New Delhi, 11 September (NNS): The prices of dry ginger remained firm at Rs 24800 per quintal due to the weak offtake at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 1000 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The spot dry ginger prices will likely to remain sluggish during the coming days.
सौंठ : लंबी तेजी नहीं
नई दिल्ली, 11 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी सौंठ के उठाव में सुस्ती बनी हुई है। यही वजह है कि यहां सौंठ सामान्य 24,800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। हाल ही में इसमें एक हजार रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ सुस्त ही बनी रह सकती है।
Red chilli: no possibility to increase
New Delhi, 11 September (NNS): The sale of red chilli reported to be sluggish at the higher prices. As a result, here, the prices of red chilli 334 no. remained firm at Rs 16000 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. There were around 60000 bags of red chilli reported to arrive in Guntur and the prices held stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect because of the flood in most of the areas of North India. There is no possibility of more uptrend in the spot red chilli prices during the coming days.
लालमिर्च : तेजी की संभावना नहीं
नई दिल्ली,11 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी लालमिर्च की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 16 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। गुंटूर में इसकी करीब 60 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। उत्तर भारत के कई हिस्सों में आई बाढ़ की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।
Cloves: will remain sluggish
New Delhi, 11 September (NNS): The prices of cloves held firm at Rs 770 per kg because of the sluggish offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10/15 per kg. The market sentiments may affect because of the weak rupee against the American dollar. The spot cloves prices will likely to remain sluggish during the near future.
लौंग : सुस्ती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 11 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी लौंग का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 770 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही डटी रही। हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग सुस्त ही बनी रहने की आस है।
Small cardamom: no downfall
New Delhi, 11 September (NNS): Today, the arrivals of small cardamom went up to 78734 kg in the Idukki District Traditional Cardamom Producer Company Limited. Its average auction price rose to Rs 2575.26 per kg because of the strong buying even after the higher arrivals than the normal level. Before this, the prices were at Rs 2485.27 per kg in the last auction which held on 30th August. Here, the prices of small cardamom 7.5 mm remained firm at Rs 2600 per kg because of the sluggish buying from the stockists at the higher prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. There is no far of downfall in the spot small cardamom prices during the near future.
छोटी इलायची : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 11 सितम्बर (एनएनएस)। एक दिन पूर्व हुई इदुक्की डिस्ट्रिक्ट ट्रेडिशनल कार्डमम प्रॉड्यूसर कम्पनी लिमिटेड नीलामी में छोटी इलायची की आवक बढ़कर 78,734 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने के बाद भी मजबूत लिवाली से इसकी औसत नीलामी कीमत उछलकर 2575.26 रुपए प्रति किलोग्राम हो जाने की सूचना मिली। इससे पूर्व 30 अगस्त को हुई इस नीलामी में यह कमत 2485.27 रुपए थी। यहां बढ़ी हुई कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2600 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बनी रही। हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में मंदी का डर नहीं दिख रहा है।
Black pepper: no possibility to increase
New Delhi, 11 September (NNS): Here, the prices of black pepper markara held firm at Rs 730 per kg owing to the weak sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of flood in most of the areas of North India. There is no possibility of uptrend in the spot black pepper prices during the near future.
कालीमिर्च : बढ़ने की आस नहीं
नई दिल्ली, 11 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी कालीमिर्च की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। यही वजह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 730 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में आई बाढ़ की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च बढ़ने की संभावना नहीं है।
Pistachio: remain sluggish
New Delhi, 11 September (NNS): The prices of pistachio Peshawar remained firm at Rs 2500 per kg due to the sluggish sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per kg. The market sentiments may affect due to the sluggish buying from the ice cream makers and no weddings. The spot pistachio prices will likely to remain sluggish during the coming days.
पिस्ता : सुस्ती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 11 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर पिस्ते की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां पिस्ता पेशावरी 2500 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमा रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। ब्याह-शादियां नहीं होने और आइसक्रीम वालों की लिवाली भी सुस्त बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ता सुस्त ही बना रहने के आसार हैं।
Cumin: no possibility to increase
New Delhi, 11 September (NNS): Here, the prices of cumin declined by Rs 100 to Rs 20600 per quintal owing to the weak offtake even after the higher prices. Recently, the prices have gone up in the same ratio. There were around 8000/9000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices reduced by Rs 20 per 20 kg. The active contract prices slipped by Rs 265 or 1.38 percent to Rs 18955 per quintal due to the nominal speculative buying. The spot cumin prices will not likely to increase during the coming days.
जीरा : तेजी की संभावना नहीं
नई दिल्ली, 11 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी जीरे के उठाव में थोड़ी कमी दर्ज की गई है। इसके फलस्वरूप यहां जीरा सामान्य 100 रुपए नरम होकर 20,600 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 8-9 हजार बोरियों की आवक होने तथा 20 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की खबर मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 265 रुपए या 1.38 प्रतिशत मंदा होकर 18,955 रुपए रह गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।
