New Delhi, 02 April (NNS): Here, the companies are selling the stock of desi ghee at Rs 9000/9150 per tin. The stockists are not purchasing the stock in these price because its prices have been ruling at the higher level, due to this, the market will remain weak for some days. Therefore, the prices may increase after some time. Presently, the availability of liquid milk reported to be high and the adulterants are active at the current level and they are selling the stock on the name of any brand.
देसी घी-अभी बाजार मंदा रहेगा
नई दिल्ली, 2 अप्रैल (एनएनएस) देसी घी के भाव कंपनियों की अपेक्षा अंडर रेट में यहां 9000/9150 रुपए प्रति टीन पर बाजार में बिक रहे है। इन भावों में स्टॉकिस्ट नहीं आ रहे हैं, क्योंकि अभी भी ये भाव ऊंचे वाले ही लग रहे हैं, इसलिए कुछ दिन बाजार यहां मंदा रहेगा। अत: तेजी आने में थोड़ा समय लगेगा। वर्तमान में लिक्विड दूध की उपलब्धि समय के अनुसार काफी अधिक हो रही है तथा मिलावटी करने वाले पूरी तरह सक्रिय बने हुए है, किसी भी ब्रांड का बनाकर बेचने लगे हैं।
Milk powder: no uptrend in future
New Delhi, 02 April (NNS): Today, the companies of North India are quoting the prices of milk powder at Rs 295/305 per kg, but its prices slipped by Rs 3/4 per kg. Both the local and upcountry demand seems feeble as comparatively from the last two days. On the other hand, the exporters of South India are purchasing less amount of milk powder at the lower level. The reality is that the milk powder of South India have been ruling at the higher level. There, the delivery of the deals have been ongoing and the consumption may increase in the second fortnight of April, but huge amount of stock has been lying in the companies, due to this, there is no possibility of long uptrend in the near future. The export demand showed downfall from the international markets amid war between Iran and Israel, due to this, the loading of the stock reported to be weak from Maharashtra, in these circumstances, the prices of milk powder will likely to remain soft, after this, the market may increase during the coming days.
दूध पाउडर-निकट में तेजी नहीं
नई दिल्ली, 2 अप्रैल (एनएनएस) आज उत्तर भारत की कंपनियों द्वारा दूध पाउडर पूर्ववत 295/305 रुपए प्रति किलो भाव पर बोल रहे हैं, लेकिन व्यापार 3-4 रुपए घटकर ही हो रहा है। गत दो दिनों से लोकल एवं चालानी मांग में अपेक्षाकृत कम हो गई है। उधर निर्यातक भी दक्षिण भारत के काऊ मिल्क पाउडर कम ही खरीद कर रहे हैं। वास्तविकता यह है कि इस बार दक्षिण भारत के दूध पाउडर महंगे चल रहे हैं, वहां पहले के सौदों की डिलीवरी चल रही है तथा अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में खपत कुछ अधिक होने वाली है, लेकिन अभी कंपनियों में स्टॉक ज्यादा है, इसलिए निकट में तेजी नहीं लग रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ईरान इजरायल जंग से निर्यात मांग घट गई है, जिससे महाराष्ट्र के माल की लोडिंग भी कम हो गई हैं, इन परिस्थितियों में दूध पाउडर के भाव कुछ दिन नरमी रहेगी, तत्पश्चात फिर तेज हो जाएगा।
