New Delhi, 14 May (NNS): The supply of liquid milk reduced to 70/80 lakh litres in North India during the last two days. Presently, its prices gained by Re 1 to Rs 59/60 per litre due to the competitive buying in the plants of North India. Here, there is a situation of uncertainty in war and the huge amount of liquid milk has been started consuming in the chilling plants and the most of the plants are running at the current level. The prices of premium quality desi ghee also rose by Rs 150 to Rs 9550/9750 per tin during the current week after the increment of enquiries in both butter and desi ghee. Notably, the production of desi ghee reported to be weak in the plants of desi ghee because the companies started storing the stock and the buttermilk is being consume in yogurt and lassi, in these circumstances, the prices may increase after some time. The inferior quality stock also being quoted at Rs 8250/8350 per quintal.

देसी घी-10 रुपए पुन: तेजी संभव

नई दिल्ली, 14 मई (एनएनएस) उत्तर भारत में लिक्विड दूध की आपूर्ति घटकर औसतन 70-80 लाख लीटर 2 दिनों में रह गई है, वर्तमान भाव पर लिक्विड दूध में प्लांटों की खरीद में प्रतिस्पर्धा से एक रुपए बढ़कर इसके भाव 59/60 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। इधर युद्ध में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है तथा लिक्विड दूध की खपत चिलिंग प्लांटों में प्रचुर मात्रा में होने लगी है तथा अधिकतर प्लांट अभी चल रहे हैं। बटर एवं देसी घी में पूछ परख आते ही चालू सप्ताह के अंतराल दो बार में 150 रुपए प्रति टीन बढ़कर प्रीमियम क्वालिटी के 9550/9750 रुपए हो गए। गौरतलब है कि देसी घी प्लांटों में अपेक्षाकृत कम बन रहा है, क्योंकि निर्माता कंपनियां बटर बनाकर स्टॉक कर रही हैं तथा छाछ दही लस्सी में खप रहा है, इन परिस्थितियों में इसमें थोड़ा ठहर कर और तेजी लग रही है। नीचे वाले माल भी जो 8250/8350 रुपए बोलने लगे हैं।

Milk powder: increment in consumption due to severe heat

New Delhi, 14 May (NNS): The domestic consumption of milk powder showed uptrend due to the increment in the temperature because the manufacturing of lassi, buttermilk and thandai along with other liquid manufacturing products increased by 22/23 percent and there will be no wedding for one month, but the sale of milk powder seems high as compared to before in the restaurants on seeing the shortage of production, due to this reason, both the export and domestic demand have been ruling at the higher level, due to this, the prices of its premium quality gained by Rs 10 to Rs 315/328 per kg during the current week. The traders of South are selling the stock at the strong level. However, the prices of milk powder have been ruling at the higher level as compared to the previous year, due to this, the prices may show uptrend, but the prices may increase intermittently. The containers of milk powder have been ruling at the higher level due to the war between Iran and Israel. Therefore, the market may increase after some days.

दूध पाउडर-गर्मी के चलते खपत बढ़ी

नई दिल्ली, 14 मई (एनएनएस) मौसम का तापमान बढ़ने से दूध पाउडर की घरेलू खपत बढ गई है, क्योंकि लस्सी छाछ ठंडाई सहित पेय पदार्थ बनाने का काम 22-23 प्रतिशत बढ़ गया है तथा शादियां एक महीने के लिए बंद हो गई हैं, लेकिन उत्पादन में और कमी को देखकर रेस्टोरेंटों में भी बिक्री पहले की अपेक्षा बढ़ने लगी है। यही कारण है कि निर्यात व घरेलू मांग भी बढ़ गई है, जिससे चालू सप्ताह में दो बार के अंतराल 10 रुपए प्रति किलो दूध पाउडर के भाव कंपनी में बढ़ाकर प्रीमियम क्वालिटी के 315/328 रुपए कर दिए। साउथ वाले भी मजबूती लिए भाव पर ही माल बेच रहे हैं। हालांकि गत वर्ष की अपेक्षा वहां दूध पाउडर के भाव ऊंचे चल रहे हैं, इसलिए आगे बढ़ने वाली बात ही दिखाई दे रही है, लेकिन तेजी रुक रुक कर आ सकती है। ईरान-इस्राइल जंग के चलते दूध पाउडर के कंटेनर थोड़ा महंगे भाव में जा रहे हैं। अत: कुछ दिन बाद फिर बाजार बढ़ जाएगा।