New Delhi, 08 June (NNS): The supply of liquid milk showed downfall due to the intense heat, due to this, the prices of milk improved by Rs 1/2 to Rs 61/62 per litre. On the other hand, the export of both butter and desi ghee showed uptrend, due to this, there is a lack of ready stock to the companies, due to this reason, the companies have increased the prices of premium quality desi ghee rose by Rs 75 to Rs 9600/9750 per tin in the previous fortnight, whereas, the stock has been available at an under rate of Rs 100 per quintal. Here, the prices of sample pass and premium quality stock also being quoted at Rs 8300/8400 and Rs 9800 per quintal respectively. Apart from this, the prices of liquid milk rose by Rs 150 per tin on seeing the shortage of liquid milk. On the other hand, the consumption of weddings will likely to remain high in the next week, in these circumstances, the procurement of desi ghee will likely to be profitable for both the stock and the sale.
देसी घी- रूककर फिर भाव बढ़ेंगे
नई दिल्ली, 8 जून (एनएनएस) लिक्विड दूध की आपूर्ति जबरदस्त गर्मी के चलते घटने से उत्तर भारत में एक-दो रुपए प्रति लीटर बढ़कर दूध के भाव 61/62 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। दूसरी ओर बटर एवं देसी घी दोनों के निर्यात मांग बढ़ने से कंपनियों के पास तैयार माल का प्रेशर कम हो गया है। वही कारण है कि कंपनियों द्वारा पिछले पखवाड़े में 75 रु टीन बढ़ाकर देसी घी के भाव प्रीमियम क्वालिटी के 9600/9750 रु प्रति टीन कर दिया, जबकि बाजार में 100 रुपए अंडर रेट माल बिक रहा है। यहां सैंपल पास माल 8300/8400 रु तथा प्रीमियम क्वालिटी के देसी घी ऊपर में 9800 रु तक भी बोल रहे हैं तथा थोड़ा ठहरकर लिक्विड दूध की कमी को देखते हुए 150 रुपए प्रति टीन की और तेजी लग रही है। वहीं शादियों की खपत भी अगले सप्ताह से बढ़ने वाली है, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव के देसी घी में स्टॉक एवं बिक्री दोनों हेतु खरीद लाभदायक रहेगी।
Milk powder: prices may increase after some time
New Delhi, 08 June (NNS): The supply of liquid milk reduced to 60 lakh litres on daily basis in the plants of North India during the review week, due to this reason, the plants are doing competitive buying. As a result, the companies are purchasing the stock of liquid milk by Re 1 to Rs 61/62 per litre. Here, the demand of milk powder has been started increasing, due to this reason, the companies have increased its prices by Rs 10 to Rs 315/328 per kg, whereas, the prices remained stable at the same level during the review week. On the other hand, the milk powder of South India has been available at the higher level in North India as compared to here, due to this, the stock of milk powder has been selling out in export and the eastern parts of the country, due to this, the demand of the stock showed uptrend. The buying of liquid products manufacturing companies reported to be good due to the all-round buying. However, the consumption of paneer may increase in weddings because the weddings will likely to start from the 15th June, in these circumstances, its prices may improve by Rs 10 per kg and the prices will likely to remain high. The stock of whey powder and maltodextrin is being available at Rs 230/240 per kg.
दूध पाउडर- ठहरकर तेजी आएगी
नई दिल्ली, 8 जून (एनएनएस) गत सप्ताह उत्तर भारत के प्लांटों में लिक्विड दूध की आपूर्ति घटकर 60 लाख लीटर दैनिक रह गई है, जिस कारण प्लांट को खरीद में काफी प्रतिस्पर्धा करनी पड़ रही है। फलत: लिक्विड दूध एक रुपए बढ़कर 61/62 रुपए प्रति लीटर तक कंपनियों ने खरीद की। इधर दूध पाउडर में ग्राहकी निकलने से बीते माह में कंपनियों ने 10 रुपए बढ़ाकर 315/328 रुपए प्रति किलो कर दिए थे, जबकि आलोच्य सप्ताह स्थिरता रही। उधर दक्षिण भारत के दूध पाउडर पहले की अपेक्षा उत्तर भारत में आकर महंगे पड़ रहे हैं, इसलिए दूध पाउडर वहां से यहां आने की बजाय निर्यात में एवं पूर्वी भारत में चला जा रहा है, जिससे यहां के मालों की कदर बढ़ गई है। गर्मी से चौतरफा पेय पदार्थ बनाने वाली कंपनियों की अच्छी वाली चल रही है। हालांकि शादियों में मावा पनीर की खपत कुछ दिनों में बढ़ जाएगी, क्योंकि 15 जून से शादियां शुरू हो जाएगी, इन परिस्थितियों में अभी 10 रुपए प्रति किलो की और तेजी लग रही है तथा दूरगामी परिणाम और बढ़िया लग रहा है। वेपाउडर एवं माल्टोडेक्सट्रिन वाले माल 230/240 रुपए से कम में बेचू नहीं आ रहे हैं।
