New Delhi, 16 March (NNS): The supply of liquid milk reported to be around 1.5 crore litres on daily basis in the plants of North India during the review week, but the companies are producing and storing the butter stock rather than the production of desi ghee, due to this reason, there is a lack of stored stock of desi ghee. However, the adulterated stock has been selling out rapidly in the plants, along with this, the trade has been done directly in the distributive markets, due to this reason, here, the stock has been selling at an under rate of Rs 100/150 per tin, due to this reason, the prices of desi ghee remained stable at the lower level and the market may likely to remain stable at the same level. Here, the premium quality desi ghee also ruling between Rs 9100/9300 per quintal, whereas, the manufacturer companies are quoting the prices at Rs 9200/9450 per quintal. It is profitable to trade at an under rate because the prices of desi ghee may increase by Rs 10 per kg as the butter has been started storing at the current level.
देसी घी -मिलावटी माल का दुष्प्रभाव
नई दिल्ली, 16 मार्च (एनएनएस) गत सप्ताह उत्तर भारत के प्लांटों में लिक्विड दूध की आपूर्ति डेढ़ करोड़ लीटर दैनिक रही, लेकिन कंपनियां देसी घी बनाने की बजाय मक्खन का उत्पादन एवं स्टॉक करने में लगी हुई हैं, जिस कारण देसी स्टॉक में कम जा रहा है। हालांकि मिलावटी देसी घी धड़ल्ले से दिख रहे हैं, साथ ही साथ प्लांटों से सीधे व्यापार वितरक मंडियों में हो रहे हैं। यही कारण है यहां 100/150 रुपए प्रति टीन अंडर रेट माल बिक रहे हैं। यही कारण है कि देसी घी के भाव उक्त सप्ताह में सुस्ती लिए टिके रहे तथा अभी कुछ दिन ठहराव के आसार दिखाई दे रहे हैं। यहां प्रीमियम क्वालिटी का देसी घी 9100/9300 रुपए प्रति टीन बिक रहा है, जबकि निर्माता कंपनियां 9200/9450 रुपए बोल रही हैं। अंडर रेट वाले भाव में व्यापार करना चाहिए, क्योंकि मक्खन स्टाक में जाने से देसी घी की कमी के चलते 10 रुपए किलो चालू माह में बढ़ सकते हैं।
Milk powder: possibility of increment
New Delhi, 16 March (NNS): The supply of liquid milk reduced by 25 lakh litres to 1.5 crore litre in North India, due to this reason, its prices remained stable at the same level despite the feeble whole sale demand. The wholesale sale of the products may increase in the current week. However, the plants are not running as per the capacity. The supply of liquid milk showed downfall during the review week, along with this, the milk powder prices have been ruling at the higher level, due to this, there, the prices have been ruling at the higher level in the markets of North India, on seeing these circumstances, the prices of milk powder may show increment but it may increase after some time. The companies are quoting the stock of cow milk powder at the strong level owing to the constant demand from the exporters. Therefore, it is profitable to purchase the stock for the storage.
दूध पाउडर- बढ़ने की संभावना
नई दिल्ली, 16 मार्च (एनएनएस) उत्तर भारत में लिक्विड दूध की आपूर्ति का सप्ताह 25 लाख लीटर घटकर डेढ़ करोड़ लीटर रह गई, जिस कारण थोक में ग्राहकी कमजोर होने के बावजूद बाजार पूरे सप्ताह टिके रहे। गर्मियों की थोक बिक्री चालू सप्ताह में निकलने की उम्मीद है। हालांकि प्लांट अभी क्षमता की तुलना में थोड़ा ही कम चल रहे हैं। गत सप्ताह लिक्विड दूध की आपूर्ति घटने के साथ-साथ साउथ का दूध पाउडर ऊंचा होने से वहां के माल के पड़ते उत्तर भारत की मंडियों में नहीं लग रहे हैं, इन परिस्थितियों को देखते हुए आगे दूध पाउडर में बढ़ने की संभावना है, लेकिन थोड़ा ठहराव के बाद ही तेजी आएगी। महाराष्ट्र का कॉउ मिल्क पाउडर भी वहां की कंपनियां निर्यातकों की मांग से मजबूत बोलने लगी है। अत: स्टाक हेतु खरीदना चाहिए ।
