New Delhi, 10 March (NNS): The stock of butter and desi ghee has been increasing in the plants, whereas, there is a risk in desi ghee from the stockists at the higher level. Here, the supply of liquid milk reported to be high as compared to be same period of the previous year and the amount of fats seems high in the milk. On the other hand, the adulterated stock of desi ghee seems problematic for the selling of best quality stock, but all the companies are making huge amount of 80/82 fats stock and the production reported to be weak in the plants, due to this, the arrival pressure will be delayed by 15 days. Some companies are producing the stock of desi ghee regularly, but the stockists are purchasing the stock at the current rates, due to this reason, the prices of premium quality desi ghee remained at Rs 9200/9525 per quintal during the last 5/6 days. The inferior quality stock also quoting at Rs 7800/8000 per quintal. Now, the market will likely to remain high during the near future.

देसी घी-स्टॉकिस्टों लिवाली घटी

नई दिल्ली, 10 मार्च (एनएनएस) देसी घी एवं मक्खन का स्टाक प्लांटों में बढ़ने लगा है, जबकि ऊंचे भाव में स्टॉकिस्टों को देसी घी में रिस्क लग रहा है, इधर लिक्विड दूध की आपूर्ति, गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में अधिक हो रही है तथा दूध में फैट की मात्रा भी अधिक आ रही है। दूसरी ओर मिलावटी घी, बढ़िया देसी घी को बिकने में परेशानी कर रहे हैं, लेकिन सभी कंपनीयों में 80-82 फैट्स का बटर प्रचुर मात्रा में बनने लगा है तथा प्लांटों में उत्पादन का प्रेशर कम से कम 15 दिन और रहेगा। कुछ कंपनियां रेगुलर में जो उत्पादन करती हैं, उनमें प्लांटों में उत्पादन अभी हो रहा है, लेकिन इन भाव में अब स्टॉकिट माल कम पकड़ रहे हैं, जिस कारण बाजार 5-6 दिन के अंतराल प्रीमियम क्वालिटी के देशी घी 9200/9525 रुपए प्रति टीन पर टिके हुए हैं। नीचे वाले माल भी 7800/8000 रुपए बोलने लगे हैं। अब यहां से धीरे-धीरे बाजार तेज ही रहने वाला है।

Milk powder: will likely to remain stable

New Delhi, 10 March (NNS): Both the local and upcountry demand of milk powder reported to be sluggish because the consumption seems weak after holi. On the other hand, the export demand remained stable at the same level due to the war. We believe that the supply of liquid  milk reduced to 1.75 crore litres due to the weak supply of liquid milk amid increment in the temperature, due to this reason, the market remained stable at the strong level. This year, the storage of the stock and the demand from the exporters reported to be weak from the cooperatives of Tamil Nadu and the plants of Maharashtra. Therefore, the companies are not selling the stock at the current level. Now, the premium quality milk powder remained stable at Rs 310/323 per kg, due to this, the prices rose by Rs 10 per kg in the second fortnight.

दूध पाउडर-ठहरकर तेजी आएगी

नई दिल्ली, 10 मार्च (एनएनएस) दूध पाउडर की चालानी मांग चालू सप्ताह लोकल एवं चालानी सुस्त बनी हुई है, क्योंकि होली के बाद खपत पहले की अपेक्षा घट गई है। उधर निर्यात मांग जंग की वजह से ठहर गयी है। हम मानते हैं कि गर्मी बढ़ने से लिक्विड दूध की आपूर्ति घटकर पौने दो करोड़ लीटर रह गई है, जिस कारण अंदरुनी मजबूती लिए ठहराव बना हुआ है। महाराष्ट्र के प्लांटों एवं तमिलनाडु कोऑपरेटिव से निर्यातकों की दूध पाउडर मांग होने के साथ-साथ का स्टॉक इस बार कम है। अत: कंपनियां घटाकर माल बेचने से पीछे हट गई हैं। अब प्रीमियम क्वालिटी का दूध पाउडर 310/323 रुपए प्रति किलो पर टिक गया है। इसलिए दूसरे पखवाड़े में 10 रुपए प्रति किलो बढ़ सकता है।