New Delhi, 05 August (NNS): The sale of fenugreek reported to be sluggish after the soft trend during the previous days. The prices of fenugreek remained stable at Rs 7700 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in the famous producing areas. The market sentiments may affect due to the ongoing monsoon season. The spot fenugreek prices will likely to remain strong during the coming one or two days.

मेथीदाना : घटने का डर नहीं

नई दिल्ली, 5 अगस्त (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी मेथीदाने की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां मेथीदाना सामान्य 7700 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों की मंड़ियों में मेथी की आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही होने की जानकारी मिली। मानसून सीजन की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाना मजबूत ही बना रहने की आस है।

Nutmeg: no possibility of downfall

New Delhi, 05 August (NNS): The monsoon has been active in Kerela. As a result, the rainfall reported to be on daily basis in Kochi. Recently, its wholesale prices showed uptrend due to the weak arrivals and affected amid constant rainfall. Here, the prices of nutmeg remained stable at Rs 745 per kg amid weak buying. Recently, the prices have gone down by Rs 5 per kg. There is no possibility of downfall in the prices during the coming days.

जायफल : मंदी की आशंका नहीं

नई दिल्ली, 5 अगस्त (एनएनएस)। केरल में मानसून सीजन फिर से सक्रिय हो गया है। इसके परिणामस्वरूप राज्य के कोच्चि में करीब-करीब हर रोज ही बारिश होने की रिपोर्ट मिली। इस बारिश से जायफल की आवक में जहां कमी आने लगी है वहीं फसल को भी नुकसान होने की आशंकाओं के कारण हाल ही में इसकी थोक कीमत में थोड़ी तेजी भी आने की जानकारी मिली थी। यहां लिवाली सुस्त ही बनी होने से जायफल 745 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए की नरमी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है।

Turmeric: possibility of break on downfall

New Delhi, 05 August (NNS): Here, the price of turmeric erode gatha asitis slipped by Rs 300 to Rs 19400 per quintal owing to the constant profit taking selling from the stockists. Recently, the prices have gone down by Rs 400 per quintal. There were around 3000 bags of turmeric reported to arrive and the prices gained by Rs 100 per quintal. The active contract prices rose by Rs 82 or 0.36 percent to Rs 22634 per quintal because of the increased speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There is a possibility of break on downfall in the spot turmeric prices during the coming days.

हल्दी : मंदी पर ब्रेक संभव

नई दिल्ली, 5 अगस्त (एनएनएस)। स्टॉकिस्टों की मुनाफावसूली बिकवाली जारी रहने से यहां हल्दी में और मंदा आया। ईरोड ग_ïा एज ईट इज हल्दी 300 रुपए और मंदी होकर 19,400 रुपए प्रति क्विंटल रह गई। एक दिन पूर्व भी इसमें 400 रुपए की मंदी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 3 हजार बोरियों की आवक होने तथा 100 रुपए की तेजी आने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 82 रुपए या 0.36 प्रतिशत बढ़कर 22,634 रुपए हो गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी की मंदी पर अस्थाई ब्रेक लग सकता है।

Poppy seeds: no fear of downfall

New Delhi, 05 August (NNS): The US is warning Iran to reopen the Strait of Hormuz as soon as possible, or else face a major attack. As a result, the prices of poppy seeds remained stable at Rs 1400 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect due to the expected problems in import. There is no fear of downfall in the spot poppy seeds prices during the coming days.

पोस्तदाना : घटने का डर नहीं

नई दिल्ली, 5 अगस्त (एनएनएस)। अमेरिका ईरान को होर्मुज स्ट्रेट को जल्द से जल्द खोलने वर्ना एक बड़े हमले की चेतावनी दे रहा है। इसके बाद भी ईरान इस स्ट्रेट को खोलने के मूड में नहीं दिख रहा है। इसके फलस्वरूप यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही टिका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। आयात में संभावित दिक्कत की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाना घटने का डर नहीं है।

Coriander:  no possibility of long increment

New Delhi, 05 August (NNS): The rainfall reported to be constant in the hadhoti area of Rajasthan, due to this reason, the arrivals of coriander seems weak in the baran mandi. The prices of coriander Badami remained firm at Rs 16700 per quintal due to the sluggish buying at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. The active contract prices declined by Rs 100 or 0.64 to Rs 15522 per quintal because of the weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There  is no possibility of long uptrend in the spot coriander prices during the coming days.

धनिया : लंबी तेजी की आस नहीं

नई दिल्ली, 5 अगस्त (एनएनएस)। राजस्थान के हाड़ौती क्षेत्र में आज सुबह से ही अच्छी वर्षा होने की जानकारी मिली। इसकी वजह से क्षेत्र की बारां मंड़ी में धनिए की कोई आवक नहीं हुई। न ही नीलामी हुई। यहां बढ़ी कीमत पर भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से धनिया बादामी 16,700 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 100 रुपए या 0.64 प्रतिशत मंदा होकर 15,522 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिए में लंबी तेजी की आस नहीं है।

Big cardamom: no uptrend

New Delhi, 05 August (NNS): The prices of big cardamom kainchicut eased by Rs 20 to Rs 1650 per kg because of the weak offtake after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 30 per kg. The average auction price reported to be at Rs 1350/1825 per kg in the last auction which held on 30th July, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more uptrend in the spot big cardamom prices during the coming days.

बड़ी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 5 अगस्त (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद बड़ी इलायची के उठाव में कमी आई। इसके फलस्वरुप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 20 रुपए मंदी होकर 1650 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 30 रुपए की मंदी आई थी। 30 जुलाई को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1350/1825 रुपए रही थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी की उम्मीद नहीं दिख रही है।

Cumin: not likely to increase

New Delhi, 05 August (NNS): There were around 13000/14000 bags of cumin reported to arrive in Unjha. The arrivals reported to be at the higher level, whereas, its prices slipped by Rs20/25 per kg. Here, the prices of cumin remained stable at Rs 22800 per quintal due to the weak buying. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. The active contract prices slipped by Rs 80 or 0.38 percent to Rs 21005 per quintal because of the weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin prices may not likely to increase during the coming days.

जीरा : बढ़ने का अनुमान नहीं

नई दिल्ली, 5 अगस्त (एनएनएस)। ऊंझा में आसमान पर बादलों का डेरा होने के बाद भी जीरे की आवक बढ़कर करीब 13-14 हजार बोरियों की होने की रिपोर्ट मिली। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने जबकि लिवाली घटने से वहां इसकी कीमत में 25 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की खबर मिली। यहां लिवाली सुस्त ही बनी होने से जीरा सामान्य 22,800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही रुका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की नरमी आई थी। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 80 रुपए या 0.38 प्रतिशत नरम होकर 21,005 रुपए रह गया। इससे बाजार की धारणा प्रभािवत हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा बढ़ने का अनुमान नहीं है।