New Delhi, 12 May (NNS): The stock of butter reported to be high in the plants of North India as compared to the previous year and the stucked containers have already been sold out in the markets during the previous months and the new shipments have been started increasing for this, the exporters are purchasing 82 percent fats stock. The prices of liquid milk improved by Re 1 per litre in the plants during the current week due to this, the production cost showed heavy increment, in these circumstances, butter prices gained by Rs 10/15 per kg and there is no possibility of increment in the prices and the prices of premium quality desi ghee also rose by Rs 75 to Rs 9400/9600 per tin. It is expected that the market may increase after some time, whereas, the companies are quoting the prices at Rs 9450/9675 per quintal.
देसी घी- 75 रुपए प्रति टीन बढ़े
नई दिल्ली, 12 मई (एनएनएस) उत्तर भारत के प्लांटों में बटर का स्टॉक, गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में अधिक जरूर है, पिछले महीने के फंसे बटर के कंटेनर निकल चुके हैं तथा नए शिपमेंट होने लगे हैं, उसके लिए निर्यातकों की बटर 82 फैट्स माल की खरीद चल रही है। चालू सप्ताह में प्लांटों में एक रुपये प्रति लीटर लिक्विड दूध के भाव बढ़ने उत्पादन लागत और महंगा हो गया है, इन परिस्थितियों में बटर में जल्दी 10-15 रुपए की तेजी आ गई है तथा आगे और बढ़ने की संभावना प्रबल हो गई है तथा देसी घी भी 75 रुपए बढ़कर प्रीमियम क्वालिटी के 9400/9600 रुपए प्रति टीन हो गया है। आगे थोड़े दिन ठहर कर देसी घी के भी बाजार बढ़ जाएंगे, जबकि कंपनियां 9450/9675 रुपए तक बोल रही है।
Milk powder: prices may increase by 5 per kg
New Delhi, 12 May (NNS): The export of milk powder showed downfall due to the war between Iran, Israel and America. Apart from this, the stockists started purchasing the stock at the lower level and the further wedding consumption showed uptrend, due to this reason, yesterday, the prices improved by Rs 5 per kg. The dry fruits manufacturers are purchasing the stock of milk powder at the current level. On the other hand, the traders of south India are not selling the stock at the lower level from the last three days. In contrary to this, its prices also ruling at $3500 per tonne in the international markets , due to this reason, here, the prices of premium quality milk powder gained by Rs 5 to Rs 310/323 per kg. Huge amount of stock has been selling out in Manila, Bangladesh, Oman and Nepal. The cow milk powder of South India is being traded at Rs 285/300 per kg in the market of North India. There is no possibility of more increment in the prices during the coming days.
दूध पाउडर- 5 रुपए प्रति किलो बढ़े
नई दिल्ली, 12 मई (एनएनएस) यद्यपि दूध पाउडर में इजरायल ईरान एवं अमेरिका के वार से निर्यात व्यापार कम हुआ है, तथापि नीचे भाव में स्टॉकिस्ट लिवाल आने लगे हैं तथा आगे शादियों की खपत बढ़ गई है। जिस कारण कल 5 रुपए प्रति किलो की और तेजी आ गई। दूध पाउडर वर्तमान भाव में मावा निर्माता खरीद रहे हैं। दूसरी गत तीन दिनों से दक्षिण भारत बिकवाली घटाकर नहीं आ रही है। वहीं विदेशी बाजारों में इसके भाव 3500 डॉलर प्रति टन भाव हो गए हैं। जिस कारण दूध पाउडर के भाव प्रीमियम क्वालिटी के 5 रुपए बढ़कर 310/323 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। मनीला बांग्लादेश ओमान एवं नेपाल प्रचुर मात्रा में जाने लगा है। दक्षिण भारत का कॉउ मिल्क पाउडर उत्तर भारत की मंडियों में आकर 285/300 रुपए प्रति किलो आकर बिक रहा है। आगे अच्छी तेजी के आसार दिखाई दे रहे हैं।
