New Delhi, 04 November (NNS): The demand of fenugreek has been started increasing from the domestic markets and the pharmacies, due to this, recently, the prices of average quality stock gained by Rs 200 to Rs 8700/8800 per quintal. The arrivals reported to be weak in the famous producing areas of MP and Rajasthan along with Neemuch, jawra and Mandsaur. Apart from this, there is a shortage of consumption as compared to the stock and the production showed downfall during the season, due to this, the supply have remained under pressure. In these circumstances, the prices may increase during the near future.
मेथीदाना : भविष्य उजवल रहेगा
नई दिल्ली, 4 नवम्बर (एनएनएस) मेथीदाना का स्टॉक कम होने के बावजूद बाजार में फिलहाल ग्राहकी सुस्त बनी हुई है, लेकिन घरेलू और फार्मेसी की की मांग अब धीरे-धीरे निकलने लगी है। मंडियों में आवक कमजोर होने के कारण हाल ही में इसकी कीमतों में 200 रुपए की तेजी आई थी, जिससे एवरेज क्वालिटी के भाव 8700/8800 रुपए प्रति क्विंटल पहुंच गए हैं। राजस्थान और मध्य प्रदेश के प्रमुख उत्पादक केंद्रों व मंडियों जैसे नीमच, जावरा, मंदसौर आदि में नई फसल की आवक कमजोर हो गई है, इस सीजन में कुल उत्पादन और पिछला बचा हुआ स्टॉक खपत के मुकाबले कम है, जिससे सप्लाई पर दबाव बना हुआ है। इन मौजूदा परिस्थितियों और घटते स्टॉक को देखते हुए कारोबारियों को आने वाले दिनों में बाजार में तेजी और अच्छे मुनाफे की पूरी उम्मीद है।
Nutmeg: likely to remain in limited area
New Delhi, 04 November (NNS): Recently, the prices of nutmeg softened by Rs 5 to Rs740/745 per kg. However, the arrivals reported to be constant in the markets from the producing areas. Both the importers and the big traders have stored huge amount of stock at the higher level and they are constantly selling out their old stock to take the profit. Its prices showed soft trend due to the increment in supply and huge amount of new crop and the prices may not show more uptrend during the near future.
जायफल : सीमित रहेगी तेजी
नई दिल्ली, 4 नवम्बर (एनएनएस) जायफल के हाजिर भावों में हाल ही में 5 रुपये की मामूली तेजी आई थी, जिससे इसके दाम 740/745 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए। हालांकि, उत्पादक क्षेत्रों से मंडियों में नई फसल की आवक लगातार जारी है। आयातकों और बड़े व्यापारियों ने पहले ऊंचे दामों पर स्टॉक जमा किया था, वे अब मुनाफा कमाने के लिए लगातार पुराना माल बाजार में खपा रहे हैं। नई फसल का स्टॉक अधिक होने और मंडियों में सप्लाई बढ़ने से हाजिर कीमतों में नरमी का रुख देखने को मिल रहा है, और निकट भविष्य में इसमें और तेजी आने की संभावना कम ही नजर आ रही है।
Turmeric: will be profitable
New Delhi, 04 November (NNS): The prices of turmeric erode gatha asitis ascended from Rs 23400/23500 to Rs 23600/23700 per quintal due to the demand support. However, the arrivals seems weak in the markets and the old stock has been decreasing constantly. Both the big traders and the stockists started hoarding the stock in the expectations of increment in the prices, due to this, the supply showed downfall. Apart from this, the prices showed uptrend due to the constant buying and speculation in the contract market. The prices of turmeric may not show more downfall during the near future.
हल्दी : आगे और लाभ देगी
नई दिल्ली, 4 नवम्बर (एनएनएस) हल्दी के दामों में ग्राहकी का समर्थन मिलने से तेजी के बाद नरमी देखने को मिल रही है। हाल ही में इसकी कीमतें 23400/23500 रूपये बिक रही थी। आज ग्राहकी का समर्थन मिलने से इरोड ग_ा 300 रुपए सुधरकर होकर 23600/23700 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। हालांकि, चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि मंडियों में आवक कम है और पुराना स्टॉक भी धीरे-धीरे घटते जा रहा है। कीमतों में आगे और तेजी की उम्मीद में बड़े व्यापारी और स्टॉकिस्ट माल रोककर रखे हुए हैं, जिससे बाजार में आपूर्ति की कमी हो गई है। इसके अलावा, वायदा बाजार में नई लिवाली और सट्टेबाजी के कारण भी कीमतों में भारी उछाल आया है। निकट भविष्य के अंदर हल्दी और लाभ देगी।
Poppy seeds: not likely to decrease
New Delhi, 04 November (NNS): The prices of poppy seeds Turkey slipped by Rs 50 to Rs 1300/1400 per kg. The arrival pressure of the stock showed uptrend in the markets in March and April, due to this, the prices have remained under pressure. The supply of the stock showed uptrend because of the heavy availability of the imported stock and new crop in the markets. The selling reported to be limited from the stockists and the big traders at the lower level after the soft trend in the prices, due to this, the prices may not show more downfall during the near future.
पोस्तदाना : घटने की संभावना नहीं
नई दिल्ली, 4 नवम्बर (एनएनएस) पोस्तदाना की कीमतों में फिलहाल स्थिरता देखने को मिल रही है। हाल ही इसमें 50 रुपए की गिरावट आई थी। हालांकि, तुर्की पोस्तदाना के भाव 1300/1400 रुपए प्रति किलो के पुराने स्तर पर ही स्थिर बने हुए हैं। मार्च और अप्रैल में पोस्तदाना की फसल आने से मंडियों में नई आवक बढ़ गई है, जिससे कीमतों पर दबाव देखा जा रहा है। बाजार में नई फसल और आयातित माल की भारी उपलब्धता के कारण आपूर्ति बढ़ गई है। इसके बावजूद, हालिया मामूली नरमी के बाद बड़े व्यापारियों और स्टॉकिस्टों ने निचले स्तरों पर बिकवाली बेहद सीमित कर दी है, इसलिए आने वाले दिनों में बाजार में मंदी आने की संभावना नहीं है।
Coriander: future will be bright
New Delhi, 04 November (NNS): During the previous day, the prices of coriander went down by Rs 300 per quintal, but today, coriander badami prices gained by Rs 200 to Rs 17700/18000 per quintal but there is no need to be panic in this and the arrivals of the new crop seems weak in the markets of Rajasthan and MP, due to this, there is a shortage of the stock in the spot markets. Along with this, the supply gets affected as the stockists have stored huge amount of stock. The demand reported to be strong in the international markets due to the limited supply. However, the demand seems weak at the higher level. The trade will be profit taking after some time.
धनिया : भविष्य उजवल रहेगा
नई दिल्ली, 4 नवम्बर (एनएनएस) धनिया की कीमतों में इस समय ग्राहकी का मंदा आया हुआ है। हालांकि पिछले दो दिन पूर्व इसमें 300 रुपए की नरमी आई थी। लेकिन आज 200रुपए की तेजी आने से बादामी धनिया के भाव बढ़कर 17700/18000 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। लेकिन घबराने की बात नहीं है, राजस्थान और मध्य प्रदेश की बड़ी मंडियों में नई फसल की आवक सामान्य से कम है, जिससे हाजिर बाजार में धनिए की कमी बनी हुई है। इसके साथ ही, स्टॉकिस्टों द्वारा माल रोके जाने से भी सप्लाई प्रभावित हुई है। वैश्विक स्तर पर आपूर्ति सीमित होने से भारतीय धनिया की अंतरराष्ट्रीय मांग मजबूत बनी हुई है, हालांकि ऊंचे दामों के कारण मांग की रफ्तार थोड़ी धीमी हो रही है। आने वाले दिनों में बाजार में ठहराव के साथ और मुनाफा मिलने की उम्मीद है।
Big cardamom: no long uptrend
New Delhi, 04 November (NNS): The prices of big cardamom kainchicut reduced by Rs 25 to Rs 1585/1600 per kg due to the lack of demand support despite the higher stock. In the domestic markets, the demand of big cardamom has been increasing during the starting of festivals and winter season. The demand reported to be weak due to the increment in the consumption season. However, the prices may not increase during the near future.
बड़ी इलायची : लंबी तेजी नहीं
नई दिल्ली, 4 नवम्बर (एनएनएस) मंडियों में बड़ी इलायची की नई फसल लगातार आ रही है और पुराना स्टॉक भी उपलब्ध है। स्टॉक अधिक होने की बावजूद भी इसकी कीमतों को समर्थन मिल रहा है। कैंचीकट के भाव आज 25 रुपए घटकर 1585/1600 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गए। अक्टूबर-नवंबर के त्योहारों और सर्दियों की शुरुआत के चलते घरेलू बाजार में इसकी मांग धीरे-धीरे बढ़ रही है, जिससे मसाला कंपनियों और थोक खरीदारों की खरीदारी तेज हो गई है। खपत का सीजन निकालने के बावजूद भी मांग कमजोर बनी हुई है। हालांकि, इस बार फसल अच्छी होने की उम्मीद है, निकट भविष्य के अंदर इसमें और तेजी दिखाई दे रही है।
Cumin: will be beneficial in future
New Delhi, 04 November (NNS): Today, the prices of average quality cumin gained by Rs 200 to Rs 29000/29700 per quintal. The situation seems uncertain on seeing the temperature and weather before the owing in October and November, due to this, the market showed uptrend in the speculative and the contract market. The arrivals of the stock seems weak in the famous producing markets including Unjha. According to the farmers, the prices of cumin showed uptrend at the higher level due to the weak sowing. The trade will be profitable during the near future.
जीरा : भविष्य में उज्जवल रहेगा
नई दिल्ली, 4 नवम्बर (एनएनएस) वायदा बाजार में नरमी के बाद घरेलू हाजिर बाजार में जीरे के दामों में आज 200 रुपए तेज होकर एवरेज क्वालिटी का जीरा 29000/2970 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। अक्टूबर-नवंबर में होने वाली जीरे की बुआई से पहले मौसम और तापमान को लेकर असमंजस बना हुआ है, जिसके कारण सट्टेबाजी और वायदा बाजार में लगातार उछाल आ रहा है। ऊंझा समेत देश की प्रमुख मंडियों में जीरे की आवक कम है। किसानों का यह अनुमान है कि अगर आने वाले दिनों में मौसम ने साथ नहीं दिया या बुआई पिछड़ी, तो जीरे की कीमतें और भी ऊंचे स्तर पर जा सकती हैं। आगामी दिनों में जीरे का भविष्य उज्जवल दिखाई दे रहा है।
