New Delhi, 11 February (NNS): The prices of fenugreek remained firm at Rs 6700 per quintal due to the sluggish offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in the famous markets of Rajasthan, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of increment in the prices during the coming one or two days.
मेथीदाना : तेजी की आस नहीं
नई दिल्ली, 11 फरवरी (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी मेथीदाने का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां मेथीदाना सामान्य 6700 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। राजस्थान की प्रमुख मंड़ियों में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाना तेज होने की उम्मीद नहीं है।
Nutmeg: no possibility to improve
New Delhi, 11 February (NNS): The prices of nutmeg remained stable at Rs 775 per kg due to the weak offtake even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 5/10 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The demand reported to be negligible from the exporters, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of improvement in the prices during the coming days.
जायफल : सुधार के आसार नहीं
नई दिल्ली, 11 फरवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां जायफल का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 775 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही रुका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5-10 रुपए की नरमी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक नगण्य होने तथा कीमत एक दिन पूर्व क स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। रमजान तथा निर्यातकों की मांग नगण्य बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल में सुधार के आसार नहीं दिख रहे हैं।
Turmeric: not likely to increase
New Delhi, 11 February (NNS): The prices of turmeric erode gatha asitis fell down by Rs 100 to Rs 15200 per quintal during the review week because of the improved sale from the stockists even after the downfall in the prices. Recently, the prices have gone down in the same ratio. There were around 3500 bags of turmeric reported to arrive in erode and the prices remained stable at the same level of the previous day. The active contract prices went down by Rs 250 or 1.55 percent to Rs 15864 per quintal, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of long uptrend in the spot turmeric prices may not likely to increase during the coming one or two days.
हल्दी : लंबी तेजी की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 11 फरवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद हल्दी की बिक्री में सुधार दर्ज किया गया। इसके फलस्वरूप यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज 100 रुपए सुधरकर 15,200 रुपए प्रति क्विंटल हो गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 3500 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की बिकवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 250 रुपए या 1.55 प्रतिशत टूटकर 15,864 रुपए रह गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी में लंबी तेजी का अनुमान नहीं है।
Poppy seeds: will remain strong
New Delhi, 11 February (NNS): The prices of poppy seeds Turkey remained firm at Rs 1400 per kg due to the sluggish offtake from the stockists even after the higher prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. The market sentiments may affect due to the higher import prices and weak rupee against the American dollar. The spot poppy seeds prices will likely to remain strong during the coming one or two days.
पोस्तदाना : मजबूत बना रहेगा
नई दिल्ली, 11 फरवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां पोस्तदाने का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने और इसके फलस्वरूप आयात पड़ता बढ़ने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाना अपने वर्तमान स्तर के आसपास ही मजबूती से डटा रह सकता है।
Coriander: no possibility of increment
New Delhi, 11 February (NNS): During the review week, the prices of coriander badami remained firm at Rs 11100 per quintal due to the sluggish sale. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. There were around 700 bags of coriander reported to arrive in Baran mandi of Rajasthan and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract market slipped by Rs 124 or 1.10 percent to Rs 11132 per quintal owing to the weak speculative buying. The market sentiments may affect due to the constant arrivals of the new crop. There is no possibility of uptrend in the prices during the coming days.
धनिया : बढ़ने की संभावना नहीं
नई दिल्ली, 11 फरवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद यहां धनिए की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां धनिया बादामी 11,100 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। बारां मंड़ी में इसकी करीब 700 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की खबर मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर ही बनी होने से सक्रिय वायदा 124 रुपए या 1.10 प्रतिशत मंदा होकर 11,132 रुपए पर आ गया। नई फसल की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिया बढ़ने की संभावना नजर नहीं आ रही है।
Big cardamom: no increment
New Delhi, 11 February (NNS): The prices of big cardamom kainchicut remained firm at Rs 1640 per kg due to the weak offtake from the stockists even at the downfall in the prices. Before this, the prices have gone down to Rs 1710 per kg. The average auction prices reported to be around Rs 1500/1737 per kg in the last auction which held on 05th February. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming one or two days.
बड़ी इलायची : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 11 फरवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद यहां बड़ी इलायची का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 1640 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। 5 फरवरी को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1500/1737 रुपए रही थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी की आस नहीं है।
Cumin: no more downfall
New Delhi, 11 February (NNS): The arrivals of cumin reported to be around 2000/2500 bags in Unjha. The arrivals expected to almost 9000/10000 bags and the prices fell down by Rs 80/100 per 20 kg. Here, the prices of cumin remained firm at Rs 23400 per quintal due to the sluggish buying from the stockists even after the downfall in the prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. The active contract prices descended by Rs 385 or 1.64 percent to Rs 23140 per quintal due to weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin prices may show downfall during the coming days.
जीरा : घट सकता है
नई दिल्ली, 11 फरवरी (एनएनएस)। ऊंझा में नए जीरे की आवक बढ़कर करीब दो-ढाई हजार बोरियों की होने की जानकारी मिली। इसे मिलाकर वहां इस प्रमुख किराना जिंस की कुल करीब 9-10 हजार बोरियों की आवक होने तथा 80-100 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की गिरावट आने की जानकारी मिली। यहां घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से जीरा सामान्य 23,400 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही रुका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 385 रुपए या 1.64 प्रतिशत मंदा होकर 23,140 रुपए रह गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा थोड़ा-बहुत घट सकता है।
