New Delhi, 18 November (NNS): With the onset of winter after the summer season, temperatures have declined across Uttar Pradesh, Haryana, Punjab and Rajasthan, leading to an improvement in liquid milk supplies. However, as more dairy plants are operational, the available milk is getting distributed among them. Meanwhile, demand during the fasting and festive occasions of the Kartik month continues. With stocks declining and demand for desi ghee and butter increasing for regular consumption during the current month, the market remains firm. Butter consignments are continuously moving towards ports for exports, as shipments against earlier contracts are underway. Fresh contracts for November-December shipments have also started. Due to limited availability, the market is holding firm at Rs 10,300/Rs 10,500 per tin. Prices have increased by Rs 10/Rs 15 per kg during the current month. Even at these levels, producing companies are not finding the prices remunerative. Under these circumstances, the market is likely to witness another increase of around Rs 10 per kg.
देसी घी- अभी आगे खपत रहेगी
नई दिल्ली, 18 नवंबर (एनएनएस) उत्तर भारत में गर्मी के बाद मौसम ठंडा हो गया है। यूपी हरियाणा पंजाब राजस्थान में तापमान कम होने से लिक्विड दूध की आपूर्ति सुधरने लगी है, लेकिन प्लांट अधिक चलने से दूध आपस में बंट जा रहा है। इधर कार्तिक मास के व्रत त्योहारों की मांग चल रही है, लेकिन स्टाक घट जाने एवं चालू महीने में अन्य खपत हेतु देसी घी और बटर की मांग बढ़ गई है। बटर निर्यात में लगातार पोर्ट के लिए माल जा रहा है, क्योंकि पहले के हुए सौदों के शिपमेंट चल रहे हैं, नए सौदे नवंबर-दिसंबर शिपमेंट के होने लगे हैं, इसलिए माल की कमी से बाजार तेजी लिए 10300/10500 रुपए प्रति टीन पर टिके हुए हैं। चालू माह में 10-15 रुपए प्रति किलो की तेजी आ गई है, अब इन भावों में भी उत्पादक कंपनियों को पड़ता नहीं लग रहा है, इन परिस्थितियों में बाजार अभी 10 रुपए प्रति किलो की और तेजी लग रही है।
Milk Powder: Supply Not in Line with Processing Capacity
New Delhi, 18 November (NNS): Although the supply of liquid milk in North India has improved to one crore litres per day, dairy plants are still not receiving milk in accordance with their processing capacity. As a result, some companies have increased procurement prices by 50 paise, taking liquid milk prices back to Rs 67/Rs 67.50 per litre, depending on quality. Operational plants are having to offer higher incentives to procure milk. Even then, the availability of good-quality milk remains limited, resulting in higher production costs. Demand for milk powder continues to remain firm, supported by export demand. This time, South Indian milk powder is being sold at considerably higher prices, preventing supplies from reaching North India. Consequently, milk powder prices are likely to remain stable at Rs 350/Rs 363 per kg, depending on quality, for the next few days.
दूध पाउडर- आपूर्ति क्षमता के अनुरूप नहीं
नई दिल्ली, 18 नवंबर (एनएनएस) उत्तर भारत में लिक्विड दूध की आपूर्ति में सुधरकर एक करोड़ लीटर दैनिक हो गई है, लेकिन प्लांटों को क्षमता के अनुरूप लिक्विड दूध अभी भी नहीं मिल रहा है जिससे कुछ कंपनियों ने 50 पैसे और बढ़ाकर लिक्विड दूध की खरीद किया, इसलिए दोबारा क्वालिटी अनुसार दूध के भाव 67/67.5 रुपए हो गए हैं। जो प्लांट चल रहे हैं, उन्हें खरीद करने में इंसेंटिव ज्यादा देना पड़ रहा है। इसमें भी बढ़िया दूध कम मिल पा रहा है, इस वजह से उत्पादन लागत महंगी हो गई है। दूध पाउडर की मांग बनी हुई है, निर्यातकों की मांग चल रही है। इस बार साउथ का दूध पाउडर काफी महंगा बिक रहा है, इसलिए वह माल उत्तर भारत में नहीं आ रहा है। यही कारण है कि 350/363 रुपए प्रति किलो के बीच क्वालिटी के अनुसार कुछ दिन टिका रहेगा।
