New Delhi, 27 August (NNS): The prices of fenugreek remained stable at Rs 6100 per quintal due to the weak sale at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per kg. The trading activities remained close in the markets of Rajasthan, before this, there, the market showed strong trend. The spot fenugreek prices will likely to remain strong during the near future.

मेथीदाना : मजबूती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 27 अगस्त (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी मेथीदाने की बिक्री में सुस्ती छाने लगी है। इसके फलस्वरूप यहां मेथीदाना सामान्य 6100 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में राजस्थान की मंड़ियों में व्यापारिक गतिविधियां बंद रही। इससे पूर्व वहां मेथी में मजबूती बनी होने की जानकारी मिली थी। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाना मजबूत ही बना रहने का अनुमान है।

Nutmeg: no possibility to increase

New Delhi, 27 August (NNS): The prices of nutmeg remained stable at Rs 690 per kg due to the sluggish sale even at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 15/20 per kg. The prices held stable at the same level of the previous day in Kochi due to the Ganesh Chaturthi. The market sentiments may affect owing to the sluggish rates in the international markets. There is no possibility of more uptrend in the prices during the near future.

जायफल : तेजी के आसार नहीं

नई दिल्ली, 27 अगस्त (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी जायफल की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 690 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही रुका रहा। हाल ही में इसमें 15-20 रुपए की तेजी आई थी। गणेश चतुर्थी की वजह से कोच्चि में कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी रही। विदेशों में कीमत घटने की चर्चाओं से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल में तेजी के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

Turmeric: no possibility to improve

New Delhi, 27 August (NNS): The offtake of turmeric reported to be sluggish at the higher level. Here, the prices of turmeric erode gatha asitis held stable at Rs 13300 per quintal. Recently, the prices have improved by Rs 100 per quintal. The trading activities reported to be close in Erode on the occasion of Ganesh Chaturthi, but there were around 2000 bags of turmeric reported to arrive and the prices held stable at the same level of the previous day. The contract market was remain closed, but the active contract prices declined by Rs 148 or 1.11 percent to Rs 13226 per quintal due to the weak buying from the speculators, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more improvement in the spot turmeric prices during the coming days.

हल्दी : सुधार के आसार नहीं

नई दिल्ली, 27 अगस्त (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी हल्दी का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां हल्दी ईरोड ग_ïा एज ईट इज 13,300 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही जमी रही। हाल ही में इसमें 100 रुपए का सुधार हुआ था। गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में ईरोड में कामकाज बंद रहा लेकिन एक दिन पूर्व वहां इसकी करीब 2 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली थी। वायदा में भी अवकाश रहा परन्तु बीते दिन सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 148 रुपए या 1.11 प्रतिशत मंदा होकर 13,226 रुपए रह गया था। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी में सुधार के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

Poppy seeds: will remain sluggish

New Delhi, 27 August (NNS): The offtake of poppy seeds reported to be sluggish even after the feeble prices, due to this reason, the prices of poppy seeds turkey remained stable at Rs 1650 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 25 per kg. The market sentiments may affect due to the political tensions with turkey. The spot poppy seeds turkey will likely to remain sluggish during the near future.

पोस्तदाना : सुस्त बना रहेगा

नई दिल्ली, 27 अगस्त (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी पोस्तदाने का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां पोस्तदाना तुर्की 1650 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमा रहा। हाल ही में इसमें 25 रुपए की मंदी आई थी। तुर्की के साथ चल रही राजनैतिक तनातनी की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाना सुस्त ही बना रहने का अनुमान है।

Coriander: will remain sluggish

New Delhi, 27 August (NNS): The prices of coriander badami held stable at Rs 8700 per quintal due to the sluggish offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. The famous markets were remained close on the occasion of Ganesh chaturthi in the famous markets of Rajasthan. The contract market remained closed in contract. The active contract prices gained by Rs 58 or 0.72 percent to Rs 8086 per quintal due to the higher buying from the speculators. The spot coriander prices will likely to remain sluggish during the near future.

धनिया : सुस्ती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 27 अगस्त (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी धनिए का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां धनिया बादामी 8700 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। राजस्थान की प्रमुख मंड़ियों में गणेश चतुर्थी का अवकाश रहा। वायदा में भी कामकाज बंद रहा परन्तु बीते दिन सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 58 रुपए या 0.72 प्रतिशत तेज होकर 8086 रुपए हो गया था। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिए में सुस्ती बनी रहने के आसार हैं।

Big cardamom: no uptrend

New Delhi, 27 August (NNS): Big cardamom kainchicut prices held stable at Rs 1530 per kg due to the sluggish sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. Its average auction prices reduced to Rs 1250/1712.50 per kg in the last auction which held on 21st August. The market sentiments may affect owing to the arrivals of the new crop. The spot big cardamom prices will likely to remain high during the coming days.

बड़ी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 27 अगस्त (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी बड़ी इलायची की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 1530 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। 21 अगस्त को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत मंदी होकर 1250/1712.50 रुपए रह जाने की सूचना मिली थी। नई फसल की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।

Cumin: no more downfall

New Delhi, 27 August (NNS): The prices of cumin held stable at Rs 21000 per quintal due to the sluggish offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. The trading activities have remained closed due to Ganesh chaturthi, but there were around 8000/9000 bags of cumin reported to arrive and the prices declined by Rs 20/25 per kg. There was also holiday in contract market, but the prices active contract prices slipped by Rs 210 or 1.07 to Rs 19475 per kg due to the weak speculative buying. The market sentiments may affect due to the higher export in June. There is no possibility of more downfall in the prices during the near future.

जीरा : मंदी की आशंका नहीं

नई दिल्ली, 27 अगस्त (एनएनएस)। घटी हुई कीमत पर जीरे के उठाव में सुस्ती छाती नजर आ रही है। इसके फलस्वरूप यहां जीरा सामान्य 21 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। गणेश चतुर्थी की वजह से ऊंझा में कामकाज बंद रहा लेकिन एक दिन पूर्व वहां इसकी करीब 8-9 हजार बोरियों की होने तथा 20-25 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की खबर मिली थी। वायदा में भी अवकाश रहा लेकिन बीते दिन सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 210 रुपए या 1.07 प्रतिशत मंदा होकर 19,475 रुपए पर आ गया था। जून महीने में निर्यात बढ़ने की सूचनाओं से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।