New Delhi, 18 March (NNS): The amount of butter reported to increase by 12 percent in the plants of North India as compared to the previous year. The companies are purchasing the stock of liquid milk at Rs 59/60 per litre during the last 5 days amid downfall in the temperature. The demand reported to be weak at the current level as the weddings are temporarily off, due to this reason, the prices of premium quality desi ghee also ruling between Rs 9100/9350 per quintal, whereas, the companies are quoting the prices at Rs 9250/9450 per quintal. Presently, the prices may not show uptrend in the current week on seeing the kharmas. Now, the companies started storing the butter stock at the current rates.

देसी घी-बटर का स्टॉक बढ़ा

नई दिल्ली, 18 मार्च (एनएनएस) उत्तर भारत के प्लांटों में बटर का स्टॉक, गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में 12 प्रतिशत अधिक हो गया है। गर्मी घटने से 5 दिनों से लिक्विड दूध को घटाकर कंपनियां 59/60 रुपए प्रति लीटर के भाव में खरीदने लगी है। शादियां बंद होने से वर्तमान भाव में ग्राहकी कमजोर है, जिस कारण से बाजार में प्रीमियम क्वालिटी के देसी घी के भाव 9100/9350 रुपए प्रति टीन बिक रहे हैं, जबकि कंपनियां 9250/9450 रुपए तक बोल रही है। वर्तमान में खरमास को देखते हुए इन भावों में चालू सप्ताह में तेजी का व्यापार करना नहीं करना चाहिए। मक्खन का स्टाक कंपनियां कर रही हैं।

Milk powder: trade seems weak amid war

New Delhi, 18 March (NNS): Both the domestic and the export demand of milk powder reported to be weak due to the war between Iran, Israel and America. Most of the restaurants gets affected amid lack of the cylinders, due to this reason, the dry fruits manufacturers are purchasing less amount of stock. On the other hand, the traders are doing panic selling. In contrary to this, its prices eased by $5/10 per tonne in the international markets, due to this reason, the prices of premium quality milk powder remained firm at Rs 305/318 per kg. The trade reported to be weak in Manila, Bangladesh, Oman and Nepal. The milk powder of South India is being traded at Rs 280/285 per kg in themarkets of North India. Therefore, its prices showed temporary downfall. The trade should not be done at the lower level.

दूध पाउडर-वार से व्यापार कम

नई दिल्ली, 18 मार्च (एनएनएस) दूध पाउडर में इजरायल ईरान एवं अमेरिका के वार से निर्यात व घरेलू व्यापार कम हो गया है। सिलेंडरों की दिक्कत काफी रेस्टोरेंट प्रभावित हुए हैं, जिस कारण से मावा निर्माता कम खरीद रहे हैं। दूसरी ओर मुनाफा वसूली बिकवाली आ गई। वहीं विदेशी बाजारों में इसके भाव 5-10 डॉलर प्रति टन सुस्त गए हैं। जिस कारण दूध पाउडर के भाव प्रीमियम क्वालिटी के 305/318 रुपए प्रति किलो ठहर गए हैं। मनीला बांग्लादेश ओमान एवं नेपाल में हल्के माल के व्यापार कम हो रहे हैं। दक्षिण भारत का कॉउ मिल्क पाउडर उत्तर भारत की मंडियों में आकर 280/285 रुपए प्रति किलो आकर बिक रहा है। अत: इसमें टेंपरेरी मंदा आया है। आगे ज्यादा मंदे का व्यापार नहीं करना चाहिए।