New Delhi, 06 December (NNS): The prices of fenugreek remained stable at Rs 7100 per quintal because of the sluggish sale. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. The arrivals and the prices of fenugreek remained stable at the same level of the previous day in the famous markets of Rajasthan. The market sentiment may affect on seeing the good export during the first six months of the current fiscal year. In these circumstances, the spot fenugreek prices will likely to remain sluggish during the near future.

मेथीदाना : सुस्ती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 6 दिसम्बर (एनएनएस)। गुरू तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर यहां व्यापार बंद होने की वजह से मेथीदाने की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां मेथीदाना सामान्य 7100 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। राजस्थान की प्रमुख मंड़ियों में मेथी की आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। वर्तमान वित्त वर्ष की पहली छमाही में निर्यात अच्छा होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाना सुस्त ही बना रह सकता है।

Nutmeg: will remain sluggish

New Delhi, 06 December (NNS): Here, the trading of spices and dry fruits has remained closed on the occasion of Sacrifice day of Guru Tek Bahadur Diwas. As a result, its prices remained stable at Rs 670 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 20/25 per kg. The arrivals and demand of nutmeg reported to be negligible and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the lack of activeness from the exporters. The spot nutmeg prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.

जायफल : सुस्ती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 6 दिसम्बर (एनएनएस)। गुरू तेग बहादुर के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में यहां कामकाजी अवकाश रहा। यही वजह है कि जायफल की बिक्री सुस्त ही बनी रही। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 670 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही टिका रहा। हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में आवक तथा मांग नगण्य बनी होने से इसकी कीमत एक दिन पूर्व क स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। निर्यातकों की सक्रियता का अभाव बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल सुस्त ही बना रह सकता है।

Poppy seeds: will remain feeble

New Delhi, 06 December (NNS): The offtake of poppy seeds seems sluggish. On seeing this, here, its prices remained stable at Rs 1150 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiment may affect because of the constant supply and availability. The spot poppy seeds prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.

पोस्तदाना : सुस्ती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 6 दिसम्बर (एनएनएस)। स्थानीय थोक किराना बाजार में गुरू तेग बहादुर शहीदी दिवस का अवकाश रहा। इसके कारण पोस्तदाने का उठाव सुस्त बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां पोस्तदाना तुर्की 1150 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमा रहा। हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। आपूर्ति तथा उपलब्धता की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाना सुस्त ही बना रहने के आसार हैं।

Coriander: no possibility to increase

New Delhi, 06 December (NNS): Here, the prices of coriander badami held steady at Rs 9100 per quintal due to the sluggish offtake. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. There were around 200 bags of coriander reported to arrive in Baran mandi of Rajasthan and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices went down by Rs 66 or 0.84 percent to Rs 7752 per quintal due to the sluggish speculative buying. The market sentiment may affect because of the ongoing sowing of new crop. There is no possibility of uptrend in the spot coriander prices during the coming one or two days.

धनिया : बढ़ने की आस नहीं

नई दिल्ली, 6 दिसम्बर (एनएनएस)। गुरू तेग बहादुर शहीदी दिवस की वजह से यहां व्यापारिक कामकाज बंद रहा। इसके कारण यहां धनिए का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां धनिया बादामी 9100 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 200 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 66 रुपए या 0.84 प्रतिशत मंदा होकर 7752 रुपए पर आ गया। नई फसल की बिजाई चालू होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में धनिया बढ़ने की आस नहीं है।

Big cardamom: no long decrement

New Delhi, 06 December (NNS): Big cardamom Kainchicut prices held steady at Rs 1810 per kg owing to the sluggish sale. During the previous day, the prices have softened by Rs 10 per kg. Its average auction price went up to Rs 1500/10925 per kg in the last auction which held during the previous day, due to this, the market sentiment may affect. There is no possibility of long uptrend in the spot big cardamom prices during the near future.

बड़ी इलायची : लंबी मंदी नहीं

नई दिल्ली, 6 दिसम्बर (एनएनएस)। स्थानीय थोक किराना बाजार में गुरू तेग बहादुर बलिदान दिवस का अवकाश रहा। अत: बड़ी इलायची की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 1810 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। एक दिन पूर्व इसमें 10 रुपए की नरमी आई थी। बीते दिन हुई नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत तेज होकर 1500/1925 रुपए हो जाने की सूचना मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में लंबी मंदी का डर नजर नहीं आ रहा है।

Turmeric: no possibility to increase

New Delhi, 06 December (NNS): The prices of turmeric erode gatha asitis remained stable at Rs 13600 per quintal because of weak sale. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. There were around 3000 bags of turmeric reported to arrive in Erode and the prices held stable at the same level of previous day. The active contract prices gained by Rs 86 or 0.65 percent to Rs 13300 per quintal due to the limited speculative buying. There is no possibility of more uptrend in the spot turmeric prices during the near future.

हल्दी : तेजी की आस नहीं

नई दिल्ली, 6 दिसम्बर (एनएनएस)। गुरू तेग बहादुर के शहीदी दिवस की वजह से यहां कामकाज बंद रहा। इसलिए यहां हल्दी की बिक्री सुस्त बनी रही। इसके फलस्वरूप यहां हल्दी ईरोड गा एज ईट इज 13,600 रुपए प्रति क्विंटल पूर्वस्तर पर ही जमी रही। हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। ईरोड में हल्दी की करीब 3 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली से सक्रिय वायदा 86 रुपए या 0.65 प्रतिशत तेज होकर 13,300 रुपए पर पहुंच गया। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी में तेजी की आस नजर नहीं आ रही है।

Cumin: not likely to increase

New Delhi, 06 December (NNS): Cumin prices dropped down by Rs 200 to Rs 25800 per quintal because of the sluggish offtake. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per kg. There were around 7000/8000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices remained stable at the same level of the previous day. The active contract prices ascended by Rs 200 or 0.84 percent to Rs 24000 per quintal owing to the improved buying from the speculators. The market sentiments may affect because of the uptrend in its sowing in Gujarat. There is no possibility of more uptrend in the spot cumin prices during the coming days.

जीरा : बढ़ने के आसार नहीं

नई दिल्ली, 6 दिसम्बर (एनएनएस)। स्थानीय थोक किराना बजार में गुरू तेग बहादुर के बलिदान दिवस पर कामकाजी अवकाश रहा। अत: यहां जीरे का उठाव सुस्त बना रहा। यही वजह है कि यहां जीरा सामान्य 25,800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर रुका रहा। हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। ऊंझा में करीब 7-8 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की खबर मिली। सटोरियों की लिवाली सुधरने से सक्रिय वायदा 200 रुपए या 0.84 प्रतिशत तेज होकर 24 हजार रुपए हो गया। गुजरात में जीरे की बुआई तेजी से होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा बढ़ने के आसार नहीं आ रही है।