New Delhi, 28 July (NNS): Currently, the consumption of desi ghee seems nominal for the shrwani fair. On the other hand, the export deals of butter seem constant and it will likely to be ship soon. However, the deals of butter reported to be weak as comparatively. Huge amount of stock has been sold out during the last fortnight. The production of desi ghee reported to be weak in the producing plants, whereas, the production cost seems high as the prices reaches to Rs 61/62 per kg, due to this reason, the manufacturer companies are selling less amount of stock. Presently, the companies are quoting the prices at Rs 9600/9750 per tin, but the stock has been available at an under rate in the markets because huge amount stock has been selling out in the rural areas, in these circumstances, there is no possibility of more downfall in the roots during the near future.

देसी घी-घटने की गुंजाइश नहीं

नई दिल्ली, 28 जुलाई (एनएनएस) देसी घी की खपत वर्तमान में श्रावणी मेला हेतु छिटपुट हो रही है। दूसरी ओर कुछ बटर के निर्यात सौदे हुए हैं, उनका शिपमेंट होने वाला है। हालांकि नए सौदे अपेक्षाकृत बटर के कम हो रहे हैं। पिछले पखवाड़े के ठहराव में काफी माल कट चुके हैं। उत्पादन प्लांटों में गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में कम हो रहा है, वहीं 61/62 रुपए दूध होने से लागत बढ़ गई है। इसलिए निर्माता कंपनियां बिकवाली में कम आ रही हैं। वर्तमान में कंपनियां 9600/9750 रुपए प्रति टीन बोल रही है, लेकिन बाजार में अंडर रेट माल बिक रहा है, क्योंकि मिलावटी माल अभी ग्रामीण क्षेत्रों की मंडियों में ज्यादा बिक रहे हैं। इन सारी परिस्थितियों में देसी घी की जड़ में मंदा नहीं है।

Milk powder: shortage of both stock and the trade

New Delhi, 28 July (NNS): Presently, there is a shortage of demand in milk powder during the last one month, but there is a lack of milk powder in all the plants.  Here, there is a lack of arrival pressure of milk powder in the cooperatives of the country. On the other hand, the prices of milk powder of Southern parts of the country have been ruling at the higher level. In these circumstances, the prices of milk powder of North India may increase in future. Here, the supply of raw milk reported to be around 44/45 lakh litres in the plants because its production has been decreasing constantly due to the increment in the temperature. The companies are purchasing the stock at Rs 61/62 per litre due to the intense heat. The trade of milk powder should be done at Rs 315/328 per kg.

दूध पाउडर- स्टॉक के साथ-साथ व्यापार भी कम

नई दिल्ली, 28 जुलाई (एनएनएस) फिलहाल एक माह से दूध पाउडर में ग्राहकी की कमी बनी हुई है, लेकिन किसी भी प्लांट में दूध पाउडर का स्टॉक भी ज्यादा नहीं है। इधर देश के किसी भी कोआपरेटिव्स में दूध पाउडर का प्रेशर नहीं है। दूसरी ओर साउथ के दूध पाउडर महंगे चल रहे हैं, इन परिस्थितियों में उत्तर भारत के दूध पाउडर की मांग निकलते ही बढ़ने की संभावना है। यहां के प्लांटों में कच्चे दूध की आपूर्ति 44-45 लाख लीटर के करीब रह गई है, क्योंकि गर्मी बढ़ जाने से दूध का उत्पादन इधर घटता जा रहा है। तापमान बढ़ने से कंपनियां पाउडर प्लांट चलाने के लिए 61/62 रुपए प्रति लीटर में खरीद कर रही है। वर्तमान के भाव में 315/328 रुपए में खुलकर व्यापार करना चाहिए।