New Delhi, 03 April (NNS): The sale of fenugreek gets affected after the downfall in the prices during the previous days, as a result, here, the prices of fenugreek remained stable at Rs 6700 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in famous markets of the country. The market sentiments may affect because of the new crop. There is no possibility of improvement in the spot fenugreek prices during the coming days.

मेथीदाना : तेजी की आस नहीं

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी मेथीदाने की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां मेथीदाना सामान्य 6700 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। राजस्थान की प्रमुख मंड़ियों में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। नई फसल से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाने में तेजी की उम्मीद नहीं है।

Nutmeg: likely to remain strong

New Delhi, 03 April (NNS): The offtake of nutmeg showed improved trend even after the downfall in the prices during the previous days. Here, nutmeg improved by Rs 10 to Rs 730 per kg. Recently, the prices have gone down in the same ratio. The trading activities reported to be close on the occasion of Good Friday, but before this, there, both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day. The spot nutmeg prices will likely to remain stable at the same level during the coming days.

जायफल : मजबूत बना रहेगा

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद जायफल के उठाव में थोड़ा सुधार हुआ। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 10 रुपए बढ़कर 730 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। ‘गुड फ्राइडेÓ के उपलक्ष्य में कोच्चि में कामकाज बंद रहा लेकिन इससे पूर्व वहां इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल अपने वर्तमान स्तर के आसपास ही बना रह सकता है।

Turmeric: no long downfall

New Delhi, 03 April (NNS): There were around 7500 bags of turmeric reported to arrive in the Erode and the prices held stable at the same level of the previous day. Here, the prices of turmeric erode gatha asitis softened by Rs 100 to Rs 15400 per quintal because of the weak buying from the stockists after the uptrend in the prices. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. Here, the active turmeric contract prices went up by Rs 190 or 1.22 percent to Rs 15720 per quintal owing to the higher speculative buying. There is no fear of downfall in the spot turmeric prices during the coming days.

हल्दी : लंबी मंदी नहीं

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (एनएनएस)। ईरोड में हल्दी की करीब 7500 बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। इधर, यहां बीते दिन आए उछाल के बाद स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर पड़ने से ईरोड ग_ïा एज ईट इज हल्दी 100 रुपए नरम होकर 15,400 रुपए प्रति क्विंटल रह गई। एक दिन पूर्व इसमें 500 रुपए का उछाल आया था। गुड फ्राइडे के अवसर पर वायदा में अवकाश रहा लेकिन इससे पूर्व सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 190 रुपए या 1.22 प्रतिशत तेज होकर 15,7200 रुपए पर जा पहुंचा था। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी में लंबी मंदी का डर नहीं दिख रहा है।

Poppy seeds: no fear of downfall

New Delhi, 03 April (NNS): The offtake of poppy seeds reported to be sluggish, as a result, here, poppy seeds Turkey remained stable at Rs 1450 per kg.  Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The rupee showed downfall against the American dollar. There is no fear of downfall in the spot poppy seeds prices during the coming days.

पोस्तदाना : घटने का डर नहीं

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां पोस्तदाने का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां पोस्तदाना तुर्की 1450 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर ही बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाना घटने का डर नजर नहीं आ रहा है।

Coriander: fear of profit taking selling

New Delhi, 03 April (NNS): The sale of coriander reported to be sluggish after the uptrend in the prices during the previous days, due to this reason, here, coriander prices remained stable at Rs 13500 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 600/700 per quintal. There were around 1500 bags of coriander reported to arrive in the Baran mandi of Rajasthan and the prices held stable at the same level of the previous day. The trading activities remained close on the occasion of Good Friday, before this, the active contract prices reduced by Rs 524 or 4.25 to 12852 per quintal due to the all-round speculative buying. The profit taking selling has been started increasing from the stockists during the near future.

धनिया : मुनाफावसूली का डर

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां धनिए की बिक्री में सुस्ती छाती नजर आने लगी है। यही वजह है कि यहां धनिया बादामी 13,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 600-700 रुपए का उछाल आया था। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 1500 बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। गुड फ्राइडे के अवसर पर वायदा में कामकाज बंद रहा परन्तु इससे पूर्व सटोरियों की चौतरफा लिवाली से सक्रिय वायदा 524 रुपए या 4.25 प्रतिशत उछलकर 12,852 रुपए पर पहुंच गया था। आने वाले एक-दो दिनेां में हाजिर में धनिए में स्टॉकिस्टों की मुनाफावसूली बिकवाली निकलने की आशंका है।

Big cardamom: no decrement

New Delhi, 03 April (NNS): The prices of big cardamom improved by Rs 30 to Rs 1680 per kg owing to the improved offtake even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. The average auction price reported to be around Rs 1375/1600 per kg in the last auction which held during the previous day. There is no  fear of downfall in the spot big cardamom prices during the near future.

बड़ी इलायची : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां बड़ी इलायची के उठाव में सुधार देखा गया है। यही वजह है कि यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 30 रुपए तेज होकर 1680 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई थी। एक दिन पूर्व हुई नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1375/1600 रुपए पर बनी होने की जानकारी मिली। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में मंदी का डर नजर नहीं आ रहा है।

Cumin: will remain strong

New Delhi, 03 April (NNS): The sale of cumin reported to be strong after the uptrend of Rs 200 per quintal.  As a result, here, cumin prices rose by Rs 300 to Rs 23600 per quintal. There were around 30000/35000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices rose by Rs 20/50 per 20 kg. The trade reported to be sluggish on the occasion of Good Friday, but the the active contract prices improved by Rs 220 or 01 percent to Rs 22285 per quintal due to the higher speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin prices will likely to remain strong during the coming days.

जीरा : मजबूती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (एनएनएस)। एक दिन पूर्व आई 200 रुपए की तेजी के बाद भी यहां जीरे की बिक्री मजबूत ही बनी रही। इसके परिणामस्वरूप यहां जीरा सामान्य 300 रुपए और तेज होकर 23,600 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गया। ऊंझा मंड़ी में इसकी करीब 30-35 हजार बोरियों की आवक होने तथा 20-50 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की तेजी आने की खबर मिली। गुड फ्राइडे के अवसर पर वायदा में कारोबार ठप्प रहा लेकिन इससे पूर्व सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 220 रुपए या 1 प्रतिशत तेज होकर 22,285 रुपए हो गया था। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा मजबूत ही बना रह सकता है।