New Delhi, 17 June (NNS): The sale of fenugreek reported to be sluggish even after the ongoing monsoon season, due to this reason, here, the prices of fenugreek remained stable at Rs 7200 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in the famous producing areas. The market sentiments may affect owing to the consumption season off. There is no fear of downfall in the spot fenugreek prices during the coming one or two days.
मेथीदाना : मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 17 जून (एनएनएस)। मानसून सीजन चालू होने के बाद भी यहां मेथीदाने की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां मेथीदाना सामान्य 7200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में मेथी की आवक तथा इसकी कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। खपत का सीजन होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाने में मंदी का डर नहीं दिख रहा है।
Nutmeg: no possibility of downfall
New Delhi, 17 June (NNS): The rainfall seems reported to be good till now after the starting of mosoon in Kerela. Due to this rainfall, the arrivals of nutmeg showed uptrend in the famous producing markets along with Kochi. However, the arrivals reported to be weak as compared to the previous season, due to this, the prices of nutmeg reduced by Rs 10/20 per kg in Kochi. Here, the prices of nutmeg remained firm at Rs 700 per kg due to the sluggish buying. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The maket sentiments have been changed due to the peace agreement between Iran and America. There is no possibility of more downfall in the spot nutmeg prices during the coming days.
जायफल : मंदी की आशंका नहीं
नई दिल्ली, 17 जून (एनएनएस)। केरल में मानसून आने के बाद से लेकर हाल ही तक अच्छी वर्षा हुई थी। इस वर्षा की वजह से राज्य की कोच्चि समेत विभिन्न प्रमुख मंड़ियों में जायफल की आवक भी बढ़ी। हालांकि यह बढ़ी हुई आवक भी पिछले सीजन की अपेक्षा कमजोर ही बताई जा रही है। यही वजह है कि कोच्चि में इसकी कीमत में क्वालिटीनुसार 10-20 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी आने की खबर मिली। यहां लिवाली सुस्त ही बनी होने से जायफल 700 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही रुका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। ईरान के साथ हुए शांति समझौते ने बाजार की धारणा को बदल दिया है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल मंदा होने की आशंका नहीं है।
Turmeric: held strong
New Delhi, 17 June (NNS): Here, the prices of turmeric erode gatha asitis jumped by Rs 200 to Rs 15500 per quintal owing to the constant buying from the stockists and increased demand from the exporters. Recently, the prices have gone up in the same ratio. There were around 4000 bags of turmeric reported to arrive in Erode and the prices rose by Rs 100 per quintal. The active contract prices ascended by Rs 204 or 1.24 percent to Rs 16600 per quintal owing to the strong speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot turmeric prices will likely to remain strong during the coming days.
हल्दी : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 17 जून (एनएनएस)। निर्यातकों की मांग निकलने की उम्मीद में स्टॉकिस्टों की लिवाली बनी होने से यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज हल्दी 200 रुपए और तेज होकर 15,500 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 4 हजार बोरियों की आवक होने तथा 100 रुपए की तेजी आने की रिपोर्ट मिली। सटोरियों की लिवाली मजबूत ही बनी होने से सक्रिय वायदा 204 रुपए या 1.24 प्रतिशत तेज होकर 16,600 रुपए पर जा पहुंचा। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी मजबूत ही बनी रहने के आसार हैं।
Poppy seeds: no possibility of increment
New Delhi, 17 June (NNS): The pea agreement has been done between Iran and America, after this, here, the prices of poppy seeds Turkey remained stable at Rs 1450 per kg amid sluggish buying. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect as the Iran has opened the Strait of Hormuz without any toll for all the countries, due to this, the market sentiments may affect. There is no fear of downfall in the spot poppy seeds prices during the coming days.
पोस्तदाना : तेजी की आस नहीं
नई दिल्ली, 17 जून (एनएनएस)। ईरान युद्ध समझौते की दहलीज पर पहुंच गया है। इसके बाद भी यहां लिवाली सुस्त ही बनी होने से पोस्तदाना तुर्की 1450 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिका-ईरान के बीच हुए अस्थाई शांति समझौते के तहत ईरान सभी देशों के लिए और बगैर किसी टोल के होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए सहमत हुआ है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में तेजी का अनुमान नहीं है।
Coriander: no fear of long downfall
New Delhi, 17 June (NNS): The demand of coriander reported to be strong after the uptrend in the prices during the previous days. As a result, here, the prices of coriander badami rose by Rs 200 to Rs 15000 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 1000 per quintal. There were around 400 bags of coriander reported to arrive and its prices jumped by Rs 300/500 per quintal. The active contract prices went up by Rs 42 or 0.30 percent to Rs 14018 per quintal because of the limited speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of long downfall in the spot coriander prices during the coming one or two days.
धनिया : लंबी मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 17 जून (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी यहां धनिए की मांग मजबूत ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां धनिया बादामी 200 रुपए और तेज होकर 15 हजार रुपए प्रति क्विंटल हो गया। नवीनतम तेजी को मिलाकर हाल ही में इसमें एक हजार रुपए का उछाल आया है। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 400 बोरियों की आवक होने तथा 300-500 रुपए की तेजी आने की रिपोर्ट मिली। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली से सक्रिय वायदा 42 रुपए या 0.30 प्रतिशत बढ़कर 14,018 रुपए पर पहुंच गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिए में लंबी मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।
Big cardamom: no increment
New Delhi, 17 June (NNS): The offtake of big cardamom reported to be weak even after the recent uptrend in the prices, due to this reason, the prices of big cardamom kainchicut remained firm at Rs 1560 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The average auction price reported to be around 1300/1675 per kg in the last auction which held on 11th June, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more uptrend in the prices during the near future.
बड़ी इलायची : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 17 जून (एनएनएस)। हाल ही में आई तेजी के बाद बड़ी इलायची का उठाव सुस्त बना हुआ है। यही वजह है कि यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 1560 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। गत 11 जून को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1300/1675 रुपए रही थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी का अनुमान नहीं है।
Cumin: may show uptrend
New Delhi, 17 June (NNS): The arrivals of cumin reported to be around 12000/13000 bags in Unjha. The arrivals reported to be high, due to this, there, its prices rose by Rs 80/100 per 20 kg. Here, the prices of cumin went up by Rs 200 to Rs 22200 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 300 per quintal. In contrary to this, the active contract prices declined by Rs 135 or 0.65 percent to Rs 20540 per quintal due to the weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin prices may show uptrend during the coming days.
जीरा : और बढ़ सकता है
नई दिल्ली, 17 जून (एनएनएस)। ऊंझा में जीरे की आवक थोड़ी बढ़कर 12-13 हजार बोरियों की होने की जानकारी मिली। आवक बढ़ने के बाद भी लिवाली और बढ़ने से वहां इसकी कीमत में 80-100 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की तेजी आने की सूचना मिली। यहां बढ़ी कीमत पर लिवाली बढ़ने से जीरा सामान्य 200 रुपए और तेज होकर 22,200 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 300 रुपए की तेजी आई थी। इसके विपरीत, वायदा में सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 135 रुपए या 0.65 प्रतिशत मंदा होकर 20,540 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा थोड़ा-बहुत और बढ़ सकता है।
