New Delhi, 17 June (NNS): The companies of North India are not selling their stock of desi ghee at the current rates after the closure of the war. Here, the wedding season has been started in North India, but the production of dairy products reported to be weak. Now, the companies are storing the stock of butter, but the sale of desi ghee gets affected due to the adulterated stock, due to this reason, the companies are quoting the prices of desi ghee at Rs 9500/9750 per quintal, whereas, there is a shortage of the stock in the markets, due to this, the stock is being available at an under rate of Rs 50/100 per quintal. The GC testing is necessary on seeing the huge amount of adulterated stock. The adulterated stock has been selling at Rs 6000/7500 per quintal in thikana reach. Therefore, the government should have to mandate the GC testing.

देसी घी- बाजार में तेजी संभव

नई दिल्ली, 17 जून (एनएनएस) उत्तर भारत की कंपनियों ने युद्ध बंद होने से ज्यादा माल बेचने से पीछे हटने लगी है। इधर शादियां उत्तर भारत में शुरू हो गई है, लेकिन उत्पादन डेरी उत्पादों का काफी कम रह गया है। कंपनियां मक्खन बनाकर स्टाक कर रही है, लेकिन मिलावटी माल के चलते देसी घी की बिक्री प्रभावित जरूर हुई है। यही कारण है कि 9500/9750 रुपए देसी घी पूर्व भाव पर कंपनियां बोल रही हैं, जबकि ग्राहकी की कमी से बाजार में 50/100 रुपए अंडर रेट माल बिक रहा है। मिलावटी माल की भरमार को देखकर जीसी टेस्टिंग जरूरी हो गया है। मिलावटी माल 6000/7500 रुपए के बीच किसी भी ब्रांड के हलुवाइयों को ठिकाना पहुंच बिक रहे हैं। अत: सरकार को सीसी टेस्टिंग अनिवार्य करना चाहिए।

Milk powder: strong export demand

New Delhi, 17 June (NNS): The supply of liquid milk showed downfall, along with this, the exporters started purchasing the stock of milk powder at the current level due to the closure of war between America, Iran and Israel. Apart from this, the prices of milk powder rose by $30/35 to $3620/3630 per tone in the international market which increased by 3 percent during the last some days. Here, the demand has been increasing for weddings, due to this reason, the consumption of the stock showed uptrend as expectedly. The consumption of milk powder seems high from the ice cream and other food product makers. Presently, the prices of premium quality milk powder remained stable at Rs 315/328 per kg. The stock of whey powder and maltodextrin also quoting at Rs 200/230 per kg and it is expected that the prices of milk powder may improve by Rs 10 per kg.

दूध पाउडर- निर्यात में पकड़ मजबूत

नई दिल्ली, 17 जून (एनएनएस) लिक्विड दूध की आपूर्ति घट गई है, इसके साथ-साथ अमेरिका ईरान इजरायल युद्ध थमने से दूध पाउडर में निर्यातकों खरीद आने लगी है, अंतरराष्ट्रीय बाजार में दूध पाउडर के भाव 30-35 डॉलर बढ़कर 3620-3630 डॉलर प्रति टन के आसपास हो गया है, जो पिछले कुछ दिनों में 3 प्रतिशत बढ़ गया है। इधर शादियों के हेतु मांग निकलने लगी है, जिस कारण कुछ अतिरिक्त खपत में वृद्धि हुई है, गर्मी से आइसक्रीम सहित अन्य खाद्य पदार्थों की खपत बढ़ गई है। वर्तमान में प्रीमियम क्वालिटी के पाउडर के भाव 315/328 रुपए प्रति किलो के बीच टिके हुए हैं । वेपाउडर एवं माल्टोडेक्सट्रिन वाले माल 200/230 रुपए बिक रहे हैं। चलो माह में 10 रुपए बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।