New Delhi, 25 August (NNS): The prices of dry ginger held firm at 32000 per quintal because of the sluggish sale after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. The Onam vacations have been started in kerela mandi. The trading activities will likely to be constant from the new week. The market sentiments may affect because of the higher prices of ginger. The spot dry ginger prices will not likely to increase during the near future.
सौंठ : बढ़ने की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 25 अगस्त (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी सौंठ की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 32 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। ‘ओणमÓ के उपलक्ष्य में कोच्चि में अवकाश चालू है। अब वहां नए सप्ताह से ही व्यापार सामान्य होने की आशा है। अदरक की कीमत में हाल ही में आई मंदी से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ बढ़ने की उम्मीद नहीं दिख रही है।
Red chilli: likely to remain sluggish
New Delhi, 25 August (NNS): The prices of red chilli 334 no. remained at Rs 24200 per quintal due to the sluggish sale even after the ongoing festivals season. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. There were around 40000/45000 bags of red chilli reported to arrive in Guntur and the prices held stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect owing to the sluggish quality of the crop. The spot red chilli prices will likely to remain weak during the coming one or two days.
लालमिर्च : सुस्त बनी रहने के आसार
नई दिल्ली, 25 अगस्त (एनएनएस)। त्यौहारी सीजन चालू होने के बाद भी लालमिर्च की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 24,200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। गुंटूर में इसकी करीब 40-45 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। हल्की क्वालिटी से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च सुस्त ही बनी रहने के आसार हैं।
Cloves: will remain strong
New Delhi, 25 August (NNS): Cloves prices jumped by Rs 70 to Rs 950 per kg due to the strong offtake after the uptrend in the prices. Recently, the prices have gone up by Rs 30 per kg. The market sentiments may affect due to the weak rupee against the American dollar and higher import price. The spot cloves prices will likely to remain strong during the near future.
लौंग : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 25 अगस्त (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी लौंग का उठाव मजबूत बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 70 रुपए उछलकर 950 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर जा पहुंची। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 30 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर बना होने और इसकी वजह से आयात पड़ता बढ़ने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग मजबूत बनी रह सकती है।
Small cardamom: no increment
New Delhi, 25 August (NNS): Today, the sale of small cardamom reported to be sluggish, due to this reason, the prices of small cardamom 7.5mm remained stable at Rs 3050 per kg. During the previous day, the arrivals of small cardamom gained to 100076 per kg in the Spice Mor trading Company, Kumili. Its average auction price dropped down to 2960.95 per kg due to the limited buying and higher arrivals than the normal level. The average auction price reported to be around 3061.82 in the last auction which held on 13th August.There is no possibility of downfall in the spot small cardamom prices during the coming days.
छोटी इलायची : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 25 अगस्त (एनएनएस)। छोटी इलायची की बिक्री में सुस्ती का माहौल बना हुआ है। यही वजह है कि यहां छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 3050 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। एक दिन पूर्व हुई स्पाइस मोर ट्रेडिंग कम्पनी, कुमिली नीलामी में छोटी इलायची की आवक बढ़कर 1,00,076 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली थी। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने तथा लिवाली का अभाव बनने से इसकी औसत नीलामी कीमत लुढ़ककर 2960.95 रुपए रह जाने की सूचना मिली थी। इससे पूर्व 13 अगस्त को हुई इस नीलामी में यह कीमत 3061.82 रुपए थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।
Black pepper: will remain strong
New Delhi, 25 August (NNS): Here, the prices of black pepper markara remained stable at Rs 765 per kg as the wholesale prices gets affected due to the constant import from Sri Lanka. Recently, the prices have improved by Rs 05 per kg. The Onam vacations have been started in kerela mandi. The trading activities will likely to start from the new week, due to this, the market sentiments may affect. The spot black pepper prices will likely to remain strong during the coming days.
कालीमिर्च : मजबूत बनी रहेगी
नई दिल्ली, 25 अगस्त (एनएनएस)। श्रीलंका से हो रहे आयात का कालीमिर्च की थोक कीमत पर असर हो रहा है। इसके परिणामस्वरूप यहां कालीमिर्च मरकरा 765 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए का सुधार हुआ था। केरल की कोच्चि मंड़ी में ‘ओणमÓ का अवकाश चालू है। अब वहां नए सप्ताह से ही कामकाज शुरू होने की उम्मीद है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च मजबूत ही बनी रह सकती है।
Pistachio: no fear of downfall
New Delhi, 25 August (NNS): Iran’s parliament passed a resolution approving the imposition of toll tax on ships passing through the Strait of Hormuz, due to this, the offtake of pistachio reported to be sluggish, after this, here, the prices of pistachio Peshawar remained stable at Rs 4000 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per kg. The market sentiments may affect becuas eof the higher import prices. There is no possibility of more downfall in the prices during the coming days.
पिस्ता : घटने का डर नहीं
नई दिल्ली, 25 अगस्त (एनएनएस)। ईरान की संसद ने एक प्रस्ताव पास कर होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर टोल टैक्स वसूलने को अपनी मंजूरी दे दी है। इसके बाद भी यहां उठाव सुस्त ही बना होने से पिस्ता पेशावरी 4 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए का उछाल आया था। आयात लागत बढ़ने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ता घटने की आशंका नजर नहीं आ रही है।
Cumin: no possibility of long increment
New Delhi, 25 August (NNS): There were around 11000/12000 bags of cumin were reported to arrive in Unjha. The arrivals reported to be at the higher level, due to this, there, the prices held stable at the same level. Before this, the prices have gone down by Rs 15/20 per kg. Here, cumin prices improved by Rs 100 to Rs 22900 per quintal because of the nominal buying even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. The active contact prices gained by Rs 115 or 0.55 to Rs 20950 per quintal due to the limited speculative buying. There is no possibility of long uptrend in the spot cumin prices during the near future.
जीरा : लंबी तेजी की आस नहीं
नई दिल्ली, 25 अगस्त (एनएनएस)। ऊंझा मंड़ी में जीरे की करीब 11-12 हजार बोरियों की आवक होने की जानकारी मिली। आवक अपेक्षाकृत रूप से ऊंची होने के बाद भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से वहां इसकी कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 15-20 रुपए की मंदी आई थी। यहां घटी कीमत पर नाममात्र की लिवाली से जीरा सामान्य 100 रुपए सुधरकर 22,900 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली से सक्रिय वायदा 115 रुपए या 0.55 प्रतिशत बढ़कर 20,950 रुपए पर पहुंच गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में लंबी तेजी का अनुमान नहीं है।
