New Delhi, 25 March (NNS): The stock of both butter and desi ghee has been started increasing in the plants, whereas, the stockists are facing the risk at the higher level. Here, the supply of liquid milk reported to be high as compared to the same period of the previous year and the amount of fats also seems high in the milk. On the other hand, the adulterated stock are getting problematic for the best quality stock, but the butter of 80/82 percent fats have been started producing in all the companies and the production pressure will remain in the plants till 15 days. The companies are producing huge amount of stock in regular, but the stockists started purchasing the stock in these prices, due to this reason, the premium quality desi ghee fell down by Rs 150 to Rs 9000/9300 per tin during the last two days. The inferior quality stock also quoting at Rs 7700/7800 per quintal. It is expected that the market will remain weak for some days from here.
देसी घी-स्टॉकिस्ट लिवाली से पीछे हटे
नई दिल्ली, 25 मार्च (एनएनएस) देसी घी एवं मक्खन का स्टाक प्लांटों में बढ़ने लगा है, जबकि ऊंचे भाव में स्टॉकिस्टों को देसी घी में रिस्क लग रहा है, इधर लिक्विड दूध की आपूर्ति, गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में अधिक हो रही है तथा दूध में फैट की मात्रा भी अधिक आ रही है। दूसरी ओर मिलावटी घी, बढ़िया देसी घी को बिकने में परेशानी कर रहे हैं, लेकिन सभी कंपनीयों में 80-82 फैट्स का बटर प्रचुर मात्रा में बनने लगा है तथा प्लांटों में उत्पादन का प्रेशर कम से कम 15 दिन और रहेगा। जो कंपनियां रेगुलर में उत्पादन करती हैं, उनमें उत्पादन अभी भरपूर हो रहा है, लेकिन इन भाव में अब स्टॉकिट माल कम पकड़ रहे हैं, जिस कारण बाजार दो दिन के अंतराल प्रीमियम क्वालिटी के देशी घी150 रुपए और टूटकर 9000/9300 रुपए प्रति टीन पर टिके हुए हैं। नीचे वाले माल भी 7700/7800 रुपए बोलने लगे हैं। अभी यहां से कुछ दिन और मंदा रहने वाला है।
Milk powder: will remain weak for some days
New Delhi, 25 March (NNS): Presently, both the local and upcountry demand of milk powder reported to be weak during the last one week because the consumption seems weak after holi as compared to before and the export demand also reported to be sluggish, due to this reason, the prices declined by Rs 10 per kg. Here, the availability of liquid milk reported to be around 2 crore litres on daily basis, due to this reason, the prices showed internal downfall. The demand of milk powder reported to be feeble from the exporters of Tamil Nadu cooperatives along with the plants of Maharashtra and its production seems high as compared to the same period of the previous year. Therefore, the companies are selling the spot stock at the lower level. Now, the premium quality milk powder remained stable at Rs 300/305 per kg. The weddings will remain close till the further 20 days, due to this, the prices may decrease during the near future.
दूध पाउडर-कुछ दिन मंदे की मानसिकता
नई दिल्ली, 25 मार्च (एनएनएस) दूध पाउडर की चालू सप्ताह लोकल एवं चालानी सुस्त बनी हुई है, क्योंकि होली के बाद खपत पहले की अपेक्षा घट गई है, निर्यात भी पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। जिस कारण पिछले दिनों 10 रुपए प्रति किलो की गिरावट आ गई है। इधर लिक्विड दूध की उपलब्धि एक बार फिर बढ़कर दो करोड़ लीटर दैनिक हो गई है, जिस कारण अंदरुनी मानसिकता मंदे की बनी हुई है। महाराष्ट्र के प्लांटों एवं तमिलनाडु कोऑपरेटिव से निर्यातकों की दूध पाउडर मांग सुस्त होने के साथ-साथ उत्पादन में गत वर्ष की समानअवधि की तुलना में अधिक है। अत: कंपनियां घटाकर हाजिर माल बेचने लगी हैं। अब प्रीमियम क्वालिटी का दूध पाउडर 300/305 रुपए प्रति किलो पर टिक गया है। अभी 20 दिनों तक शादियां बंद रहेगी, इसलिए एक सप्ताह और मंदा लग रहा है।
