New Delhi, 07 July (NNS):  The production of desi ghee reported to be weak in the plants of North India, due to this, the prices of premium quality have been ruling at Rs 9600/9750 per quintal. Similarly, the sample pass stock also being available at Rs 7800/8000 per quintal. This time, the stock of liquid milk is being purchase at Rs 61/62 per kg. The supply of liquid milk reported to be around 45/50 lakh metric tonnes on daily basis due to the off-season. The prices of liquid milk improved by Rs 5 per kg as compared to the previous year. Here, the loading of butter stock reported to be high in export, but the adulterated stock has been selling out at the lower level, due to this, the best manufactures are facing a lot of problems. The adulterated stock of desi ghee has been selling out at rapidly at every price in the temples and the cemeteries. Therefore, the government should conduct the raids at both the areas. There, GC testing is compulsory to control the adulteration in desi ghee.

देसी घी-मिलावटी की बिक्री धड़ल्ले से

नई दिल्ली, 7 जुलाई (एनएनएस) देसी घी का उत्पादन उत्तर भारत के प्लांटों में घट जाने से मजबूती लिए प्रीमियम क्वालिटी के 9600/9750 रुपए तथा सैंपल पास 7800/8000 रुपए हो गए हैं। लिक्विड दूध के भाव इस समय 61/62 रुपए प्रति लीटर के ऊंचे भाव में खरीदना पड़ रहा है। सीजन ऑफ होने से लिक्विड दूध की आपूर्ति  45-50 लाख लीटर दैनिक रह गई है। पिछले साल की अपेक्षा लिक्विड दूध के 5 रुपए प्रति लीटर ऊंचे चल रहे है। इधर बटर, निर्यात में काफी लोडिंग बढ़ गई है, लेकिन मिलावटी देसी घी मंदे भाव में बिकने से बढ़िया निर्माताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। यह मिलावटी देसी घी मंदिरों में चढ़ने वाले प्रसाद एवं श्मशान घाटों पर खपत हेतु धड़ल्ले से मुंह मांगे भाव पर बिक रहे हैं। अत: सरकार को उक्त दोनों जगह पर छापेमारी करनी चाहिए। वहीं मिलावटी देसी घी को रोकने के लिए जीसी टेस्टिंग जरूरी है।

Milk powder: possibility to increase

New Delhi, 07 July (NNS): The supply of liquid milk showed downfall, due to this, the companies are purchasing the stock at Rs 61/62 per litre. We believe that the weather seems unfavourable, due to this, this year, the production of liquid milk reported to be around 26.5 crore tonnes which is 2.5/3 tonnes higher than the previous year. This year, the supply of liquid milk showed downfall due to the increment in the temperature. On the other hand, the market showed internal strong Trend due to the good buying from the food manufacturing companies. A lot of stock has been lying in most of the plants, but on seeing the consumption, the market may increase from here. The consumption of liquid milk seems high during the weddings season during the current week and the consumption of milk powder has been started increasing. The reading of Iran and Israel conflict is providing support for exports. On seeing the domestic consumption, the prices milk powder have been ruling at Rs 315/328 per kg and the prices may increase by Rs 10 per kg during the coming days.

दूध पाउडर- बढ़ने की उम्मीद

नई दिल्ली, 7 जुलाई (एनएनएस) लिक्विड दूध की आपूर्ति घटने से बढ़िया दूध 61/62 रुपए प्रति लीटर में कंपनियों में खरीद हो रही है। हम मानते हैं कि इस बार मौसम अनुकूल होने से लिक्विड दूध का उत्पादन इस बार 26.5 करोड़ टन हुआ है, जो गत वर्ष की अपेक्षा ढाई-तीन करोड़ टन अधिक है। इस समय गर्मी बढ़ने से एक तरफ लिक्विड दूध की आपूर्ति घट गई है। वहीं खाद्य पदार्थ बनाने वाली कंपनियों की अच्छी लिवाली चलने से बाजार अंदर से मजबूत हो गया है। अधिकतर प्लांटों में दूध पाउडर का स्टॉक पड़ा है, लेकिन आगे खपत को देखते हुए यहां से बाजार तेज लग रहा है। चालू सप्ताह में लिक्विड दूध की अतिरिक्त खपत शादियों हेतु है, आगे दूध पाउडर की खपत और बढ़ने वाली है। ईरान इजरायल युद्ध सुलझने से निर्यात हेतु सपोर्ट मिल रहा है, घरेलू खपत को देखते हुए जो दूध पाउडर 315/328 रुपए प्रति किलो के बीच बिक रहे हैं, इसमें 10 रुपए बढ़ने की संभावना है।