New Delhi, 01 April (NNS): The crop of fenugreek gets affected due to the rainfall in the famous producing states like MP and Rajasthan, after this, here, the prices of fenugreek remained stable at Rs 6700 per quintal because of the sluggish buying. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. The market sentiments may affect due to the arrivals of the new crop. There is no possibility of improvement in the spot fenugreek prices during the coming days.

मेथीदाना : बढ़ने की आस नहीं

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (एनएनएस)। मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे प्रमुख उत्पादक राज्यों में हाल ही में हुई वर्षा के कारण मेथी की फसल प्रभावित होने की आशंका व्यक्त की जाने लगी है। इसके बाद भी यहां लिवाली सुस्त ही बनी होने से मेथीदाना सामान्य 6700 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। नई फसल की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाना बढ़ने की उम्मीद नहीं है।

Nutmeg: will likely to remain sluggish

New Delhi, 01 April (NNS): The offtake of nutmeg reported to be sluggish even after the March closing, as a result, here, nutmeg prices remained stable at Rs 720 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 5 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect owing to the lack of activeness from the exporters amid middle east war. The spot nutmeg prices will likely to remain sluggish during the coming days.

जायफल : सुस्ती बनी रहने के आसार

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (एनएनएस)। मार्च क्लोजिग के बाद भी जायफल का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 720 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए की नरमी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। ईरान में चल रही जंग की वजह से निर्यातकों की सक्रियता का भारी अभाव बना होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल में सुस्ती बनी रहने के आसार हैं।

Turmeric: held strong

New Delhi, 01 April (NNS): Here, the active turmeric contract prices went up by Rs 136 or 0.87 percent to Rs 15700 per quintal owing to the strong speculative buying. Here, the prices of turmeric erode gatha asitis ascended by Rs 500 to Rs 15400 per quintal because of the heavy buying from the speculators and uptrend in the contract prices. Recently, the prices have gone up by Rs 200/300 per quintal. There were around 3500 bags of turmeric reported to arrive and the prices went up by Rs 200 per quintal, due to this, the market sentiments may affect. The spot turmeric prices will likely to remain strong during the coming days.

हल्दी : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (एनएनएस)। सटारियों की मजबूत लिवाली बनी होने से सक्रिय हल्दी वायदा 136 रुपए या 0.87 प्रतिशत तेज होकर 15,700 रुपए प्रति क्विंटल पर जा पहुंचा। वायदा में आई इस तेजी का समर्थन मिलने तथा तेजड़िया प्रवृत्ति के स्टॉकिस्टों की भारी लिवाली से यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज हल्दी 500 रुपए उछलकर 15,400 रुपए प्रति क्विंटल पर जा पहुंची। इससे पूर्व हाल ही में में इसमें 200-300 रुपए की तेजी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 3500 बोरियों की आवक होने तथा 200 रुपए की तेजी आने की खबर मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी मजबूत ही बनी रह सकती है।

Poppy seeds: no fear of downfall

New Delhi, 01 April (NNS): The ongoing war in Iran continues for the 33rd day, due to this reason, here, the prices of poppy seeds Turkey remained stable at Rs 1450 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. this is the ongoing summer season. The market sentiments may affect due to the weak rupee against the American dollar and higher import prices. There is no possibility of more downfall in the spot poppy seeds prices during the coming days.

पोस्तदाना : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (एनएनएस)। ईरान में चल रही जंग 33वें दिन भी जारी है। इसके फलस्वरूप यहां पोस्तदाना तुर्की 1450 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। गर्मियों का सीजन चल रहा है। अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर बना होने तथा इससे आयात पड़ता बढ़ने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में मंदी की आश्ंाका नहीं है।

Coriander: fear of profit taking selling

New Delhi, 01 April (NNS): The arrivals of coriander reported to be increase in the famous markets of Rajasthan. There were around 2000 bags of coriander reported to arrive in the famous markets of the Baran mandi and the prices rose by Rs 100/200 per kg, due to this, here also, the prices of coriander badami jumped by Rs 500 to Rs 13200 per quintal amid constant speculative buying. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. The active contract prices reduced by Rs 114 or 0.92 to 12290 per quintal due to the sluggish speculative buying. There is no fear of downfall in the spot coriander prices during the near future.

धनिया : मुनाफावसूली का डर

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (एनएनएस)। राजस्थान की प्रमुख मंड़ियों में धनिए की आवक में वृद्धि होने की जानकारी मिली। राज्य की बारां मंड़ी में इस प्रमुख किराना जिंस की आवक बढ़कर करीब 2 हजार बोरियों की होने तथा 100-200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आने की सूचना मिली। इसकी वजह से यहां भी सटोरियों की जमकर लिवाली बनी होने से धनिया बादामी 500 रुपए उछलकर 13,200 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर जा पहुंचा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। सटोरियो की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 114 रुपए या 0.92 प्रतिशत मंदा होकर 12,290 रुपए पर आ गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिए में स्टॉकिस्टों की मुनाफावसूली बिकवाली निकलने का डर बना हुआ है।

Big cardamom: no downfall

New Delhi, 01 April (NNS): The prices of big cardamom remained firm at Rs 1660 per kg owing to the weak offtake even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. The average auction price reduced to Rs 1375/1600 per kg in the last auction which held on 26th March. There is no possibility of more uptrend in the prices during the near future.

बड़ी इलायची : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां बड़ी इलायची का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 1660 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की वृद्धि हुई थी। 26 मार्च को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत मंदी होकर 1375/1600 रुपए रह जाने की सूचना मिली थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।

Cumin: not likely to decrease

New Delhi, 01 April (NNS): Here, the prices of cumin remained firm at Rs 23100 per quintal due to the sluggish sale even after the downfall during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. Today is the last day of holidays in Unjha due to the March closing. The trading activities will be normal from 02nd April. The active contract prices gained by Rs 165 or 0.75 percent to Rs 22180 per quintal due to the higher speculative buying. The spot cumin prices will not likely to decrease during the coming days.

जीरा : मंदी की आशंका नहीं

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद यहां जीरे की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां जीरा सामान्य 23,100 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। ऊंझा में मार्च क्लोजिंग के अवकाश का आज अंतिम दिन है। 2 अप्रैल से वहां कामकाज सामान्य होने की उम्मीद है। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 165 रुपए या 0.75 प्रतिशत तेज होकर 22,180 रुपए पर पहुंच गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में मंदी की आशंका नहीं है।