशत नरम होकर 17,486 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी में लंबी तेजी का अनुमान नहीं है।

Poppy seeds: not likely to increase

New Delhi, 03 July (NNS): The prices of poppy seeds remained stable at Rs 1400 per kg owing to the sluggish offtake even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect due to the situation of uncertainty and as the Strait of Hormuz has been opened. There is no possibility of increment in the spot poppy seeds prices during the coming days.

पोस्तदाना : तेजी की आस नहीं

नई दिल्ली, 3 जुलाई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां पोस्तदाने का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर टिका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। हालांकि होर्मुज स्ट्रेट खुला हुआ है लेकिन अभी अनिश्चितता का वातावरण भी बना हुआ है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।

Coriander:  no possibility to increase

New Delhi, 03 July (NNS): The prices of coriander Badami remained firm at Rs 16000 per quintal due to the weak sale at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. There were around 300 bags of coriander reported to arrive in the Baran mandi of Rajasthan and its prices remained stable at the same level of the previous day. The active contract prices rose by Rs 40 or 0.26 to Rs 15380 per quintal because of the limited speculative buying. The spot coriander prices will likely to increase during the coming days.

धनिया : बढ़ने की आस नहीं

नई दिल्ली, 3 जुलाई (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी धनिए की बिक्री में सुस्ती छाती जा रही है। इसके परिणामस्वरूप यहां धनिया बादामी 16 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए का उछाल आया था। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 300 बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली से सक्रिय वायदा 40 रुपए या 0.26 प्रतिशत सुधरकर 15,380 रुपए हो गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में धनिया बढ़ने की आस नहीं है।

Big cardamom: no downfall

New Delhi, 03 July (NNS): The prices of big cardamom kainchicut remained firm at Rs 1640 per kg because of the weak offtake at the improved prices. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. The average auction price reported to be at Rs 1350/1725 per kg in the last auction which held during the previous day, due to this, the market sentiments may affect. There is no fear of downfall in the spot big cardamom prices during the coming days.

बड़ी इलाायची : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 3 जुलाई (एनएनएस)। सुधरी हुई कीमत पर भी बड़ी इलायची का उठाव सुस्त पड़ता नजर आ रहा है। इसके परिणामस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 1640 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही टिकी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए का सुधार हुआ था। एक दिन पूर्व हुई नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत बढ़कर 1350/1725 रुपए हो जाने की जानकारी मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में मंदी का डर नहीं है।

Cumin: will remain weak

New Delhi, 03 July (NNS): There were around 10000/11000 bags of cumin reported to arrive in Unjha. The arrivals reported to be at the higher level and there, the prices remained unchanged. Here, the prices of cumin remained stable at Rs 22400 per quintal because of the sluggish trading activities. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. The active contract prices slipped by Rs 55 or 0.27 percent to Rs 20425 per quintal, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin prices will likely to remain weak during the coming days.

जीरा : सुस्ती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 3 जुलाई (एनएनएस)। ऊंझा में जीरे की आवक घटकर करीब 10-11 हजार बोरियों की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से अधिक होने के बाद भी वहां इसकी कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। यहां भी व्यापारिक गतिविधियां सुस्त ही बनी होने से जीरा सामान्य 22,400 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। सटोरियों की लिवाली घटने से सर्वाधिक सक्रिय वायदा 55 रुपए या 0.27 प्रतिशत घटकर 20,425 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में सुस्ती जारी रह सकती है।