New Delhi, 26 August (NNS): The prices of dry ginger remained firm at Rs 24800 per quintal due to the weak offtake at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 1000 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The spot dry ginger prices will likely to remain sluggish during the coming days.

सौंठ : सुस्ती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 26 अगस्त (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी सौंठ का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां सौंठ सामान्य 24,800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। हाल ही में इसमें एक हजार रुपए का उछाल आया था। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ सुस्त ही बनी रहने का अनुमान है।

Red chilli: will remain strong

New Delhi, 26 August (NNS): The sale of red chilli reported to be high even after the higher prices. As a result, here, the prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 16000 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. There were around 40000 bags of red chilli reported to arrive in Guntur and the prices held stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect because of the strong demand. The spot red chilli prices will not likely to remain strong during the coming days.

लालमिर्च : मजबूती जारी रह सकती है

नई दिल्ली, 26 अगस्त (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी लालमिर्च की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 16 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। गुंटूर में इसकी करीब 40 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। मांग मजबूत बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च मजबूत ही बनी रह सकती है।

Cloves: will remain sluggish

New Delhi, 26 August (NNS): The prices of cloves held firm at Rs 770 per kg because of the weak offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect because of the weak rupee against the American dollar. The spot cloves prices will likely to remain sluggish during the near future.

लौंग : सुस्ती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 26 अगस्त (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी लौंग का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 770 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही बनी रही। हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। रुपए की तुलना में अमेरिकी डॉलर मजबूत बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग में सुस्ती बनी रहने के आसार हैं।

Small cardamom: no decrement

New Delhi, 26 August (NNS): Today, the arrivals of small cardamom ascended to 22656 kg in the CPA, Santhanpara. Its average auction price rose to Rs 2496.45 per kg because of the higher buying even after the higher arrivals than the normal level. Before this, the prices were at Rs 2371.52 per kg in the last auction which held on 14th August. Here, the prices of small cardamom 7.5 mm gained by Rs 100 to Rs 2600 per kg because of the higher buying even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down in the same ratio. There is no fear of downfall in the spot small cardamom prices during the near future.

छोटी इलायची : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 26 अगस्त (एनएनएस)। एक दिन पूर्व हुई सीपीए, संथनपारा नीलामी में छोटी इलायची की आवक बढ़कर 22,656 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने के बाद भी लिवाली बढ़ने से इसकी औसत नीलामी कीमत तेज होकर 2496.45 रुपए प्रति किलोग्राम को जाने की सूचना मिली। इससे पूर्व 14 अगस्त को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2371.52 रुपए थी। यहां घटी कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली बढ़ने से छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 100 रुपए तेज होकर 2600 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर जा पहुंची। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में मंदी का डर नहीं दिख रहा है।

Black pepper: will remain strong

New Delhi, 26 August (NNS): Here, the prices of black pepper markara remained stable at Rs 750 per kg owing to the weak sale even after the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because the import stock will arrive after some time. The spot black pepper stock will likely to remain strong level during the near future.

कालीमिर्च : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 26 अगस्त (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी कालीमिर्च की बिक्री में सुस्ती छाती नजर आ रही है। यही वजह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 750 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। हाल ही में इसमें 10 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। श्रीलंका से आयातित मालों की प्रतीक्षा चालू होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च मजबूत ही बनी रह सकती है।

Pistachio: not likely to increase

New Delhi, 26 August (NNS): The prices of pistachio Peshawar remained firm at Rs 2600 per kg due to the sluggish sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per kg. The market sentiments may affect due to the no weddings and ceasefire in Iran. The spot pistachio prices will not likely to increase during the coming days.

पिस्ता : तेजी की आस नहीं

नई दिल्ली, 26 अगस्त (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी पिस्ते की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां पिस्ता पेशावरी 2600 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। ईरान में बेशक सीजफायर चालू है लेकिन यहां ब्याह-शादियां नहीं होने की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ते में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।

Cumin: no fear of long uptrend

New Delhi, 26 August (NNS): Here, the prices of cumin declined by Rs 200 to Rs 21000 per quintal owing to the weak offtake at the higher prices. Recently, the prices have gone up in the same ratio. There were around 8000/9000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices declined by Rs 185 or 0.94 percent to Rs 19500 per quintal because of the weak speculative buying. The market sentiments may affect because of the higher import in June. There is no possibility of long uptrend in the spot cumin prices during the coming days.

जीरा : लंबी मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 26 अगस्त (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर जीरे के उठाव में थोड़ी कमी आई है। इसके फलस्वरूप यहां जीरा सामान्य 200 रुपए मंदा होकर 21 हजार रुपए प्रति क्विंटल रह गया। हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। ऊंझा में मौसम साफ होने के कारण आवक बढ़कर करीब 8-9 हजार बोरियों की होने तथा 20-25 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की खबर मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 185 रुपए या 0.94 प्रतिशत मंदा होकर 19,500 रुपए पर आ गया। जून महीने में निर्यात बढ़ने की सूचनाओं से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में लंबी मंदी का डर नहीं दिख रहा है।