New Delhi, 18 September (NNS): Here, the prices of fenugreek remained stable at Rs 7800 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the producing areas in the producing areas. The market sentiments may affect due to the ongoing monsoon season, due to this, the markets sentiments may affect. There is no possibility of more increment in the spot fenugreek prices during the coming one or two days.

मेथीदाना : तेजी की आस नहीं

नई दिल्ली, 18 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी मेथीदाना सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां मेथीदाना सामान्य 7800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। उत्पादक क्षेत्रों में मेथी की आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। अगले कुछ ही दिनों में राजस्थान से मानसून की वापसी का सिलसिला शुरू होने का अनुमान है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाने में तेजी की संभावना नहीं है।

Nutmeg: will likely to remain weak

New Delhi, 18 September (NNS): The transportation was affected from the Strait of Hormuz, but reports are now emerging that the Houthis, allegedly backed by Iran, have now blocked the Bab al-Mandeb, due to this reason, both the exporters may get affect, as a result, the prices of nutmeg remained stable at Rs 725 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level in Kochi. The spot nutmeg prices will not likely to increase during the near future.

जायफल : सुस्ती जारी रहने की उम्मीद

नई दिल्ली, 18 सितम्बर (एनएनएस)। होर्मुज स्ट्रेट से तो जहाजों का आना-जाना पहले से ही प्रभावित था लेकिन अब ईरान द्वारा तथाकथित रूप से समर्थित हूतियों द्वारा बाब अल मंदेब को भी बाधित किए जाने की खबरें आ रही हैं। इसकी वजह से जायफल का निर्यात और प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 725 रुपए रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही रुका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल में सुस्ती जारी रह सकती है।

Turmeric: no possibility to increase

New Delhi, 18 September (NNS): The prices of turmeric Erode gatha asitis went down by Rs 100 to Rs 18700 per quintal owing to the weak sale even after the increment in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up in the same ratio. There were around 8000 bags of turmeric reported to arrive in Erode and the prices went down by Rs 100 per quintal. The active contract prices went down by Rs 462 or 2.28 percent because of the increased speculative selling, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of uptrend in the spot turmeric prices during the coming days.

हल्दी : बढ़ने की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 18 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद हल्दी की बिक्री सुस्त में कमी दर्ज की गई है। इसके फलस्वरूप यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज हल्दी 100 रुपए नरम होकर 18,700 रुपए प्रति क्विंटल रह गई। एक दिन पूर्व इसमें इतनी ही वृद्धि हुई थी। ईरोड में इसकी करीब 8 हजार बोरियों की आवक होने तथा 100 रुपए की मंद आने की सूचना मिली। सटोरियों की बिकवाली बढ़ने सक्रिय वायदा 462 रुपए या 2.28 प्रतिशत की गिरावट आई। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी बढ़ने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

Poppy seeds: no fear of downfall

New Delhi, 18 September (NNS): The offtake of poppy seeds reported to be weak after the downfall in the prices during the previous days. Here, the prices of poppy seeds Turkey remained stable at Rs 1400 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect due to the weak transportation from the Strait of Hormuz. There is no possibility of more downfall in the prices during the near future.

पोस्तदाना : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 18 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी पोस्तदाने का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों का आवागमन करीब-करीब ठप्प हो गया है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में मंदी की आशंका नहीं है।

Coriander: no more increment

New Delhi, 18 September (NNS): Here, the prices of coriander Badami remained stable at Rs 16500 per quintal owing to the weak sale after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. There were around 300/350 bags of coriander reported to arrive in the Baran mandi of Rajasthan and the prices remained unchanged. The active contract prices slipped  by Rs 192 or 1.34 percent to Rs 14180 per quintal owing to the weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of uptrend in the prices during the coming days.

धनिया : सुधार की आशा नहीं

नई दिल्ली, 18 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद धनिए की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां धनिया बादामी 16,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 300-350 बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की खबर मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 192 रुपए या 1.34 प्रतिशत मंदा होकर 14,180 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिए में सुधार की आशा नहीं दिख रही है।

Big cardamom: no increment

New Delhi, 18 September (NNS): The prices of big cardamom kainchicut eased by Rs 10 to Rs 1500 per kg due to the downfall in the prices amid constant selling from the stockists. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The average auction price slipped to 1250/1400 per kg in the last auction which held on 10th September. The market sentiments may affect due to the arrivals of the new crop. There is no possibility of increment in the spot black pepper prices during the coming days.

बड़ी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 18 सितम्बर (एनएनएस)। स्टॉकिस्टों की बिकवाली बनी होने से बड़ी इलायची में मंदी का रुख जारी है। इसके फलस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 10 रुपए मंदी होकर 1500 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। बीते दिन हुई नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत मंदी होकर 1250/1450 रुपए रह जाने की सूचना मिली थी। नई फसल की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।

Cumin: may show increment

New Delhi, 18 September (NNS): There were around 11000/12000 bags of cumin reported to arrive and the prices remained unchanged. Here, the prices of cumin remained stable at Rs 23200 per quintal due to the weak sale even after the uptrend in the prices. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. The active contact prices rose by Rs 440 or 2.07 percent to Rs 21705 per quintal, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin prices may show uptrend during the near future.

जीरा : सुधरने के आसार

नई दिल्ली, 18 सितम्बर (एनएनएस)। ऊंझा में रात से ही हल्की-फुल्की वर्षा का रुख बना होने की जानकारी मिली। इस वर्षा के बाद भी वहां जीरे की करीब 11-12 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। यहां सुधरी कीमत पर भी बिक्री सुस्त ही बनी होने से जीरा सामान्य 23,200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। सटोरियों की मजबूत लिवाली से सक्रिय वायदा 440 रुपए या 2.07 प्रतिशत तेज होकर 21,705 रुपए पर पहुंच गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा थोड़ा-बहुत सुधरने के आसार नजर आ रहे हैं।