New Delhi, 19 December (NNS): The prices of liquid milk showed uptrend in North India during the last some days, whereas the consumption of desi ghee and butter declined by 22/23 percent as there is a temporary off in the wedding season. The production of liquid milk has been started increasing constantly because of the favourable weather conditions in north India, but appropriate amount of liquid milk has not been available to the plants because the manufacturing companies are getting huge amount of profit from all the dairy products including flavoured milk, yoghurt, butter, and buttermilk. Apart from this, the production of liquid milk also reported to be good as the production of the milch cattle also seems high as comparatively, in this situation, the prices of desi ghee may decrease by Rs 10 per kg. The full fledged plants will likely to run after sometime and there will be no weddings during the coming 24/25 days, due to this reason, the premium quality Desi ghee is being traded at Rs 7800/8250 per quintal including GST and it is expected that the prices may decrease by Rs 10 per kg.

देसी घी-अभी प्लांटों में फैट बढ़ने लगा

नई दिल्ली, 19 दिसम्बर (एनएनएस) उत्तर भारत में पिछले कुछ दिनों में लिक्विड दूध की वृद्धि हुई है, वहीं शादियां बंद हो जाने से  देसी घी एवं मक्खन की खपत में 22-23 प्रतिशत घट गई है। उत्तर भारत में सीजन अनुकूल होने से लिक्विड दूध निरंतर उत्पादन बढ़ने लगा है, लेकिन अभी फ्लेवर मिल्क दही छाछ मक्खन सहित अन्य उत्पादों में निर्माता कंपनियों को ज्यादा लाभ मिलने से प्लांटों को क्षमता के अनुरूप प्रोसेसिंग हेतु लिक्विड दूध नहीं मिल रहा है। दुधारू पशुओं में व्यांत बढ़िया होने से लिक्विड दूध का उत्पादन अधिक हुआ है, इस स्थिति में देशी घी में 10 रुपए प्रति किलो का और मंदा लग रहा लग रही है। फुल फ्लैश प्लांट चलने लगे हैं, आगे 24-25 दिनों तक शादियों की खपत नहीं रहेगी। इस वजह से जो देसी घी प्रीमियम क्वालिटी का 7800/8250 रुपए के बीच जीएसटी पैड बिक रहा है, इसमें ठहरकर फिर 10 रुपए प्रति किलो का मंदा आएगा।

Milk powder: no uptrend due to the higher production

New Delhi, 19 December (NNS): Now, the production of milk powder increased from 17.6 crore tonnes to 18.3 crore tonnes due to the higher supply of liquid milk in the plants during the last 10 days. On the other hand, the consumption of liquid has already been over in the weddings because the buying also seems sluggish from the dry fruits manufacturers, due to which, the supply of milk powder will likely to be weak. It is expected that the supply of liquid milk may increase during the coming week, due to this reason, the production may increase due to the downfall in the production cost of milk powder.  The stock of Maharashtra and Tamil Nadu is being available at the lower level from North India, in these circumstances; the prices may decrease during the coming days.

दूध पाउडर- उत्पादन बढ़ने से तेजी नहीं

नई दिल्ली, 19 दिसम्बर (एनएनएस) लिक्विड दूध क आपूर्ति पिछले 10 दिनों के अंतराल प्लांटों में बढ़ने से अब उत्पादन अनुमान 17.6 करोड़ टन से बढ़कर 18.3 करोड़ टन का आने लगा है। वहीं शादियों में दूध पाउडर की होने वाली खपत समाप्त हो गई है, क्योंकि मावा निर्माता कम खरीद कर रहे हैं, जिससे दूध पाउडर अभी कम बिकता रहेगा। लिक्विड दूध की आपूर्ति एक सप्ताह से और बढ़ जाने की संभावना है, जिस कारण आगे दूध पाउडर का उत्पादन लागत और घटने पर बाजार और उत्पादन बढ़ने वाला है। महाराष्ट्र तमिलनाडु के दूध पाउडर भी कुछ मंदे भाव में उत्तर भारत में मिलने लगे हैं, इन परिस्थितियों में बाजार कुछ दिनों में यहां मंदा लग रहा है।