New Delhi, 10 September (NNS): The prices of fenugreek remained firm at Rs 6100 per quintal owing to the sluggish offtake at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in the famous markets of Rajasthan. The market sentiment may affect because of the flood in various places of North India. The spot fenugreek prices will likely to remain sluggish during the coming days.
मेथीदाना : सुस्ती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 10 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी मेथीदाने का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां मेथीदाना सामान्य 6100 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की वृद्धि हुई थी। राजस्थान की प्रमुख मंड़ियों में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। उत्तर भारत में अनेक स्थानों पर आई बाढ़ की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाना सुस्त ही बना रहने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
Nutmeg: not likely to increase
New Delhi, 10 September (NNS): The sale of nutmeg reported to be sluggish even after the feeble prices, as a result, here, its prices softened remained stable at Rs 690 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. Both the arrivals and the prices of nutmeg reported to stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of lack of buying from the exporters. The spot nutmeg prices will likely to remain high during the near future.
जायफल : बढ़ने की संभावना नहीं
नई दिल्ली,10 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी जायफल की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 690 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। निर्यातकों की गतिविधियों का अभाव बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल बढ़ने की संभावना नजर नहीं आ रही है।
Turmeric: will remain strong
New Delhi, 10 September (NNS): The prices of turmeric erode gatha asitis gained by Rs 100 to Rs 12800 per quintal due to the strong sale offtake at the higher level. Recently, the prices have gone up in the same ratio. There were around 4000 bags of turmeric reported to arrive in erode and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices gained by Rs 172 or 1.42 percent to Rs 12244 per quintal due to the strong speculative buying. The spot turmeric prices will likely to remain strong during the coming days.
हल्दी : मजबूती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 10 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी हल्दी का उठाव मजबूत ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां हल्दी ईरोड ग_ïा एज ईट इज 100 रुपए और बढ़कर 12,800 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गई। एक दिन पूर्व भी इसमें इतनी ही तेजी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 4 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की मजबूत लिवाली से सक्रिय वायदा 172 रुपए या 1.42 प्रिितशत तेज होकर 12,244 रुपए पर पहुंच गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी मजबूत ही बनी रह सकती है।
Poppy seeds: not likely to increase
New Delhi, 10 September (NNS): The sale of poppy seeds reported to be sluggish even after the feeble prices, due to this reason, here, poppy seeds Turkey prices remained stable at Rs 1400 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect because of the higher temperature and availability than the normal level. There is no possibility of uptrend in the spot poppy seeds prices during the coming days.
पोस्तदाना : तेजी की आस नहीं
नई दिल्ली, 10 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत परप भी पोस्तदाने की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही रुका रहा। हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। उपलब्धता बढ़ने तथा तापमान सामान्य से नीचा बना होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।
Coriander: no long uptrend
New Delhi, 10 September (NNS): Here, the prices of coriander badami gained by Rs 100 to Rs 9100 per quintal owing to the improved offtake even after the higher prices. Recently, the prices have gone up in the same ratio. There were around 2000/2500 bags of coriander reported to arrive and the prices remained stable at the same level of the previous day in the Baran mandi of Rajasthan. The active contract prices declined by Rs 42 or 0.52 percent to Rs 8000 per quintal because of the weak speculative buying. There is a possibility of long uptrend in the spot coriander prices during the coming one or two days.
धनिया : लंबी तेजी नहीं
नई दिल्ली, 10 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी धनिए के उठाव में वृद्धि हुई है। यही वजह है कि यहां धनिया बादामी 100 रुपए बढ़कर 9100 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी आवक बढ़कर करीब दो-ढाई हजार बोरियों की होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 42 रुपए या 0.52 प्रतिशत मंदा होकर 8 हजार रुपए पर आ गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिए में लंबी तेजी का अनुमान नजर नहीं आ रहा है।
Big cardamom: no long increment
New Delhi, 10 September (NNS): The prices of big cardamom Kainchicut improved by Rs 10 to Rs 1480 per kg owing to the improved sale even after the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The average auction price reported to be at Rs 1250/1725 per kg in the last auction which held on 28th August. The market sentiments may affect due to the new crop. There is no possibility of long uptrend in the spot big cardamom prices during the coming one or two days.
बड़ी इलायची : लंबी तेजी नहीं
नई दिल्ली, 10 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर बड़ी इलायची की बिक्री में सुधार हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 10 रुपए बढ़कर 1480 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रु की तेजी आई थी। 28 अगस्त को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1250/1725 रु रही थी। नई फसल की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में लंबी तेजी का अनुमान नहीं है।
Cumin: no possibility of improvement
New Delhi, 10 September (NNS): The prices of cumin remained stable at Rs 20500 per quintal because of the sluggish offtake even after the improved prices. Recently, the prices have improved by Rs 100 per quintal. There were around 8000/9000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices softened by Rs 105 or 0.54 percent to Rs 19280 per quintal because of the weak speculative selling. There is no possibility of improvement in the spot cumin prices during the coming days.
जीरा : सुधार की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 10 सितम्बर (एनएनएस)। सुधरी हुई कीमत पर भी जीरे का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां जीरा सामान्य 20,700 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए का सुधार हुआ था। ऊंझा में इसकी करीब 8-9 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की खबर मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 105 रुपए या 0.54 प्रतिशत मंदा होकर 19,280 रुपए रह गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में सुधार की उम्मीद नहीं दिख रही है।
