New Delhi, 23 December (NNS): The offtake of fenugreek reported to be sluggish even after the uptrend in the prices. As a result, here, fenugreek prices remained stable at Rs 6800 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in the famous markets of Rajasthan. The market sentiments may affect owing to the normal availability and supply. There is no fear of downfall in the spot fenugreek prices during the near future.
मेथीदाना : मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 24 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां मेथीदाने का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां मेथीदाना सामान्य 6800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। राजस्थान की प्रमुख मंड़ियों में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। आवक सामान्य से तंग होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाने में मंदी की आशंका नहीं है।
Nutmeg: not possibility of improvement
New Delhi, 23 December (NNS): The prices of nutmeg remained firm at Rs 695 per kg due to the sluggish buying from the stockists. Recently, the prices have improved by Rs 5 per kg. Its prices held stable at the same level of the previous day in Kochi because of the Christmas. There is no possibility of more improvement in the spot nutmeg prices during the coming days.
जायफल : सुधार के आसार नहीं
नई दिल्ली, 24 दिसम्बर (एनएनएस)। सर्दियों का मौसम चालू है। इसके बाद भी यहां स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से जायफल 695 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही रुका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए का सुधार हुआ था। क्रिसमिस की वजह से कोच्चि में कामकाज करीब-करीब बंद होने की वजह से इसकी कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल में सुधार के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
Turmeric: not likely to increase
New Delhi, 23 December (NNS): Here, the prices of turmeric reduced by Rs 200 to Rs 15300 per kilogram owing to the weak buying from the stockists even after the increment in the prices during the previous days. During the previous day, the prices have gone up in the same ratio. There were around 3000 bags of turmeric reported to arrive in Erode and the prices remained stable at the same level of the previous day. The active contract prices went down by Rs 324 or 1.93 percent to Rs 16480 per quintal due to the constant speculative buying. The spot turmeric prices will not likely to increase during the coming one or two days.
हल्दी : बढ़ने की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 24 दिसम्बर (एनएनएस)। एक दिन पूर्व आई तेजी के बाद स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर पड़ने से यहां ईरोड गा एज ईट इज हल्दी 200 रुपए मंदी होकर 15300 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गई। बीते दिन इसमें इतनी ही तेजी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 3 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की बिकवाली से सक्रिय वायदा 324 रुपए या 1.93 प्रतिशत मंदा होकर 16,480 रुपए पर आ गया। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी बढ़ने की उम्मीद नहीं दिख रही है।
Poppy seeds: no increment
New Delhi, 23 December (NNS): The prices of poppy seeds Turkey remained firm at Rs 1400 per kg due to the weak buying even after the ongoing winter season. Recently, its prices gone up by Rs 100 per quintal. The market sentiments may affect because of the normal supply and availability of the stock. There is no possibility of increment in the spot poppy seeds prices during the coming one or two days.
पोस्तदाना : बढ़ने की आस नहीं
नई दिल्ली, 24 दिसम्बर (एनएनएस)। जाड़ों का मौसम चल रहा है। इसके परिणामस्वरुप यहां लिवाली सुस्त ही बनी होने से पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। आपूर्ति तथा उपलब्धता करीब-करीब सामान्य ही बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाना बढ़ने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
Coriander: no possibility to increase
New Delhi, 23 December (NNS): Here, the prices of coriander badami remained stable at Rs 10900 per quintal owing to the stability after the improvement during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. There were around 1000 bags of coriander reported to arrive in Baran mandi of Rajasthan and the prices remained stable at the same level of the previous day. The active contract prices declined by Rs 148 or 1.41 percent to Rs 10342 per quintal because of weak speculative buying. There is no possibility of uptrend in the spot coriander prices during the coming days.
धनिया : बढ़ने की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 24 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों हुए सुधार के बाद यहां धनिया में स्थिरता का वातावरण बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां धनिया बादामी 10,900 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए का सुधार हुआ था। बारां मंड़ी में इसकी करीब एक हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 148 रुपए या 1.41 प्रतिशत मंदा होकर 10,342 रुपए रह गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिया बढ़ने की संभावना नहीं दिख रही है।
Big cardamom: no downfall
New Delhi, 23 December (NNS): The prices of big cardamom Kainchicut remained firm at Rs 1670 per kg owing to sluggish offtake even after the downfall in the prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The average auction price reported to be at Rs 1475/1800 per kg in the last auction which held on 18th December. There is no fear of downfall in the prices during the coming days.
बड़ी इलायची : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 24 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी बड़ी इलायची के उठाव में सुस्ती छाई हुई है। इसके फलस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 1670 रुपए प्रति किलोग्रा के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। 18 दिसम्बर को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1475/1800 रुपए पर बनी होने की जानकारी मिली थी। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है।
Cumin: not likely to increase
New Delhi, 23 December (NNS): There were around 9000/10000 bags of cumin reported to arrive in Unjha mandi. There, its prices slipped by Rs 40 per 20 kg due to the improvement in buying and weak arrivals even after the weak prices. The prices of cumin went down by 100 to Rs 2230 per quintal because of the weak buying from the stockists. During the previous day, the prices have gone up in the same ratio. The active contract prices went down by Rs 75 or 0.34 percent to Rs 21745 per quintal because of weak speculative buying. The market sentiments may affect because of the sowing of new crop. The spot cumin prices will not likely to increase during the near future.
जीरा : बढ़ने की आशा नहीं
नई दिल्ली, 24 दिसम्बर (एनएनएस)। ऊंझा में जीरे की करीब 9-10 हजार बोरियों की आवक होने की जानकारी मिली। आवक अपेक्षाकृत रूप से नीची होने तथा लिवाली सुधरने से वहां इसकी कीमत में 40 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की सूचना मिली। यहां भी स्टॉकिस्टों की लिवाली घटने से जीरा सामान्य 100 रुपए नरम होकर 22,300 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। इससे पूर्व बीते दिन इसमें इतना ही सुधार हुआ था। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 75 रुपए या 0.34 प्रतिशत घटकर 21,745 रुपए रह गया। नई फसल की बिजाई में कमी के अनुमान से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा बढ़ने की आशा नहीं दिख रही है।
